नोहर के प्रथम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में श्री गणेशोत्सव का भव्य आगाज: आधुनिक शिक्षा के साथ सनातन संस्कृति का अनूठा संगम *नोहर के प्रथम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में श्री गणेशोत्सव का भव्य आगाज: आधुनिक शिक्षा के साथ सनातन संस्कृति का अनूठा संगम* नोहर जगत (जगत पाल शर्मा) स्थानीय नोहर के प्रथम अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (ऐंजल पब्लिक स्कूल) में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सात दिवसीय श्री गणेशोत्सव का पूरे हर्षोल्लास के साथ भव्य आगाज हुआ। *पारंपरिक स्वागत एवं स्थापना:* सुबह जब श्री गणेश की प्रतिमा विद्यालय पहुँची, तो उन्हें भगवान श्री गणेश मानते हुए स्तुति व मंत्रोच्चार के साथ जोरदार स्वागत किया गया, जिसके पश्चात भारतीय विधि-विधान से उनकी स्थापना की गई। *दैनिक धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम* आगामी सात दिनों तक प्रतिदिन प्रातः सवा नौ बजे आरती तथा सायं सात बजे भजन, कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। *विशेष आयोजन और विसर्जन:* आगामी 19/06/2026 (शनिवार) को सायं साढ़े पाँच बजे 'छप्पन भोग महाप्रसाद' का आयोजन होगा। इसके अगले दिन रविवार को पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश के पुनः आगमन हेतु आह्वान करते हुए बहते हुए जल में मंत्रोच्चार सहित विसर्जन किया जाएगा और इसी के साथ इस वर्ष के सात दिवसीय कार्यक्रमों की समाप्ति की घोषणा होगी। *संस्कारों का सृजन और रचनात्मकता:* विद्यालय निदेशिका श्रीमती शशि महेश्वरी ने बताया कि गत कई वर्षों से आयोजित होने वाले इस उत्सव से बालकों में भारतीय सनातन संस्कृति के प्रति स्नेह, आस्था व सामाजिक सरोकार जैसे गुण विकसित होते हैं। बच्चे रंगोली, पेपर कटिंग डिजाइनिंग, गीत, नृत्य और कविता के माध्यम से अपनी रचनात्मक अभिरुचि को भी निखार रहे हैं। *मिथक तोड़ते विद्यार्थी :* समाज में अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के संस्कृति से विमुख होने की धारणा के विपरीत, इस विद्यालय के विद्यार्थी माता-पिता की सेवा भावना, रचनात्मकता और सामाजिक दायित्व जैसे गुणों को अपना रहे हैं। कई विद्यार्थियों ने "My friend is Shri Ganesha" से प्रेरित होकर झूठ बोलना, देरी से उठना, विद्यालय लेट आना और होमवर्क न करने जैसी बुरी आदतों को छोड़ा भी है। *अध्ययन कार्य में कोई बाधा नहीं:* इस सात दिवसीय उत्सव के दौरान समयानुसार सभी कार्यक्रम आयोजित होते हैं, साथ ही विद्यालय का पठन-पाठन कार्य भी बिना किसी बाधा और व्यवधान के पूरी तरह सुचारू रहता है। *सहभागिता:* इस अनूठे आयोजन में विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अभिभावक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

- *हैडलाइन* *PM मोदी के 25 साल के जनसेवा संकल्प को समर्पित होगा सेवा पखवाड़ा : CM भजनलाल शर्मा बोले- 17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, विकसित राजस्थान के लिए करें सेवा का संकल्प* *हैडलाइन : PM मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, CM भजनलाल शर्मा ने किया ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का आह्वान* *जयपुर,संवाददाता राजेश चौधरी* Mob.-9983-919191 आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित *‘सेवा संकल्प अभियान’* सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री *श्री भजनलाल शर्मा जी* ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ आमजन को सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आइए, इस अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं और सेवा, सुशासन एवं संवेदनशीलता के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें। वहीं राष्ट्रसेवा को जीवन का परम ध्येय मानकर जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ निरंतर समर्पित रहने वाले प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने *‘आशीर्वाद का दीप’* प्रज्वलित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे तक अपने घर पर एक दीप जलाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जावान जीवन की मंगलकामना करें। यह दीप राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण और विकसित भारत के संकल्प के प्रति हमारी शुभेच्छाओं का प्रतीक बने। #SevaSankalpAbhiyan #SewaKiKahaani #AshirwadKaDiya *संवाददाता : राजेश चौधरी, जयपुर (राज.)* *मो. 9983919191*4
- पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अब थाना स्तर पर भी होगी जनसुनवाई* *आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक करेंगे थाना स्तर पर जनसुनवाई* *श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में पुलिस थाना टिब्बी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित* श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार एवं श्री ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर के निर्देशन में आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में आज दिनांक 16-09-2026 को पुलिस थाना टिब्बी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री शंकरलाल छाबा (RPS), वृत्ताधिकारी वृत्त संगरिया, श्रीमती मोनिका बिश्नोई, पुलिस निरीक्षक अपराध सहायक, श्री राकेश सांखला, थानाधिकारी पुलिस थाना टिब्बी, पुलिस स्टाफ, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, वार्ड सीएलजी सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वारा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। प्राप्त परिवादों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आमजन द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। *ऑपरेशन चक्रव्यूह एवं सेफ सिटी अभियान की दी जानकारी* जनसुनवाई के दौरान आमजन को जिला हनुमानगढ़ में नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों व राजकोप सिटीजन ऐप, 112 हेल्पलाइन एवं यातायात नियमों की दी जानकारी *दिनांक: 16-09-2026* *पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अब थाना स्तर पर भी होगी जनसुनवाई* *आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस अधीक्षक करेंगे थाना स्तर पर जनसुनवाई* *श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में पुलिस थाना टिब्बी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित* श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार एवं श्री ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर के निर्देशन में आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ की अध्यक्षता में आज दिनांक 16-09-2026 को पुलिस थाना टिब्बी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री शंकरलाल छाबा (RPS), वृत्ताधिकारी वृत्त संगरिया, श्रीमती मोनिका बिश्नोई, पुलिस निरीक्षक अपराध सहायक, श्री राकेश सांखला, थानाधिकारी पुलिस थाना टिब्बी, पुलिस स्टाफ, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, वार्ड सीएलजी सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान श्री बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वाराaX2 आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया। प्राप्त परिवादों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आमजन द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किए गए, जिनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। *ऑपरेशन चक्रव्यूह एवं सेफ सिटी अभियान की दी जानकारी* जनसुनवाई के दौरान आमजन को जिला हनुमानगढ़ में नशा तस्करी एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” तथा अपराध की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से संचालित “सेफ सिटी अभियान” के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आमजन को हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 87645-31201, महिला हेल्पलाइन 87648-76051 तथा सेफ सिटी पोर्टल के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने के संबंध में जानकारी दी गई। *राजकोप सिटीजन ऐप, 112 हेल्पलाइन एवं यातायात नियमों की दी जानकारी* आमजन को राजकोप सिटीजन ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए 112 हेल्पलाइन के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आमजन को यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश की गई। वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया गया। *साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए* कार्यक्रम में आमजन को वर्तमान में होने वाले प्रमुख साइबर अपराधों एवं ऑनलाइन ठगी के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, फर्जी पुलिस अधिकारी/सरकारी अधिकारी बनकर ठगी, KYC अपडेट के नाम पर फ्रॉड, बैंक खाते एवं UPI संबंधी धोखाधड़ी, OTP एवं PIN मांगकर ठगी, फर्जी लिंक के माध्यम से ठगी, QR कोड के जरिए धोखाधड़ी, ऑनलाइन शॉपिंग/निवेश के नाम पर ठगी तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। आमजन को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, CVV, UPI PIN अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करें तथा किसी के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग अथवा रिमोट एक्सेस ऐप इंस्टॉल नहीं करें। साइबर अपराध होने की स्थिति में बिना देरी किए 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाने तथा साइबर क्राइम पोर्टल के माध्यम से शिकायत करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि समय रहते कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को कम किया जा सके।1
- श्री गंगानगर जिले की रायसिंहनगर तहसील की ग्राम पंचायत ठंडी में ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर जड़ा ताला रायसिंहनगर तहसील के ग्राम पंचायत ठंडी में ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर जड़ा ताला कई दिनों से VDO के पंचायत में नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत भवन की तालाबंदी कर जताया विरोध ग्रामीणों की मांग—VDO के खिलाफ प्रशासन करे कार्रवाई कार्रवाई नहीं होने तक पंचायत भवन का ताला नहीं खोलने का ऐलान मौके पर ग्रामीणों की भीड़, प्रशासन के रुख पर टिकी नजरें1
- महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ, न्यूनतम शुल्क पर जरूरतमंदों को मिलेगा भोजन जोधपुर। महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का शुभारंभ मंगलवार को जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर किया गया। कार्यक्रम में आरपीएफ के एसआई सिद्धार्थ और ए.के. यादव ने फाउंडेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संस्था की ओर से जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 101 भोजन थालियां वितरित की गईं। फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष प्रभाकर बोहरा और सचिव आनंद ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से बाहर से आने वाले विद्यार्थियों और छात्राओं को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम शुल्क पर भोजन की थाली उपलब्ध कराने की व्यवस्था शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि शहर में शिक्षा या अन्य कार्यों के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कई बार भोजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। संस्था की यह पहल उन्हें राहत प्रदान करेगी। कोषाध्यक्ष प्रभाकर बोहरा ने बताया कि आने वाले समय में फाउंडेशन की ओर से तीन अन्य प्रमुख स्थानों पर भी भोजन वैन लगाने का निर्णय लिया गया है। इनमें एम्स अस्पताल के सामने, मथुरादास माथुर अस्पताल तथा गांधी अस्पताल के आसपास भोजन सेवा शुरू करने की योजना है। इन स्थानों पर मरीजों के परिजनों, जरूरतमंदों और अन्य लोगों को न्यूनतम शुल्क पर भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य करेगी। आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब बच्चों के लिए स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है, ताकि उन्हें पढ़ाई में आवश्यक संसाधनों की कमी का सामना नहीं करना पड़े। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के सदस्य मनोज उपाध्याय भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने संस्था की सामाजिक पहल की सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि महाकल्प वृक्ष फाउंडेशन का उद्देश्य सेवा कार्यों को लगातार विस्तार देना और अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। संस्था द्वारा भोजन और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में कार्य कर समाज के कमजोर वर्गों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।1
- डबवाली पुलिस ने गांव में मारी फिल्मी स्टाइल रेड, जागे लोग,भागे तस्कर डबवाली पुलिस ने गांव में मारी फिल्मी स्टाइल रेड, जागे लोग,भागे तस्कर1
- फतेहाबाद सिविल अस्पताल में स्टाफ की घोर लापरवाही: मरीज परेशान, व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल1
- महिला कांग्रेस स्थापना दिवस पर बाड़मेर में पौधारोपण कार्यक्रम बाड़मेर। महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को बाड़मेर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष किरण विराट, कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोदारा, सेड़वा ब्लॉक अध्यक्ष कमला हुड्डा, उपाध्यक्ष सुमित्रा, पूरी देवी, शबाना खान, पीसीसी सदस्य ठाकराराम माली, शूजा मोहम्मद, राजू धांधे, सोहन मंसूरिया, कुटलाराम, लालाराम डउकिया, रेखाराम मेहरा सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही महिला कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।1