logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणेश चतुर्थी पर नोबल पब्लिक स्कूल में भव्य आयोजन, विधायक राजीव तरारा ने की पूजा-अर्चना गजरौला। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नोबल पब्लिक स्कूल, गजरौला में भगवान श्री गणेश के शुभागमन पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक राजीव तरारा ने विद्यालय परिवार के साथ विधिवत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री गणेश की वंदना, भक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।विद्यालय के डायरेक्टर राजीव उपाध्याय और प्रधानाचार्य नवनीत उपाध्याय ने मुख्य अतिथि विधायक राजीव तरारा का विद्यालय आगमन और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता बनी रहे, यही विद्यालय परिवार की मंगलकामना है।कार्यक्रम को सफल बनाने में शुभम उपाध्याय, तोशिमा शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भगवान श्री गणेश से विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की प्रार्थना की।

5 hrs ago
user_Kapil kumar
Kapil kumar
Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
968da98e-b8d6-4a39-8f27-aa0b17f2ac3f

गणेश चतुर्थी पर नोबल पब्लिक स्कूल में भव्य आयोजन, विधायक राजीव तरारा ने की पूजा-अर्चना गजरौला। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नोबल पब्लिक स्कूल, गजरौला में भगवान श्री गणेश के शुभागमन पर श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से सराबोर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।विधायक राजीव तरारा ने विद्यालय परिवार के साथ विधिवत भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना और

641c0378-b169-4bca-b963-88eff4c6e467

आरती की। उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और मंगलमय भविष्य की कामना करते हुए छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री गणेश की वंदना, भक्ति गीत, नृत्य और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने अतिथियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर ‘गणपति

बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।विद्यालय के डायरेक्टर राजीव उपाध्याय और प्रधानाचार्य नवनीत उपाध्याय ने मुख्य अतिथि विधायक राजीव तरारा का विद्यालय आगमन और कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता हैं। उनके आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता बनी रहे, यही विद्यालय परिवार की मंगलकामना है।कार्यक्रम को सफल बनाने

में शुभम उपाध्याय, तोशिमा शर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और सहयोगी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा भगवान श्री गणेश से विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की प्रार्थना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माँ कालका फ्लेक्स प्रिंटिंग पता-कलुआ की समाधि आदमपुर तह. हसनपुर (अमरोहा) Mobile number 9259569378 शादी कार्ड विजिटिंग कार्ड Felx बोर्ड बिल बुक Later पेड़ Offset printing Screen printing चुनाव प्रचार समाग्री अर्जेन्ट सुविधा उपलब्ध सबसे सस्ता, सबसे अच्छा ... फास्ट सर्विस क्वालिटी फ्लैक्स र्बोड अब मात्र / 10 मिनट में हिन्दी में लिखने है ok Felx मशीन का फोटो बड़ा लगना h निकट कलुआ की समाधि की आदमपुर तह. हसनपुर जिला-अमरोहा 244255
    1
    माँ कालका फ्लेक्स प्रिंटिंग
पता-कलुआ की समाधि आदमपुर तह. हसनपुर (अमरोहा)
Mobile number 9259569378
शादी कार्ड 
विजिटिंग कार्ड 
Felx बोर्ड 
बिल बुक 
Later पेड़ 
Offset printing 
Screen printing
चुनाव प्रचार समाग्री
अर्जेन्ट सुविधा उपलब्ध
सबसे सस्ता, सबसे अच्छा
...
फास्ट सर्विस क्वालिटी

फ्लैक्स र्बोड अब मात्र / 10 मिनट में
हिन्दी में लिखने है ok
Felx मशीन  का फोटो बड़ा लगना h 
निकट कलुआ की समाधि की आदमपुर तह. हसनपुर जिला-अमरोहा 244255
    user_Nitish Rana
    Nitish Rana
    3D printing service हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Moradabad:नौकर ने रची फर्जी लूट साजिश! सूचना देकर सोना-नकदी हड़पा, तीन गिरफ्तार
    1
    Moradabad:नौकर ने रची फर्जी लूट साजिश! सूचना देकर सोना-नकदी हड़पा, तीन गिरफ्तार
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • नूरपुर में युवक के घर फायरिंग का आरोप, मां बाल-बाल बचीं बिजनौर के नूरपुर में एक युवक ने छह लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। युवक हृदयांश कौशिक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मामले की जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    नूरपुर में युवक के घर फायरिंग का आरोप, मां बाल-बाल बचीं
बिजनौर के नूरपुर में एक युवक ने छह लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। युवक हृदयांश कौशिक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मामले की जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
    user_Sikandar saifi
    Sikandar saifi
    Local News Reporter चांदपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • युवक से दबंगों ने की जमकर मारपीट, पीड़ित गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती मुरादाबाद (डेस्क) जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र हाजी नेक मस्जिद के पास दबंगों ने युवक की जमकर की पिटाई, पीड़ित गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, आप को बता दे थाना नागफनी क्षेत्र के हाजी नेक मस्जिद के पास रहने वाले आयान को बीते दिनों दबंग युवक उबैद, अरशद , इसरार ने पीड़ित युवक आयान को लोहे के सरिये से जमकर पिटा जिस से पीड़ित के सिर, और हाथ में गंभीर चोटें आई,जिसे जिला अस्पताल के डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल जाने के लिए बोल दिया,पीड़ित का कहना है कि मैने आरोपियों के खिलाफ तहरीर थाने में दे दी , लेकिन पुलिस आरोपियों से हमसाज होकर आरोपियों पर निम्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर, आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया, फिलहाल देखना होगा कि इस मामले में उच्च अधिकारी क्या करते है
    3
    युवक से दबंगों ने की जमकर मारपीट, पीड़ित गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती
मुरादाबाद (डेस्क) जनपद के थाना नागफनी क्षेत्र हाजी नेक मस्जिद के पास दबंगों ने युवक की जमकर की पिटाई, पीड़ित गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,
आप को बता दे थाना नागफनी क्षेत्र के हाजी नेक मस्जिद के पास रहने वाले आयान को बीते दिनों दबंग युवक उबैद, अरशद , इसरार ने पीड़ित युवक आयान को लोहे के सरिये से जमकर पिटा जिस से पीड़ित के सिर, और हाथ में गंभीर चोटें आई,जिसे जिला अस्पताल के डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए मेरठ जिला अस्पताल जाने के लिए बोल दिया,पीड़ित का कहना है कि मैने आरोपियों के खिलाफ तहरीर थाने में दे दी , लेकिन पुलिस आरोपियों से हमसाज होकर आरोपियों पर निम्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर, आरोपियों को थाने से ही छोड़ दिया, फिलहाल देखना होगा कि इस मामले में उच्च अधिकारी क्या करते है
    user_S app पत्रकार
    S app पत्रकार
    Photographer मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दौराहा स्थिति गोट गांव के रास्ते पर बनी आर एच इंटरनेशनल फर्म में लगी भीषण आग,आग बुझाने फायर ब्रिगेड की लगभग 11 गाड़ियां पहुंच चुकी है,
    1
    कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर दौराहा स्थिति गोट गांव के रास्ते पर बनी आर एच इंटरनेशनल फर्म में लगी भीषण आग,आग बुझाने फायर ब्रिगेड की लगभग 11 गाड़ियां पहुंच चुकी है,
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमरोहा में चिता से शव हटाकर चले लाठी-डंडे, अंतिम संस्कार में खूनी संघर्ष,तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का वीडियो वायरल अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र स्थित तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते माहौल खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बीच चिता से शव हटाकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए संघर्ष से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट की पूरी घटना किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमरोहा नगर और गजरौला क्षेत्र के फाजलपुर मोहल्ले से लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने तिगरी पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस विवाद की वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। 📍
    1
    अमरोहा में चिता से शव हटाकर चले लाठी-डंडे, अंतिम संस्कार में खूनी संघर्ष,तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्ष आमने-सामने, मारपीट का वीडियो वायरल

अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र स्थित तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान ऐसा विवाद हुआ कि देखते ही देखते माहौल खूनी संघर्ष में बदल गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।
बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार के बीच चिता से शव हटाकर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए संघर्ष से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मारपीट की पूरी घटना किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि अमरोहा नगर और गजरौला क्षेत्र के फाजलपुर मोहल्ले से लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने तिगरी पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस विवाद की वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
📍
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • धनारी में हमले का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार संभल के धनारी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है धनारी में हमले का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार संभल के धनारी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि पहले से मुकदमेबाजी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और फैसला न करने पर उसके भाई और भाभी पर हमला किया गया। पीड़ित ने घटना की वीडियो वायरल होने का भी दावा करते हुए धनारी पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है। दरअसल, धनारी थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी प्रेमशंकर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, गांव के ही विपिन पुत्र विनोद पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और धनारी थाने में भी चार मुकदमे दर्ज होने का दावा किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपिन अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता है और लोगों को परेशान करता है। शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़ित की भाभी राजरानी के साथ 19 जुलाई 2026 को कथित दुष्कर्म और मारपीट का मामला धनारी थाने में दर्ज है। पीड़ित का आरोप है कि इसी मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा था। फैसला नहीं करने पर 11 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे विपिन, उसके परिवार के लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भिरावटी चौराहे पर उसके भाई और भाभी को घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से वाहन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद फरसा, सरिया और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना की वीडियो भी वायरल है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाने जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद पीड़ित ने एसपी संभल से वीडियो का संज्ञान लेते हुए धनारी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
    2
    धनारी में हमले का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार


संभल के धनारी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है
धनारी में हमले का आरोप, एसपी से कार्रवाई की गुहार
संभल के धनारी थाना क्षेत्र में रास्ता रोककर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि पहले से मुकदमेबाजी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था और फैसला न करने पर उसके भाई और भाभी पर हमला किया गया। पीड़ित ने घटना की वीडियो वायरल होने का भी दावा करते हुए धनारी पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है।
दरअसल, धनारी थाना क्षेत्र के गांव गुरेठा निवासी प्रेमशंकर ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, गांव के ही विपिन पुत्र विनोद पर अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं और धनारी थाने में भी चार मुकदमे दर्ज होने का दावा किया गया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि विपिन अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट करता है और लोगों को परेशान करता है। शिकायती पत्र के अनुसार, पीड़ित की भाभी राजरानी के साथ 19 जुलाई 2026 को कथित दुष्कर्म और मारपीट का मामला धनारी थाने में दर्ज है।
पीड़ित का आरोप है कि इसी मुकदमे में फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा था। फैसला नहीं करने पर 11 सितंबर 2026 की शाम करीब 4 बजे विपिन, उसके परिवार के लोगों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भिरावटी चौराहे पर उसके भाई और भाभी को घेर लिया।
आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से वाहन पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके बाद फरसा, सरिया और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित का कहना है कि घटना की वीडियो भी वायरल है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि थाने जाने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, जिसके बाद पीड़ित ने एसपी संभल से वीडियो का संज्ञान लेते हुए धनारी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की है।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटघर आरएच एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट फर्म में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र स्थित काशीपुर तिराहे पर आरएच एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट फर्म में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद मौके से उठता काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। फायर कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोकने की कोशिश शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
    1
    कटघर आरएच एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट फर्म में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार

मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र स्थित काशीपुर तिराहे पर आरएच एक्सपोर्ट हेंडीक्राफ्ट फर्म में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद मौके से उठता काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गईं। फायर कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए आग को फैलने से रोकने की कोशिश शुरू कर दी।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत और बचाव कार्य जारी है तथा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं।
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमरोहा के गजरौला। तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल, वीडियो वायरल
    1
    अमरोहा के गजरौला। तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान खूनी बवाल, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे; 5 घायल, वीडियो वायरल
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.