अमृतकौर अस्पताल की बदहाली पर बरसी हिंदू हेल्पलाइन; अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर शहर के प्रमुख राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं और चिकित्सा सुविधाओं के अभाव को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं हिंदू हेल्पलाइन राजस्थान के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और PMO कार्यालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम एक कड़ा मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि यदि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। रेफरल सेंटर बना अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों का टोटा ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज उम्मीद लेकर आते हैं । लेकिन यहाँ की स्थितियां दयनीय हैं। विशेष रूप से शिशु रोग और गायनिक विभाग में डॉक्टरों की भारी कमी है। संगठन का आरोप है कि विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मामूली बीमारियों में भी मरीजों को अजमेर या जयपुर रेफर कर दिया जाता है । जिससे गरीब मरीजों की जान और जेब दोनों पर खतरा बना रहता है। इन 5 मुख्य मांगों पर अड़ा संगठन: चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति: कार्डियोलॉजिस्ट (दिल के डॉक्टर) और शिशु रोग विशेषज्ञों की अस्पताल में तुरंत स्थायी नियुक्ति की जाए। MCH विंग में सुधार: मातृ-शिशु स्वास्थ्य विंग में 24 घंटे रेजिडेंट डॉक्टर उपलब्ध हों और पर्ची काउंटर की व्यवस्था सुधारी जाए। लापरवाह डॉक्टरों पर लगाम: अक्सर डॉक्टर OPD समय के दौरान अपनी सीट से गायब मिलते हैं । उन पर सख्त पाबंदी लगाई जाए। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी: ट्रॉमा सेंटर और मुख्य द्वार पर स्ट्रेचर चलाने वाले कर्मचारी और संसाधन 24 घंटे उपलब्ध रहें और उनके नंबर बोर्ड पर लिखे जाएं। बुनियादी सुविधाएं: मरीजों और परिजनों के बैठने व पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन को दी चेतावनी हेल्पलाइन के प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण आमजन में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो संगठन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। प्रदर्शन में ये रहे मौजूद: इस दौरान संगठन की मजबूती दिखाते हुए मुकेश सोनी, सुनील पालेचा, मनीष व्यास, कमलेश रावत, अनिल गुप्ता, सुनील दुबे, तुषार शर्मा, अनुराग सारस्वत, भावेश कुमार गंगवानी, दिनेश नाथ, विक्की भाटी, मोहित पीपाड़ा, उम्मेद चौहान, गोपाल सांखला, गौरव अग्रवाल, रिषिपाल सिंह, हरि गौड़, बंटी कुमावत, दीपक अटवाल, अनुराग तेली, करण पंडित, आकाश लांगडिया और नवीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
अमृतकौर अस्पताल की बदहाली पर बरसी हिंदू हेल्पलाइन; अव्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर शहर के प्रमुख राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाओं और चिकित्सा सुविधाओं के अभाव को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं हिंदू हेल्पलाइन राजस्थान के कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। संगठन के पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और PMO कार्यालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नाम एक कड़ा मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने साफ लहजे में चेतावनी दी कि यदि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ, तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। रेफरल सेंटर बना अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टरों का टोटा ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन हजारों मरीज उम्मीद लेकर आते हैं । लेकिन यहाँ की स्थितियां दयनीय हैं। विशेष रूप से शिशु रोग और गायनिक विभाग में डॉक्टरों की भारी कमी है। संगठन का आरोप है कि विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मामूली बीमारियों में भी मरीजों को अजमेर या जयपुर रेफर कर दिया जाता है । जिससे गरीब मरीजों की जान और जेब दोनों पर खतरा बना रहता है। इन 5 मुख्य मांगों पर अड़ा संगठन: चिकित्सकों की स्थायी नियुक्ति: कार्डियोलॉजिस्ट (दिल के डॉक्टर) और शिशु रोग विशेषज्ञों की
अस्पताल में तुरंत स्थायी नियुक्ति की जाए। MCH विंग में सुधार: मातृ-शिशु स्वास्थ्य विंग में 24 घंटे रेजिडेंट डॉक्टर उपलब्ध हों और पर्ची काउंटर की व्यवस्था सुधारी जाए। लापरवाह डॉक्टरों पर लगाम: अक्सर डॉक्टर OPD समय के दौरान अपनी सीट से गायब मिलते हैं । उन पर सख्त पाबंदी लगाई जाए। व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी: ट्रॉमा सेंटर और मुख्य द्वार पर स्ट्रेचर चलाने वाले कर्मचारी और संसाधन 24 घंटे उपलब्ध रहें और उनके नंबर बोर्ड पर लिखे जाएं। बुनियादी सुविधाएं: मरीजों और परिजनों के बैठने व पीने के पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रशासन को दी चेतावनी हेल्पलाइन के प्रतिनिधियों ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण आमजन में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो संगठन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। प्रदर्शन में ये रहे मौजूद: इस दौरान संगठन की मजबूती दिखाते हुए मुकेश सोनी, सुनील पालेचा, मनीष व्यास, कमलेश रावत, अनिल गुप्ता, सुनील दुबे, तुषार शर्मा, अनुराग सारस्वत, भावेश कुमार गंगवानी, दिनेश नाथ, विक्की भाटी, मोहित पीपाड़ा, उम्मेद चौहान, गोपाल सांखला, गौरव अग्रवाल, रिषिपाल सिंह, हरि गौड़, बंटी कुमावत, दीपक अटवाल, अनुराग तेली, करण पंडित, आकाश लांगडिया और नवीन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- राजस्थान के ब्यावर में गैस सिलेंडर लीकेज से बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।1
- मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार ने रायपुर के राजकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्हें पोषण आहार और बेबी किट वितरित कर मातृत्व का सम्मान किया गया, साथ ही पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा हुई और भविष्य में ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।1
- नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न रायपुर (ब्यावर) ब्यावर, में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत ब्यावर जिले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर, ब्यावर में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ से संबोधन एवं मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन ने देखा। कार्यक्रम में ब्यावर विधायक Shankar Singh Rawat ने सपत्नी भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद मंदिर का पुनर्निर्माण हमारी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत की अमर पहचान को दर्शाता है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सोमनाथ मंदिर के इतिहास एवं गौरव पर आधारित ऐनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, विकास अधिकारी बलराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- भारतीय जनता पार्टी के जिला आई टी सह संयोजक ने लगेतखेड़ा पहुंचकर शहीद युवराज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पाली भारतीय जनता पार्टी के जिला आई टी सह संयोजक धर्मवीर क़ीर ने लगेतखेड़ा पहुंचकर शहीद युवराज सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोक संतप्त परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ढाढस बंधाई । इस दौरान मंडल के पदाधिकारी और जिला कार्य समिति के सदस्य सहित जिला अध्यक्ष की मौजूदगी में शोकसभा में सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित किए ।1
- डबल इंजन सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जिससे समावेशी और संतुलित विकास को गति मिल रही है। पारदर्शी व्यवस्था और सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से आज हमारी सरकार हर जरूरतमंद तक खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, जिससे गरीब परिवारों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है।1
- डोडियाना में विकास रथ का भव्य स्वागत, ग्रामीणों को बताई सरकारी योजनाएं1
- चुनौतियों के बीच चमका ब्यावर, पीएम कुसुम योजना में प्रदेश में बनाई पहचान पथरीली जमीन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद 315 किसानों तक पहुंचे सोलर पंप, किसानों को मिली बिजली निर्भरता से राहत रायपुर (ब्यावर) ब्यावर । कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और पथरीली भूमि जैसी चुनौतियों के बावजूद ब्यावर जिले ने पीएम कुसुम सोलर पंप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सरकार द्वारा निर्धारित 500 सोलर पंप सेट के लक्ष्य के मुकाबले उद्यान विभाग अब तक 315 किसानों को योजना से लाभान्वित कर चुका है। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में 262 किसानों को योजना का लाभ मिला, जबकि वर्ष 2024-25 से लंबित 53 प्रकरणों को भी इस वर्ष पूर्ण किया गया। सोलर पंप स्थापित होने से किसानों को दिन में सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलने लगी है, जिससे रात में बिजली आने का इंतजार और सिंचाई की परेशानी काफी हद तक समाप्त हो गई है। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद बेहतर उपलब्धि ब्यावर जिले का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी एवं पथरीला होने के कारण कृषि कार्यों में तकनीकी कठिनाइयां बनी रहती हैं। योजना के तहत न्यूनतम 0.4 हेक्टेयर कृषि भूमि की अनिवार्यता भी छोटे जोत वाले किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होती है। इसके बावजूद जवाजा, रायपुर और मसूदा क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों तक योजना पहुंचाना विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। किसानों को मिल रहा आर्थिक सहारा योजना के अंतर्गत 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी क्षमता के सोलर पंप सेट पर किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को अतिरिक्त 45 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाती है। योजना के लिए जरूरी पात्रता उद्यान विभाग की उप निदेशक आरती यादव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम पूर्व में कृषि बिजली कनेक्शन नहीं होना चाहिए तथा कम से कम 0.4 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होना आवश्यक है। इसके साथ ही खेत में फार्म पॉन्ड या जल हौज जैसी जल भंडारण व्यवस्था होना भी अनिवार्य है। किसान समूह में आवेदन कर भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए जिले और विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विभाग लगातार अधिकतम किसानों तक योजना पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ब्यावर ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय रैंक हासिल की1
- ♦️"नशे की लत एक बीमारी है और इसका इलाज़ संभव है" हताश होने की नहीं सही परामर्श की है ज़रूरत @LtGovDelhi @HMOIndia @PMOIndia #SayNoToDrugs #NashaNotCool #नशा_मुक्त_भारत #NashaMuktBharat1
- डोडियाना में विकास रथ का भव्य स्वागत, ग्रामीणों को बताई सरकारी योजनाएं “कुशल राजस्थान” अभियान1