logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पलिया क्षेत्र में खनन से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर साझा करना एक स्थानीय पत्रकार अमन गुप्ता को भारी पड़ गया। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि 21 जून को व्हाट्सएप ग्रुप में खबर पोस्ट करने के बाद सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी जाकिर हुसैन नामक व्यक्ति, जिसे पत्रकार ने कथित खनन माफिया बताया है, खबर से नाराज़ हो गया। पत्रकार अमन गुप्ता के मुताबिक, आरोपी जाकिर हुसैन ने उन्हें फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि माफिया ने उन्हें जान से मारने के साथ-साथ अपनी पहुंच और रसूख का हवाला देते हुए झूठे मादक पदार्थ के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी पत्रकार अमन गुप्ता और उनका परिवार भय तथा तनाव के माहौल में है, वे प्रतिदिन अपनी दुकान पर आने-जाने के दौरान भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय पत्रकारों और प्रबुद्ध लोगों में भी रोष व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार अमन गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

1 hr ago
user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

पलिया क्षेत्र में खनन से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर साझा करना एक स्थानीय पत्रकार अमन गुप्ता को भारी पड़ गया। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि 21 जून को व्हाट्सएप ग्रुप में खबर पोस्ट करने के बाद सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी जाकिर हुसैन नामक व्यक्ति, जिसे पत्रकार ने कथित खनन माफिया बताया है, खबर से नाराज़ हो गया। पत्रकार अमन गुप्ता के मुताबिक, आरोपी जाकिर हुसैन ने उन्हें फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि माफिया ने उन्हें जान से मारने के साथ-साथ अपनी पहुंच और रसूख का हवाला देते हुए झूठे मादक पदार्थ के मुकदमे में

447ad9e7-07cf-4cbf-a5f0-3b3ee5470702

फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी पत्रकार अमन गुप्ता और उनका परिवार भय तथा तनाव के माहौल में है, वे प्रतिदिन अपनी दुकान पर आने-जाने के दौरान भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय पत्रकारों और प्रबुद्ध लोगों में भी रोष व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार अमन गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पलिया क्षेत्र में खनन से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर साझा करना एक स्थानीय पत्रकार अमन गुप्ता को भारी पड़ गया। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि 21 जून को व्हाट्सएप ग्रुप में खबर पोस्ट करने के बाद सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी जाकिर हुसैन नामक व्यक्ति, जिसे पत्रकार ने कथित खनन माफिया बताया है, खबर से नाराज़ हो गया। पत्रकार अमन गुप्ता के मुताबिक, आरोपी जाकिर हुसैन ने उन्हें फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि माफिया ने उन्हें जान से मारने के साथ-साथ अपनी पहुंच और रसूख का हवाला देते हुए झूठे मादक पदार्थ के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी पत्रकार अमन गुप्ता और उनका परिवार भय तथा तनाव के माहौल में है, वे प्रतिदिन अपनी दुकान पर आने-जाने के दौरान भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय पत्रकारों और प्रबुद्ध लोगों में भी रोष व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार अमन गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    पलिया क्षेत्र में खनन से जुड़ी एक खबर सोशल मीडिया पर साझा करना एक स्थानीय पत्रकार अमन गुप्ता को भारी पड़ गया। पत्रकार ने आरोप लगाया है कि 21 जून को व्हाट्सएप ग्रुप में खबर पोस्ट करने के बाद सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के गोविंद नगर निवासी जाकिर हुसैन नामक व्यक्ति, जिसे पत्रकार ने कथित खनन माफिया बताया है, खबर से नाराज़ हो गया।

पत्रकार अमन गुप्ता के मुताबिक, आरोपी जाकिर हुसैन ने उन्हें फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि माफिया ने उन्हें जान से मारने के साथ-साथ अपनी पहुंच और रसूख का हवाला देते हुए झूठे मादक पदार्थ के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद से मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी पत्रकार अमन गुप्ता और उनका परिवार भय तथा तनाव के माहौल में है, वे प्रतिदिन अपनी दुकान पर आने-जाने के दौरान भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय पत्रकारों और प्रबुद्ध लोगों में भी रोष व्याप्त है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पत्रकार अमन गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अग्गर बुजुर्ग में दो समुदायों के बीच ईटा-पत्थर चले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था कायम की। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए इस मामले में चार उपद्रवियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के अग्गर बुजुर्ग में दो समुदायों के बीच ईटा-पत्थर चले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसने स्थिति को नियंत्रित कर शांति व्यवस्था कायम की। पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए इस मामले में चार उपद्रवियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड-1 में तैनात वरिष्ठ लिपिक संजय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी ने पेंशन संबंधी कार्य कराने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने एक जाल बिछाकर कार्रवाई की और संजय कुमार को रिश्वत की रकम लेते समय ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच जारी है, जिसमें अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
    1
    लखीमपुर खीरी में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड-1 में तैनात वरिष्ठ लिपिक संजय कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी कर्मचारी ने पेंशन संबंधी कार्य कराने के बदले यह रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने एक जाल बिछाकर कार्रवाई की और संजय कुमार को रिश्वत की रकम लेते समय ही पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है, और मामले की जांच जारी है, जिसमें अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।
    user_Harsh Gupta Journalist
    Harsh Gupta Journalist
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले के फरदाहन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अगर बुजुर्ग गांव में हिंदू धर्म की रीति-रिवाजों के अनुसार एक धार्मिक स्थान पर भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा उपद्रव किया गया, जिसके चलते दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही लड़ाई-झगड़े में बदल गई और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत भारी पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और किसी अप्रिय घटना को टाल दिया। मारपीट की वजह से चोटिल हुए कुछ लोगों को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद पुलिस की मुस्तैदी से इस मामले को सांप्रदायिक रूप लेने से रोक दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि चंद मिनटों का गुस्सा और हुड़दंग आखिर समाज के सौहार्द को क्यों बिगाड़ देता है।
    1
    लखीमपुर खीरी जिले के फरदाहन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अगर बुजुर्ग गांव में हिंदू धर्म की रीति-रिवाजों के अनुसार एक धार्मिक स्थान पर भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों द्वारा उपद्रव किया गया, जिसके चलते दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह कहासुनी जल्द ही लड़ाई-झगड़े में बदल गई और दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया और गांव के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और तुरंत भारी पुलिस बल तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया और किसी अप्रिय घटना को टाल दिया। मारपीट की वजह से चोटिल हुए कुछ लोगों को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और तनावपूर्ण स्थिति के बावजूद पुलिस की मुस्तैदी से इस मामले को सांप्रदायिक रूप लेने से रोक दिया गया।

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि चंद मिनटों का गुस्सा और हुड़दंग आखिर समाज के सौहार्द को क्यों बिगाड़ देता है।
    user_Ram Jeevan Raj
    Ram Jeevan Raj
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़े गए गैंडों को जल विहार करते हुए देखा गया। जंगल सफारी पर आए सैलानियों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। इसके बाद, इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया।
    1
    दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज में भीषण गर्मी के बीच स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़े गए गैंडों को जल विहार करते हुए देखा गया। जंगल सफारी पर आए सैलानियों ने इस अद्भुत नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। इसके बाद, इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Classified ads newspaper publisher लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी जिले के अग्गरबुजुर्ग गाँव में बीते दिन हुए बवाल के बाद स्थानीय पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। इस मामले में उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है और चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह विवाद कल अग्गरबुजुर्ग गाँव में छटी के एक जुलूस के दौरान शुरू हुआ था। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
    1
    लखीमपुर खीरी जिले के अग्गरबुजुर्ग गाँव में बीते दिन हुए बवाल के बाद स्थानीय पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। इस मामले में उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है और चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। यह विवाद कल अग्गरबुजुर्ग गाँव में छटी के एक जुलूस के दौरान शुरू हुआ था। पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
    user_खीरी न्यूज़ अपडेट
    खीरी न्यूज़ अपडेट
    रिपोर्टर लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बिजनौर जिले के धामपुर स्थित ओलिवा मोटो गेयर आयल एंड लुब्रिकेंट कंपनी पर पलिया के एक एजेंसी संचालक ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित विभिन्न उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने और कंपनी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बकाया धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पलिया निवासी आशीष नंदन गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2025 में धामपुर की ओलिवा मोटो गेयर आयल एंड लुब्रिकेंट कंपनी की एजेंसी ली थी। एजेंसी के लिए उन्होंने 50 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा किए थे, जिसके बदले कंपनी ने उन्हें करीब 2 लाख 35 हजार रुपये का माल उपलब्ध कराया। आशीष गुप्ता का आरोप है कि प्राप्त हुआ सारा माल क्षतिग्रस्त (डेमेज) था और बिक्री योग्य नहीं निकला। उनके अनुसार, जब उन्होंने कंपनी मालिक रईस खान से माल वापस लेने और धनराशि लौटाने की मांग की, तो उनसे 60 हजार 600 रुपये और जमा करने को कहा गया, यह कहते हुए कि नए माल के साथ ही क्षतिग्रस्त माल वापस ले लिया जाएगा। आशीष गुप्ता ने रईस खान के कहने पर यह अतिरिक्त धनराशि भी जमा कर दी, लेकिन आरोप है कि उन्हें इन पैसों का भी माल नहीं भेजा गया और रईस खान ने आज तक न तो क्षतिग्रस्त माल वापस लिया और न ही उनके रुपये लौटाए। आशीष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एजेंसी लेने के लिए कर्ज लिया था और इस धोखाधड़ी के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट में है और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है। इसी मामले में कंपनी से जुड़े सेल्समैन तरुण गुप्ता ने भी शिकायत की है। उनका आरोप है कि कंपनी ने उन्हें प्रति माह 13 हजार रुपये वेतन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन केवल एक माह का वेतन देने के बाद भुगतान बंद कर दिया गया और उसके बाद उन्हें कोई वेतन नहीं मिला है। दोनों पीड़ितों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित विभागों और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कंपनी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने, कंपनी का लाइसेंस निरस्त कराने तथा कंपनी संचालक रईस खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी बकाया धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
    4
    बिजनौर जिले के धामपुर स्थित ओलिवा मोटो गेयर आयल एंड लुब्रिकेंट कंपनी पर पलिया के एक एजेंसी संचालक ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित विभिन्न उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कंपनी का लाइसेंस निरस्त करने और कंपनी संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बकाया धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।

पलिया निवासी आशीष नंदन गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2025 में धामपुर की ओलिवा मोटो गेयर आयल एंड लुब्रिकेंट कंपनी की एजेंसी ली थी। एजेंसी के लिए उन्होंने 50 हजार रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा किए थे, जिसके बदले कंपनी ने उन्हें करीब 2 लाख 35 हजार रुपये का माल उपलब्ध कराया। आशीष गुप्ता का आरोप है कि प्राप्त हुआ सारा माल क्षतिग्रस्त (डेमेज) था और बिक्री योग्य नहीं निकला। उनके अनुसार, जब उन्होंने कंपनी मालिक रईस खान से माल वापस लेने और धनराशि लौटाने की मांग की, तो उनसे 60 हजार 600 रुपये और जमा करने को कहा गया, यह कहते हुए कि नए माल के साथ ही क्षतिग्रस्त माल वापस ले लिया जाएगा। आशीष गुप्ता ने रईस खान के कहने पर यह अतिरिक्त धनराशि भी जमा कर दी, लेकिन आरोप है कि उन्हें इन पैसों का भी माल नहीं भेजा गया और रईस खान ने आज तक न तो क्षतिग्रस्त माल वापस लिया और न ही उनके रुपये लौटाए। आशीष गुप्ता ने बताया कि उन्होंने एजेंसी लेने के लिए कर्ज लिया था और इस धोखाधड़ी के कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे उनका परिवार आर्थिक संकट में है और बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित हो रही है।

इसी मामले में कंपनी से जुड़े सेल्समैन तरुण गुप्ता ने भी शिकायत की है। उनका आरोप है कि कंपनी ने उन्हें प्रति माह 13 हजार रुपये वेतन देने का आश्वासन दिया था, लेकिन केवल एक माह का वेतन देने के बाद भुगतान बंद कर दिया गया और उसके बाद उन्हें कोई वेतन नहीं मिला है।

दोनों पीड़ितों ने मुख्यमंत्री पोर्टल सहित संबंधित विभागों और उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कंपनी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने, कंपनी का लाइसेंस निरस्त कराने तथा कंपनी संचालक रईस खान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी बकाया धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम अग्गर बुजुर्ग में रविवार को शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चल रहे भंडारे के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। बताया गया है कि मंदिर के सामने से गुजर रहे मोहर्रम जुलूस में बाजा बजाने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और इस पथराव में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
    1
    लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के ग्राम अग्गर बुजुर्ग में रविवार को शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में चल रहे भंडारे के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। बताया गया है कि मंदिर के सामने से गुजर रहे मोहर्रम जुलूस में बाजा बजाने को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव शुरू हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और इस पथराव में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.