Shuru
Apke Nagar Ki App…
तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर बेटियों ने निभाया पुत्र का फर्ज पिता को दी मुखाग्नि बेटियां भी पुत्र के समान फर्ज निभाती नजर आ रही है। ऐसा ही एक उदाहरण समीपी ग्राम काचरकोना में देखने को मिला जहां गांव के ही रामेश्वर गंगोलिया 44 वर्ष की अचानक हृदय गति रुक जाने पर रामेश्वर की दो पुत्रियों ने स्वयं अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से मुखाग्नि दी यह नजारा देखकर अंतिम यात्रा में पहुंचे लोगों की भी आंखें नम हो गई। रामेश्वर गंगोलिया के पुत्र नहीं है उसकी दो बेटियां ही है जिन्होंने बेटे का फर्ज निभाया।
Dharmendra sahu
तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर बेटियों ने निभाया पुत्र का फर्ज पिता को दी मुखाग्नि बेटियां भी पुत्र के समान फर्ज निभाती नजर आ रही है। ऐसा ही एक उदाहरण समीपी ग्राम काचरकोना में देखने को मिला जहां गांव के ही रामेश्वर गंगोलिया 44 वर्ष की अचानक हृदय गति रुक जाने पर रामेश्वर की दो पुत्रियों ने स्वयं अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से मुखाग्नि दी यह नजारा देखकर अंतिम यात्रा में पहुंचे लोगों की भी आंखें नम हो गई। रामेश्वर गंगोलिया के पुत्र नहीं है उसकी दो बेटियां ही है जिन्होंने बेटे का फर्ज निभाया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *रंगलाल नही दे रहा पैसा नरसिंहपुर में ईंट भट्टा मजदूरी के ₹1.15 लाख बकाया, मजदूर ने एसपी से की शिकायत!* नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026 ग्राम झामर निवासी चरनलाल महोबिया ने पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को आवेदन देकर ईंट भट्टा ठेकेदार पर परिवार सहित कराए गए काम की ₹1 लाख 15 हजार की शेष मजदूरी का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, अक्टूबर 2025 में चरनलाल व उसके परिवार ने ग्राम कुटोरी स्थित ईंट भट्टे पर ईंट बनाने का काम लिया था। शिकायतकर्ता का दावा है कि करीब छह माह में परिवार ने 2 लाख 96 हजार 700 कच्ची ईंटें बनाई। तय दर ₹1,050 प्रति हजार के हिसाब से कुल मजदूरी ₹3 लाख 11 हजार 535 बताई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार द्वारा अब तक करीब ₹2 लाख 15 हजार का भुगतान किया गया, जबकि ₹1 लाख 15 हजार शेष हैं। मजदूरी की राशि मांगने पर कथित रूप से टालमटोल करने और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर बकाया मजदूरी दिलाने एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के साथ भुगतान संबंधी हिसाब-किताब की कॉपी भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है!1
- https://youtu.be/awAsihuA4k4?si=075fQ6wm4ztV4WQA #Narsinghpur पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 5 आरोपियों को 53 किलो गांजा व कार सहित गिरफ्तार किया1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से प्रारंभ सेवा संकल्प कार्यक्रमों के तहत करेली के पीएम श्री स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया ।1
- करेली सेवा संकल्प अभियान – प्रेरणादायक प्रदर्शनी 🌸 K.R.B. School Kareli में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अद्भुत एवं रचनात्मक चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 🎨✨ विद्यार्थियों की कला, रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम ने इस प्रदर्शनी को विशेष एवं प्रेरणादायक बनाया। 🇮🇳 विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की गई। 👏🌟 सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ विकसित भारत की ओर एक कदम। 🇮🇳✨1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- अतिवृष्टि से मक्का, सोयाबीन, उड़द की फसलें बर्बाद, ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन गोटेगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकबेल के अध्यक्ष अरविन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोटेगांव के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि गोटेगांव विधानसभा सहित नरसिंहपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों की मक्का, सोयाबीन एवं उड़द की फसलें पूर्णतः अथवा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किसानों ने महंगे बीज, खाद, दवाइयों एवं मजदूरी पर भारी लागत लगाई थी, लेकिन जलभराव से खड़ी फसलें बर्बाद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।1
- *नरसिंहपुर में दहेज में बाइक की मांग का आरोप, नवविवाहिता ने पति-सास पर प्रताड़ना का लगाया आरोप!* नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026 कोतवाली थाना नरसिंहपुर में एक नवविवाहिता ने अपने पति और सास के खिलाफ दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, आवेदिका निदा तबस्सुम का निकाह 19 अप्रैल 2026 को रियाज उल मंसूरी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। आवेदिका का आरोप है कि शादी के बाद पति रियाज उल मंसूरी एवं सास सलमा बानो द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे कथित रूप से शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान किया गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों ने एक राय होकर उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया। आवेदिका ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोप आवेदन में वर्णित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि एवं पुलिस की जांच/कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है। नरसिंहपुर पुलिस नागरिकों को पुलिस थाने अथवा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराती है।1
- पखांजूर- रोजगार के नाम पर महाराष्ट्र से लोगों को लाने का आरोप1
- नरसिंहपुर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते प्रभारी सहकारिता निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार नरसिंहपुर / जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सहकारिता विभाग के डीआर (DR) कार्यालय में लोकायुक्त टीम ने छापा मारकर प्रभारी सहकारिता निरीक्षक राजेन्द्र सिंह को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा1