सांदीपनि विद्यालय में नवीन शिक्षण सत्र की शुरुआत प्रवेशोत्सव के साथ बण्डा- स्कूल शिक्षा विभाग व मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर के शासकीय सांदीपनि विद्यालय में आगामी नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 की शुरुआत प्रवेशोत्सव के साथ हुई ! चार दिवसीय प्रवेशोत्सव के प्रथम दिवस में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बच्चों को देश का भविष्य एवं शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बतलाते हुए कहा कि बच्चों को संस्कारों के साथ शिक्षा ग्रहण करना चाहिए क्योंकि वही देश के भविष्य हैं और शिक्षकों को भी बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बच्चों को ऐसी शिक्षा प्रदान करना चाहिए जिससे कि बच्चे ऊंचे-ऊंचे पदों को प्राप्त करने के साथ ही साथ आत्मनिर्भर हो सकें । मंचासीन अतिथियों द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया एवं गत वर्ष की वार्षिक परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरे सत्र में सर्वाधिक उपस्थिति वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं ! कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई उसके बाद विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं मनमोहक अतिथि गीत की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी प्राचार्य विवेक सोनी द्वारा स्वागत उद्बोधन देते हुए विद्यालय की सुविधाओं के बारे में तो ब्लाक शिक्षा अधिकारी श्रीमती सृष्टि जैन द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया । प्रथम दिवस में बाल सभा के साथ-साथ प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के बच्चों के लिए विशेष भोज का भी आयोजन किया गया ! विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बालकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया वही इन विद्यार्थियों ने भी अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया ! कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार,विशेष अतिथियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेक मिश्रा,मंडल अध्यक्ष रूपेश रोशन खरे,राकेश जैन बमाना, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सृष्टि जैन,बीआरसी मंतराम अहिरवार,पूर्व प्रभारी सुश्री वंदना तिवारी,प्रधानाध्यापक संजय सेन एवं श्रीमती सविता खरे,करुणाकरण नामदेव,नीलेश बलाही,राकेश सेन,राजेश राजपूत,सुषमा चढ़ार सहित अन्य सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ साथ अभिभावकों व पत्रकारों की विशेष उपस्थित रही ! कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक बिदेंश प्रजापति एवं सुनील प्रजापति ने किया वहीं आभार व्यक्त प्रधानाध्यापक संजय सेन द्वारा किया गया !

- देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है ---भूपेंद्र सिंह मोहासा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया ने पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत एवं रसोई गैस एवं बिजली की मूल्य वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन रसोई गैस और बिजली की दरों को बढ़ाना जनता के साथ धोखा -सुरेंद्र चौधरी सागर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, अनियमित आपूर्ति और उत्पन्न हो रही किल्लत के विरोध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए तथा शीघ्र राहत प्रदान करने की मांग की। जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपलब्धियों और विदेश नीति का बखान करती है, वहीं दूसरी ओर देश का आम नागरिक पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस आमजन के जीवन की बुनियादी आवश्यकताएं हैं, जिनकी उपलब्धता में कमी और मूल्य वृद्धि ने आम लोगों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने बिजली दरों में वृद्धि को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह निर्णय पूरी तरह से जनविरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर “सबका साथ, सबका विकास” का नारा देती है, लेकिन दूसरी ओर लगातार बढ़ती बिजली दरें आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही हैं।उन्होंने कहा कि बिजली दरों में वृद्धि का सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं, किसानों एवं औद्योगिक क्षेत्र पर पड़ेगा, जिससे उत्पादन लागत बढ़ेगी और महंगाई में और इजाफा होगा। यह स्थिति प्रदेश की अर्थव्यवस्था और आम नागरिक दोनों के लिए चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए तथा आमजन को राहत देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं।संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी गैस सिलेंडर की कमी के कारण घर-घर की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही होटलों, कैंटीनों और विवाह स्थलों पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से वहां कार्यरत हजारों मजदूरों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई है। उन्होंने सरकार से इस गंभीर स्थिति पर तत्काल हस्तक्षेप करने और व्यवस्था सुधारने की मांग की।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई और बिजली दरों में राहत नहीं दी गई, तो कांग्रेस पार्टी व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी और सड़कों पर उतरकर जनता की आवाज बुलंद करेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी,पूर्व शहर अध्यक्ष राजकुमार पचौरी,आर आर पाराशर, राकेश राय, एड राजेश दुबे, सतेन्द्र दुबे, युवा जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी,पार्षद सीमा कमल चौधरी, पार्षद ऋचा सिंह,एड कमलेश सिंह ठाकुर, मनोज पवार,हेमंत लारिया,आनंद सोलंकी,दीपक दुबे, मनोज राय,कमल जैन,मदन सेन, मोतीलाल कुर्मी, हरगोविंद कुर्मी,राजा बुंदेला ,पीयूष अवस्थी, दुर्गेश अहिरवार,हीरालाल चौधरी, महेश सेन, महेश अहिरवार, गुड्डू रैकवार, वीरेंद्र जैन,राजू डिक्स,अजय अहिरवार, एम्पायर मसाब,प्रीतम अहिरवार,प्रेम अहिरवार, धर्मेन्द्र रजक,अजय बमदेले, साहित्य पांडे, सुनील चौधरी, पप्पू सेन, राजेन्द्र साहनी, राजेन्द्र अहिरवार, कपूर अहिरवार, सुरेश यादव,शंकर अहिरवार, कल्याण अहिरवार, पूरनसिंह सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित थे।4
- Post by User32131
- Post by Sarad Athiya5
- केला खा रहे हैं दोस्तों सब्जी मंडी गए थे सब्जी लेने टमाटर पालक गोभी भिंडी और सब लाए हैं और बच्चों के लिए केला ले थे जो कि वह खा रहे हैं🙏🥰😍🤩😂1
- Post by नीलेश विश्वकर्मा1
- Post by Vikas Soni1
- 🚨 दमोह के देवरान में शराब दुकान का विरोध कर रहे गुस्साए लोगों ने SDM को खूब सुनाया मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देवरान गांव में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने मौके पर पहुंचे SDM को जमकर खरी-खोटी सुनाई और साफ कहा कि गांव में शराब दुकान किसी भी कीमत पर नहीं खुलने देंगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और माहौल काफी गरम दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान खुलने से गांव का माहौल खराब होगा और युवा पीढ़ी पर इसका बुरा असर पड़ेगा। इस आंदोलन में भगवती मानव कल्याण संगठन (BMKS) के कार्यकर्ता भी सक्रिय रूप से शामिल नजर आए और नशामुक्त समाज की मांग को लेकर आवाज बुलंद की। 📹 देखिए दमोह देवरान से यह पूरी LIVE रिपोर्ट और जानिए आखिर क्यों भड़के गांव के लोग। 👉 वीडियो को LIKE 👍 | SHARE 🔁 | COMMENT 💬 जरूर करें ताकि यह खबर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। #damoh #damohnews #devarandamoh #liquorshopban #sharabbandi #nashamukti #bmks #shri_shaktiputra_ji_maharaj #madhyapradeshnews #viralvideo #livenews #trending2
- Post by User32134