धनारी में हमले का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार संभल के धनारी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है धनारी में हमले का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार संभल के धनारी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि पहले से मुकदमेबाजी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और फैसला न करने पर उसके भाई और भाभी पर हमला किया गया। पीड़ित ने घटना की वीडियो वायरल होने का भी दावा करते हुए धनारी पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है। दरअसल, धनारी थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी प्रेमशंकर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, गांव के ही विपिन पुत्र विनोद पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और धनारी थाने में भी चार मुकदमे दर्ज होने का दावा किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपिन अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता है और लोगों को परेशान करता है। शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़ित की भाभी राजरानी के साथ 19 जुलाई 2026 को कथित दुष्कर्म और मारपीट का मामला धनारी थाने में दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि इसी मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा था। फैसला नहीं करने पर 11 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे विपिन, उसके परिवार के लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भिरावटी चौराहे पर उसके भाई और भाभी को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से वाहन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद फरसा, सरिया और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना की वीडियो भी वायरल है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाने जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद पीड़ित ने एसपी संभल से वीडियो का संज्ञान लेते हुए धनारी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
धनारी में हमले का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार संभल के धनारी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है धनारी में हमले का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार संभल के धनारी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि पहले से मुकदमेबाजी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और फैसला न करने पर उसके भाई और भाभी पर हमला किया गया। पीड़ित ने घटना की वीडियो वायरल होने का भी दावा करते हुए धनारी पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है। दरअसल, धनारी थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी प्रेमशंकर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, गांव के ही विपिन पुत्र विनोद पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और धनारी थाने में भी चार मुकदमे दर्ज होने का दावा किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि
विपिन अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता है और लोगों को परेशान करता है। शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़ित की भाभी राजरानी के साथ 19 जुलाई 2026 को कथित दुष्कर्म और मारपीट का मामला धनारी थाने में दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि इसी मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा था। फैसला नहीं करने पर 11 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे विपिन, उसके परिवार के लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भिरावटी चौराहे पर उसके भाई और भाभी को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से वाहन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद फरसा, सरिया और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना की वीडियो भी वायरल है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाने जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद पीड़ित ने एसपी संभल से वीडियो का संज्ञान लेते हुए धनारी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
- यह कैसी लड़ाई है दोनों मियां बीवी के बीच 10000 को लेकर हुआ हंगामा यह कैसी लड़ाई है दोनों में अभी भी के बीच जो हमेशा होती रहती है कभी खत्म नहीं होती1
- युवक से दबंगों ने की जमकर मारपीट, पीड़ित गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती मुरादाबाद (डेस्क) जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र हाजी नेक मस्जिद के पास दबंगों ने युवक की जमकर की पिटाई, पीड़ित गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, आप को बता दे थाना नागफनी क्षेत्र के हाजी नेक मस्जिद के पास रहने वाले आयान को बीते दिनों दबंग युवक उबैद, अरशद , इसरार ने पीड़ित युवक आयान को लोहे के सरिये से जमकर पिटा जिस से पीड़ित के सिर, और हाथ में गंभीर चोटें आई,जिसे जिला अस्पताल के डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल जाने के लिए बोल दिया,पीड़ित का कहना है कि मैने आरोपियों के खिलाफ तहरीर थाने में दे दी , लेकिन पुलिस आरोपियों से हमसाज होकर आरोपियों पर निम्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर, आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया, फिलहाल देखना होगा कि इस मामले में उच्च अधिकारी क्या करते है3
- कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दौराहा स्थिति गोट गांव के रास्ते पर बनी आर एच इंटरनेशनल फर्म में लगी भीषण आग,आग बुझाने फायर ब्रिगेड की लगभग 11 गाड़ियां पहुंच चुकी है,1
- गणेश चतुर्थी पर नोबल पब्लिक स्कूल में भव्य आयोजन, विधायक राजीव तरारा ने की पूजा-अर्चना गजरौला। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नोबल पब्लिक स्कूल, गजरौला में भगवान श्री गणेश के शुभागमन पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक राजीव तरारा ने विद्यालय परिवार के साथ विधिवत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री गणेश की वंदना, भक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।विद्यालय के डायरेक्टर राजीव उपाध्याय और प्रधानाचार्य नवनीत उपाध्याय ने मुख्य अतिथि विधायक राजीव तरारा का विद्यालय आगमन और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता बनी रहे, यही विद्यालय परिवार की मंगलकामना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम उपाध्याय, तोशिमा शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भगवान श्री गणेश से विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की प्रार्थना की।4
- अमरोहा के गजरौला। नोबल पब्लिक स्कूल, गजरौला में सोमवार को श्री गणपति जी के शुभागमन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में गणपति जी का श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा स्कूल परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। नोबल पब्लिक स्कूल में हुआ श्री गणपति जी का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल1
- गजरौला में गणेश चतुर्थी का भव्य भंडारा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़; ‘चवन्नी’ वाले सवाल पर सपा नेता खामोश! गजरौला के इंद्रा चौक पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेता राधेलाल रघुवंशी की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में नौगावां सादात विधायक चौधरी समरपाल सिंह समेत सपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजन के दौरान मीडिया ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान को लेकर सवाल किया, लेकिन सपा नेता और विधायक जवाब देने से बचते नजर आए। उनकी चुप्पी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई। कार्यक्रम में शाबिर अली, फारूक सैफी, योगेंद्र उपाध्याय, नन्हे शर्मा, मोती सिंह, चुन्नीलाल रघुवंशी, अमर सिंह रघुवंशी, अरमान सिद्दीकी, मुकेश दिवाकर, फरमान अली, फय्याज टक्कर, डॉ. जितेंद्र यादव, सचिन यादव और कपिल यादव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजक राधेलाल रघुवंशी ने कहा कि ऐसे आयोजन भाईचारे, सद्भाव और आपसी एकता को मजबूत करते हैं।1
- कटघर आरएच एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट फर्म में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र स्थित काशीपुर तिराहे पर आरएच एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट फर्म में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद मौके से उठता काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। फायर कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोकने की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं।1
- मुरादाबाद ब्यूरो रिपोर्ट मुरादाबाद में सोमवार दोपहर लकड़ी की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई1
- Sudhir goyal Muradabad मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के रामपुर दोराहा के पास गोट गांव में स्थित ब्रास एक्सपोर्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग रेस्क्यू जारी हे। Sudhir goyal Muradabad मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के रामपुर दोराहा के पास गोट गांव में स्थित ब्रास एक्सपोर्ट की फैक्ट्री में लगी भीषण आग रेस्क्यू जारी हे। मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के रामपुर दोराहा क्षेत्र के समीप गोट गांव स्थित तस्लीम भाई की एक्सपोर फैक्ट्री में भीष्ण आग लग गई। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया हे आस पास बालों के अनुसार फैक्ट्री में लगभग 70से जायदा मजदूर कार्य करते हे जो अंदर फंसे हुए हे अग्निशमन की गाड़ियां भी आ गई हे जो अंदर फंसाए लोगों को बाहर निकलने में लगे हे फैक्ट्री के मालिक हाजी तस्लीम को भी आग लगने की सूचना दे दी गई हे वो भी पहुंचने वाले हे। फैक्ट्री में सूचना की खबर मिलते हे आस पास के गांव वाले ओर राहगिरी की भीड़ एकत्र हो गई। रामपुर दोराहा स्थित एक लकड़ी की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर सर्विस को जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मी लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटे रहे आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री में किस तरह का काम होता था और आग किन परिस्थितियों में लगी, इसकी भी जांच की जा रही है मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजीव पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं फिलहाल किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही फैक्ट्री में हुए नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।4