तेज धार में बह गई भैंस, SDRF के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश साहिबगंज,मुफस्सिल थाना क्षेत्र। हाजीपुर पश्चिमी पंचायत स्थित कटहवा पुल के समीप रविवार शाम पानी की तेज धार में बहने से एक कुछ महीने बाद बच्चे देने वाली भैंस लापता हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने भैंस को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार, पीरपैंती थाना क्षेत्र के सलेमपुर, हाजीपुर फौजदारी गांव निवासी शिवमुनि यादव रविवार शाम कटवा पुल के समीप अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी की तेज धार की चपेट में आने से भैंस का संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगी। भैंस को बहता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते भैंस पुल की धार में समा गई। घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम के पहुंचने के बावजूद तत्काल प्रभावी राहत-बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों द्वारा SDRF को भी सूचना दी गई, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाढ़ और तेज धार की स्थिति को देखते हुए प्रशासन को पहले से ही आवश्यक बचाव व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर SDRF अथवा अन्य प्रशिक्षित बचाव दल की त्वरित तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इंसानों के साथ-साथ मवेशियों को भी समय रहते बचाया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी बचाव व्यवस्था करने की मांग की है।
तेज धार में बह गई भैंस, SDRF के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश साहिबगंज,मुफस्सिल थाना क्षेत्र। हाजीपुर पश्चिमी पंचायत स्थित कटहवा पुल के समीप रविवार शाम पानी की तेज धार में बहने से एक कुछ महीने बाद बच्चे देने वाली भैंस लापता हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने भैंस को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के अनुसार, पीरपैंती थाना
क्षेत्र के सलेमपुर, हाजीपुर फौजदारी गांव निवासी शिवमुनि यादव रविवार शाम कटवा पुल के समीप अपनी भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक पानी की तेज धार की चपेट में आने से भैंस का संतुलन बिगड़ गया और वह बहने लगी। भैंस को बहता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते भैंस पुल की धार में समा
गई। घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम के पहुंचने के बावजूद तत्काल प्रभावी राहत-बचाव अभियान शुरू नहीं हो सका। स्थानीय लोगों द्वारा SDRF को भी सूचना दी गई, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी बचाव दल मौके पर नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाढ़ और तेज धार की स्थिति को देखते
हुए प्रशासन को पहले से ही आवश्यक बचाव व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर SDRF अथवा अन्य प्रशिक्षित बचाव दल की त्वरित तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इंसानों के साथ-साथ मवेशियों को भी समय रहते बचाया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित पशुपालक को उचित मुआवजा देने तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी बचाव व्यवस्था करने की मांग की है।
- भागलपुर में भीड़ के बीच बवाल! बच्चों के गले से लॉकेट काटने का आरोप, युवक को लोगों ने पकड़ा1
- उपायुक्त दीपक कुमार दुबे ने एनडीआरएफ टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण साहिबगंज उपायुक्त श्री दीपक कुमार दुबे रविवार को एनडीआरएफ टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांव का दौरा किया एवं प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया।1
- जब आपका साम्राज्य आपके हाथ से बिखर जाए तो उसे समय आपको सोच समझकर फैसला लेना1
- 🚨 कहलगांव में ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार, ₹52,650 नकद बरामद | SSP प्रमोद कुमार ने दी जानकारी 🚨 कहलगांव में ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार, ₹52,650 नकद बरामद | SSP प्रमोद कुमार ने दी जानकारी1
- भागलपुर में गंगा का जलस्तर घटा, लेकिन खतरा टला नहीं! SDRF ने लोगों को किया अलर्ट1
- मेरे प्यारे छात्रों, युवाओं और भारत के Gen Z, आपके साथ सारा देश देख रहा है कि आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने आपकी उम्मीदों की लौ को बुझा कर आपके भविष्य को अंधेरे में धकेल दिया है। ‘छात्रों की गूंज’ के माध्यम से मैं अलग-अलग शहरों में आपसे मिलकर आपकी चुनौतियां समझ रहा हूं। इसी मुहिम के साथ 19 सितंबर को मैं फिर आपके बीच, इंदौर में रहूंगा। मगर इस सिस्टम को बदलने के लिए पूरे देश के हर छात्र की आवाज़, उनका दर्द और उनकी राय सुनी जानी ज़रूरी है। नीचे दिए लिंक पर जाकर बताइए - आपको अपने सपने पूरे करने से क्या रोक रहा है? आप वीडियो बनाकर भी अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं। आपकी समस्याएं। आपके सुझाव। हम मिलकर उम्मीद फिर से लौटाएंग/1
- सीतामढ़ी में जिला परिषद सदस्य के पति की गो@ली मारकर ह@त्या | पुलिस के खिलाफ बढ़ा लोगों का गुस्सा ग्रामीण केथरिया में जिला पार्षद के आवास पर 28 अगस्त की देर रात हुई कथित गोलीबारी के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.1
- कटिहार में सनसनी! खंडहर से मिला 12 साल के बच्चे का शव गोपाल की रहस्यमयी मौत… हत्या का आरोप! गायब बच्चा… मिला बंद मकान में! हत्या या साजिश?1
- बिहार के कटिहार से एक बेहद चौकाने वाली और शर्मनाक खबर सामने आई है, जहाँ कानून के रखवाले ही आपस में भिड़ गए। अंचल कार्यालय में हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे और मारपीट की घटना का अब पूरा सीसीटीवी फुटेज सामने आ चुका है। वायरल हो रहे इस वीडियो ने प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। #Katihar #manihari #Purnia #Bihar #Patna #dilarpur #kisankrupadhyay #local18newskatihar1