कोलायत में गणगौर पर्व पर सजा पारंपरिक विवाह, ईसर-गौर का अनूठा आयोजन, महिलाओं में दिखा खासा उत्साह राहुल सेवग श्रीकोलायत होली के त्यौहार के साथ शुरू होने वाला पारंपरिक गणगौर पर्व इस वर्ष भी कोलायत क्षेत्र में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। 16 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के दौरान स्थानीय स्तर पर कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कोलायत के ऊपरला बास क्षेत्र में ईसर-गौर के प्रतीकात्मक विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जागृति राठौड़ ने बताया कि इस आयोजन में पूरी तरह पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया। डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए ईसर जी की प्रतिमा के साथ बारात निकाली गई, जो धूमधाम से गणगौर माता के स्थल पर पहुंची। वहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विवाह की सभी रस्में निभाई गईं। इस दौरान महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गीत गाते हुए कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। गौरतलब है कि गणगौर पर्व राजस्थान की प्राचीन और महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है, जिसमें महिलाएं अपने सुहाग और परिवार की खुशहाली के लिए माता गणगौर और ईसर जी की पूजा करती हैं। कोलायत में आयोजित यह विवाह कार्यक्रम न केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत करता नजर आया।

- Post by आवाज़1
- बीकानेर पत्रकार इकबाल खान, बीकानेर गजनेर रोड़,कल्ला पेट्रोल पंप के पास की गली कई दिनों से ब्लॉक है, जिससे आने-जाने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। नवरात्र के शुभ अवसर पर भी गलियों की सफाई नहीं हो पा रही है। ब्लॉक होने वाली सीवर लाइन और गटर के कारण कई घरों में पानी घुस रहा है। इसके अलावा प्लास्टिक कचरे की असावधानी भी समस्या बढ़ा रही है। लोग प्लास्टिक थैलियों में भर कर कचरा डालते हैं, जो अक्सर गाय खा लेती हैं और वहीं थैली गटर में चला जाता है, जिससे सीवर लाइन ब्लॉक हो जाती है। नगर निगम में कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय लोग कहते हैं कि नवरात्र जैसे त्योहारों में सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए, लेकिन ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार होने के बावजूद यह नजर नहीं आ रहा। फिलहाल, कल्ला पंप के आसपास रहने वाले लोग ब्लॉकेज और गंदगी से परेशान हैं। नागरिकों का कहना है कि अगर निगम और लोग दोनों मिलकर सफाई का ख्याल नहीं रखेंगे, तो शहर में गंदगी बढ़ती रहेगी और घरों में पानी घुसने की समस्या बनी रहेगी। वीडियो रिकॉर्डिंग सोशल एक्टिविस्ट सोनी द्वारा बना गया है।1
- जूनागढ़ किले से निकली गणगौर की शाही सवारी, ऊंट-बैंड के साथ सजी परंपरा बीकानेर में गणगौर उत्सव के अवसर पर ऐतिहासिक जूनागढ़ किले से शाही अंदाज में भव्य सवारी निकाली गई। सजे-धजे ऊंट, आकर्षक झांकियां और बैंड की मधुर धुनों के बीच निकले इस जुलूस ने शहर का माहौल उत्सवमय बना दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां सवारी को देखने पहुंचीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे मार्ग पर पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। #Bikaner #Gangaur #Gangaur2026 #JunagarhFort #RajasthanCulture #RoyalProcession #BikanerNews #FestivalVibes #RajasthanTourism #Traditional #GangaurFestival #IndiaCulture #BreakingNews #SssoNews1
- बीकानेर की 7 गणगौर जिनके दर्शन माने जाते हैं शुभ #gangour #bikaneri #gangourfastival #trending #viral1
- Post by सैय्यद अख्तर (पत्रकार), बीकानेर1
- Breaking News -बड़ी खबर जोधपुर राजस्थान से एक लड़के का हुआ वीडियो वायरल यूट्यूब पर तू कल चला जाएगा तो मैं क्या करूंगा लिप्सिंग इंटरनेट सेंसेशन वायरल 50K व्यूज2
- फलोदी के मतोड़ा थाना क्षेत्र के भीकमकोर बस स्टैंड पर आज दिन दहाड़े फायरिंग के दौरान एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। यहां हेलमेट पहने तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध गोलियों चला दी जिससे युवक खून से लथपथ होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़ा इसके बाद भी हमलावरों ने उसपर एक के बाद एक गोलियां मारते रहे और एक गोली उसके सर पर मार कर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को जोधपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आज शनिवार दोपहर 3 बजे भीकमकोर बस स्टैंड पर रावलसिंह पातावत खड़ा था। इस दौरान एक बाइक पर सवार हेलमेट पहने तीन बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने वहां पहुंचते ही बस स्टैंड पर खड़े रावलसिंह को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे उसे संभलने का भी मौका तक नहीं मिला। फिलहाल मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम राठौड़ ने घटनास्थल का जायजा लेकर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- पत्रकार इकबाल खान ईरान तेल पर अमेरिका की छूट और पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेशकियन से बातचीत की। इस दौरान ईद और नौरोज की शुभकामनाएं दी गईं और क्षेत्र में शांति, स्थिरता तथा सुरक्षित शिपिंग मार्गों पर चर्चा की, प्रधानमंत्री ने बातचीत में ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा करते हुए कहा कि इससे वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होती है। साथ ही समुद्री मार्गों की सुरक्षा और खुले रहने की आवश्यकता को दोहराया।वहीं, इस बातचीत को लेकर सोशल मीडिया पर भी अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि ईरान पर तेल प्रतिबंधों में ढील मिलते ही मोदी ने बातचीत बढ़ाई, ताकि ऊर्जा आपूर्ति और तेल के मुद्दों पर चर्चा आगे बढ़ सके। कुछ ट्रोलर और यूजर्स यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या ईरान उस दौर को भूल पाएगा जब मुश्किल समय में भारत की नीतियां बदली हुई नजर आईं और इजराइल तथा अमेरिका समर्थक देशों के साथ भारत की नजदीकियां बढ़ीं। हालांकि, कूटनीतिक अंतरराष्ट्रीय संबंध समय और परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहते हैं, जहां देशों को अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर निर्णय लेने होते हैं।फिलहाल, भारत और ईरान बीच यह संवाद ऊर्जा, सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिहाज से अहम माना जा रहा है।1