Shuru
Apke Nagar Ki App…
District.reporter.babulaljogaw
More news from राजस्थान and nearby areas
- EWS सरलीकरण यात्रा पहुंची पाली, भाटी बोले—विसंगतियां दूर कर कमजोर वर्ग को मिले हक पाली। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के आरक्षण एवं प्रमाण-पत्र व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की मांग को लेकर शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा रात पाली पहुंची। यात्रा के दौरान सुमेरपुर, तखतगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया। पाली पहुंचने के बाद भाटी का करीब 50 लग्जरी वाहनों का काफिला शहर में दाखिल हुआ। समर्थकों की भीड़ के चलते पाली में कई जगह यातायात प्रभावित रहा। रोड शो के दौरान नया बस स्टैंड, मंडिया रोड, कलेक्ट्रेट, अहिंसा द्वार, सूरजपोल और अंबेडकर सर्किल होते हुए काफिला झाला गार्डन पहुंचा, जहां देर रात जनसभा हुई। जनसभा में भाटी ने कहा कि वे निर्दलीय विधायक हैं और उनके पैरों में किसी पार्टी की बेड़ियां नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मदन राठौड़ पाली के हैं, उन्हें जगाइए, ताकि EWS आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए आवाज उठाई जा सके। भाटी ने कहा कि EWS व्यवस्था में मौजूद विसंगतियों के कारण कमजोर वर्ग के लोग अपने हक से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। प्रमाण-पत्र की अवधि बढ़ाने, पात्रता नियमों में व्यावहारिक बदलाव सहित विभिन्न मांगें उठाई जा रही हैं। पाली में रोड शो के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों ने भाटी का स्वागत किया और जेसीबी से फूल बरसाए।1
- EWS यात्रा सरलीकरण के दौरान शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी का भव्य स्वागत; सर्व समाज से एकजुट रहने की अपील, JCB से हुई पुष्प वर्षा न्यूज़: दीपांशु चौहान | राजस्थान धारा पाली | EWS यात्रा सरलीकरण कार्यक्रम के तहत पाली आगमन पर शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवींद्र सिंह भाटी का स्थानीय नागरिकों और समर्थकों द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रवींद्र सिंह भाटी ने सर्व समाज को एक साथ मिलकर आगे बढ़ने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने मंच से सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मुहिम और समाज के हर संघर्ष में वह पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़े रहेंगे। 100 कारों और 50 पिकअप के साथ निकला भव्य रोड शो स्वागत कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में एक विशाल एवं भव्य रोड शो का आयोजन किया गया। इस काफिले में 100 से अधिक कारें और 50 से ज्यादा पिकअप गाड़ियां शामिल थीं। रोड शो के पूरे मार्ग में समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थान-स्थान पर लोगों ने नारेबाजी कर विधायक का स्वागत किया। JCB से हुई फूलों की बारिश विधायक भाटी के स्वागत को यादगार बनाने के लिए समर्थकों ने अनोखा तरीका अपनाया। रोड शो के मुख्य मार्ग पर JCB मशीनों की मदद से विधायक के ऊपर भव्य पुष्प वर्षा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल काफी उत्साहजनक बना रहा।4
- वार्ड नं 79 से कांग्रेस पार्षद जीते हुए उम्मीदवार जितेंद्र पाल सिंह का भव्य स्वागत किया गया रिपोर्टर सुरेश कुमार शर्वा जोधपुर राजस्थान वार्ड नं 79 से कांग्रेस पार्षद जीते हुए उम्मीदवार जितेंद्र पाल सिंह का भव्य स्वागत किया गया नादडी गाँव के राधा कृष्ण मदिर में वार्ड नं 79 से कांग्रेस पार्षद जीते हुए उम्मीदवार जितेंद्र पाल सिंह का भव्य स्वागत किया गया। नांदरी के समस्त ग्राम वासियों द्वारा माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लूणी के पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई और जोधपुर की पूर्व विधायका मनीषा पवार भी उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान जियाराम जी गेनाराम जी अशोक जी इदलिया पपाराम लोथिया नेमीचंद भाटिया प्रेम सर्वा बौद्ध सुरेश कुमार शर्वा आदि जनों ने माला व साफा पहना कर भव्य स्वागत किया गया।4
- आसमान में नहीं चलेगी मनमानी! जोधपुर में ड्रोन समेत फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर रोक 🚨 जोधपुर में ड्रोन पर सख्ती! वीवीआईपी दौरों और वायुसेना स्टेशन जोधपुर में चल रहे तरंग शक्ति-2026 सैन्य अभ्यास के मद्देनजर बिना सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के ड्रोन समेत किसी भी फ्लाइंग ऑब्जेक्ट के संचालन पर रोक लगा दी गई है। 📅 आदेश 29 सितंबर 2026 से लागू ⏰ 15 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक प्रभावी ⚠️ उल्लंघन करने पर संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई हो सकती है। जोधपुर में अब बिना अनुमति आसमान में ड्रोन उड़ाना पड़ेगा भारी।1
- हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात हंगामा: शराब पार्टी के बाद दो पक्षों में मारपीट जोधपुर।शहर के हुकुमगढ़ रिसोर्ट में देर रात चल रही पार्टी के दौरान हंगामे की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रिसोर्ट में देर रात तक शराब पार्टी चल रही थी, जिसके बाद दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।1
- पाली में शिव विधायक बोले- जरूरत पड़ी तो EWS सरलीकरण के लिए दिल्ली-जयपुर भी जाएंगे शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी सोमवार रात करीब नौ बजे पाली पहुंचे। शहर में जगह-जगह उनका स्वागत हुआ। रात करीब 10 बजे झाला गार्डन पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जिसमें कहा कि पूरे प्रदेश भर में जाएंगे। जरूर पड़ी तो दिल्ली कूच भी करेंगे। EWS में जो विसंगतियां है उसको लेकर आज सरकार चर्चा तक नहीं कर रही। पिछले तीन साल में एक बार भी पत्राचार नहीं हुआ। मैं पूछना चाहता हूं प्रदेश की सरकार को आर्थिक रूप से कमजोर इन भाईयों के साथ यह कुठाराघात क्यों? और आखिर कब तक। हम हमेशा लोकतांत्रिक तरीके से तमाम चीजे करते आए है और आशा करते है कि आने वाले समय में भी हम पूरी तरह अनुशासित होकर पूरे तरीके से काम करेंगे और बात मनवाएंगे। अगर हमारी वाजिब मांग नहीं मानी जाती है तो जरूरत पड़ी तो जयपुर और दिल्ली जाम करने की तो उसमें भी कमी नहीं आएंगी। बोले कि जमीन की शर्त जो EWS में डाली गई है कि 5 एकड़ जमीन जिसके पास है वह EWS के नहीं आएंगा। किसी भी लड़की के पिता और पति की आय को मिलाकर प्रमाण लेना सही नहीं है। क्योंकि हमारे यहां लड़की की शादी कर देते है तो उसकी सारी जिम्मेदारी उसके पति की होती है। इन शर्तों के चलते वाकई में जिन लोगों को फायदा मिलना चाहिए था उनको नहीं मिल पा रहा है। पाली की जनता से आह्वान किया कि जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तक आवाज पहुंचाओ। तीसरे मोर्चा बनाने की जरूरत पड़ी तो भी तैया रतीसरे मोर्च को लेकर उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी और जनता कहेगी तो तीसरा मोर्चा भी बना लेंगे। नगर निकाय चुनाव में पाली का बोर्ड कैसे बना सबको पता है। समय आने पर जनता जवाब देगी।2
- जोधपुर की अवैध केमिकल फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन। 23 सितंबर के धमाके के बाद से फरार था आरोपी, पुलिस ने रिश्तेदारों पर बनाया दबाव तो किया सरेंडर।1
- स्वच्छता ही सेवा अभियान: वार्ड 51 में दिलाई गई स्वच्छता की शपथ जोधपुर। नगर निगम जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत आज वार्ड संख्या 51, खारड़ा रणधीर में स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हीरालाल प्रजापत, वार्ड प्रभारी नरेश जावा और वार्डवासियों ने स्वच्छता ही सेवा की शपथ ली और वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।1
- जोधपुर केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड में शहीद 3 दमकलकर्मियों को श्रद्धांजलि, पाली में निकाला कैंडल मार्च पाली में 3 दमकलकर्मियों को नगर निगम के अग्निशमन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल, जोधपुर के बासनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाने के दौरान भीषण अग्निकांड में 3 दमकलकर्मियों की मौत हो गई थी। उनके सम्मान में पाली नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी और सहायक अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार सुबह पुष्पांजलि अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखा गया। शाम को पूरे फायर स्टाफ की ओर से सूरजपोल चौराहे से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। शहीद स्तंभ पहुंचकर दमकलकर्मियों और अधिकारियों ने मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि बासनी स्थित केमिकल फैक्टरी में आग बुझाने के दौरान केमिकल की चपेट में आने से 14 से 15 दमकलकर्मी झुलस गए थे, जिनमें से 3 फायरफाइटर्स की मौत हो गई थे। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए यह कार्यक्रम किया गया।1