Shuru
Apke Nagar Ki App…
https://youtu.be/awAsihuA4k4?si=075fQ6wm4ztV4WQA #Narsinghpur पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 5 आरोपियों को 53 किलो गांजा व कार सहित गिरफ्तार किया
पं. सतीश लबानिया
https://youtu.be/awAsihuA4k4?si=075fQ6wm4ztV4WQA #Narsinghpur पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 5 आरोपियों को 53 किलो गांजा व कार सहित गिरफ्तार किया
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- https://youtu.be/awAsihuA4k4?si=075fQ6wm4ztV4WQA #Narsinghpur पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले 5 आरोपियों को 53 किलो गांजा व कार सहित गिरफ्तार किया1
- तेंदूखेड़ा जिला नरसिंहपुर बेटियों ने निभाया पुत्र का फर्ज पिता को दी मुखाग्नि बेटियां भी पुत्र के समान फर्ज निभाती नजर आ रही है। ऐसा ही एक उदाहरण समीपी ग्राम काचरकोना में देखने को मिला जहां गांव के ही रामेश्वर गंगोलिया 44 वर्ष की अचानक हृदय गति रुक जाने पर रामेश्वर की दो पुत्रियों ने स्वयं अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से मुखाग्नि दी यह नजारा देखकर अंतिम यात्रा में पहुंचे लोगों की भी आंखें नम हो गई। रामेश्वर गंगोलिया के पुत्र नहीं है उसकी दो बेटियां ही है जिन्होंने बेटे का फर्ज निभाया।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट। स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से प्रारंभ सेवा संकल्प कार्यक्रमों के तहत करेली के पीएम श्री स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का कार्यक्रम किया गया ।1
- करेली सेवा संकल्प अभियान – प्रेरणादायक प्रदर्शनी 🌸 K.R.B. School Kareli में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अद्भुत एवं रचनात्मक चित्रों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 🎨✨ विद्यार्थियों की कला, रचनात्मकता और राष्ट्रप्रेम ने इस प्रदर्शनी को विशेष एवं प्रेरणादायक बनाया। 🇮🇳 विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना की गई। 👏🌟 सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ विकसित भारत की ओर एक कदम। 🇮🇳✨1
- डोल ग्यारस पर कृष्ण कन्हैया को विराजित कर विमान निकाले पिपरिया। शहर में गुरुवार को डोल ग्यारस का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप को नगर भ्रमण कराने की परंपरा का निर्वहन करते हुए विभिन्न मंदिरों से भगवान के सजे-धजे विमान निकाले गए। शाम होते ही शहर के मुख्य मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई। फूलों और गेंदे की मालाओं से सजे विमानों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। पुजारी और श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में विमान के साथ निकले।विमान यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती कर प्रसाद वितरित किया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन किए और भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के मुख्य मार्गों के साथ गली मोहल्ले में विमान निकले। मान्यता है कि डोल ग्यारस के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में डोल में बैठकर भक्तों को दर्शन दिए थे, तभी से यह परंपरा चली आ रही है। इस पर्व के साथ ही अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं।1
- नरसिंहपुर-अतिवृष्टि से मक्का सोयाबीन उड़द की फैसले बर्बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने गोटेगांव में रैली निकालकर जताया विरोध नरसिंहपुर जिले में हुई अति वर्षा के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है जिसको लेकर आज गोटेगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकबेल के अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल के नेतृत्व में गोटेगांव में कांग्रेसियों ने एकजुट होते हुए किसानों की मांगो को लेकर रैली निकालकर विरोध जताया और किसानों के खेतों का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा राशि दिलवाने की प्रशासन से मांग की विरोध रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों की उपस्थिति रही।1
- *नरसिंहपुर में दहेज में बाइक की मांग का आरोप, नवविवाहिता ने पति-सास पर प्रताड़ना का लगाया आरोप!* नरसिंहपुर। 22 सितम्बर 2026 कोतवाली थाना नरसिंहपुर में एक नवविवाहिता ने अपने पति और सास के खिलाफ दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार, आवेदिका निदा तबस्सुम का निकाह 19 अप्रैल 2026 को रियाज उल मंसूरी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। आवेदिका का आरोप है कि शादी के बाद पति रियाज उल मंसूरी एवं सास सलमा बानो द्वारा दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे कथित रूप से शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान किया गया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि दोनों ने एक राय होकर उसे ससुराल से बाहर निकाल दिया। आवेदिका ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपों के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले में लगाए गए आरोप आवेदन में वर्णित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि एवं पुलिस की जांच/कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है। नरसिंहपुर पुलिस नागरिकों को पुलिस थाने अथवा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराती है।1
- EXPRESS MP CG NEWS1
- अतिवृष्टि से मक्का, सोयाबीन, उड़द की फसलें बर्बाद, ब्लॉक कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन गोटेगांव। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करकबेल के अध्यक्ष अरविन्द सिंह पटेल के नेतृत्व में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोटेगांव के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि गोटेगांव विधानसभा सहित नरसिंहपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में लगातार बारिश एवं अतिवृष्टि के कारण किसानों की मक्का, सोयाबीन एवं उड़द की फसलें पूर्णतः अथवा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। किसानों ने महंगे बीज, खाद, दवाइयों एवं मजदूरी पर भारी लागत लगाई थी, लेकिन जलभराव से खड़ी फसलें बर्बाद होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।1