logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बरामद, एक गिरफ्तार ।। मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित मठिया नुनिया टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक कथित कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बताया गया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की कार से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मठिया नुनिया टोला में बांस के समीप कार की तलाशी ली। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 सी वाई 1200 बताया गया है। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से श्यामू कुमार उर्फ श्यामु यादव, निवासी बलथर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे गांजे के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी की सूचना तत्काल संबंधित मजिस्ट्रेट को दी गई। सूचना मिलने के बाद बीसीओ सह मजिस्ट्रेट अमरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी देखरेख में बरामद गांजे की विधिवत तौल कराई गई। तौल के दौरान गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद गांजा और कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

3 hrs ago
user_RAVI PANDEY
RAVI PANDEY
Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बरामद, एक गिरफ्तार ।। मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित मठिया नुनिया टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक कथित कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद

गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बताया गया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की कार से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मठिया नुनिया टोला में बांस के समीप कार की तलाशी ली। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01

सी वाई 1200 बताया गया है। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से श्यामू कुमार उर्फ श्यामु यादव, निवासी बलथर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे गांजे के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी की सूचना तत्काल संबंधित मजिस्ट्रेट को दी गई। सूचना मिलने के बाद बीसीओ सह मजिस्ट्रेट अमरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी देखरेख में बरामद गांजे की विधिवत तौल

कराई गई। तौल के दौरान गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद गांजा और कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • सीएचसी लौरिया में मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर, चारदीवारी व आरओ लगाने का फैसला लौरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लौरिया में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक बीडीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन कुमार ने किया। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अस्पताल की चारदीवारी निर्माण से पहले जमीन का सीमांकन कराने और इसके लिए अंचल अधिकारी को पत्र भेजने पर सहमति बनी। मरीजों के लिए आरओ लगाने, जरूरी सामान खरीदने, भवन की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई तथा बिजली आपूर्ति के लिए यूपीएस की मरम्मत का निर्णय लिया गया। परिसर में पड़े कबाड़ की सूची बनाकर जिला स्तर पर जानकारी देने पर भी सहमति बनी। बीडीओ ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना समिति की प्राथमिकता है। डॉ. रोशन कुमार ने बताया कि सांप और कुत्ते के काटने के इलाज के लिए जरूरी दवाएं व इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध हैं। बैठक में अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
    1
    सीएचसी लौरिया में मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर, चारदीवारी व आरओ लगाने का फैसला

लौरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लौरिया में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक बीडीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन कुमार ने किया। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अस्पताल की चारदीवारी निर्माण से पहले जमीन का सीमांकन कराने और इसके लिए अंचल अधिकारी को पत्र भेजने पर सहमति बनी। मरीजों के लिए आरओ लगाने, जरूरी सामान खरीदने, भवन की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई तथा बिजली आपूर्ति के लिए यूपीएस की मरम्मत का निर्णय लिया गया। परिसर में पड़े कबाड़ की सूची बनाकर जिला स्तर पर जानकारी देने पर भी सहमति बनी। बीडीओ ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना समिति की प्राथमिकता है। डॉ. रोशन कुमार ने बताया कि सांप और कुत्ते के काटने के इलाज के लिए जरूरी दवाएं व इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध हैं। बैठक में अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • गन्ना यंत्रीकरण कैंप में किसानों ने खरीदे अनुदानित दर पर ट्रैक्टर ।। 259 किसानों को यंत्रों पर अनुदान के लिए जारी हुआ परमिट, 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन ।। मझौलिया। गन्ना उद्योग विभाग एवं मझौलिया चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में विभागीय निर्देश के अनुसार शुक्रवार को मझौलिया शुगर फैक्ट्री परिसर में गन्ना यंत्रीकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न यंत्र विक्रेताओं द्वारा कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अनुदान के लिए परमिट प्राप्त किसानों ने भाग लेकर यंत्रों की जानकारी ली और अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि उपकरणों की खरीदारी की। गन्ना उद्योग विभाग की ओर से मझौलिया चीनी मिल क्षेत्र के किसानों के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु कुल 259 परमिट जारी किए गए हैं। कैंप में किसानों को यंत्रीकरण योजना के तहत मिलने वाले अनुदान और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। कैंप के दौरान कई किसानों ने अनुदानित दर पर ट्रैक्टर की खरीदारी की। किसान मनकेश्वर नाथ तिवारी ने सोनालिका बागवान ट्रैक्टर खरीदा। वहीं विजय साह ने भी अनुदानित दर पर सोनालिका ट्रैक्टर की खरीदारी की। इसके अलावा रानीपकड़ी के किसान लुकमान मियां ने अनुदानित दर पर स्वराज ट्रैक्टर खरीदा। इस मौके पर चीनी मिल मझौलिया के इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह, मुख्य गन्ना महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एजीएम एचआर हरीश सिंह, गन्ना उद्योग विभाग के ईख प्रसार पदाधिकारी मंटून कुमार राय, सीसीएम धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, एसीएम प्रभात तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। बताया गया कि यंत्रीकरण योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के अंतर्गत इच्छुक किसानों को 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की ।
    4
    गन्ना यंत्रीकरण कैंप में किसानों ने खरीदे अनुदानित दर पर ट्रैक्टर ।।

259 किसानों को यंत्रों पर अनुदान के लिए जारी हुआ परमिट, 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन ।।
मझौलिया। गन्ना उद्योग विभाग एवं मझौलिया चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में विभागीय निर्देश के अनुसार शुक्रवार को मझौलिया शुगर फैक्ट्री परिसर में गन्ना यंत्रीकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न यंत्र विक्रेताओं द्वारा कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अनुदान के लिए परमिट प्राप्त किसानों ने भाग लेकर यंत्रों की जानकारी ली और अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि उपकरणों की खरीदारी की।
गन्ना उद्योग विभाग की ओर से मझौलिया चीनी मिल क्षेत्र के किसानों के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु कुल 259 परमिट जारी किए गए हैं। कैंप में किसानों को यंत्रीकरण योजना के तहत मिलने वाले अनुदान और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी भी दी गई।
कैंप के दौरान कई किसानों ने अनुदानित दर पर ट्रैक्टर की खरीदारी की। किसान मनकेश्वर नाथ तिवारी ने सोनालिका बागवान ट्रैक्टर खरीदा। वहीं विजय साह ने भी अनुदानित दर पर सोनालिका ट्रैक्टर की खरीदारी की। इसके अलावा रानीपकड़ी के किसान लुकमान मियां ने अनुदानित दर पर स्वराज ट्रैक्टर खरीदा।
इस मौके पर चीनी मिल मझौलिया के इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह, मुख्य गन्ना महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एजीएम एचआर हरीश सिंह, गन्ना उद्योग विभाग के ईख प्रसार पदाधिकारी मंटून कुमार राय, सीसीएम धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, एसीएम प्रभात तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
बताया गया कि यंत्रीकरण योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के अंतर्गत इच्छुक किसानों को 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की ।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
  • घर से भाग कर आई युवती को सुगौली रेल पुलिस ने बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंपा।
    1
    घर से भाग कर आई युवती को सुगौली रेल पुलिस ने बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंपा।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • दीपावली छठ में घर आना हुआ अब आसान,हरियाणा के पाँच शहरों से मिलेगी बिहार की बसे
    1
    दीपावली छठ में घर आना हुआ अब आसान,हरियाणा के पाँच शहरों से मिलेगी बिहार की बसे
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • बीते दिन वैशाली के दौरे के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों के रेफरल से जुड़े रिकॉर्ड को देखा। कुछ मामलों में रेफरल के कारण और रिकॉर्ड के रख-रखाव में कमियाँ मिलीं। #viralreels #breakingnews #vmjlivenews #NewsUpdate #BiharNews
    1
    बीते दिन वैशाली के दौरे के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों के रेफरल से जुड़े रिकॉर्ड को देखा। कुछ मामलों में रेफरल के कारण और रिकॉर्ड के रख-रखाव में कमियाँ मिलीं।

#viralreels #breakingnews #vmjlivenews #NewsUpdate #BiharNews
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • बेरोज़गार हैं? अब इंतज़ार नहीं, शुरुआत कीजिए! 🚀 Mannu Bhaiya से जुड़िए और Search Point Technology के साथ रोज़गार की नई राह चुनिए। 💼🔥 #MannuBhaiya #SearchPointTechnology #Rojgar #SelfEmployment #BusinessOpportunity #Bihar #Gopalganj #Startup #Reels #FacebookReels बेरोज़गार हैं? अब इंतज़ार नहीं, शुरुआत कीजिए! 🚀 Mannu Bhaiya से जुड़िए और Search Point Technology के साथ रोज़गार की नई राह चुनिए। 💼🔥 #MannuBhaiya #SearchPointTechnology #Rojgar #SelfEmployment #BusinessOpportunity #Bihar #Gopalganj #Startup #Reels #FacebookReels
    1
    बेरोज़गार हैं? अब इंतज़ार नहीं, शुरुआत कीजिए! 🚀
Mannu Bhaiya से जुड़िए और Search Point Technology के साथ रोज़गार की नई राह चुनिए। 💼🔥
#MannuBhaiya #SearchPointTechnology #Rojgar #SelfEmployment #BusinessOpportunity #Bihar #Gopalganj #Startup #Reels #FacebookReels
बेरोज़गार हैं? अब इंतज़ार नहीं, शुरुआत कीजिए! 🚀
Mannu Bhaiya से जुड़िए और Search Point Technology के साथ रोज़गार की नई राह चुनिए। 💼🔥
#MannuBhaiya #SearchPointTechnology #Rojgar #SelfEmployment #BusinessOpportunity #Bihar #Gopalganj #Startup #Reels #FacebookReels
    user_Searchpoint Technology
    Searchpoint Technology
    GPS supplier Gopalganj, Bihar•
    10 hrs ago
  • बेटियों की सुविधा के लिए विद्यालय में लगी सेनेटरी पैड मशीन, जरूरत के समय अब नहीं जाना पड़ेगा बाजार छात्राओं की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड में एक सराहनीय पहल की गई है। राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या में इनर व्हील क्लब की ओर से सेनेटरी पैड मशीन स्थापित की गई है। इससे जरूरत के समय छात्राओं को सेनेटरी पैड के लिए विद्यालय से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तस्वीरें चनपटिया प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या की हैं, जहां इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कमल अरोड़ा, क्लब सचिव श्वेता पाठक समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सेनेटरी पैड मशीन लगाई गई। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शुभलक्ष्मी महाराज ने क्लब की सदस्यों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अचानक जरूरत पड़ने पर छात्राओं को बाजार जाने की परेशानी नहीं होगी और विद्यालय में ही सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेगा। इससे छात्राओं को काफी सुविधा और राहत मिलेगी। वहीं, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि यह बालिकाओं का विद्यालय है और छात्राओं की सुविधा से जुड़े कार्यों के लिए क्लब हमेशा आगे रहा है। विद्यालय में सेनेटरी पैड मशीन लगाना क्लब के लिए गर्व की बात है। इस पहल से छात्राओं को जरूरत के समय सीधे लाभ मिलेगा। पश्चिम चंपारण में छात्राओं की सुविधा के लिए विद्यालय स्तर पर इस तरह की पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    1
    बेटियों की सुविधा के लिए विद्यालय में लगी सेनेटरी पैड मशीन, जरूरत के समय अब नहीं जाना पड़ेगा बाजार
छात्राओं की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड में एक सराहनीय पहल की गई है। राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या में इनर व्हील क्लब की ओर से सेनेटरी पैड मशीन स्थापित की गई है। इससे जरूरत के समय छात्राओं को सेनेटरी पैड के लिए विद्यालय से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
तस्वीरें चनपटिया प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या की हैं, जहां इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कमल अरोड़ा, क्लब सचिव श्वेता पाठक समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सेनेटरी पैड मशीन लगाई गई।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शुभलक्ष्मी महाराज ने क्लब की सदस्यों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अचानक जरूरत पड़ने पर छात्राओं को बाजार जाने की परेशानी नहीं होगी और विद्यालय में ही सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेगा। इससे छात्राओं को काफी सुविधा और राहत मिलेगी।
वहीं, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि यह बालिकाओं का विद्यालय है और छात्राओं की सुविधा से जुड़े कार्यों के लिए क्लब हमेशा आगे रहा है। विद्यालय में सेनेटरी पैड मशीन लगाना क्लब के लिए गर्व की बात है। इस पहल से छात्राओं को जरूरत के समय सीधे लाभ मिलेगा।
पश्चिम चंपारण में छात्राओं की सुविधा के लिए विद्यालय स्तर पर इस तरह की पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पर भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित बैरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर शुक्रवार को बैरिया प्रखंड क्षेत्र में भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता 20 सूत्री के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संदीप कुमार ने किया। कार्यशाला पूर्व मंडल अध्यक्ष मंजू शुक्ला के आवास पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओबीसी प्रदेश मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि नीरज कुमार बबलू, कार्यक्रम प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह, पूर्व जिला मंत्री चंद्रमा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदर्शन मिश्रा, मंजू शुक्ला, चंद्रशेखर राव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राज पासवान, पूर्व जिला मंत्री मुन्ना गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यशाला में अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
    1
    सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पर भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित
बैरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर शुक्रवार को बैरिया प्रखंड क्षेत्र में भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता 20 सूत्री के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संदीप कुमार ने किया। कार्यशाला पूर्व मंडल अध्यक्ष मंजू शुक्ला के आवास पर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओबीसी प्रदेश मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि नीरज कुमार बबलू, कार्यक्रम प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह, पूर्व जिला मंत्री चंद्रमा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदर्शन मिश्रा, मंजू शुक्ला, चंद्रशेखर राव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राज पासवान, पूर्व जिला मंत्री मुन्ना गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
कार्यशाला में अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • सुगौली एचपीसीएल परिसर में गन्ना विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के मेला का किया गया आयोजन, पहुंचे सैकड़ों किसान।
    1
    सुगौली एचपीसीएल परिसर में गन्ना विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के मेला का किया गया आयोजन, पहुंचे सैकड़ों किसान।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.