Shuru
Apke Nagar Ki App…
घर से भाग कर आई युवती को सुगौली रेल पुलिस ने बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंपा।
Shambhu sharan
घर से भाग कर आई युवती को सुगौली रेल पुलिस ने बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंपा।
More news from बिहार and nearby areas
- गन्ना यंत्रीकरण कैंप में किसानों ने खरीदे अनुदानित दर पर ट्रैक्टर ।। 259 किसानों को यंत्रों पर अनुदान के लिए जारी हुआ परमिट, 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन ।। मझौलिया। गन्ना उद्योग विभाग एवं मझौलिया चीनी मिल के संयुक्त तत्वावधान में विभागीय निर्देश के अनुसार शुक्रवार को मझौलिया शुगर फैक्ट्री परिसर में गन्ना यंत्रीकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में विभिन्न यंत्र विक्रेताओं द्वारा कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अनुदान के लिए परमिट प्राप्त किसानों ने भाग लेकर यंत्रों की जानकारी ली और अपनी आवश्यकता के अनुसार कृषि उपकरणों की खरीदारी की। गन्ना उद्योग विभाग की ओर से मझौलिया चीनी मिल क्षेत्र के किसानों के लिए विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु कुल 259 परमिट जारी किए गए हैं। कैंप में किसानों को यंत्रीकरण योजना के तहत मिलने वाले अनुदान और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी भी दी गई। कैंप के दौरान कई किसानों ने अनुदानित दर पर ट्रैक्टर की खरीदारी की। किसान मनकेश्वर नाथ तिवारी ने सोनालिका बागवान ट्रैक्टर खरीदा। वहीं विजय साह ने भी अनुदानित दर पर सोनालिका ट्रैक्टर की खरीदारी की। इसके अलावा रानीपकड़ी के किसान लुकमान मियां ने अनुदानित दर पर स्वराज ट्रैक्टर खरीदा। इस मौके पर चीनी मिल मझौलिया के इकाई प्रमुख उदयवीर सिंह, मुख्य गन्ना महाप्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह, एजीएम एचआर हरीश सिंह, गन्ना उद्योग विभाग के ईख प्रसार पदाधिकारी मंटून कुमार राय, सीसीएम धीरेन्द्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र मिश्रा, एसीएम प्रभात तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे। बताया गया कि यंत्रीकरण योजना के तहत सामान्य वर्ग के किसानों को कृषि यंत्रों पर 40 प्रतिशत, जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री गन्ना विकास योजना के अंतर्गत इच्छुक किसानों को 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने किसानों से निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की ।4
- उत्तर प्रदेश से आई शराब की खेप पर पुलिस का वार, 45 लीटर जब्त नौतन थाना क्षेत्र के शिवराज सरहे में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 45 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से शराब लाकर शिवराज सरहे में छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद धंधेबाज फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तलाशी के दौरान 45 लीटर शराब जब्त कर ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार धंधेबाजों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- बॉलीवुड फिल्म में पहली बार छठ पूजा का जिक्र तमन्ना भाटिया1
- सीएचसी लौरिया में मरीजों की सुविधाएं बढ़ाने पर जोर, चारदीवारी व आरओ लगाने का फैसला लौरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लौरिया में शुक्रवार को रोगी कल्याण समिति शासी निकाय की बैठक बीडीओ संजीव कुमार की अध्यक्षता में हुई। संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोशन कुमार ने किया। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। अस्पताल की चारदीवारी निर्माण से पहले जमीन का सीमांकन कराने और इसके लिए अंचल अधिकारी को पत्र भेजने पर सहमति बनी। मरीजों के लिए आरओ लगाने, जरूरी सामान खरीदने, भवन की मरम्मत, परिसर की साफ-सफाई तथा बिजली आपूर्ति के लिए यूपीएस की मरम्मत का निर्णय लिया गया। परिसर में पड़े कबाड़ की सूची बनाकर जिला स्तर पर जानकारी देने पर भी सहमति बनी। बीडीओ ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देना समिति की प्राथमिकता है। डॉ. रोशन कुमार ने बताया कि सांप और कुत्ते के काटने के इलाज के लिए जरूरी दवाएं व इंजेक्शन अस्पताल में उपलब्ध हैं। बैठक में अस्पताल प्रबंधक राहुल कुमार समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे।1
- शिवराजपुर के सरहे से 45 लीटर शराब बरामद। शराब धंधेबाज फरार, पुलिस कांड दर्ज कर आगे की करवाईं में जुटी। नौतन / पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शिवराज सरहे से 45 लीटर शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उतर प्रदेश से लाकर सरहे में शराब रखी गई है। बताया कि सूचना के आलोक में पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी की। और शराब को जप्त कर लिया। इस दौरान पुलिस को आता देख धंधेबाज मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया इस संबंध में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।1
- घोड़ासहन में ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी का विकास आयुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण, कहा—रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण): स्थानीय गांधी नगर स्थित नवनिर्मित ओबेगो गारमेंट्स फैक्टरी में शुक्रवार को दिनभर प्रशासनिक गतिविधियां तेज रहीं। बिहार सरकार के विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह और जिले के जिलाधिकारी सौरव सुमन यादव ने संयुक्त रूप से फैक्टरी का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं और उत्पादन प्रणाली का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने फैक्टरी के विभिन्न प्रभागों का जायजा लिया। उन्होंने सिलाई (स्टिचिंग), कटिंग, पैकेजिंग यूनिट तथा मैट्रेस रूम का अवलोकन कर वहां आधुनिक मशीनों से तैयार किए जा रहे कपड़ों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। फैक्टरी परिसर पहुंचने पर संचालक उमेश जायसवाल ने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। स्थानीय स्तर पर आजीविका को मिलेगा बढ़ावा निरीक्षण के उपरांत फैक्टरी के मीटिंग हॉल में अधिकारियों ने संचालक एवं तकनीकी कर्मियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में फैक्टरी की दैनिक उत्पादन क्षमता, वर्तमान में कार्यरत कर्मियों की संख्या, कच्चे माल की आपूर्ति तथा भविष्य में रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने फैक्टरी के इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि घोड़ासहन जैसे क्षेत्र में इस स्तर की गारमेंट्स फैक्टरी का स्थापित होना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्योगों के विस्तार से क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा, जिससे आसपास के लोगों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों व प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे ऐसे उद्यमों को बढ़ावा देने में सकारात्मक सहयोग करें ताकि पलायन पर प्रभावी रोक लग सके। ये अधिकारी रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। मौके पर सिकरहना एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता आलोक कुमार, सीओ अतुल कुमार बादल, आरओ संकलदेव सहित फैक्टरी प्रबंधन से जुड़े कई कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद थे।1
- सुगौली एचपीसीएल परिसर में गन्ना विभाग द्वारा कृषि यंत्रों के मेला का किया गया आयोजन, पहुंचे सैकड़ों किसान।1
- बेटियों की सुविधा के लिए विद्यालय में लगी सेनेटरी पैड मशीन, जरूरत के समय अब नहीं जाना पड़ेगा बाजार छात्राओं की सुविधा, स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए पश्चिम चंपारण के चनपटिया प्रखंड में एक सराहनीय पहल की गई है। राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या में इनर व्हील क्लब की ओर से सेनेटरी पैड मशीन स्थापित की गई है। इससे जरूरत के समय छात्राओं को सेनेटरी पैड के लिए विद्यालय से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। तस्वीरें चनपटिया प्रखंड स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या की हैं, जहां इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कमल अरोड़ा, क्लब सचिव श्वेता पाठक समेत अन्य सदस्यों की मौजूदगी में सेनेटरी पैड मशीन लगाई गई। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शुभलक्ष्मी महाराज ने क्लब की सदस्यों का स्वागत करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अचानक जरूरत पड़ने पर छात्राओं को बाजार जाने की परेशानी नहीं होगी और विद्यालय में ही सेनेटरी पैड उपलब्ध हो सकेगा। इससे छात्राओं को काफी सुविधा और राहत मिलेगी। वहीं, इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ने कहा कि यह बालिकाओं का विद्यालय है और छात्राओं की सुविधा से जुड़े कार्यों के लिए क्लब हमेशा आगे रहा है। विद्यालय में सेनेटरी पैड मशीन लगाना क्लब के लिए गर्व की बात है। इस पहल से छात्राओं को जरूरत के समय सीधे लाभ मिलेगा। पश्चिम चंपारण में छात्राओं की सुविधा के लिए विद्यालय स्तर पर इस तरह की पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।1
- सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने पर भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित बैरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं राष्ट्रसमर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर शुक्रवार को बैरिया प्रखंड क्षेत्र में भाजपा की मंडल कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता 20 सूत्री के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री संदीप कुमार ने किया। कार्यशाला पूर्व मंडल अध्यक्ष मंजू शुक्ला के आवास पर संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओबीसी प्रदेश मंत्री सह विधायक प्रतिनिधि नीरज कुमार बबलू, कार्यक्रम प्रभारी सह सांसद प्रतिनिधि पन्नालाल साह, पूर्व जिला मंत्री चंद्रमा सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदर्शन मिश्रा, मंजू शुक्ला, चंद्रशेखर राव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राज पासवान, पूर्व जिला मंत्री मुन्ना गुप्ता सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। कार्यशाला में अभियान को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया।1