छठ पूजा से पहले संवरेंगे रामकुंड के दिन, डीएम ने किया औचक निरीक्षण और दिए विकास के निर्देश ✅उरई (जालौन) Ravindra Gautam ✍️ ➡️ जिलाधिकारी समीर ने रामकुंड का निरीक्षण कर नगरपालिका टीम को छठ पूजा से पूर्व घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। ➡️ डीएम ने रामकुंड को केवल पर्व तक सीमित न रखकर शहर के आकर्षण का केंद्र बनाने की बात कही; यहाँ बोटिंग सुविधा, पार्क में लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ➡️ परिसर में लोगों के बैठने के लिए बेंच, पौधरोपण, डस्टबिन और स्थानीय उत्पादों व चाय-नाश्ते की दुकानें संचालित करने की संभावनाओं पर विचार करने को कहा गया है ताकि नगर पालिका की आय बढ़ सके। ➡️ निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगरपालिका के टीएस समेत अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
छठ पूजा से पहले संवरेंगे रामकुंड के दिन, डीएम ने किया औचक निरीक्षण और दिए विकास के निर्देश ✅उरई (जालौन) Ravindra Gautam ✍️ ➡️ जिलाधिकारी समीर ने रामकुंड का निरीक्षण कर नगरपालिका टीम को छठ पूजा से पूर्व घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। ➡️ डीएम ने रामकुंड को केवल पर्व तक सीमित न रखकर शहर के आकर्षण का केंद्र बनाने की बात कही; यहाँ बोटिंग सुविधा, पार्क में लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ➡️ परिसर में लोगों के बैठने के लिए बेंच, पौधरोपण, डस्टबिन और स्थानीय उत्पादों व चाय-नाश्ते की दुकानें संचालित करने की संभावनाओं पर विचार करने को कहा गया है ताकि नगर पालिका की आय बढ़ सके। ➡️ निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगरपालिका के टीएस समेत अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
- जनसेवा को संकल्प और जनकल्याण को प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास के प्रति समर्पण लखनऊ, उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा को अपना संकल्प और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। उनका उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास की रोशनी पहुंचाना और जन-आकांक्षाओं को पूरा करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास, उत्थान और जनहित से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। उनकी कार्यशैली में सुशासन, जनकल्याण और विकास को विशेष महत्व दिया गया है। प्रदेश की जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसेवा के प्रति समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ प्रदेश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।1
- छठ पूजा से पहले संवरेंगे रामकुंड के दिन, डीएम ने किया औचक निरीक्षण और दिए विकास के निर्देश ✅उरई (जालौन) Ravindra Gautam ✍️ ➡️ जिलाधिकारी समीर ने रामकुंड का निरीक्षण कर नगरपालिका टीम को छठ पूजा से पूर्व घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। ➡️ डीएम ने रामकुंड को केवल पर्व तक सीमित न रखकर शहर के आकर्षण का केंद्र बनाने की बात कही; यहाँ बोटिंग सुविधा, पार्क में लाइटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। ➡️ परिसर में लोगों के बैठने के लिए बेंच, पौधरोपण, डस्टबिन और स्थानीय उत्पादों व चाय-नाश्ते की दुकानें संचालित करने की संभावनाओं पर विचार करने को कहा गया है ताकि नगर पालिका की आय बढ़ सके। ➡️ निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार और नगरपालिका के टीएस समेत अन्य अधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।1
- ग्रामीणों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ किया हवन-पूजन, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कोंच (जनपद जालौन)। ग्राम जमरोही कलां स्थित छोटी माता मंदिर प्रांगण में गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन-पूजन का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गुरुवार सुबह 9:00 बजे वैदिक मंत्रोचार और विधि-विधान के साथ हवन अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमानों एवं ग्रामीणों ने मां भगवती के चरणों में मत्था टेककर क्षेत्र के जन-कल्याण और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके पश्चात सुबह 12:00 बजे पूर्णआहुति के साथ हवन का समापन हुआ। हवन समाप्ति के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं और वरिष्ठ जनों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ता के रूप में सुरेंद्र कुशवाहा, विपिन कुशवाहा, सुमित कुशवाहा, विवेक कुशवाहा, विशाल कुशवाहा, मोनू कुशवाहा, जयवीर कुशवाहा, धीरेंद्र कुशवाहा एवं पुनीत पाण्डेय (पत्रकार) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पूरे अनुष्ठान के दौरान माता मंदिर प्रांगण भक्तिमय भजनों और जयकारों से गुंजायमान रहा, जिससे आसपास का माहौल पूरी तरह से धर्ममय हो गया।4
- थाना कुठौन्द के ग्राम डूंगरपुरवा में एक बच्चे द्वारा आत्महत्या किये जाने की घटना पर क्षेत्राधिकारी जालौन श्री अजय कुमार सिंह द्वारा दिया गया वक्तव्य!! उरई। तीन नवंबर 2026 को थाना कुठौन्द के ग्राम डूंगरपुरवा में एक बच्चे द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो जानकारी प्राप्त हुई कि लगभग 8 वर्षीय बच्चे का, अपने से लगभग डेढ़ साल बड़ी बहन के साथ मोबाइल इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हो गया था। उस समय बच्चे के माता-पिता घर पर नहीं थे। दोनों आपस में झगड़ा किए। उसके बाद 8 वर्षीय बच्चा कमरे में जाकर आत्महत्या कर लिया। घरवालों द्वारा भी प्रथम दृष्टया यही बताया गया कि मोबाइल को लेकर भाई-बहन में, छोटे बच्चों में झगड़ा हुआ था। उसी को लेकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। बच्चे का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होना अभी शेष है। लेकिन इस घटना को देखकर लगता है कि छोटे बच्चों को मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर कैसी मानसिकता डेवलप हो रही है और किन परिस्थितियों में बच्चे इस तरह की घटना कर रहे हैं। इसके लिए सभी अभिभावकों को ध्यान देना होगा कि बच्चों को मोबाइल कितना और कैसे इस्तेमाल करने देना है, इसके बारे में बहुत सतर्क दृष्टि रखने की आवश्यकता है।1
- एट के मुख्य बाजार में एसपी सुरेश चंद्र रावत ने की पैदल गश्त, व्यापारियों से किया सीधा संवाद* **सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का लिया जायजा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश** * रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन **एट (जालौन)।** नगर पंचायत एट में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास का वातावरण कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चंद्र रावत ने बुधवार की सायंकाल मुख्य बाजार में पुलिस बल के साथ सघन पैदल गश्त की। इस दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधि एवं मंडल अध्यक्ष विनय पाल सहित स्थानीय व्यापारी और संभ्रांत नागरिक भी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुख्य बाजार की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, उनकी कार्यक्षमता और कवरेज की जानकारी ली। साथ ही बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि बाजार क्षेत्र में बेहतर निगरानी के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों का कवरेज बढ़ाया जाए, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते नजर रखी जा सके। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और आमजन को आवागमन में परेशानी न होने देने पर विशेष जोर दिया।पुलिस अधीक्षक की इस पैदल गश्त से बाजार के व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने भी व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कोंच परमेश्वर प्रसाद, थाना अध्यक्ष एट शिव शंकर सिंह सहित पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे रिपोर्ट के 0 के श्रीवास्तव उरई जालौन4
- कोंच,दीपावली पर पूर्व प्रधान ने लिया अनूठा संकल्प, 111 विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को बांटी सम्मान किट सेवा और समर्पण की मिसाल बने विधवा मां और दिव्यांगजनों की सेवा का संकल्प, दीपावली पर 111 लोगों को भेंट की सम्मान किट जालौन के कोंच में दीपावली का पर्व खुशियां बांटने और जरूरतमंदों के जीवन में रोशनी लाने का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए कोंच तहसील के ग्राम अंडा आनंद नगर में एक अनूठी पहल की गई। गांव के पूर्व प्रधान ओमकार कल्पना द्विवेदी पुत्र श्री राम द्विवेदी (पूर्व अध्यापक) ने दीपावली के अवसर पर विधवा माताओं एवं दिव्यांगजनों के सम्मान और सेवा का संकल्प लेकर 111 जरूरतमंदों को सम्मान किट वितरित की। गुरुवार दोपहर दो बजे ग्राम अंडा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान ओमकार द्विवेदी ने प्रत्येक लाभार्थी को करीब 1100 रुपये की सम्मान किट भेंट की। किट में डालडा तेल, बेसन, साबूदाना, अगरबत्ती, नमक सहित दैनिक उपयोग की कई आवश्यक सामग्री शामिल थी। इस दौरान उन्होंने विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक तिलक कर किट प्रदान कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। इस मौके पर ओमकार द्विवेदी ने कहा कि अपने पूर्वजों और बुजुर्गों के आशीर्वाद से वह धर्म के मार्ग पर चलते हुए गांव में निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य करते रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही उनके इस संकल्प का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने श्रद्धांजलि सेवा एवं कन्यादान सेवा का एक वर्षीय संकल्प लिया था। इसके तहत एक साल में 90 परिवारों को 11-11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देकर अपना संकल्प पूरा किया। इस वर्ष उन्होंने विधवा माताओं और दिव्यांगजनों की सेवा का संकल्प लिया है, जिसके तहत 111 लोगों को सम्मान किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में शिवाजी गोस्वामी, रामबाबू निरंजन, श्याम तिवारी, रामू बबेले, सचिन, मृदुल, टिक्कू और सुंदरम सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सम्मान किट प्राप्त करने वालों में सुभाष अहिरवार, सुरेश, शिवचरण बरार, शोभा, लाल वर्मा, गेंदा लाल, राजकुमार, राजेश्वरी, फुला रानी, सरस्वती, लीलावती, बेबी, नीलम, शीला और सरोज सहित अन्य विधवा महिलाएं एवं दिव्यांगजन शामिल रहे।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुंह से निकला 'जेपी नड्डा मुर्दाबाद-जिंदाबाद पीछे खड़े सिक्योरिटी गार्ड का रिएक्शन देखिए ..... मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुंह से निकला 'जेपी नड्डा मुर्दाबाद-जिंदाबाद पीछे खड़े सिक्योरिटी गार्ड का रिएक्शन देखिए .....1
- चौरी बाजार पहुंचीं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चौरी बाजार का दौरा कर वहां चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों और बचाव दलों से बातचीत कर मौजूदा स्थिति की जानकारी ली तथा राहत कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय और पूरी तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों को तत्काल बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित लोगों को हर जरूरी सहायता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर किया दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों तक समय पर मदद पहुंचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1