Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sakir Husen1983 news reporter 8824615723
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by SSSO News1
- yari Hai Mera Imaan Eid ke mauke per bahut Hi pyara gana1
- बीकानेर पत्रकार इकबाल खान, बीकानेर गजनेर रोड़,कल्ला पेट्रोल पंप के पास की गली कई दिनों से ब्लॉक है, जिससे आने-जाने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। नवरात्र के शुभ अवसर पर भी गलियों की सफाई नहीं हो पा रही है। ब्लॉक होने वाली सीवर लाइन और गटर के कारण कई घरों में पानी घुस रहा है। इसके अलावा प्लास्टिक कचरे की असावधानी भी समस्या बढ़ा रही है। लोग प्लास्टिक थैलियों में भर कर कचरा डालते हैं, जो अक्सर गाय खा लेती हैं और वहीं थैली गटर में चला जाता है, जिससे सीवर लाइन ब्लॉक हो जाती है। नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोग कहते हैं कि नवरात्र जैसे त्योहारों में सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, लेकिन ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार होने के बावजूद यह नजर नहीं आ रहा। फिलहाल, कल्ला पंप के आसपास रहने वाले लोग ब्लॉकेज और गंदगी से परेशान हैं। नागरिकों का कहना है कि अगर निगम और लोग दोनों मिलकर सफाई का ख्याल नहीं रखेंगे, तो शहर में गंदगी बढ़ती रहेगी और घरों में पानी घुसने की समस्या बनी रहेगी। वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल एक्टिविस्ट सोनी द्वारा बना गया है।1
- बीकानेर की 7 गणगौर जिनके दर्शन माने जाते हैं शुभ #gangour #bikaneri #gangourfastival #trending #viral1
- Post by आवाज़1
- प्रेस विज्ञप्ति आज श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय मण्डल स्तरीय वर्ग का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौत्तम ने श्रीराम भवन में भाजपा के इतिहास व विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश गौत्तम ने कहा कि “सशक्त संगठन की आधारशिला मजबूत बूथ प्रबंधन है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को सशक्त बनाता है तो संगठन को विजय की ओर अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता।” विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी संगठन के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनानी होगी।” जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि “प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं। ऐसे कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।” कार्यक्रम में रामेश्वर पारीक, कुंभाराम सिद्ध, शिव स्वामी एवं कोजूराम सारस्वत ने भी विभिन्न सत्रों को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं “राष्ट्र सर्वोपरि” के मूल मंत्र पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ के साथ सार्थक एवं प्रेरणादायक संवाद हुआ, जिससे संगठन के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महावीर प्रजापत, महावीर धामा, महेन्द्र पारीक ,सुरेन्द्र चुरा, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम स्वामी, चेयरमैन मानमल शर्मा, विनोदगिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री दलीप सिंह राजपुरोहित, शहर महामंत्री मदन सोनी,शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, रोहित बोहरा ,पवन इंदौरिया,रामकिशन दर्जी, जगदीश गुर्जर,ओम प्रकाश नाई,पृथ्वीराज राजपुरोहित, राजेन्द्र राजपुरोहित, हेमराज भादानी , रेखा भादानी , राकेश बिहानी, विमल नाई,सूरजभान स्वामी , सीताराम आसोपा, मोहित स्वामी, अनिल वाल्मीकि, पवन नाई, किशनलाल दर्जी, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, योगेश सारस्वत, संदीप सारस्वत, चांदरतन घोटिया, थानमल भाटी, हंसराज बरर्डीया , भरत जोशी सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- नागौर,,जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10.70 लाख रुपये कीमत की 86 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो सदर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान रायधनु क्षेत्र स्थित एक ढाणी से आरोपी नरेश (40) पुत्र गणेशराम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 86 ग्राम स्मैक, 2,15,350 रुपये नकद और परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी नरेश एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में करीब 30 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 58/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई। उनके निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन (आईपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कस्वा और उनकी टीम ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Sakir Husen1983 news reporter 88246157231