नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न रायपुर (ब्यावर) ब्यावर, में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत ब्यावर जिले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर, ब्यावर में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ से संबोधन एवं मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन ने देखा। कार्यक्रम में ब्यावर विधायक Shankar Singh Rawat ने सपत्नी भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद मंदिर का पुनर्निर्माण हमारी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत की अमर पहचान को दर्शाता है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सोमनाथ मंदिर के इतिहास एवं गौरव पर आधारित ऐनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, विकास अधिकारी बलराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

- नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न रायपुर (ब्यावर) ब्यावर, में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत ब्यावर जिले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर, ब्यावर में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ से संबोधन एवं मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन ने देखा। कार्यक्रम में ब्यावर विधायक Shankar Singh Rawat ने सपत्नी भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद मंदिर का पुनर्निर्माण हमारी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत की अमर पहचान को दर्शाता है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सोमनाथ मंदिर के इतिहास एवं गौरव पर आधारित ऐनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, विकास अधिकारी बलराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- बलरामपुर खंडवा चित्तौड़ भीलवाड़ा इंदौर देवास होते हुए नागपुर फोरलेन का रोड का नजारा है कोई भी भाई गाड़ी लेकर फोर व्हीलर अपना हैदराबाद का रास्ता1
- राजस्थान के पाली जिले में गैस रिसाव से लगी भीषण आग में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदय विदारक हादसा रायपुर मारवाड़ के कानाचा उड़ावता गांव में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- पाली के रायपुर उपखंड के कानचा उड़ावता गाँव में गैस लीकेज से हुए हादसे में एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की दुखद मृत्यु हो गई। चाय बनाते समय हुए इस भयावह अग्निकांड से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं।1
- आज सोमवार का दिन शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस शुभ अवसर पर सभी भक्तों को अपने आराध्य देव भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।1
- कालाऊना बस स्टैंड का यह हालत है बाबुल की झाड़ियां से अटका हुआ1
- अजमेर के पीसांगन में ₹35 लाख की चोरी सुलझाने वाली पुलिस टीम का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस साहसिक कार्य के लिए पुलिसकर्मियों का अभिनंदन कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।1
- चुनौतियों के बीच चमका ब्यावर, पीएम कुसुम योजना में प्रदेश में बनाई पहचान पथरीली जमीन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद 315 किसानों तक पहुंचे सोलर पंप, किसानों को मिली बिजली निर्भरता से राहत रायपुर (ब्यावर) ब्यावर । कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और पथरीली भूमि जैसी चुनौतियों के बावजूद ब्यावर जिले ने पीएम कुसुम सोलर पंप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सरकार द्वारा निर्धारित 500 सोलर पंप सेट के लक्ष्य के मुकाबले उद्यान विभाग अब तक 315 किसानों को योजना से लाभान्वित कर चुका है। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में 262 किसानों को योजना का लाभ मिला, जबकि वर्ष 2024-25 से लंबित 53 प्रकरणों को भी इस वर्ष पूर्ण किया गया। सोलर पंप स्थापित होने से किसानों को दिन में सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलने लगी है, जिससे रात में बिजली आने का इंतजार और सिंचाई की परेशानी काफी हद तक समाप्त हो गई है। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद बेहतर उपलब्धि ब्यावर जिले का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी एवं पथरीला होने के कारण कृषि कार्यों में तकनीकी कठिनाइयां बनी रहती हैं। योजना के तहत न्यूनतम 0.4 हेक्टेयर कृषि भूमि की अनिवार्यता भी छोटे जोत वाले किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होती है। इसके बावजूद जवाजा, रायपुर और मसूदा क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों तक योजना पहुंचाना विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। किसानों को मिल रहा आर्थिक सहारा योजना के अंतर्गत 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी क्षमता के सोलर पंप सेट पर किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को अतिरिक्त 45 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाती है। योजना के लिए जरूरी पात्रता उद्यान विभाग की उप निदेशक आरती यादव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम पूर्व में कृषि बिजली कनेक्शन नहीं होना चाहिए तथा कम से कम 0.4 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होना आवश्यक है। इसके साथ ही खेत में फार्म पॉन्ड या जल हौज जैसी जल भंडारण व्यवस्था होना भी अनिवार्य है। किसान समूह में आवेदन कर भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए जिले और विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विभाग लगातार अधिकतम किसानों तक योजना पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ब्यावर ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय रैंक हासिल की1