आदर्श स्कूल इकदिल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित इकदिल। आदर्श प्राथमिक विद्यालय, मोहल्ला कायस्थान इकदिल का वार्षिक परीक्षाफल बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक राम अवतार तिवारी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और लक्ष्य निर्धारण से ही मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य ऋचा तिवारी सहित सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, सुशीला देवी, अंजली शाक्य, प्रियांशी, अलफिशा, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, आंचल गुप्ता, प्रियंका यादव, छाया राजपूत, नीतू एवं श्रष्टि तिवारी समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आदर्श स्कूल इकदिल का वार्षिक परीक्षाफल घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित इकदिल। आदर्श प्राथमिक विद्यालय, मोहल्ला कायस्थान इकदिल का वार्षिक परीक्षाफल बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील सम्राट ने सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के
प्रबंधक राम अवतार तिवारी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सफलता निरंतर प्रयास और लक्ष्य निर्धारण से ही मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन और लगन के साथ पढ़ाई करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उप-प्रधानाचार्य ऋचा तिवारी सहित सुमन चौहान, स्वेच्छा राजपूत, दामिनी शुक्ला, सुशीला देवी, अंजली शाक्य, प्रियांशी, अलफिशा, प्रियंका भदौरिया, दीप्ति, आंचल गुप्ता, प्रियंका यादव, छाया राजपूत, नीतू एवं श्रष्टि तिवारी समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शामिल जागरण में उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन किए पेश. बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु बाबा श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु कार्यक्रम में अनियंत्रित हो रही भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को करनी पड़ी काफी मशक्कत. कार्यक्रम में एटा, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली आदि स्थानों से लोग कन्हैया मित्तल को सुनाने आए थे.2
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by कुमार सुनील4
- प्रतापगढ़ - कुंडा में एक युवती प्रेमी से मिलने की जिद में 70 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई, प्रेमी को बुलाने के बाद ही नीचे उतरी शादी से इनकार के बाद युवती ने यह कदम उठाया, पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू की1
- Post by Urvashi singh1
- जसवंतनगर में समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद (समर्पण) शाखा द्वारा महावीर जयंती के पावन अवसर पर फक्कड़पुरा में स्थिति आदर्श बाल विद्या मंदिर में भगवान महावीर जी की रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। 🙏✨ इस दौरान श्रद्धालुओं व राहगीरों के लिए गन्ने का रस 🥤 और ठंडे पानी की बोतलों 💧 का वितरण किया गया, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को बड़ी राहत मिली। ☀️💙 कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव बाबू, सचिव गुंजन सक्सेना, प्रांतीय दायित्वधारी उमाकांत श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार सोनी, राजकमल जैन (पूर्व अध्यक्ष), अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार माथुर (संरक्षक), चेतन जैन, अंकित पाल (ज्वेलर्स), मनोज कुमार जैन, निकेतन जैन, विजय कुमार, जीतू शाक्य, रविंद्र गुप्ता, विपिन कश्यप सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण मौजूद रहे। 👥 ✨ सेवा और श्रद्धा का अनोखा संगम देखने को मिला ✨ 👉 “गर्मी में सेवा का ठंडा एहसास ❤️🥤 – महावीर जयंती पर जसवंतनगर में अनोखी पहल”1
- लवेदी/इटावा। थाना लवेदी क्षेत्र के ग्राम बसैयाहार में सैनिक के घर हुई चोरी के मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए मुकदमे की विवेचना क्राइम ब्रांच या एसओजी को स्थानांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। प्रार्थी राजीव तिवारी पुत्र महाराज सिंह तिवारी निवासी ग्राम बसेहारा, थाना लवेदी ने बताया कि उनके घर में 8 मार्च 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचक द्वारा कई बार गांव और घर पर आकर पूछताछ की गई, लेकिन सही तरीके से उनकी बात नहीं सुनी गई। उल्टा परिवार पर ही संदेह जताते हुए अभद्र व्यवहार किया गया और मामले की गंभीरता से जांच नहीं की गई। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उनके द्वारा बताए गए संदिग्ध व्यक्तियों और मोबाइल नंबरों की जांच करने के बजाय उनका मोबाइल फोन ही कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया गया था। बताया गया कि इस संबंध में 28 मार्च 2026 को भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना पुलिस के रवैये से उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विवेचना किसी अन्य एजेंसी को सौंपी जाए। वहीं, सेना की ओर से भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है, ताकि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।4