होडल थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, लिफ्ट मांगकर ट्रक चालक को बंधक बनाकर ब्लाइंड लूट मामले का 24 घंटो के अंदर पर्दाफाश कर दो आरोपी किए गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल श्री नीतीश अग्रवाल, IPS के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जिला पुलिस लगातार अपराधियों पर शिकंजा कस रही है इसी क्रम में करमन टोल प्लाजा पर ट्रक चालक को लिफ्ट के बहाने रोककर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करने, बंधक बनाने और ट्रक सहित नकदी की ब्लाइंड लूट मामले का 24 घंटो के अंदर पर्दाफाश कर होडल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान साद (निवासी फरदड़ी, नूंह) और इरसाद (निवासी खेड़ी कंकर, नूंह) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। होडल थाना प्रभारी के अनुसार नूंह जिले के गांव रवा निवासी ट्रक चालक मोहम्मद जैद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 मई 2026 की रात करीब आठ बजे वह अपनी गाड़ी लेकर कोसीकलां से आ रहा था। करमन टोल प्लाजा के पास तीन युवकों ने होडल जाने के लिए उससे लिफ्ट मांगी। जैद ने उन्हें ट्रक में बिठा लिया। गाड़ी में बैठते ही तीनों ने चालक पर हमला कर दिया। जैद के अनुसार, आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी आंख और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगाकर ट्रक में पटक दिया। इसके बाद आरोपियों ने ट्रक में रखे 20 हजार रुपये लूट लिए और ट्रक को नूंह रोड की तरफ ले गए। रास्ते में उंटावड़ से आगे एक होटल पर आरोपियों ने खाना खाने के लिए ट्रक रोका। इसी दौरान घायल जैद ने बाहर मौजूद लोगों को इशारा किया। होटल कर्मियों और वहां मौजूद भीड़ ने जब चालक की हालत देखी, तो तुरंत उसे ट्रक से नीचे उतारा। इसी दौरान तीनों बदमाश ट्रक लेकर मौके से फरार हो ग

- गाँव गुदराना के वीर सपूत अमर शहीद राजकुमार जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🇮🇳 गाँव गुदराना के वीर सपूत अमर शहीद राजकुमार जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🇮🇳🙏 मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद भाई राजकुमार जी को शत् शत् नमन। पूरा गांव गुदराना अपने वीर सपूत पर गर्व करता है। अमर शहीद राजकुमार जी अमर रहें। 🇮🇳🔥 जय हिन्द! 🇮🇳1
- विश्व संवाद केंद्र पलवल ने शहर के विश्राम गृह में देव ऋषि नारद जयंती और पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें पत्रकारों को लोकतांत्रिक व्यवस्था के चौथे स्तंभ के रूप में उनकी भूमिका और जनकल्याणकारी पत्रकारिता के महत्व पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने नारद के आदर्शों से सीख लेते हुए निर्भीक और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता की आवश्यकता पर बल दिया।1
- पलवल के मीरपुर कौराली गांव में ग्रामीणों ने सरपंच और उसके परिवार पर पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, परिवार ने बिना पट्टा नीलामी के ही पंचायती जमीन पर फसल भी बो दी है। इस मामले में गांव के नागरिकों ने अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- तावडू से पूर्व विधायक च. साहिदा खान को नूंह कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अब मेवात क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी।1
- हरियाणा के मोहना और मोहियापुर गांवों के किसानों ने ग्रीन एक्सप्रेसवे बांध का निर्माण कार्य रोकने का सर्वसम्मति से फैसला किया है। उनका कहना है कि जब तक भूमि अधिग्रहण का उचित समाधान और 1978 से हुए जलभराव से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलता, तब तक काम स्वीकार्य नहीं होगा। किसानों ने प्रशासन से समाधान होने तक कार्य तत्काल स्थगित करने की मांग की है।1
- एक युवा ने खुलेआम मोदी और योगी को गाली देते हुए पुलवामा हमले में 300 किलो आरडीएक्स के स्रोत पर सवाल उठाया। यह विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे देशभर में तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।1
- हरियाणा के फिरोजपुर झिरका, नूंह और पुनहाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल दसवें दिन भी जारी है। इसके चलते शहरों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं। जल्द समाधान न होने पर स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।1
- पालवल के थांतरी गाँव में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे की शानदार मिसाल पेश की, जिसने सभी को प्रभावित किया।1