logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार के साथ फिर खड़े हुए विधायक अरविंद सिंह, 5 लाख का राहत चेक सौंपा शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव में हुए चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद ददरौल विधायक अरविंद सिंह लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधायक सीधे कमलनैनपुर गांव पहुंचे और मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये का सहायता चेक मृतक गौतम के परिजनों को सौंपा। इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि गौतम की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन परिवार को किसी भी परिस्थिति में स्वयं को अकेला नहीं समझना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बेटे की तरह हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़े रहेंगे तथा दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। विधायक ने बताया कि वह इससे पहले मृतक के माता-पिता की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करा चुके हैं। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही 200 वर्ग गज का सरकारी आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा परिवार की बेटी की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी कराई जाएगी। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिला। गांव के लोगों ने भी इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता और सहयोग की सराहना की। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि गौतम मौर्य हत्याकांड में दोषियों को शीघ्र कठोर सजा मिलेगी।

1 hr ago
user_विवेक मिश्र
विवेक मिश्र
Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार के साथ फिर खड़े हुए विधायक अरविंद सिंह, 5 लाख का राहत चेक सौंपा शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव में हुए चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद ददरौल विधायक अरविंद सिंह लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधायक सीधे कमलनैनपुर गांव पहुंचे और मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये का सहायता चेक मृतक गौतम के परिजनों को सौंपा। इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि गौतम की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन परिवार को किसी भी परिस्थिति में स्वयं को अकेला नहीं समझना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बेटे की तरह हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़े रहेंगे तथा दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। विधायक ने बताया कि वह इससे पहले मृतक के माता-पिता की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करा चुके हैं। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही 200 वर्ग गज का सरकारी आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा परिवार की बेटी की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी कराई जाएगी। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिला। गांव के लोगों ने भी इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता और सहयोग की सराहना की। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि गौतम मौर्य हत्याकांड में दोषियों को शीघ्र कठोर सजा मिलेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गौतम मौर्य हत्याकांड: विधायक अरविंद सिंह ने पीड़ित परिवार को सौंपा ₹5 लाख का चेक, नौकरी-आवास समेत हर संभव मदद का भरोसा गौतम मौर्य हत्याकांड: विधायक अरविंद सिंह ने पीड़ित परिवार को सौंपा ₹5 लाख का चेक, नौकरी-आवास समेत हर संभव मदद का भरोसा
    1
    गौतम मौर्य हत्याकांड: विधायक अरविंद सिंह ने पीड़ित परिवार को सौंपा ₹5 लाख का चेक, नौकरी-आवास समेत हर संभव मदद का भरोसा

गौतम मौर्य हत्याकांड: विधायक अरविंद सिंह ने पीड़ित परिवार को सौंपा ₹5 लाख का चेक, नौकरी-आवास समेत हर संभव मदद का भरोसा
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
  • गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार के साथ फिर खड़े हुए विधायक अरविंद सिंह, 5 लाख का राहत चेक सौंपा शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव में हुए चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद ददरौल विधायक अरविंद सिंह लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधायक सीधे कमलनैनपुर गांव पहुंचे और मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये का सहायता चेक मृतक गौतम के परिजनों को सौंपा। इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि गौतम की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन परिवार को किसी भी परिस्थिति में स्वयं को अकेला नहीं समझना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बेटे की तरह हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़े रहेंगे तथा दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। विधायक ने बताया कि वह इससे पहले मृतक के माता-पिता की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करा चुके हैं। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही 200 वर्ग गज का सरकारी आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा परिवार की बेटी की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी कराई जाएगी। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिला। गांव के लोगों ने भी इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता और सहयोग की सराहना की। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि गौतम मौर्य हत्याकांड में दोषियों को शीघ्र कठोर सजा मिलेगी।
    1
    गौतम हत्याकांड: पीड़ित परिवार के साथ फिर खड़े हुए विधायक अरविंद सिंह, 5 लाख का राहत चेक सौंपा

शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव में हुए चर्चित गौतम मौर्य हत्याकांड के बाद ददरौल विधायक अरविंद सिंह लगातार पीड़ित परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के बाद विधायक सीधे कमलनैनपुर गांव पहुंचे और मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत 5 लाख रुपये का सहायता चेक मृतक गौतम के परिजनों को सौंपा।
इस अवसर पर विधायक अरविंद सिंह ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि गौतम की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती, लेकिन परिवार को किसी भी परिस्थिति में स्वयं को अकेला नहीं समझना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह बेटे की तरह हर सुख-दुख में परिवार के साथ खड़े रहेंगे तथा दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।
विधायक ने बताया कि वह इससे पहले मृतक के माता-पिता की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात करा चुके हैं। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग के माध्यम से संविदा नौकरी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही 200 वर्ग गज का सरकारी आवास, अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड तथा परिवार की बेटी की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक संबल मिला। गांव के लोगों ने भी इस दुखद घड़ी में परिवार के प्रति दिखाई गई संवेदनशीलता और सहयोग की सराहना की। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि गौतम मौर्य हत्याकांड में दोषियों को शीघ्र कठोर सजा मिलेगी।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के जीर्णोद्धार कार्यों का  किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर शाहजहांपुर, 4 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय एवं राजस्व अभिलेखागार में संचालित कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि सभी निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आमजन को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के जीर्णोद्धार कार्यों का  किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर दिया जोर 
शाहजहांपुर, 4 अगस्त। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त कार्यालय एवं राजस्व अभिलेखागार में संचालित कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। 
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कि सभी निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराए जाएं तथा कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ आमजन को बेहतर एवं सुगम सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। 
जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए। 
इस अवसर पर नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • liver kharab hone se pahle deta Hai kuchh sanket video ko like karo share karo follow karo YouTube channel
    1
    liver kharab hone se pahle deta Hai kuchh sanket video ko like karo share karo follow karo YouTube channel
    user_Asha Rani
    Asha Rani
    City Star Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • तिलहर में दरवाजे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पीड़ित ने पुलिस पर समझौते का दबाव.. शाहजहांपुर/तिलहर। तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला चौहटिया में मुख्य दरवाजे के निर्माण को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों का विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़ित मोअज्जम खां के मुताबिक, पड़ोसी आसिफ उर्फ डब्लू मुख्य दरवाजे का निर्माण करा रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि हमले में उनकी मां और भाई मोहसिन घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की और उनके भाई के गले में तार फंसाकर जान से मारने का प्रयास किया। मोअज्जम खां का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो फुटेज उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद संबंधित पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय समझौता करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, शिकायत वापस न लेने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय पहुंचकर उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    तिलहर में दरवाजे के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पीड़ित ने पुलिस पर समझौते का दबाव..
शाहजहांपुर/तिलहर। तिलहर क्षेत्र के मोहल्ला चौहटिया में मुख्य दरवाजे के निर्माण को लेकर शुरू हुआ पड़ोसियों का विवाद मंगलवार को हिंसक झड़प में बदल गया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। साथ ही पुलिस पर कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
पीड़ित मोअज्जम खां के मुताबिक, पड़ोसी आसिफ उर्फ डब्लू मुख्य दरवाजे का निर्माण करा रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।
पीड़ित का कहना है कि हमले में उनकी मां और भाई मोहसिन घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ भी की और उनके भाई के गले में तार फंसाकर जान से मारने का प्रयास किया।
मोअज्जम खां का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो फुटेज उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद संबंधित पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बजाय समझौता करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, शिकायत वापस न लेने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित परिवार ने जिला मुख्यालय पहुंचकर उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.