Shuru
Apke Nagar Ki App…
महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
Nitesh Kumar
महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर
More news from Mahuli and nearby areas
- महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर महुली प्राचीन शिव मंदिर में जितिया व्रत पर महिलाओं ने सुनाई कथा, भक्ति गीतों से गूंजा मंदिर परिसर1
- बीड़र में महिला को बिजली का झटका, सीएचसी दुद्धी में भर्ती दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के बीड़र गांव में शनिवार शाम एक महिला को बिजली का तेज़ झटका लग गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, 45 वर्षीय भगवंती देवी, पत्नी अयोध्या प्रसाद कुशवाहा निवासी बीड़र, शाम करीब साढ़े 6 बजे घर में फर्राटे पंखे का कनेक्शन कर रही थीं, तभी अचानक वह बिजली की चपेट में आ गईं। मौके पर मौजूद उनके पति अयोध्या प्रसाद ने तुरंत एक डंडे से कनेक्शन हटाकर उन्हें करंट से मुक्त कराया और निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुँचाया। सीएचसी दुद्धी में डॉ. सुनील कुमार की निगरानी में महिला का उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला को बिजली का मामूली झटका लगा है, लेकिन डर के कारण उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद यदि स्थिति स्थिर रहती है तो उन्हें जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है।2
- गांधी जयंती पर साहू समाज का भव्य आयोजन, एकजुटता का दिया संदेश संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ने का आह्वान। विंढमगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुटवेढवा ग्राम पंचायत स्थित रामलीला फड़ में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर दुद्धी विधानसभा-403 साहू समाज समिति के तत्वावधान में भव्य गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहू समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड एवं गढ़वा जिले के सगमा प्रखंड प्रमुख अजय कुमार गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में विकास स्वदेशी, प्रवक्ता जितेंद्र कुमार गुप्ता तथा नंदलाल गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहू समाज समिति के संरक्षक गोपाल प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष पप्पू गुप्ता, सचिव सुभाष कुमार, कोषाध्यक्ष फूलचंद गुप्ता एवं समाजसेवी रामकुमार गुप्ता सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। वहीं सुमन गुप्ता, गगन गुप्ता, सुशिल गुप्ता, जितेन्द्र प्रसाद,संजय गुप्ता, बबलू गुप्ता, संपूर्णानंद गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सियाराम गुप्ता, डोमन प्रसाद गुप्ता एवं ललन प्रसाद गुप्ता समेत अन्य सदस्यों की सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उनकी भूमिका की उपस्थित लोगों ने सराहना की। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत एकता, आपसी सहयोग और संगठन से जुड़ाव में है। साहू समाज एवं तेली समाज के प्रत्येक सदस्य को चाहिए कि वह अपने आसपास के लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास करे और जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़ा रहे। वक्ताओं ने समाज के युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों के लोगों से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने तथा अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम एकता, भाईचारे, सेवा और सामाजिक जागरूकता का मजबूत संदेश देकर संपन्न हुआ।4
- पुत्र के दीर्घायु, सुख तथा समृद्धि की कामना लेकर आज शनिवार को नगर सहित आसपास हाइडल कॉलोनी चोपन बैरियर सिंदुरिया इत्यादि जगहों से महिलाओं ने जिउत्पुत्रिका का निर्जला व्रत रखा। चोपन सोनभद्र पुत्र के दीर्घायु, सुख तथा समृद्धि की कामना लेकर आज शनिवार को नगर सहित आसपास हाइडल कॉलोनी चोपन बैरियर सिंदुरिया इत्यादि जगहों से महिलाओं ने जिउत्पुत्रिका का निर्जला व्रत रखा। इस मौके पर सोन नदी स्नान तथा पूजा-पाठ के बाद जिऊतिया की कथा का श्रवण किया। महिलाओं ने प्रतीक के रूप में सोने या चांदी की जिउतिया गले में धारण किया। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पुत्र पर आने वाला संकट भी टल जाता है। इस पर्व के मद्देनजर महिलाओं ने रविवार की भोर से ही निर्जला व्रत किया। दोपहर बाद महिलाएं सोन नदी स्नान के लिए विभिन्न घाटों पर पहुंची। स्नान के बाद पूजा-पाठ तथा दान-पुण्य किया। इसके बाद सोन नदी घाटों, घरों तथा मंदिरों में ब्राह्मण से जिउतिया की कथा सुनी। इसके बाद पूजा की थाली या पात्र में रखे सोने या चांदी के जिउतिया को महिलाओं ने धारण किया। जिस महिला के जितने पुत्र होते हैं, वह उतनी संख्या में जिउतिया को धारण करती हैं। वहीं इस अवसर पर समाजसेवी प्रदीप अग्रवाल नमामि गंगे जिला संयोजक महेंद्र केसरी प्रदीप गिर आर्यन दुबे शिवम शर्मा सहित स्थानीय प्रशासन के लोग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद दिखे।1
- आदि शक्ति महाकाली माता मंदिर ग्राम जमगांव जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश1
- Customer Feedback 😱😱 Bhaiya Ji Packers And Movers 78000943011
- हुमेलदोहर गांव में पेड़ से गिरकर किशोर गम्भीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)।विंढमगंज थाना क्षेत्र के हुमेलदोहर गांव में पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय गुलाम मुस्तफा पुत्र मंजूर आलम निवासी हुमेलदोहर थाना विंढमगंज शनिवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने घर के पास महुआ के पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ते तोड़ रहा था। इसी दरमियान गुलाम करीब 20 फीट ऊपर से अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद अन्य बच्चों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजनों ने निजी साधन से घायल किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया जहाँ चिकित्सक डॉ मुस्कान ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।3
- 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र चोपन के हाइडिल कॉलोनी में मध्य रात्रि विशालकाय मगरमच्छ पहुंचने से हड़कंप मच गया। अजय गोंड़ के घर के पास मगरमच्छ देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। 🟢 रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को कोटा स्थित बंधे में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। 📍 चोपन थाना क्षेत्र, डाला वन रेंज1