logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान रोडवेज में वरिष्ठ नागरिकों को किराये में रियायत स्मार्ट कार्ड से मिलेगी सुविधा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को बस यात्रा में विशेष रियायत दी जा रही है। इसके तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को किराये में छूट का लाभ मिल सकता है, वहीं 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के यात्रियों को कई मामलों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बुजुर्गों को स्मार्ट कार्ड बनवाना आवश्यक है। यह कार्ड रोडवेज बस डिपो पर ही बनाया जा सकता है, जिसके लिए ई-मित्र पर जाने की जरूरत नहीं है।कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा और लगभग 40 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा। जानकारी के अनुसार यह स्मार्ट कार्ड कुछ ही मिनटों में तैयार कर दिया जाता है, जिसके बाद बुजुर्ग पूरे राजस्थान में कहीं भी रोडवेज बसों में यात्रा करते समय इसका उपयोग कर सकते हैं।रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यह योजना बुजुर्गों को राहत देने और उनकी यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। परिवार के सदस्य भी अपने घर या रिश्तेदारी के बुजुर्गों के लिए यह कार्ड बनवाकर उन्हें इस सुविधा का लाभ दिला सकते हैं

3 hrs ago
user_आईरा समाचार बीकानेर
आईरा समाचार बीकानेर
Journalist Bikaner, Rajasthan•
3 hrs ago

राजस्थान रोडवेज में वरिष्ठ नागरिकों को किराये में रियायत स्मार्ट कार्ड से मिलेगी सुविधा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को बस यात्रा में विशेष रियायत दी जा रही है। इसके तहत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्गों को किराये में छूट का लाभ मिल सकता है, वहीं 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के यात्रियों को कई मामलों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए बुजुर्गों को स्मार्ट कार्ड बनवाना आवश्यक है। यह कार्ड रोडवेज बस डिपो पर ही बनाया जा सकता है, जिसके लिए ई-मित्र पर जाने की जरूरत नहीं है।कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को अपना आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा और लगभग 40 रुपये शुल्क जमा करवाना होगा। जानकारी के अनुसार यह स्मार्ट कार्ड कुछ ही मिनटों में तैयार कर दिया जाता है, जिसके बाद बुजुर्ग पूरे राजस्थान में कहीं भी रोडवेज बसों में यात्रा करते समय इसका उपयोग कर सकते हैं।रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यह योजना बुजुर्गों को राहत देने और उनकी यात्रा को आसान बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। परिवार के सदस्य भी अपने घर या रिश्तेदारी के बुजुर्गों के लिए यह कार्ड बनवाकर उन्हें इस सुविधा का लाभ दिला सकते हैं

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    1
    Post by Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    user_Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
    Bikaner, Rajasthan•
    10 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मातृशक्ति की वाहन रैली - नागौर ,,रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली भव्य भगवा रैली के प्रचार-प्रसार को लेकर आज मातृशक्ति ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए शहर में वाहन रैली का आयोजन किया। यह रैली विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाया। वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां मातृशक्ति ने भगवा ध्वज के साथ रामनवमी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। रैली के दौरान “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। प्रतिभागी महिलाओं ने लोगों को रामनवमी के दिन आयोजित होने वाली मुख्य भगवा रैली में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की रैलियों का उद्देश्य समाज में एकता, धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रामनवमी के कार्यक्रमों में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। रैली के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। मातृशक्ति की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। कुल मिलाकर, यह वाहन रैली आगामी रामनवमी उत्सव को लेकर जनजागरण का एक प्रभावी माध्यम साबित हुई और इससे आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
    4
    विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में मातृशक्ति की वाहन रैली -
नागौर ,,रामनवमी के पावन अवसर पर निकलने वाली भव्य भगवा रैली के प्रचार-प्रसार को लेकर आज मातृशक्ति ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए शहर में वाहन रैली का आयोजन किया। यह रैली विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाया। वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां मातृशक्ति ने भगवा ध्वज के साथ रामनवमी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। रैली के दौरान “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण गूंज उठा, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। प्रतिभागी महिलाओं ने लोगों को रामनवमी के दिन आयोजित होने वाली मुख्य भगवा रैली में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की रैलियों का उद्देश्य समाज में एकता, धर्म और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रामनवमी के कार्यक्रमों में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की। रैली के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया। जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया। मातृशक्ति की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है।
कुल मिलाकर, यह वाहन रैली आगामी रामनवमी उत्सव को लेकर जनजागरण का एक प्रभावी माध्यम साबित हुई और इससे आयोजन को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • श्रीबालाजी (नागौर)ग्राम में लोक पर्व गणगौर की अनूठी छटा देखने को मिली। इस दौरान मुख्य बाजार से होकर ईश्वर गणगौर की धूम धाम से ढोल नगाड़ों के साथ सवारी निकाली गई। सभी महिलाओं ने अपने घरों से गणगौर को कुएं पर पानी पिलान साथ में लाई ओर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आवड़ सागर कुएं के गणगौर को परिक्रमा कराई सभी महिलाओं ने इस मेले का आनंद लिया ऐसे में धार्मिक विधि-विधान के साथ ही 16 दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व का समापन हो गया। नवविवाहिताओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर ईसर-गणगौर की पूजा की। गढ़ से नि मच्छियों मुख्य मा पहुंची। य के अनुस रस्म निभपार्षद, अ संख्या में शहर माहेश्वरी गुंगसा की समाज, बाठड़ियों की सवा बख्तसागन रस्म में क समाज ने गणगौर म निकाली, सवारी
    1
    श्रीबालाजी (नागौर)ग्राम में लोक पर्व गणगौर की अनूठी छटा देखने को मिली। इस दौरान मुख्य बाजार से होकर ईश्वर गणगौर की धूम धाम से ढोल नगाड़ों के साथ सवारी निकाली गई। सभी महिलाओं ने अपने घरों से गणगौर को कुएं पर पानी पिलान साथ में लाई ओर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास आवड़ सागर कुएं के गणगौर को परिक्रमा कराई सभी महिलाओं ने इस मेले का आनंद लिया ऐसे में धार्मिक विधि-विधान के साथ ही 16 दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व का समापन हो गया। नवविवाहिताओं और कन्याओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर ईसर-गणगौर की पूजा की।
गढ़ से नि मच्छियों मुख्य मा पहुंची। य के अनुस रस्म निभपार्षद, अ संख्या में शहर माहेश्वरी गुंगसा की समाज, बाठड़ियों की सवा बख्तसागन रस्म में क समाज ने गणगौर म निकाली, सवारी
    user_Gajendra kumar saraswat
    Gajendra kumar saraswat
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • 😂😂😂 comedy #video
    1
    😂😂😂 comedy #video
    user_Lucky bero
    Lucky bero
    Artist बीदासर, चूरू, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • मूंडवा राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नागौर से हाना के बीच अज्ञात डंपर चालक ने पुलिस के भय से रोड के ऊपर ही बालू मिट्टी खाली कर दी, यह बालू मिट्टी काफी लंबी दूरी तक रोड पर फैल गई जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, मूंडवा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद टोल प्लाजा पर इसकी जानकारी दी गई इसके बाद में टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और मिट्टी को हटाया
    1
    मूंडवा राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नागौर से हाना के बीच अज्ञात डंपर चालक ने पुलिस के भय से रोड के ऊपर ही बालू मिट्टी खाली कर दी, यह बालू मिट्टी काफी लंबी दूरी तक रोड पर फैल गई जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, मूंडवा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद टोल प्लाजा पर इसकी जानकारी दी गई इसके बाद में टोल कर्मी मौके पर पहुंचे और मिट्टी को हटाया
    user_Nl Kadel
    Nl Kadel
    TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • फलोदी के सिटी पोइंट होटल के पिछे बरकत कोलोनी के एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के भाई ने लगाया भाई की पत्नी ससुर सास साली व अन्य युवक पर प्रताड़ित अपमानित व जान से मारने की धमकी साथ ही आत्म हत्या करने के लिए उकसाने का आरोप। मृतक का नाम किशन सोनी बताया जा रहा है। मृतक किशन सोनी के भाई ने पुलिस थाना फलोदी में रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया की मेरा भाई किशन सोनी अपनी पत्नी ससुर सास साली व अन्य युवक द्वारा बार-बार प्रताड़ित अपमानित किये जाने से वह निराश व अपने आप को अकेला महसूस करने लगा था। मेरी भाभी और मेरे भाई के ससुर सास साली व अन्य युवक द्वारा बार-बार अपमानित प्रडतापित करने आत्म करने पर उकने के कारण मेरे भाई ने निराश व हताश होकर घर में ही अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। मेरे भाई किशन सोनी की शादी सन् 2024 में बीकानेर  हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक ठीक चला बाद में मेरे भाई की पत्नी भावना ने मेरे भाई से झगड़ा करना अपमानित करना मेरे माता-पिता को तंग करना शुरू कर दिया। चार माह बाद मेरे भाई की पत्नी भावना हमारे घर से अपना स्त्री धन लेकर अपने पीहर बीकानेर चली गई और तब से फोन पर मेरे भाई किशन को अपमानित प्रडतापित आत्म हत्या करके मरने का कहने लगी तंग आकर मेरे भाई ने आत्म हत्या कर ली।
    1
    फलोदी के सिटी पोइंट होटल के पिछे बरकत कोलोनी के एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के भाई ने लगाया भाई की पत्नी ससुर सास साली व अन्य युवक पर प्रताड़ित अपमानित व जान से मारने की धमकी साथ ही आत्म हत्या करने के लिए उकसाने का आरोप। मृतक का नाम किशन सोनी बताया जा रहा है।
मृतक किशन सोनी के भाई ने पुलिस थाना फलोदी में रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया की मेरा भाई किशन सोनी अपनी पत्नी ससुर सास साली व अन्य युवक द्वारा बार-बार प्रताड़ित अपमानित किये जाने से वह निराश व अपने आप को अकेला महसूस करने लगा था।
मेरी भाभी और मेरे भाई के ससुर सास साली व अन्य युवक द्वारा बार-बार अपमानित प्रडतापित करने आत्म करने पर उकने के कारण मेरे भाई ने निराश व हताश होकर घर में ही अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
मेरे भाई किशन सोनी की शादी सन् 2024 में बीकानेर  हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक ठीक चला बाद में मेरे भाई की पत्नी भावना ने मेरे भाई से झगड़ा करना अपमानित करना मेरे माता-पिता को तंग करना शुरू कर दिया।
चार माह बाद मेरे भाई की पत्नी भावना हमारे घर से अपना स्त्री धन लेकर अपने पीहर बीकानेर चली गई और तब से फोन पर मेरे भाई किशन को अपमानित प्रडतापित आत्म हत्या करके मरने का कहने लगी तंग आकर मेरे भाई ने आत्म हत्या कर ली।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बीकानेर पत्रकार इकबाल खान: बीकानेर जिले में लाखों रुपये के नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस ने की। पुलिस ने लगभग तीन साल से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोहनलाल, निवासी पांचू को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले ही पुलिस द्वारा इनाम घोषित था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। गौरतलब है कि अगस्त 2023 में देशनोक पुलिस ने कांकड़ करण माता मंदिर के पास एक लावारिस ट्रक से 21 क्विंटल से अधिक डोडा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सोहनलाल घटना के बाद से फरार था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    1
    बीकानेर पत्रकार इकबाल खान:
बीकानेर जिले में लाखों रुपये के नशीले पदार्थों से जुड़े मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई देशनोक पुलिस ने की।
पुलिस ने लगभग तीन साल से फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी सोहनलाल, निवासी पांचू को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पहले ही पुलिस द्वारा इनाम घोषित था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी।
गौरतलब है कि अगस्त 2023 में देशनोक पुलिस ने कांकड़ करण माता मंदिर के पास एक लावारिस ट्रक से 21 क्विंटल से अधिक डोडा बरामद किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सोहनलाल घटना के बाद से फरार था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस को मामले में और महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • नागौर,,नागौर जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत नशामुक्त नागौर अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाइयां की हैं। एसपी के निर्देशों पर कल जिले के सदर थाना, श्री बालाजी और खींवसर थाना क्षेत्रों में तीन महत्वपूर्ण ऑपरेशन चलाए गए। सदर थाना पुलिस ने 86 ग्राम स्मैक के साथ 2,15,350 रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर नरेश पुत्र गणेशाराम को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 30 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। ​इसी कड़ी में श्री बालाजी थाना पुलिस ने 1 किलो 663 ग्राम अफीम और 50,100 रुपये की बिक्री राशि के साथ मुलजिम शिवराम पुत्र रामूराम को गिरफ्तार किया है। वहीं खींवसर थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डोडा के 600 हरे पौधे बरामद किए हैं और मुलजिम तिलोकराम पुत्र कानाराम को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि खींवसर इलाके में कुछ दिन पहले भी बड़ी कार्रवाई की गई थी, जिसमें 225 किलो डोडा और 5,000 से अधिक पौधे पकड़े गए थे। ​नागौर सीओ आईपीएस जतिन जाइम ने बताया कि नागौर एसपी रोशन मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशा तस्कर या तो नशा छोड़ दें या नागौर छोड़ दें। संगठित अपराध और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और उनकी संपत्तियों व आर्थिक स्रोतों की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    2
    नागौर,,नागौर जिला पुलिस ने 'ऑपरेशन संकल्प' के तहत नशामुक्त नागौर अभियान के अंतर्गत बड़ी कार्रवाइयां की हैं। एसपी के निर्देशों पर कल जिले के सदर थाना, श्री बालाजी और खींवसर थाना क्षेत्रों में तीन महत्वपूर्ण ऑपरेशन चलाए गए। सदर थाना पुलिस ने 86 ग्राम स्मैक के साथ 2,15,350 रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने सदर थाने के हिस्ट्रीशीटर नरेश पुत्र गणेशाराम को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 30 मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
​इसी कड़ी में श्री बालाजी थाना पुलिस ने 1 किलो 663 ग्राम अफीम और 50,100 रुपये की बिक्री राशि के साथ मुलजिम शिवराम पुत्र रामूराम को गिरफ्तार किया है। वहीं खींवसर थाना क्षेत्र में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डोडा के 600 हरे पौधे बरामद किए हैं और मुलजिम तिलोकराम पुत्र कानाराम को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि खींवसर इलाके में कुछ दिन पहले भी बड़ी कार्रवाई की गई थी, जिसमें 225 किलो डोडा और 5,000 से अधिक पौधे पकड़े गए थे।
​नागौर सीओ आईपीएस जतिन जाइम ने बताया कि नागौर एसपी रोशन मीणा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशा तस्कर या तो नशा छोड़ दें या नागौर छोड़ दें। संगठित अपराध और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और उनकी संपत्तियों व आर्थिक स्रोतों की भी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • मूंडवा थाना अधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने थाना क्षेत्र के गांव भडाणा में जन सहभागिता बैठक लेकर ग्रामीण उसको नशा मुक्ति सत्ता, ऑनलाइन गेमिंग,एवं अन्य अवैध कामों से बचने की दी सलाह।
    1
    मूंडवा थाना अधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने थाना क्षेत्र के गांव भडाणा में जन सहभागिता बैठक लेकर ग्रामीण उसको नशा मुक्ति सत्ता, ऑनलाइन गेमिंग,एवं अन्य अवैध कामों से बचने की दी सलाह।
    user_Nl Kadel
    Nl Kadel
    TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.