logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹10 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार महरौनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹10 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में महरौनी पुलिस टीम ने अभियुक्त ध्रुव सिंह पुत्र कौशल किशोर, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम देवरा थाना चिरगांव, जनपद झांसी, हाल निवासी करइयन पुरा थाना चिरगांव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना महरौनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 527/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना महरौनी में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा मुकदमा अपराध संख्या 288/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह थाना महरौनी मय पुलिस टीम।

1 hr ago
user_SATISH NAYAK
SATISH NAYAK
मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹10 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार महरौनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹10 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में महरौनी पुलिस टीम ने अभियुक्त ध्रुव सिंह पुत्र कौशल किशोर, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम देवरा थाना चिरगांव, जनपद झांसी, हाल निवासी करइयन पुरा थाना चिरगांव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना महरौनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 527/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना महरौनी में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा मुकदमा अपराध संख्या 288/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह थाना महरौनी मय पुलिस टीम।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹10 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार महरौनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹10 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में महरौनी पुलिस टीम ने अभियुक्त ध्रुव सिंह पुत्र कौशल किशोर, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम देवरा थाना चिरगांव, जनपद झांसी, हाल निवासी करइयन पुरा थाना चिरगांव को गिरफ्तार किया। अभियुक्त थाना महरौनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 527/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना महरौनी में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा मुकदमा अपराध संख्या 288/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह थाना महरौनी मय पुलिस टीम।
    1
    गैंगस्टर एक्ट में वांछित ₹10 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
महरौनी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ₹10 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह के नेतृत्व में महरौनी पुलिस टीम ने अभियुक्त ध्रुव सिंह पुत्र कौशल किशोर, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम देवरा थाना चिरगांव, जनपद झांसी, हाल निवासी करइयन पुरा थाना चिरगांव को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त थाना महरौनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 527/2025, धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस के अनुसार उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना महरौनी में गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के अलावा मुकदमा अपराध संख्या 288/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह थाना महरौनी मय पुलिस टीम।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सावन माह में शिवभक्ति में लीन कावड़ियों का मड़ावरा में युवा समाजसेवियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत। - सावन माह में शिवभक्ति में लीन कावड़ियों का मड़ावरा में युवा समाजसेवियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत। कावड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों के स्वागत में पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। *सम्राट सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके* ने कावड़ियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों को जलपान की व्यवस्था की गई एवं फल भी वितरित किए गए। "बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कावड़ियों की सुखद यात्रा की कामना की। जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके ने कहा कि _"कावड़ यात्रा आस्था और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।"_ पूर्व पार्षद मनोहर पंथ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर सम्राट सेना जिलाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके, नवल कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, मनोहर पंथ (जन सेवक), भागीरथ कुशवाहा समाजसेवी, कुंवर अनिरुद्ध प्रताप कुशवाहा, अभिजीत कुशवाहा, दया कुशवाह साथ मे पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।
    4
    सावन माह में शिवभक्ति में लीन कावड़ियों का मड़ावरा में युवा समाजसेवियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत।
- सावन माह में शिवभक्ति में लीन कावड़ियों का मड़ावरा में युवा समाजसेवियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत। कावड़ लेकर आ रहे शिवभक्तों के स्वागत में पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया।
*सम्राट सेना जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके* ने कावड़ियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों को जलपान की व्यवस्था की गई एवं फल भी वितरित किए गए।
"बम-बम भोले" और "हर-हर महादेव" के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने कावड़ियों की सुखद यात्रा की कामना की।
जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके ने कहा कि _"कावड़ यात्रा आस्था और सेवा का प्रतीक है। शिवभक्तों की सेवा कर हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।"_ 
पूर्व पार्षद मनोहर पंथ ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा बढ़ाते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और श्रद्धालु मौजूद रहे। इस मौके पर सम्राट सेना जिलाध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा आरके, नवल कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, मनोहर पंथ (जन सेवक), भागीरथ कुशवाहा समाजसेवी, कुंवर अनिरुद्ध प्रताप कुशवाहा, अभिजीत कुशवाहा, दया कुशवाह साथ मे पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।
    user_प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    प्रियंक सर्राफ़"पत्रकार"
    Farmer मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नदी में गिरा मछली पकड़ने गया युवक, 24 घंटे के बाद भी नहीं लगा कोई सुराग एसडीआरएफ टीम का प्रयास भी नहीं रहे कारगर शनिवार दोपहर मछली पकड़ने गये एक युवक का पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा और लापता हो गया जिसको खोजबीन जारी है लगभग 24 घंटे बीतने पर भी कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। ललितपुर जनपद के थाना व कस्बा मदनपुर निवासी 35 वर्षीय हरचरन पुत्र नथु कुशवाहा गांव की किनारे से निकली औंडी नदी के चैकडेम पर मछली पकड़ने गया था उसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह नीचे नदी में जा गिरा। नदी की धारा के बहाव हरचरन पानी में लापता हो गया वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों द्वारा तौलिया रस्सी की मदद से इसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन नदी के तेज बहाव में हरचरन का कोई पता नहीं मिला। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी जिसके द्वारा ग्रामीण युवक की खोजबीन के लिये एसडीआरएफ टीम की मदद मांग भी ली गई। रविवार को एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा मदनपुर, दिदोनियां से पहाड़ी कला तक नदी में कई चेकडैम में खोजबीन की लेकिन लापता हरचरन का कोई सुराग नहीं लग सका। रिपोर्ट - इमरान खान मड़ावरा
    3
    नदी में गिरा मछली पकड़ने गया युवक, 24 घंटे के बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
एसडीआरएफ टीम का प्रयास भी नहीं रहे कारगर
शनिवार दोपहर मछली पकड़ने गये एक युवक का पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा और लापता हो गया जिसको खोजबीन जारी है लगभग 24 घंटे बीतने पर भी कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। ललितपुर जनपद के थाना व कस्बा मदनपुर निवासी 35 वर्षीय हरचरन पुत्र नथु कुशवाहा गांव की किनारे से निकली औंडी नदी के चैकडेम पर मछली पकड़ने गया था उसी दौरान उसका पैर फिसलने से वह नीचे नदी में जा गिरा। नदी की धारा के बहाव हरचरन पानी में लापता हो गया वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों द्वारा तौलिया रस्सी की मदद से इसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन नदी के तेज बहाव में हरचरन का कोई पता नहीं मिला। घटना की जानकारी परिजनों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी जिसके द्वारा ग्रामीण युवक की खोजबीन के लिये एसडीआरएफ टीम की मदद मांग भी ली गई। रविवार को एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा मदनपुर, दिदोनियां से पहाड़ी कला तक नदी में कई चेकडैम में खोजबीन की लेकिन लापता हरचरन का कोई सुराग नहीं लग सका। 
रिपोर्ट - इमरान खान मड़ावरा
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • चिगलौआ से डाक कांवड़ लेकर कुंडेश्वर धाम पहुंचे कुशवाहा समाज के युवा चिगलौआ से डाक कांवड़ लेकर कुंडेश्वर धाम पहुंचे कुशवाहा समाज के युवा ललितपुर। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ के कुशवाहा समाज के युवाओं ने सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ डाक कांवड़ यात्रा निकाली। युवाओं ने चिगलौआ से पवित्र जल लेकर कुंडेश्वर धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान युवाओं में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का उत्साह देखने को मिला। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल युवा पूरे रास्ते धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। युवाओं ने अपनी यात्रा को श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूरा किया। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया। कुंडेश्वर धाम पहुंचने के बाद युवाओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया और विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान युवाओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र, परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। कुशवाहा समाज के युवाओं द्वारा निकाली गई डाक कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवाओं की एकजुटता का भी संदेश देती नजर आई। यात्रा में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव का स्मरण किया। सावन के तीसरे सोमवार पर कुंडेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर भी भक्तिमय नजर आया। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
    2
    चिगलौआ से डाक कांवड़ लेकर कुंडेश्वर धाम पहुंचे कुशवाहा समाज के युवा
चिगलौआ से डाक कांवड़ लेकर कुंडेश्वर धाम पहुंचे कुशवाहा समाज के युवा
ललितपुर। ब्लॉक बार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चिगलौआ के कुशवाहा समाज के युवाओं ने सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ डाक कांवड़ यात्रा निकाली। युवाओं ने चिगलौआ से पवित्र जल लेकर कुंडेश्वर धाम के लिए पैदल यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान युवाओं में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा और भक्ति का उत्साह देखने को मिला।
डाक कांवड़ यात्रा में शामिल युवा पूरे रास्ते धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा के दौरान माहौल भक्तिमय बना रहा। युवाओं ने अपनी यात्रा को श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूरा किया। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने कांवड़ियों का स्वागत भी किया।
कुंडेश्वर धाम पहुंचने के बाद युवाओं ने सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया और विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान युवाओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र, परिवार और समाज की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
कुशवाहा समाज के युवाओं द्वारा निकाली गई डाक कांवड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ युवाओं की एकजुटता का भी संदेश देती नजर आई। यात्रा में शामिल युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव का स्मरण किया। सावन के तीसरे सोमवार पर कुंडेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से मंदिर परिसर भी भक्तिमय नजर आया। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    Court reporter महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • पहला हादसा: बमनौरा-अभार माता मार्ग पर हलावनी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरा हादसा: टीकमगढ़-सागर रोड पर सेवार गुलाई के पास बाइक हादसे का शिकार हुई। दोनों हादसों में बाइक चालकों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसों की सूचना के बाद बमनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। पहला हादसा: बमनौरा-अभार माता मार्ग पर हलावनी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरा हादसा: टीकमगढ़-सागर रोड पर सेवार गुलाई के पास बाइक हादसे का शिकार हुई। दोनों हादसों में बाइक चालकों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसों की सूचना के बाद बमनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
    1
    पहला हादसा: बमनौरा-अभार माता मार्ग पर हलावनी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दूसरा हादसा: टीकमगढ़-सागर रोड पर सेवार गुलाई के पास बाइक हादसे का शिकार हुई।

दोनों हादसों में बाइक चालकों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

हादसों की सूचना के बाद बमनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
पहला हादसा: बमनौरा-अभार माता मार्ग पर हलावनी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
दूसरा हादसा: टीकमगढ़-सागर रोड पर सेवार गुलाई के पास बाइक हादसे का शिकार हुई।
दोनों हादसों में बाइक चालकों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
हादसों की सूचना के बाद बमनौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।
    user_चंद्रकांत भोले लोधी
    चंद्रकांत भोले लोधी
    Social Media Manager घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुंडेश्वर धाम मेंसाबन सोमवार को लगा आस्था का विशाल भंडारा, हजारों हाथों ने ग्रहण किया महादेव का प्रसाद कुंडेश्वर धाम में लगा आस्था का विशाल भंडारा, हजारों हाथों ने ग्रहण किया महादेव का प्रसाद शिव भक्त मित्र मंडल टीकमगढ़ द्वारा सावन सोमवार के तीसरे सोमवार को पावन दिन कुंडेश्वर धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा कुंडेश्वर के दरबार में उमड़े श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। सेवा में जुटे शिव भक्तों ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद परोसा—मानो हर थाली में भोजन नहीं, बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद परोसा जा रहा हो पूरा कुंडेश्वर धाम “हर-हर महादेव”, “जय भोलेनाथ” और “जय कुंडेश्वर धाम” के जयघोष से गूंज उठा।
    1
    कुंडेश्वर धाम मेंसाबन सोमवार को लगा आस्था का विशाल भंडारा, हजारों हाथों ने ग्रहण किया महादेव का प्रसाद
कुंडेश्वर धाम में लगा आस्था का विशाल भंडारा, हजारों हाथों ने ग्रहण किया महादेव का प्रसाद
शिव भक्त मित्र मंडल टीकमगढ़ द्वारा सावन सोमवार के तीसरे सोमवार को पावन दिन कुंडेश्वर धाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा कुंडेश्वर के दरबार में उमड़े श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और देर तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। सेवा में जुटे शिव भक्तों ने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से प्रसाद परोसा—मानो हर थाली में भोजन नहीं, बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद परोसा जा रहा हो
पूरा कुंडेश्वर धाम “हर-हर महादेव”, “जय भोलेनाथ” और “जय कुंडेश्वर धाम” के जयघोष से गूंज उठा।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ ब्रेकिंग: जिला अस्पताल में छापा, 41 में से 16 डॉक्टर नदारद, 12 कर्मचारी भी गायब, कलेक्टर के निर्देश पर 3 डिप्टी कलेक्टरों की कार्रवाई #tikamgarhnews
    1
    बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ 
टीकमगढ़ ब्रेकिंग: जिला अस्पताल में छापा, 41 में से 16 डॉक्टर नदारद, 12 कर्मचारी भी गायब, कलेक्टर के निर्देश पर 3 डिप्टी कलेक्टरों की कार्रवाई
#tikamgarhnews
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मडावरा समाधान दिवस में एसडीएम ने कुर्सी छोड़ बुजुर्ग के पास पहुंचे फरियादी रह गए दंग मडावरा तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर गुडा मडावरा के एक वृद्ध बुजुर्ग जब तहसील सभागार में पहुंचा तो उनको देखकर एसडीएम मदनमोहन गुप्ता का मन द्रवित हो उठा। वे अपनी कुर्सी से उठकर बुजुर्ग के पास पहुंचे तथा तत्काल बुजुर्ग जी को एक कुर्सी पर बैठा कर उनको पहले पानी बिस्कुट खिलाकर चाय पिलवाई, फिर उनकी वहीं पर खड़े खड़े समस्या सुनकर तत्काल निस्तारित कराए जाने के आदेश नायब तहसीलदार व लेखपाल को दिए एसडीएम मदनमोहन गुप्ता की इस कार्यशैली से वृद्ध बुजुर्ग का भी हृदय द्रवित हो उठा और उन्होंने लड़खड़ाती हुई जुबान से खुश रहने का आशीर्वाद दिया। एसडीएम मदनमोहन गुप्ता की इस कार्यशैली को देखकर वहां पर मौजूद फरियादी तथा अधिकारी उनके इस कार्य की चर्चा करते देखे गए संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतें तहसील दिवस में प्राप्त राजस्व व पुलिस की शिकायतों में से कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया। कुछ शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व पुलिस की टीम को मौके पर जाने के लिए निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मदनमोहन गुप्ता के अलावा क्षेत्राधिकारी अलोक कुमार अग्रहरि तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव के अलावा अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। एसडीएम मदनमोहन गुप्ता ने खुद सुना वृद्ध बुजुर्ग की समस्या सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम का वृद्ध बुजुर्ग को देखकर उनके पास पहुँचकर चाय बिस्कुट खिलाकर समस्या का समाधान करने पर वहाँ मौजूद लोगों ने एसडीएम की मानवता की जमकर तारीफ की।मदनमोहन गुप्ता अपने व्यवहार को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
    3
    मडावरा समाधान दिवस में एसडीएम ने कुर्सी छोड़ बुजुर्ग के पास पहुंचे फरियादी रह गए दंग
मडावरा तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर गुडा मडावरा के एक वृद्ध बुजुर्ग जब तहसील सभागार में पहुंचा तो उनको देखकर एसडीएम मदनमोहन गुप्ता का मन द्रवित हो उठा। वे अपनी कुर्सी से उठकर बुजुर्ग के पास पहुंचे तथा तत्काल बुजुर्ग जी को एक कुर्सी पर बैठा कर उनको पहले पानी बिस्कुट खिलाकर चाय पिलवाई, फिर उनकी वहीं पर खड़े खड़े समस्या सुनकर तत्काल निस्तारित कराए जाने के आदेश नायब तहसीलदार व लेखपाल को दिए
एसडीएम मदनमोहन गुप्ता की इस कार्यशैली से वृद्ध बुजुर्ग का भी हृदय द्रवित हो उठा और उन्होंने लड़खड़ाती हुई जुबान से खुश रहने का आशीर्वाद दिया। एसडीएम मदनमोहन गुप्ता की इस कार्यशैली को देखकर वहां पर मौजूद फरियादी तथा अधिकारी उनके इस कार्य की चर्चा करते देखे गए
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई शिकायतें
तहसील दिवस में प्राप्त राजस्व व पुलिस की शिकायतों में से कई शिकायतों का निस्तारण मौके पर कराया गया। कुछ शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व पुलिस की टीम को मौके पर जाने के लिए निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम मदनमोहन गुप्ता के अलावा क्षेत्राधिकारी अलोक कुमार अग्रहरि तहसीलदार मनोज श्रीवास्तव के अलावा अन्य सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
एसडीएम मदनमोहन गुप्ता ने खुद सुना वृद्ध बुजुर्ग की समस्या
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम का वृद्ध बुजुर्ग को देखकर उनके पास पहुँचकर चाय बिस्कुट खिलाकर समस्या का समाधान करने पर वहाँ मौजूद लोगों ने एसडीएम की मानवता की जमकर तारीफ की।मदनमोहन गुप्ता अपने व्यवहार को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं।
    user_SATISH NAYAK
    SATISH NAYAK
    मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.