Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीते दिन वैशाली के दौरे के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों के रेफरल से जुड़े रिकॉर्ड को देखा। कुछ मामलों में रेफरल के कारण और रिकॉर्ड के रख-रखाव में कमियाँ मिलीं। #viralreels #breakingnews #vmjlivenews #NewsUpdate #BiharNews
RAJA KUMAR
बीते दिन वैशाली के दौरे के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों के रेफरल से जुड़े रिकॉर्ड को देखा। कुछ मामलों में रेफरल के कारण और रिकॉर्ड के रख-रखाव में कमियाँ मिलीं। #viralreels #breakingnews #vmjlivenews #NewsUpdate #BiharNews
More news from बिहार and nearby areas
- बीते दिन वैशाली के दौरे के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों के रेफरल से जुड़े रिकॉर्ड को देखा। कुछ मामलों में रेफरल के कारण और रिकॉर्ड के रख-रखाव में कमियाँ मिलीं। #viralreels #breakingnews #vmjlivenews #NewsUpdate #BiharNews1
- घर से भाग कर आई युवती को सुगौली रेल पुलिस ने बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंपा।1
- road sarvice please check the yeria hamare gaw ka road h pura kacha h yeha pe ahir jati ke log road banane nhi dete h please apne team ke sath es yeria me aake check kare bahut hi bura haal h yeh gaw kesariya purbi champaran ke huseni se 2 km mt distance h bura haal h hamare gov sochna chahiye hamara cast h sc please help me1
- महिला सिपाही प्रियंका यादव की गोली लगने से मौतें कांस्टेबल प्रियंका यादव थाने की गेट पर ड्यूटी कर रही थी1
- सेवा संकल्प से हर वर्ग तक पहुंचेगी बीजेपी, मोदी सरकार के कामों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी बिहार में बीजेपी ने ‘सेवा संकल्प’ अभियान को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प’ अभियान के जरिए पूरे देश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाएगी। डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि इस अभियान के तहत बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता जमीन पर उतरेंगे और लोगों के बीच जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में किए गए कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ देश के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं। बीजेपी इन्हीं कार्यों और उपलब्धियों को अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। बीजेपी सांसद ने कहा कि ‘सेवा संकल्प’ अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक पहुंचना और सरकार के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता पूरे देश में सक्रिय होकर अभियान को आगे बढ़ाएंगे। 17 सितंबर से शुरू होगा अभियान, जमीन पर उतरेंगे बीजेपी कार्यकर्ता बीजेपी का यह अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा, जिसके जरिए पार्टी केंद्र सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच लेकर जाएगी।1
- कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बरामद, एक गिरफ्तार ।। मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के वार्ड नंबर-2 स्थित मठिया नुनिया टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक उजले रंग की कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक कथित कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम बताया गया है। इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक उजले रंग की कार से गांजे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मठिया नुनिया टोला में बांस के समीप कार की तलाशी ली। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 सी वाई 1200 बताया गया है। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से श्यामू कुमार उर्फ श्यामु यादव, निवासी बलथर, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसे गांजे के साथ मौके से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी की सूचना तत्काल संबंधित मजिस्ट्रेट को दी गई। सूचना मिलने के बाद बीसीओ सह मजिस्ट्रेट अमरेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उनकी देखरेख में बरामद गांजे की विधिवत तौल कराई गई। तौल के दौरान गांजे का कुल वजन करीब एक क्विंटल अठारह किलो तीन सौ ग्राम पाया गया। पुलिस ने बरामद गांजा और कार को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।4
- घोड़ासहन में ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी का विकास आयुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण, कहा—रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण): स्थानीय गांधी नगर स्थित नवनिर्मित ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी में शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और जिले के जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने संयुक्त रूप से फैक्टरी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और उत्पादन प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने फैक्टरी के विभिन्न प्रभागों का जायजा लिया। उन्होंने सिलाई (स्टिचिंग), कटिंग, पैकेजिंग यूनिट तथा मैट्रेस रूम का अवलोकन कर वहां आधुनिक मशीनों से तैयार किए जा रहे कपड़ों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। फैक्टरी परिसर पहुंचने पर संचालक उमेश जायसवाल ने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय स्तर पर आजीविका को मिलेगा बढ़ावा निरीक्षण के उपरांत फैक्टरी के मीटिंग हॉल में अधिकारियों ने संचालक एवं तकनीकी कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में फैक्टरी की दैनिक उत्पादन क्षमता, वर्तमान में कार्यरत कर्मियों की संख्या, कच्चे माल की आपूर्ति तथा भविष्य में रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने फैक्टरी के इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ासहन जैसे क्षेत्र में इस स्तर की गारमेंट्स फैक्टरी का स्थापित होना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्योगों के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, जिससे आसपास के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे ऐसे उद्यमों को बढ़ावा देने में सकारात्मक सहयोग करें ताकि पलायन पर प्रभावी रोक लग सके। ये अधिकारी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर सिकरहना एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता आलोक कुमार, सीओ अतुल कुमार बादल, आरओ संकलदेव सहित फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े कई कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- बॉलीवुड फिल्म में पहली बार छठ पूजा का जिक्र तमन्ना भाटिया1