logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागौर में ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 10.70 लाख की स्मैक जब्त,हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार नागौर,,जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10.70 लाख रुपये कीमत की 86 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो सदर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान रायधनु क्षेत्र स्थित एक ढाणी से आरोपी नरेश (40) पुत्र गणेशराम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 86 ग्राम स्मैक, 2,15,350 रुपये नकद और परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी नरेश एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में करीब 30 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 58/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई। उनके निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन (आईपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कस्वा और उनकी टीम ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_प्रदीप कुमार डागा
प्रदीप कुमार डागा
नागौर, नागौर, राजस्थान•
2 hrs ago

नागौर में ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 10.70 लाख की स्मैक जब्त,हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार नागौर,,जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10.70 लाख रुपये कीमत की 86 ग्राम अवैध स्मैक जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जो सदर थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान रायधनु क्षेत्र स्थित एक ढाणी से आरोपी नरेश (40) पुत्र गणेशराम जाट को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 86 ग्राम स्मैक, 2,15,350 रुपये नकद और परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी नरेश एक शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में विभिन्न थानों में करीब 30 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण संख्या 58/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा (आईपीएस) के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत की गई। उनके निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन (आईपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कस्वा और उनकी टीम ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मूंडवा थाना अधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने थाना क्षेत्र के गांव भडाणा में जन सहभागिता बैठक लेकर ग्रामीण उसको नशा मुक्ति सत्ता, ऑनलाइन गेमिंग,एवं अन्य अवैध कामों से बचने की दी सलाह।
    1
    मूंडवा थाना अधिकारी सुरेश कुमार चौधरी ने थाना क्षेत्र के गांव भडाणा में जन सहभागिता बैठक लेकर ग्रामीण उसको नशा मुक्ति सत्ता, ऑनलाइन गेमिंग,एवं अन्य अवैध कामों से बचने की दी सलाह।
    user_Nl Kadel
    Nl Kadel
    TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शाहपुरा।चिमनपुरा गाँव स्थित बाबा भगवान दास राजकीय महाविद्यालय गेट के सामने छात्र छात्राओं समेत ग्रामीण दो सूत्रीय मांगो को लेकर 30 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी।छात्र नेता कुंदन कुमावत के नेतृत्व में हरि यादव, विवेक शर्मा, विशाल राय क्रमिक अनशन पर बैठे।आंदोलनकारी छात्र छात्रा समेत ग्रामीण लगातार अपनी मांगो को लेकर धरने पर डटे हुए हैं और सरकार से सकारात्मक निर्णय की मांग कर रहे हैं।
    1
    शाहपुरा।चिमनपुरा गाँव स्थित बाबा भगवान दास राजकीय महाविद्यालय गेट के सामने छात्र छात्राओं समेत ग्रामीण दो सूत्रीय मांगो को लेकर 30 वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी।छात्र नेता कुंदन कुमावत के नेतृत्व में हरि यादव, विवेक शर्मा, विशाल राय क्रमिक अनशन पर बैठे।आंदोलनकारी छात्र छात्रा समेत ग्रामीण लगातार अपनी मांगो को लेकर धरने पर डटे हुए हैं और सरकार से सकारात्मक निर्णय की मांग कर रहे हैं।
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कुचामन शहर में आमजन इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। शहर की मुख्य सड़क डीडवाना रोड अब यातायात मार्ग कम और पार्किंग स्थल अधिक नजर आ रही है। सड़क पर अव्यवस्थित वाहनों की कतारों के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    कुचामन शहर में आमजन इन दिनों गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। शहर की मुख्य सड़क डीडवाना रोड अब यातायात मार्ग कम और पार्किंग स्थल अधिक नजर आ रही है। सड़क पर अव्यवस्थित वाहनों की कतारों के चलते लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Breaking News -बड़ी खबर जोधपुर राजस्थान से एक लड़के का हुआ वीडियो वायरल यूट्यूब पर तू कल चला जाएगा तो मैं क्या करूंगा लिप्सिंग इंटरनेट सेंसेशन वायरल 50K व्यूज
    2
    Breaking News -बड़ी खबर जोधपुर राजस्थान से एक लड़के का हुआ वीडियो वायरल यूट्यूब पर तू कल चला जाएगा तो मैं क्या करूंगा लिप्सिंग इंटरनेट सेंसेशन वायरल 50K व्यूज
    user_Jaswantdaga
    Jaswantdaga
    News Anchor आऊ, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • Post by SSSO News
    1
    Post by SSSO News
    user_SSSO News
    SSSO News
    बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    29 min ago
  • प्रेस विज्ञप्ति आज श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय मण्डल स्तरीय वर्ग का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौत्तम ने श्रीराम भवन में भाजपा के इतिहास व विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश गौत्तम ने कहा कि “सशक्त संगठन की आधारशिला मजबूत बूथ प्रबंधन है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को सशक्त बनाता है तो संगठन को विजय की ओर अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता।” विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी संगठन के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनानी होगी।” जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि “प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं। ऐसे कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।” कार्यक्रम में रामेश्वर पारीक, कुंभाराम सिद्ध, शिव स्वामी एवं कोजूराम सारस्वत ने भी विभिन्न सत्रों को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं “राष्ट्र सर्वोपरि” के मूल मंत्र पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ के साथ सार्थक एवं प्रेरणादायक संवाद हुआ, जिससे संगठन के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महावीर प्रजापत, महावीर धामा, महेन्द्र पारीक ,सुरेन्द्र चुरा, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम स्वामी, चेयरमैन मानमल शर्मा, विनोदगिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री दलीप सिंह राजपुरोहित, शहर महामंत्री मदन सोनी,शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, रोहित बोहरा ,पवन इंदौरिया,रामकिशन दर्जी, जगदीश गुर्जर,ओम प्रकाश नाई,पृथ्वीराज राजपुरोहित, राजेन्द्र राजपुरोहित, हेमराज भादानी , रेखा भादानी , राकेश बिहानी, विमल नाई,सूरजभान स्वामी , सीताराम आसोपा, मोहित स्वामी, अनिल वाल्मीकि, पवन नाई, किशनलाल दर्जी, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, योगेश सारस्वत, संदीप सारस्वत, चांदरतन घोटिया, थानमल भाटी, हंसराज बरर्डीया , भरत जोशी सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    प्रेस विज्ञप्ति
आज श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय मण्डल स्तरीय वर्ग का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौत्तम ने श्रीराम भवन में भाजपा के इतिहास व विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश गौत्तम ने कहा कि “सशक्त संगठन की आधारशिला मजबूत बूथ प्रबंधन है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को सशक्त बनाता है तो संगठन को विजय की ओर अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता।”
विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी संगठन के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनानी होगी।”
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि “प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं। ऐसे कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।”
कार्यक्रम में रामेश्वर पारीक, कुंभाराम सिद्ध, शिव स्वामी एवं कोजूराम सारस्वत ने भी विभिन्न सत्रों को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं “राष्ट्र सर्वोपरि” के मूल मंत्र पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ के साथ सार्थक एवं प्रेरणादायक संवाद हुआ, जिससे संगठन के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महावीर प्रजापत, महावीर धामा, महेन्द्र पारीक ,सुरेन्द्र चुरा, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम स्वामी, चेयरमैन मानमल शर्मा, विनोदगिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री दलीप सिंह राजपुरोहित, शहर महामंत्री मदन सोनी,शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, रोहित बोहरा ,पवन इंदौरिया,रामकिशन दर्जी, जगदीश गुर्जर,ओम प्रकाश नाई,पृथ्वीराज राजपुरोहित, राजेन्द्र राजपुरोहित, हेमराज भादानी , रेखा भादानी , राकेश बिहानी, विमल नाई,सूरजभान स्वामी , सीताराम आसोपा, मोहित स्वामी, अनिल वाल्मीकि, पवन नाई, किशनलाल दर्जी, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, योगेश सारस्वत, संदीप सारस्वत, चांदरतन घोटिया, थानमल भाटी, हंसराज बरर्डीया , भरत जोशी 
सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_News 7 NETWORK
    News 7 NETWORK
    पत्रकार श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, राजस्थान•
    55 min ago
  • नागौर: किले से निकली गणगौर की शाही सवारी, शहर उमड़ा श्रद्धा और उत्साह में नागौर शहर में गणगौर पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक नागौर किले से शाही सवारी गाजे-बाजे और पारंपरिक धूमधाम के साथ निकाली गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर, नागौर एसडीएम गोविंद सिंह भीचर और चेयरमैन प्रतिनिधि कपिल तोलावत के द्वारा क़िले में शाही गणगौर सवारी की पुजा अर्चना कर रवाना किया गया। शाही सवारी में शहर के मुख्य मार्गो से मोहल्लों से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में शामिल हुईं। लोकगीतों की धुन पर महिलाओं और युवतियों ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज,खटीक समाज, पुष्करणा समाज, खत्री समाज आदि कई समाजों के द्वारा गणगौर की सवारी निकाली गई गणगौर माता की इस शाही सवारी को देखने के लिए शहरभर से भारी जनसमूह उमड़ पड़ा।जगह जगह पर शाही गणगौर सवारी का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया कुछ जगहों पर आइसक्रीम एवं ज्युस की मनुहार भी की गई सवारी नागौर किले से शुरू होकर शहर के विभिन्न गांधी चौक त्रिपोलिया बाजार,सदर बाजार, मच्छियों का चौक,सिंघवीयों की पोल, लोढ़ा का चौक, माही दरवाजा से होती हुई बखत सागर तालाब पहुंची, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शाही गणगौर की सवारी को नागौर नगर परिषद सभापति नीतु तोलावत के प्रतिनिधि के रूप में कपिल तोलावत ने शाही गणगौर की सवारी को पानी पीलाने की रस्म सम्पन्न हुई। पूरे आयोजन के दौरान शहर में सड़कों के दोनों तरफ श्रृद्धालुओकी श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    4
    नागौर: किले से निकली गणगौर की शाही सवारी, शहर उमड़ा श्रद्धा और उत्साह में
नागौर शहर में गणगौर पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक नागौर किले से शाही सवारी गाजे-बाजे और पारंपरिक धूमधाम के साथ निकाली गई।   अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर, नागौर एसडीएम गोविंद सिंह भीचर और चेयरमैन प्रतिनिधि कपिल तोलावत के द्वारा क़िले में शाही गणगौर सवारी की पुजा अर्चना कर रवाना किया गया।
शाही सवारी में शहर के मुख्य मार्गो से  मोहल्लों से बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक रंग-बिरंगी वेशभूषा में शामिल हुईं। लोकगीतों की धुन पर महिलाओं और युवतियों ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज,खटीक समाज, पुष्करणा समाज, खत्री समाज आदि कई समाजों के द्वारा गणगौर की सवारी निकाली गई 
गणगौर माता की इस शाही सवारी को देखने के लिए शहरभर से भारी जनसमूह उमड़ पड़ा।जगह जगह पर शाही गणगौर सवारी का पुष्प वर्षा  करके स्वागत किया गया 
कुछ जगहों पर आइसक्रीम एवं ज्युस की मनुहार भी की गई
सवारी नागौर किले से शुरू होकर शहर के विभिन्न गांधी चौक त्रिपोलिया बाजार,सदर बाजार, मच्छियों का चौक,सिंघवीयों की पोल, लोढ़ा का चौक, माही दरवाजा
से होती हुई बखत सागर तालाब पहुंची, जहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ  शाही गणगौर की सवारी को नागौर नगर परिषद सभापति नीतु तोलावत के प्रतिनिधि के रूप में कपिल तोलावत ने शाही गणगौर की सवारी को पानी पीलाने की रस्म सम्पन्न हुई।
पूरे आयोजन के दौरान शहर में सड़कों के दोनों तरफ श्रृद्धालुओकी श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    नागौर, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • शाहपुरा (जयपुर)गणगौर की शाही सवारी रावला मोती महल के प्रांगण से शाही लवाजमे जिसमें शाही बग्गी, हाथी, घोड़े, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया नृत्य, पंजाबी बैंड, ऊंट सवारी, चंग पार्टी, बाहुबली, बैंड पार्टी एवं आकर्षक आतिशबाजी के साथ रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए बिजली ग्रेड से पुराना दिल्ली रोड होते हुए गंगा मार्केट से सेड का वास होते हुए हनुमंत निवास बाग पहुंची। इस दौरान शहर में करीब पंद्रह जगह स्वागत सत्कार एवं जलपान की व्यवस्था के तहत कार्यकर्ता जुटे ,इस दौरान सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहें,
    1
    शाहपुरा (जयपुर)गणगौर की शाही सवारी रावला मोती महल के प्रांगण से शाही लवाजमे जिसमें शाही बग्गी, हाथी, घोड़े, कच्ची घोड़ी, कालबेलिया नृत्य, पंजाबी बैंड, ऊंट सवारी, चंग पार्टी, बाहुबली, बैंड पार्टी एवं आकर्षक आतिशबाजी के साथ रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए बिजली ग्रेड से पुराना दिल्ली रोड होते हुए गंगा मार्केट से सेड का वास होते हुए हनुमंत निवास बाग पहुंची। इस दौरान शहर में करीब पंद्रह जगह स्वागत सत्कार एवं जलपान की व्यवस्था के तहत कार्यकर्ता जुटे ,इस दौरान सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहें,
    user_Breaking Live News
    Breaking Live News
    संझू, नागौर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • नागौर। शहर में पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्साह के बीच ऐतिहासिक नागौर किले से शाही गणगौर की भव्य सवारी निकाली गई। यह सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बख्त सागर तालाब की पाल तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।
    1
    नागौर। शहर में पारंपरिक और सांस्कृतिक उत्साह के बीच ऐतिहासिक नागौर किले से शाही गणगौर की भव्य सवारी निकाली गई। यह सवारी शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बख्त सागर तालाब की पाल तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं और नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी।
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.