Shuru
Apke Nagar Ki App…
नूरपुर में युवक के घर फायरिंग का आरोप, मां बाल-बाल बचीं बिजनौर के नूरपुर में एक युवक ने छह लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। युवक हृदयांश कौशिक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मामले की जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
Sikandar saifi
नूरपुर में युवक के घर फायरिंग का आरोप, मां बाल-बाल बचीं बिजनौर के नूरपुर में एक युवक ने छह लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। युवक हृदयांश कौशिक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मामले की जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नूरपुर में युवक के घर फायरिंग का आरोप, मां बाल-बाल बचीं बिजनौर के नूरपुर में एक युवक ने छह लोगों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। युवक हृदयांश कौशिक ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर मामले की जांच, आरोपियों पर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।1
- शामली जिले के कैराना में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया शामली जिले के कैराना में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया1
- लकड़हैट में तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ का समापन, यज्ञ-भंडारे में उमड़े श्रद्धालु* *लकड़हैट में तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ का समापन, यज्ञ-भंडारे में उमड़े श्रद्धालु* *नौगावां सादात / अमरोहा।* तहसील क्षेत्र के ग्राम लकड़हैट में सोमवार को चामुंडा देवी परिसर में चल रहे तीन दिवसीय रामचरितमानस पाठ का विधिवत समापन हो गया। समापन के अवसर पर हवन-यज्ञ, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। बताया गया कि गांव में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चामुंडा देवी मंदिर समिति व समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था। तीन दिन तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्वान आचार्यों द्वारा रामचरितमानस का सस्वर पाठ किया गया। प्रतिदिन सुबह-शाम बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। सोमवार को पाठ के अंतिम दिन आहुति के साथ यज्ञ संपन्न हुआ। यज्ञ के बाद प्रसिद्ध भजन मंडलियों द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए, जिसमें "जय श्री राम" और माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में खीर उड़द और चावल का प्रसाद वितरित किया गया। आसपास के गांवों लकड़हैट, सहित कई गांवों से आए ग्रामीणों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने बताया कि चामुंडा देवी परिसर में यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। हर साल सावन और भादों मास में इस तरह के धार्मिक आयोजन से गांव में आपसी भाईचारा और भक्ति का माहौल बनता है। भंडारे में कई भाजपा नेताओं ने पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किया शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न होने पर समिति ने सभी ग्रामीणों का आभार जताया।1
- बिजनौर: धामपुर के करनावाला में घरेलू विवाद में महिला की मौत, अभियुक्ता हिरासत में धामपुर (बिजनौर): थाना धामपुर क्षेत्र के ग्राम करनावाला में घरेलू कलह के चलते एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मुख्य अभियुक्ता को हिरासत में ले लिया है। घटनाक्रम ग्राम करनावाला में पारिवारिक कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया, जिसके चलते एक महिला की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। नामजद अभियुक्ता को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी (CO) धामपुर का बयान (बाइट) "थाना धामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करनावाला में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला की मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर संबंधित अभियुक्ता को हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।"2
- आज़ाद समाज पार्टी ने सलीम राशिद को बनाया किरतपुर नगर अध्यक्ष1
- अमरोहा शहर में अवैध रूप से बनी दुकानों पर कार्रवाई सदर एसडीएम ने सभी दुकानों को किया सील अमरोहा शहर में अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक ने नगर कोतवाली क्षेत्र के कैलसा बाईपास रोड पर बनी पांच अवैध दुकानों को सीज कर दिया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिना नक्शा पास कराए की गई अवैध प्लाटिंग पर बनी इन दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की। इस दौरान एसडीएम ने चेतावनी दी और कहा कि जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। शहर में बिना नक्शा पास कराए हो रही अवैध प्लाटिंग पर जल्द ही अभियान चलाकर बुलडोजर चलाया जाएगा। एसडीएम सदर शशि भूषण पाठक ने बताया कि अवैध निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई होती रहेगी।2
- बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावाला में घरेलू कहासुनी के बाद एक बुजुर्ग महिला की मौत,मृतका के बेटे ने अपनी पत्नी पर लगाया मां के साथ मारपीट करने का आरोप,पुलिस ने आरोपी बहू को हिरासत में लेकर की पूछताछ शुरू बिजनौर के धामपुर से हमारे संzवाददाता गुड्डू भारती की देखिए यह खास रिपोर्ट प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार #BijnorNews #DhampurNews #KarnawalaNews #BijnorCrime #DhampurCrime #UPCrimeNews #CrimeNews #BreakingNews #LatestNews #CrimeAlert #PoliceInvestigation #MurderCase #DomesticDispute #MotherInLaw #DaughterInLaw #FamilyDispute #UttarPradeshNews #UPNews #BijnorPolice #DhampurPolice #CrimeBreaking #TezIndiaLiveNews #TezIndiaNews #HindiNews #IndiaNews #ViralNews #NewsUpdate #TopNews #BigBreakingNews1
- थाने के अंदर भिड़े सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. थाने के अंदर भिड़े सिपाही, लात घूंसे चलें' बाराबंकी के बड्डूपुर थाने में 2 पुलिसकर्मियों में जमकर लात घूसे चलें. एक सिपाही ने दूसरे को लिटा लिटा कर पीटा. मारपीट CCTV कैमरे में कैद हो गई. करीब 2 सप्ताह पुराना वीडियो बताया जा रहा है. दावा है कि बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था.1