Shuru
Apke Nagar Ki App…
माँ कालका फ्लेक्स प्रिंटिंग पता-कलुआ की समाधि आदमपुर तह. हसनपुर (अमरोहा) Mobile number 9259569378 शादी कार्ड विजिटिंग कार्ड Felx बोर्ड बिल बुक Later पेड़ Offset printing Screen printing चुनाव प्रचार समाग्री अर्जेन्ट सुविधा उपलब्ध सबसे सस्ता, सबसे अच्छा ... फास्ट सर्विस क्वालिटी फ्लैक्स र्बोड अब मात्र / 10 मिनट में हिन्दी में लिखने है ok Felx मशीन का फोटो बड़ा लगना h निकट कलुआ की समाधि की आदमपुर तह. हसनपुर जिला-अमरोहा 244255
Nitish Rana
माँ कालका फ्लेक्स प्रिंटिंग पता-कलुआ की समाधि आदमपुर तह. हसनपुर (अमरोहा) Mobile number 9259569378 शादी कार्ड विजिटिंग कार्ड Felx बोर्ड बिल बुक Later पेड़ Offset printing Screen printing चुनाव प्रचार समाग्री अर्जेन्ट सुविधा उपलब्ध सबसे सस्ता, सबसे अच्छा ... फास्ट सर्विस क्वालिटी फ्लैक्स र्बोड अब मात्र / 10 मिनट में हिन्दी में लिखने है ok Felx मशीन का फोटो बड़ा लगना h निकट कलुआ की समाधि की आदमपुर तह. हसनपुर जिला-अमरोहा 244255
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खजूरी बिजलीघर पर भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना जारी : कुशल चौधरी रजबपुर । बिजली कटौती और विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का 220 केवी बिजलीघर खजूरी पर अनिश्चितकालीन धरना रविवार को भी जारी रहा। दोपहर 12 बजे से किसान व संगठन के पदाधिकारी बिजलीघर परिसर में धरने पर बैठे। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति के कारण ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। युवा जिलाध्यक्ष कुशल चौधरी के नेतृत्व में चल रहे धरने में किसानों ने बिजली विभाग से समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि रविवार को विभागीय स्तर पर समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। इसके चलते धरना अनिश्चितकाल तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे खजूरी बिजलीघर पर जिले की बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने किसानों और संगठन के कार्यकर्ताओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। धरने में मंडल सचिव गिरिराज सिंह, बलराम सिंह, राजीव चौधरी, हनी सिंह, नितिन सिंह और शीशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- अमरोहा के रहरा थाना क्षेत्र से होटल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर थूकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि वीडियो की सत्यता और स्थान की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही वायरल वीडियो की हकीकत सामने आएगी। अमरोहा में होटल का कथित वीडियो वायरल, तंदूर में रोटी लगाने से पहले थूकने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी1
- समीर का आरोप है कि उसके साथ पुलिस ने मारपीट की और इस घटना में उसके हाथ में भी चोट आई कुछ दिन पहले समीर का रिक्शा चोरी हो गया था समीर ने रिक्शा चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया लेकिन समीर का आरोप है कि चोर पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उसी के साथ मारपीट की समीर का कहना है कि अगर पुलिस से यही व्यवहार मिलना था तो वह चोर को पकड़कर पुलिस के पास ही क्यों जाता अब समीर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग कर रहा है सवाल है कि आखिर पीड़ित के साथ ऐसा व्यवहार क्यों हुआ1
- जोया के खाता गांव का घोड़ा मेला बना आकर्षण का केंद्र, बिहार का नुकरा 5 लाख में बिका* *- 2000 रुपये से शुरू होती है कीमत, 15 दिन में 1200 घोड़ों की होती है बिक्री* *- 2011 में ऋषिपाल सिंह ने शौक से की थी मेले की शुरुआत* जोया ब्लॉक के गांव खाता में लगा घोड़ा मेला इस बार भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दूर-दराज से व्यापारी और घोड़ा प्रेमी यहां पहुंच रहे हैं। मेले की सबसे बड़ी चर्चा बिहार से आया एक नुकरा मारवाड़ी घोड़ा है, जो 5 लाख रुपये की कीमत में बिका है।इस मेले की कहानी भी बड़ी रोचक है। सन 2011 में खाता गांव निवासी ऋषिपाल सिंह को घोड़े पालने का शौक था। अपने इसी शौक को उन्होंने मेले का रूप दे दिया। तब से लगातार हर साल यहां मेला लगता है और आज यह उत्तर भारत के बड़े घोड़ा बाजारों में गिना जाता है।मेले में हर बजट के घोड़े उपलब्ध हैं। यहां 2000 रुपये की कीमत से घोड़े की शुरुआत हो जाती है, तो वहीं लाखों रुपये कीमत तक के घोड़े भी बिकते हैं। घोड़ों के साथ-साथ यहां अच्छी नस्ल के खच्चर भी मिल जाते हैं। मेले में बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब और राजस्थान तक के व्यापारी अपने घोड़े बेचने आते हैं और यहां से अच्छी नस्ल के घोड़े खरीद कर ले जाते हैं। व्यापारियों के अनुसार 15 दिन चलने वाले इस मेले में लगभग 1200 घोड़े बिक जाते हैं।मेले में मारवाड़ी, सिंधी, नुकरा, काली, लाल, सजाब सहित कई बेहतरीन नस्लों के घोड़े देखने को मिल रहे हैं। सस्ते और अच्छी नस्ल के घोड़े मिलने के कारण यह मेला व्यापारियों की पहली पसंद बन गया है।2
- संभल के। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की उपसमिति 2025-26 की समीक्षा बैठक सभापति एवं विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, प्रतापगढ़ विधायक राजेन्द्र सिंह, बिलारी संभल के। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश विधानसभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की उपसमिति 2025-26 की समीक्षा बैठक सभापति एवं विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हमीरपुर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति, प्रतापगढ़ विधायक राजेन्द्र सिंह, बिलारी विधायक इरफान फहीम और सम्भल विधायक इकबाल महमूद सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में राशन वितरण, स्वास्थ्य सेवाएं, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, पेयजल, शिक्षा, सड़क, राजस्व और खनन समेत विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई। राशन व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए कम से कम 30 राशन दुकानों की जांच कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में कुत्ते-बंदर के काटने के टीके, हेपेटाइटिस-सी की जांच और सर्पदंश के इलाज के लिए एंटी-वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली गई। सीएमओ ने बताया कि सीएचसी बहजोई में सर्पदंश के 93 मामलों का उपचार किया गया है। कारागार विभाग ने बताया कि घासीपुर में प्रस्तावित जेल के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं हिन्दुपुरा खेड़ा में ओवरहेड टैंक संचालित न होने के बावजूद वाटर टैक्स लिए जाने का मुद्दा विधायक इकबाल महमूद ने उठाया, जिस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। समिति के सभापति ने अधिकारियों से बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक6
- गन्ने के खेत में जला हुआ शव मिलने से हड़कंप, पास में मिली जली बाइक गन्ने के खेत में जला हुआ शव मिलने से हड़कंप, पास में मिली जली बाइक अमरोहा। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर के जंगल में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब अगरौला मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में एक युवक का जला हुआ शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को जानकारी दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक, गन्ने के खेत में युवक का शव बुरी तरह जला हुआ था। शव के पास काफी मात्रा में खून भी पड़ा मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक बाइक भी जली हुई अवस्था में बरामद हुई। शव और जली बाइक मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक के साथ किसी वारदात को अंजाम देने के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। सूचना पर हसनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। घटनास्थल से मिले खून के निशान और जली बाइक को जांच के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों तथा घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।4
- अमरोहा जनपद के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दीपपुर गांव के पास गन्ने के खेत में एक अज्ञात युवक का अधजला शव पड़ा मिला। शव के पास ही एक बाइक भी जली हुई हालत में बरामद हुई। शुरुआती जांच में युवक की हत्या कर पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव और बाइक को पेट्रोल डालकर जलाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों का पता नहीं चल सका है। अमरोहा में गन्ने के खेत में बाइक समेत युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी1
- सैदनंगली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए, पुलिस ने भेजा अमरोहा के सैदनगली में नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, सैदनगली थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी युवक ने घर में घुसकर एक नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म किया था। घटना के बाद पीड़िता की मां ने सैदनगली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार को थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी शमशाद को गिरफ्तार कर लिया। शमशाद ढक्का गांव का रहने वाला है। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।1
- हसनपुर क्षेत्र मे अधजला शव मिलने से सनसनी, पास में जली बाइक बरामद अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव दीपपुर के पास झील के जंगल में गन्ने के खेत से एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव बरामद हुआ। शव के पास ही एक बाइक भी जली हुई हालत में मिली। सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल मौत की वजह और घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है।अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह गांव दीपपुर के पास झील के जंगल में गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास एक बाइक भी जली हुई हालत में बरामद हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की गहनता से जांच करते हुए साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के इलाके में भी छानबीन की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शुरुआती तौर पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि बाइक और व्यक्ति को ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया हो, ताकि घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाए जा सकें। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि खेत में अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव मिला है और पास में बाइक भी जली हुई अवस्था में बरामद हुई है। फिलहाल घटना के कारणों की जानकारी नहीं है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शिनाख्त और जांच के बाद ही मौत के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।4