logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेटियों की सुविधा के लिए विद्यालय में लगी सेनेटरी पैड मशीन, जरूरत के समय अब नहीं जाना पड़ेगा बाजार छात्राओं की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड में एक सराहनीय पहल की गई है। राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या में इनर व्हील क्लब की ओर से सेनेटरी पैड मशीन स्थापित की गई है। इससे जरूरत के समय छात्राओं को सेनेटरी पैड के लिए विद्यालय से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तस्वीरें चनपटिया प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या की हैं, जहां इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कमल अरोड़ा, क्लब सचिव श्वेता पाठक समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सेनेटरी पैड मशीन लगाई गई। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शुभलक्ष्मी महाराज ने क्लब की सदस्यों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अचानक जरूरत पड़ने पर छात्राओं को बाजार जाने की परेशानी नहीं होगी और विद्यालय में ही सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेगा। इससे छात्राओं को काफी सुविधा और राहत मिलेगी। वहीं, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि यह बालिकाओं का विद्यालय है और छात्राओं की सुविधा से जुड़े कार्यों के लिए क्लब हमेशा आगे रहा है। विद्यालय में सेनेटरी पैड मशीन लगाना क्लब के लिए गर्व की बात है। इस पहल से छात्राओं को जरूरत के समय सीधे लाभ मिलेगा। पश्चिम चंपारण में छात्राओं की सुविधा के लिए विद्यालय स्तर पर इस तरह की पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

3 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

बेटियों की सुविधा के लिए विद्यालय में लगी सेनेटरी पैड मशीन, जरूरत के समय अब नहीं जाना पड़ेगा बाजार छात्राओं की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड में एक सराहनीय पहल की गई है। राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या में इनर व्हील क्लब की ओर से सेनेटरी पैड मशीन स्थापित की गई है। इससे जरूरत के समय छात्राओं को सेनेटरी पैड के लिए विद्यालय से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तस्वीरें चनपटिया प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या की हैं, जहां इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कमल अरोड़ा, क्लब सचिव श्वेता पाठक समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सेनेटरी पैड मशीन लगाई गई। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शुभलक्ष्मी महाराज ने क्लब की सदस्यों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अचानक जरूरत पड़ने पर छात्राओं को बाजार जाने की परेशानी नहीं होगी और विद्यालय में ही सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेगा। इससे छात्राओं को काफी सुविधा और राहत मिलेगी। वहीं, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि यह बालिकाओं का विद्यालय है और छात्राओं की सुविधा से जुड़े कार्यों के लिए क्लब हमेशा आगे रहा है। विद्यालय में सेनेटरी पैड मशीन लगाना क्लब के लिए गर्व की बात है। इस पहल से छात्राओं को जरूरत के समय सीधे लाभ मिलेगा। पश्चिम चंपारण में छात्राओं की सुविधा के लिए विद्यालय स्तर पर इस तरह की पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • सेवा संकल्प से हर वर्ग तक पहुंचेगी बीजेपी, मोदी सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी बिहार में बीजेपी ने ‘सेवा संकल्प’ अभियान को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प’ अभियान के जरिए पूरे देश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगी। डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के तहत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जमीन पर उतरेंगे और लोगों के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ देश के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं। बीजेपी इन्हीं कार्यों और उपलब्धियों को अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। बीजेपी सांसद ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और सरकार के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में सक्रिय होकर अभियान को आगे बढ़ाएंगे। 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान, जमीन पर उतरेंगे बीजेपी कार्यकर्ता बीजेपी का यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा, जिसके जरिए पार्टी केंद्र सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएगी।
    1
    सेवा संकल्प से हर वर्ग तक पहुंचेगी बीजेपी, मोदी सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी
बिहार में बीजेपी ने ‘सेवा संकल्प’ अभियान को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प’ अभियान के जरिए पूरे देश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगी।
डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के तहत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जमीन पर उतरेंगे और लोगों के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ देश के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं। बीजेपी इन्हीं कार्यों और उपलब्धियों को अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी।
बीजेपी सांसद ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और सरकार के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में सक्रिय होकर अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
17 सितंबर से शुरू होगा अभियान, जमीन पर उतरेंगे बीजेपी कार्यकर्ता
बीजेपी का यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा, जिसके जरिए पार्टी केंद्र सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बरामद, एक गिरफ्तार ।। मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित मठिया नुनिया टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक कथित कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बताया गया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की कार से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मठिया नुनिया टोला में बांस के समीप कार की तलाशी ली। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 सी वाई 1200 बताया गया है। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से श्यामू कुमार उर्फ श्यामु यादव, निवासी बलथर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे गांजे के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी की सूचना तत्काल संबंधित मजिस्ट्रेट को दी गई। सूचना मिलने के बाद बीसीओ सह मजिस्ट्रेट अमरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी देखरेख में बरामद गांजे की विधिवत तौल कराई गई। तौल के दौरान गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद गांजा और कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    4
    कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बरामद, एक गिरफ्तार ।।
मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित मठिया नुनिया टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक कथित कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बताया गया है।
इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की कार से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मठिया नुनिया टोला में बांस के समीप  कार की तलाशी ली। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 सी वाई 1200 बताया गया है। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके से श्यामू कुमार उर्फ श्यामु यादव, निवासी बलथर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे गांजे के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी की सूचना तत्काल संबंधित मजिस्ट्रेट को दी गई।
सूचना मिलने के बाद बीसीओ सह मजिस्ट्रेट अमरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी देखरेख में बरामद गांजे की विधिवत तौल कराई गई। तौल के दौरान गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम पाया गया।
पुलिस ने बरामद गांजा और कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • एक साथ दो बड़ी खबरें देखें एक साथ 43.92 लाख से बदलेगी प्रशासनिक क्षेत्र की सूरत, मुख्य सड़क से नगर निगम-डीसीएलआर व निबंधन कार्यालय तक बनेगी PCC सड़क और RCC नाला मझौलिया चीनी मिल में लगा गन्ना यंत्रीकरण कैंप, 259 किसानों को मिला अनुदान का परमिट अनुदानित दर पर किसानों ने खरीदे ट्रैक्टर, सामान्य वर्ग को 40% और SC-ST किसानों को 50% तक मिलेगा अनुदान एक साथ दो बड़ी खबरें देखें एक साथ 43.92 लाख से बदलेगी प्रशासनिक क्षेत्र की सूरत, मुख्य सड़क से नगर निगम-डीसीएलआर व निबंधन कार्यालय तक बनेगी PCC सड़क और RCC नाला मझौलिया चीनी मिल में लगा गन्ना यंत्रीकरण कैंप, 259 किसानों को मिला अनुदान का परमिट अनुदानित दर पर किसानों ने खरीदे ट्रैक्टर, सामान्य वर्ग को 40% और SC-ST किसानों को 50% तक मिलेगा अनुदान
    1
    एक साथ दो बड़ी खबरें देखें एक साथ 

43.92 लाख से बदलेगी प्रशासनिक क्षेत्र की सूरत, मुख्य सड़क से नगर निगम-डीसीएलआर व निबंधन कार्यालय तक बनेगी PCC सड़क और RCC नाला
मझौलिया चीनी मिल में लगा गन्ना यंत्रीकरण कैंप, 259 किसानों को मिला अनुदान का परमिट

अनुदानित दर पर किसानों ने खरीदे ट्रैक्टर, सामान्य वर्ग को 40% और SC-ST किसानों को 50% तक मिलेगा अनुदान
एक साथ दो बड़ी खबरें देखें एक साथ 
43.92 लाख से बदलेगी प्रशासनिक क्षेत्र की सूरत, मुख्य सड़क से नगर निगम-डीसीएलआर व निबंधन कार्यालय तक बनेगी PCC सड़क और RCC नाला
मझौलिया चीनी मिल में लगा गन्ना यंत्रीकरण कैंप, 259 किसानों को मिला अनुदान का परमिट
अनुदानित दर पर किसानों ने खरीदे ट्रैक्टर, सामान्य वर्ग को 40% और SC-ST किसानों को 50% तक मिलेगा अनुदान
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • शिवराजपुर सरहे से 45 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार शिवराजपुर सरहे से 45 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार शिवराजपुर सरहे से 45 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
    1
    शिवराजपुर सरहे से 45 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार     

शिवराजपुर सरहे से 45 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार     
शिवराजपुर सरहे से 45 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने कहा जनसुविधाओं के उन्नयन को गति देगा सेवा, संकल्प एवं कायाकल्प अभियान। 11 September. सार्वजनिक परिसम्पतियों का सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं जन सुविधाओं का होगा उन्नयन। 11.09.2026.
    1
    जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने कहा जनसुविधाओं के उन्नयन को गति देगा सेवा, संकल्प एवं कायाकल्प अभियान।  11 September.
सार्वजनिक परिसम्पतियों का सुदृढ़ीकरण, अनुरक्षण एवं जन सुविधाओं का होगा उन्नयन।  11.09.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • शिवराजपुर के सरहे से 45 लीटर शराब बरामद। शराब धंधेबाज फरार, पुलिस कांड दर्ज कर आगे की करवाईं में जुटी। नौतन / पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शिवराज सरहे से 45 लीटर शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उतर प्रदेश से लाकर सरहे में शराब रखी गई है। बताया कि सूचना के आलोक में पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। और शराब को जप्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को आता देख धंधेबाज मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया इस संबंध में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    1
    शिवराजपुर के सरहे से 45 लीटर शराब बरामद।
शराब धंधेबाज फरार, पुलिस कांड दर्ज कर आगे की करवाईं में जुटी।
नौतन / पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शिवराज  सरहे से 45 लीटर शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उतर प्रदेश से लाकर सरहे में शराब रखी गई है। बताया कि सूचना के आलोक में पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। और शराब को जप्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को आता देख धंधेबाज मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया इस संबंध में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    user_मुकेश कुमार
    मुकेश कुमार
    Press advisory नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    21 hrs ago
  • सुगौली स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण। यात्री सुविधाओं की ली जानकारी। अधिकारियों को दिए निर्देश।
    1
    सुगौली स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण। यात्री सुविधाओं की ली जानकारी। अधिकारियों को दिए निर्देश।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश से आई शराब की खेप पर पुलिस का वार, 45 लीटर जब्त नौतन थाना क्षेत्र के शिवराज सरहे में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 45 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब लाकर शिवराज सरहे में छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद धंधेबाज फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तलाशी के दौरान 45 लीटर शराब जब्त कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार धंधेबाजों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    1
    उत्तर प्रदेश से आई शराब की खेप पर पुलिस का वार, 45 लीटर जब्त
नौतन थाना क्षेत्र के शिवराज सरहे में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 45 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब लाकर शिवराज सरहे में छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की।
पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद धंधेबाज फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तलाशी के दौरान 45 लीटर शराब जब्त कर ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार धंधेबाजों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.