logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, हरदा/टिमरनी-मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय, टिमरनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से परिचित कराना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। जन्मोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन्माष्टमी महोत्सव को जीवंत बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संजना उईके, भावना गोडकर, साधना दुबे, संदीप परते, रानी भिलाला, मुस्कान, शिवम दायमा, सिनम खान, मुस्कान , योगिता गोडकर, मोनिका उईके एवं पिंकी सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने महाविद्यालय परिसर को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के कर्म, कर्तव्य, प्रेम, समर्पण एवं धर्म के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण वातावरण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

9 hrs ago
user_संदीप अग्रवाल Agrawal
संदीप अग्रवाल Agrawal
Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago
1fe30f74-3d95-4e50-ab07-e6673b8f360a

महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, हरदा/टिमरनी-मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय, टिमरनी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन से परिचित कराना तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा। जन्मोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा श्रीकृष्ण एवं राधा के स्वरूप में मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा में संगीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जन्माष्टमी महोत्सव को जीवंत बना दिया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं राधा-कृष्ण

की भक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संजना उईके, भावना गोडकर, साधना दुबे, संदीप परते, रानी भिलाला, मुस्कान, शिवम दायमा, सिनम खान, मुस्कान , योगिता गोडकर, मोनिका उईके एवं पिंकी सहित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने महाविद्यालय परिसर को भक्तिमय एवं सांस्कृतिक रंग से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के कर्म, कर्तव्य, प्रेम, समर्पण एवं धर्म के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। उत्साह एवं उमंग से परिपूर्ण वातावरण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सीएमएचओ डाँ. सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि श्री अजहर खान वर्तमान में सप्ताह में दो बार निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इससे उन्हें नियमित उपचार मिलने के साथ ही निजी अस्पतालों में होने वाले उपचार व्यय से भी राहत मिली है। आयुष्मान योजना बनी श्री अजहर खान के लिए सहारा, जिला चिकित्सालय देवास में मिल रही निःशुल्क डायलिसिस सुविधा सप्ताह में दो बार निःशुल्क डायलिसिस से मिली आर्थिक चिंता से राहत, निजी अस्पतालों के खर्च से मिली मुक्ती देवास/देवास निवासी 40 वर्षीय श्री अजहर खान के लिए आयुष्मान योजना उपचार का मजबूत सहारा बन रही है। अजहर खान को विगत तीन वर्षों से किडनी में संक्रमण की समस्या हैं। वे वाहन चालक के रूप में कार्य कर अल्प आय में अपने तीन सदस्यीय परिवार का पालन-पोषण करते हैं। निजी चिकित्सालयों में डायलिसिस पर होने वाले खर्च के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति पर लगातार दबाव बढ़ रहा था और आगामी उपचार के खर्च को लेकर वे चिंतित रहने लगे थे। आयुष्‍मान कार्ड बनने से श्री अजहर खान आयुष्मान योजना के तहत जिला चिकित्सालय देवास में निःशुल्क डायलिसिस सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। सीएमएचओ डाँ. सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि श्री अजहर खान वर्तमान में सप्ताह में दो बार निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इससे उन्हें नियमित उपचार मिलने के साथ ही निजी अस्पतालों में होने वाले उपचार व्यय से भी राहत मिली है। श्री अजहर खान ने आयुष्मान योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्‍यवाद देते हुए कहते है कि कि “आयुष्मान योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि बेसहारा और जरूरतमंद लोगों का सहारा है।” उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से उन्हें समय पर उपचार और निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है, जिससे उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
    2
    सीएमएचओ डाँ. सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि
श्री अजहर खान वर्तमान में सप्ताह में दो बार निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इससे उन्हें नियमित उपचार मिलने के साथ ही निजी अस्पतालों में होने वाले उपचार व्यय से भी राहत मिली है।
आयुष्मान योजना बनी श्री अजहर खान के लिए सहारा, जिला चिकित्सालय देवास में मिल रही निःशुल्क डायलिसिस सुविधा
सप्ताह में दो बार निःशुल्क डायलिसिस से मिली आर्थिक चिंता से राहत, निजी अस्पतालों के खर्च से मिली मुक्ती
देवास/देवास निवासी 40 वर्षीय श्री अजहर खान के लिए आयुष्मान योजना उपचार का मजबूत सहारा बन रही है।  अजहर खान को विगत तीन वर्षों से किडनी में संक्रमण की समस्या हैं। वे वाहन चालक के रूप में कार्य कर अल्प आय में अपने तीन सदस्यीय परिवार का पालन-पोषण करते हैं। निजी चिकित्सालयों में डायलिसिस पर होने वाले खर्च के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति पर लगातार दबाव बढ़ रहा था और आगामी उपचार के खर्च को लेकर वे चिंतित रहने लगे थे। आयुष्‍मान कार्ड बनने से श्री अजहर खान आयुष्मान योजना के तहत जिला चिकित्सालय देवास में निःशुल्क डायलिसिस सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं।
सीएमएचओ डाँ. सरोजनी जेम्स बेक ने बताया कि
श्री अजहर खान वर्तमान में सप्ताह में दो बार निःशुल्क डायलिसिस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। इससे उन्हें नियमित उपचार मिलने के साथ ही निजी अस्पतालों में होने वाले उपचार व्यय से भी राहत मिली है। श्री अजहर खान ने आयुष्मान योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्‍यवाद देते हुए कहते है कि कि “आयुष्मान योजना सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि बेसहारा और जरूरतमंद लोगों का सहारा है।” उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से उन्हें समय पर उपचार और निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिल रही है, जिससे उनके परिवार को बड़ी आर्थिक राहत मिली है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पांच दिवसीय उर्स शरीफ का हुआ आगाज। 3 सितम्बर 2026 से 7 सितम्बर 2026 तक जिसमें पाँचों दिन बाद मगरिब (शाम 6.30 बजे) सलातो सलाम व लंगर (भंडारा) होगा। नर्मदापुरम (होशंगाबाद ) से अब्दुल नवीद आज सलातो सलाम पेश कर दुआ के बाद हुआ लंगर ए आम (भंडारा) का एहतमाम कल 5 सितम्बर 2026 बरोज शनिवार शाही संदल दोपहर 2.00 बजे दाता दरबार से शहर गस्त कर वापस दाता दरबार में पेश होगा। 6 सितम्बर 2026 बरोज इतवार तकरीर बाद नमाज इशा 7 सितम्बर 2026 बरोज सोमवार- कुल शरीफ बाद नमाज असर दस्तार बंदी, खुसूसी दुआ व समापन समारोह बाद नमाज इशा (रात 8.30 बजे) - इन सभी प्रोग्रामों में आप शिरकत फरमा कर रूहानी फैज हासिल करें। स्थान - हज़रत कलमे शाह दाता रह. अलैहे मुकाम : पी.डब्लू.डी. नर्मदापुरम् (म.प्र.)
    3
    पांच दिवसीय उर्स शरीफ का हुआ आगाज। 3 सितम्बर 2026 से 7 सितम्बर 2026 तक जिसमें पाँचों दिन बाद मगरिब (शाम 6.30 बजे) सलातो सलाम व लंगर (भंडारा) होगा।
नर्मदापुरम (होशंगाबाद ) से अब्दुल नवीद 
आज सलातो सलाम पेश कर दुआ  के बाद  हुआ लंगर ए आम (भंडारा) का एहतमाम 
कल 5 सितम्बर 2026 बरोज शनिवार शाही संदल
दोपहर 2.00 बजे दाता दरबार से शहर गस्त कर वापस दाता दरबार में पेश होगा।
6 सितम्बर 2026 बरोज इतवार तकरीर बाद नमाज इशा
7 सितम्बर 2026 बरोज सोमवार- कुल शरीफ बाद नमाज असर
दस्तार बंदी, खुसूसी दुआ व समापन समारोह
बाद नमाज इशा (रात 8.30 बजे) -
इन सभी प्रोग्रामों में आप शिरकत फरमा कर रूहानी फैज हासिल करें। 
स्थान - हज़रत कलमे शाह दाता रह. अलैहे मुकाम : पी.डब्लू.डी. नर्मदापुरम् (म.प्र.)
    user_ABDUL
    ABDUL
    Solar Energy Company Hoshangabad, Narmadapuram•
    4 hrs ago
  • ​🔴 बड़ी खबर - 4-लेन रोड पर ग्रामीणों का धरना शुरू! ​इटारसी-लोहारिया तारारोड़ा मार्ग की जर्जर हालत के खिलाफ आखिरकार 10 गांवों के ग्रामीण आज सड़कों पर उतर आए हैं। सुबह 11:00 बजे से 4-लेन रोड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। ​⚠️ जैसा कि 'इटारसी अपडेट' ने आपको पहले ही बता दिया था कि ग्रामीण 4 तारीख को आंदोलन करेंगे, आज हमारी खबर बिल्कुल सच साबित हुई है और ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। ​देखना होगा कि अब प्रशासन कब तक कुंभकरण की नींद से जागता है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें 'इटारसी अपडेट' के साथ। ​#Itarsi #ItarsiUpdates #Narmadapuram #Protest #LocalNews #BadRoads #MPNews #ItarsiNews ​🔴 बड़ी खबर - 4-लेन रोड पर ग्रामीणों का धरना शुरू! ​इटारसी-लोहारिया तारारोड़ा मार्ग की जर्जर हालत के खिलाफ आखिरकार 10 गांवों के ग्रामीण आज सड़कों पर उतर आए हैं। सुबह 11:00 बजे से 4-लेन रोड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। ​⚠️ जैसा कि 'इटारसी अपडेट' ने आपको पहले ही बता दिया था कि ग्रामीण 4 तारीख को आंदोलन करेंगे, आज हमारी खबर बिल्कुल सच साबित हुई है और ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। ​देखना होगा कि अब प्रशासन कब तक कुंभकरण की नींद से जागता है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें 'इटारसी अपडेट' के साथ। ​#Itarsi #ItarsiUpdates #Narmadapuram #Protest #LocalNews #BadRoads #MPNews #ItarsiNews
    1
    ​🔴 बड़ी खबर - 4-लेन रोड पर ग्रामीणों का धरना शुरू!
​इटारसी-लोहारिया तारारोड़ा मार्ग की जर्जर हालत के खिलाफ आखिरकार 10 गांवों के ग्रामीण आज सड़कों पर उतर आए हैं। सुबह 11:00 बजे से 4-लेन रोड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।
​⚠️ जैसा कि 'इटारसी अपडेट' ने आपको पहले ही बता दिया था कि ग्रामीण 4 तारीख को आंदोलन करेंगे, आज हमारी खबर बिल्कुल सच साबित हुई है और ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।
​देखना होगा कि अब प्रशासन कब तक कुंभकरण की नींद से जागता है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें 'इटारसी अपडेट' के साथ।
​#Itarsi #ItarsiUpdates #Narmadapuram #Protest #LocalNews #BadRoads #MPNews #ItarsiNews
​🔴 बड़ी खबर - 4-लेन रोड पर ग्रामीणों का धरना शुरू!
​इटारसी-लोहारिया तारारोड़ा मार्ग की जर्जर हालत के खिलाफ आखिरकार 10 गांवों के ग्रामीण आज सड़कों पर उतर आए हैं। सुबह 11:00 बजे से 4-लेन रोड पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।
​⚠️ जैसा कि 'इटारसी अपडेट' ने आपको पहले ही बता दिया था कि ग्रामीण 4 तारीख को आंदोलन करेंगे, आज हमारी खबर बिल्कुल सच साबित हुई है और ग्रामीण प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं।
​देखना होगा कि अब प्रशासन कब तक कुंभकरण की नींद से जागता है। पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहें 'इटारसी अपडेट' के साथ।
​#Itarsi #ItarsiUpdates #Narmadapuram #Protest #LocalNews #BadRoads #MPNews #ItarsiNews
    user_Itarsi_update_786
    Itarsi_update_786
    Newspaper publisher इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नर्मदापुरम में होगा ‘विचित्र कुमार सिन्हा मार्ग’ का उद्घाटन समारोह 5 सितंबर को नर्मदा महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा कार्यक्रम, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा होंगे मुख्य अतिथि नर्मदापुरम शहर में ‘विचित्र कुमार सिन्हा मार्ग’ उद्घाटन समारोह का आयोजन शनिवार, 5 सितंबर 2026 को किया जाएगा। समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा आईएएस विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन समिति की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे नर्मदा महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल/चौराहा, नर्मदापुरम में रखा गया है। समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। डॉ. सीतासरन शर्मा होंगे मुख्य अतिथि समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हैं। वहीं श्री सोमेश मिश्रा, आईएएस, कलेक्टर जिला नर्मदापुरम विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, अध्यक्ष नगर पालिका नर्मदापुरम करेंगी। वहीं श्री भूपेंद्र चौकसे, अध्यक्ष जनपद पंचायत नर्मदापुरम, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ‘विचित्र कुमार सिन्हा मार्ग’ उद्घाटन समारोह को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आमंत्रण पत्र में आयोजन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। आयोजन के संरक्षक पं. गिरि मोहन गुरु एवं श्री शास्त्री नित्य गोपाल कटारे हैं। कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. सीतासरन शर्मा हैं। समिति के अध्यक्ष श्री के.के. सक्सेना तथा उपाध्यक्ष श्री बलराम शर्मा एवं श्री शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव हैं। कार्यक्रम के संयोजक श्री अभय वर्मा और कोषाध्यक्ष श्रीमती भावना सक्सेना हैं। संगठन सचिव के रूप में श्री पंकज शुक्ला एवं श्री मनोज सोनी तथा संगठन सह-सचिव के रूप में श्री कमलेश चौधरी एवं श्री सजेंद्र श्रीवास्तव की भूमिका रहेगी। समारोह के लिए कार्यक्रम सचिव श्री विलक्षण सक्सेना तथा सांस्कृतिक सचिव श्री विजय प्रकाश श्रीवास्तव, श्री तुकाराम यादवेश एवं श्री भानु प्रकाश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है। आयोजन समिति की कार्यकारिणी में श्री पीयूष शर्मा, श्री महेंद्र यादव, श्री नन्द किशोर यादव, श्री शरीफ राइन, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती हिना अली, सुश्री खुशबू बुलचंदानी, श्री कमल चटहाण, श्री राम नरेश रामू चौहान, श्री अजय निगम एवं श्री गजेन्द्र राजपूत सहित अन्य सदस्य शामिल हैं। नागरिकों को किया गया आमंत्रित आमंत्रण पत्र के माध्यम से नागरिकों से समारोह में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है। उद्घाटन समारोह को लेकर आयोजकों में उत्साह है।
    2
    नर्मदापुरम में होगा ‘विचित्र कुमार सिन्हा मार्ग’ का उद्घाटन समारोह
5 सितंबर को नर्मदा महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित होगा
 कार्यक्रम, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
नर्मदापुरम शहर में ‘विचित्र कुमार सिन्हा मार्ग’ उद्घाटन समारोह का आयोजन शनिवार, 5 सितंबर 2026 को किया जाएगा। समारोह में क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा आईएएस विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
आयोजन समिति की ओर से जारी आमंत्रण पत्र के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 1 बजे नर्मदा महाविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल/चौराहा, नर्मदापुरम में रखा गया है। समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।
डॉ. सीतासरन शर्मा होंगे मुख्य अतिथि
समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हैं। वहीं श्री सोमेश मिश्रा, आईएएस, कलेक्टर जिला नर्मदापुरम विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, अध्यक्ष नगर पालिका नर्मदापुरम करेंगी। वहीं श्री भूपेंद्र चौकसे, अध्यक्ष जनपद पंचायत नर्मदापुरम, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
‘विचित्र कुमार सिन्हा मार्ग’ उद्घाटन समारोह को लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। आमंत्रण पत्र में आयोजन से जुड़े विभिन्न पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं।
आयोजन के संरक्षक पं. गिरि मोहन गुरु एवं श्री शास्त्री नित्य गोपाल कटारे हैं। कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. सीतासरन शर्मा हैं। समिति के अध्यक्ष श्री के.के. सक्सेना तथा उपाध्यक्ष श्री बलराम शर्मा एवं श्री शैलेन्द्र नाथ श्रीवास्तव हैं।
कार्यक्रम के संयोजक श्री अभय वर्मा और कोषाध्यक्ष श्रीमती भावना सक्सेना हैं। संगठन सचिव के रूप में श्री पंकज शुक्ला एवं श्री मनोज सोनी तथा संगठन सह-सचिव के रूप में श्री कमलेश चौधरी एवं श्री सजेंद्र श्रीवास्तव की भूमिका रहेगी।
समारोह के लिए कार्यक्रम सचिव श्री विलक्षण सक्सेना तथा सांस्कृतिक सचिव श्री विजय प्रकाश श्रीवास्तव, श्री तुकाराम यादवेश एवं श्री भानु प्रकाश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी दी गई है।
आयोजन समिति की कार्यकारिणी में श्री पीयूष शर्मा, श्री महेंद्र यादव, श्री नन्द किशोर यादव, श्री शरीफ राइन, श्रीमती रश्मि शर्मा, श्रीमती हिना अली, सुश्री खुशबू बुलचंदानी, श्री कमल चटहाण, श्री राम नरेश रामू चौहान, श्री अजय निगम एवं श्री गजेन्द्र राजपूत सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
नागरिकों को किया गया आमंत्रित
आमंत्रण पत्र के माध्यम से नागरिकों से समारोह में सादर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है। उद्घाटन समारोह को लेकर आयोजकों में उत्साह है।
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पुनासा/मुंदी जन - विश्वास शिविर में ग्रामीणों को मंच से अपने अंदाज में संबोधित करते मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर
    1
    पुनासा/मुंदी जन - विश्वास शिविर में ग्रामीणों को मंच से अपने अंदाज में संबोधित करते  मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एसडीओपी के आश्वासन के बाद निरस्त हुआ सिद्धीकगंज थाने का घेराव गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में कार्रवाई की मांग, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन । सिद्धीकगंज थाने में पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज एवं मारपीट के लगाए गए आरोपों को लेकर प्रस्तावित थाना घेराव को एसडीओपी दामोदर गुप्ता के आश्वासन के बाद निरस्त कर दिया गया। आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी ने मामले में जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं हेमंत सिंह, ग्राम खाचरोद निवासी ने पुलिस अधीक्षक सीहोर को 4 सितंबर को आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि 1 सितंबर की शाम एक वाहन में गाय माता को वध के लिए ले जाने की सूचना पुलिस चौकी पर दी गई थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार सूचना पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उनकी टीम ने वाहन का पीछा किया और वाहन में मौजूद लोगों से गायों को उतारकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कहा। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वाहन चालक ने चलती गाड़ी से गायों को उतार दिया और वाहन लेकर भाग गया। इसके बाद शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वाहन की तलाश के दौरान पुलिस ने एक अन्य स्थान से वाहन को पकड़ा। आवेदन में पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा बिना पूछताछ के कुछ कार्यकर्ताओं को थाने ले जाने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा दर्ज प्रकरण को निरस्त करने की मांग की थी। इसी मांग को लेकर 5 सितंबर दोपहर 12 बजे सिद्धीकगंज थाने के घेराव की घोषणा की गई थी। आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित घेराव की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से चर्चा की। एसडीओपी दामोदर गुप्ता द्वारा मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रस्तावित थाना घेराव निरस्त कर दिया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के आधार पर फिलहाल आंदोलन नहीं किया जाएगा। यदि मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है तो आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। नोट: पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के आवेदन पर आधारित हैं। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    2
    एसडीओपी के आश्वासन के बाद निरस्त हुआ सिद्धीकगंज थाने का घेराव
गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में कार्रवाई की मांग, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
। सिद्धीकगंज थाने में पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज एवं मारपीट के लगाए गए आरोपों को लेकर प्रस्तावित थाना घेराव को एसडीओपी दामोदर गुप्ता के आश्वासन के बाद निरस्त कर दिया गया। आंदोलनकारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी ने मामले में जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मामले को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं हेमंत सिंह, ग्राम खाचरोद निवासी ने पुलिस अधीक्षक सीहोर को 4 सितंबर को आवेदन देकर शिकायत की थी। आवेदन में आरोप लगाया गया कि 1 सितंबर की शाम एक वाहन में गाय माता को वध के लिए ले जाने की सूचना पुलिस चौकी पर दी गई थी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार सूचना पर कार्रवाई नहीं होने के बाद उनकी टीम ने वाहन का पीछा किया और वाहन में मौजूद लोगों से गायों को उतारकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए कहा।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि वाहन चालक ने चलती गाड़ी से गायों को उतार दिया और वाहन लेकर भाग गया। इसके बाद शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वाहन की तलाश के दौरान पुलिस ने एक अन्य स्थान से वाहन को पकड़ा। आवेदन में पुलिसकर्मियों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट करने तथा बिना पूछताछ के कुछ कार्यकर्ताओं को थाने ले जाने के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायतकर्ताओं ने मामले में संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा दर्ज प्रकरण को निरस्त करने की मांग की थी। इसी मांग को लेकर 5 सितंबर दोपहर 12 बजे सिद्धीकगंज थाने के घेराव की घोषणा की गई थी।
आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित
घेराव की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से चर्चा की। एसडीओपी दामोदर गुप्ता द्वारा मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रस्तावित थाना घेराव निरस्त कर दिया गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के आधार पर फिलहाल आंदोलन नहीं किया जाएगा। यदि मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं होती है तो आगे आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
नोट: पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं के आवेदन पर आधारित हैं। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    3 hrs ago
  • भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह माखन नगर में यादव समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक ने लिया सहभागिता का सौभाग्य माखन नगर में यादव समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक ने लिया सहभागिता का सौभाग्य माखन नगर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और धर्म के संदेश से सराबोर माखन नगर में यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उत्साह और भक्तिभाव के साथ शामिल हुए। इस दौरान पूरे नगर का वातावरण “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। इस भव्य आयोजन में सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह ने भी सहभागिता की और शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक श्री सिंह ने श्रद्धालुओं एवं आयोजन में शामिल समाजजनों के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। सुसज्जित झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धर्म एवं आस्था के इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यादव समाज द्वारा आयोजित इस पावन आयोजन ने पूरे माखन नगर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। शोभायात्रा में समाज के लोगों के साथ ही नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन किए। आयोजन के दौरान भक्ति, प्रेम और धर्म के संदेश का प्रसार हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए धर्म, कर्म और सत्य के संदेश को स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। शोभायात्रा के सफल आयोजन से यादव समाज सहित नगरवासियों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    2
    भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह
माखन नगर में यादव समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक ने लिया सहभागिता का सौभाग्य
माखन नगर में यादव समाज द्वारा आयोजित शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, विधायक ने लिया सहभागिता का सौभाग्य
माखन नगर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, प्रेम और धर्म के संदेश से सराबोर माखन नगर में यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उत्साह और भक्तिभाव के साथ शामिल हुए। इस दौरान पूरे नगर का वातावरण “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा।
इस भव्य आयोजन में सोहागपुर विधायक श्री विजयपाल सिंह ने भी सहभागिता की और शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक श्री सिंह ने श्रद्धालुओं एवं आयोजन में शामिल समाजजनों के साथ शोभायात्रा में सहभागिता की।
शोभायात्रा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। सुसज्जित झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धर्म एवं आस्था के इस आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यादव समाज द्वारा आयोजित इस पावन आयोजन ने पूरे माखन नगर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया। शोभायात्रा में समाज के लोगों के साथ ही नगरवासियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन किए।
आयोजन के दौरान भक्ति, प्रेम और धर्म के संदेश का प्रसार हुआ। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए धर्म, कर्म और सत्य के संदेश को स्मरण करते हुए श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शोभायात्रा के सफल आयोजन से यादव समाज सहित नगरवासियों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
    user_NDPM NEWS 24
    NDPM NEWS 24
    Local News Reporter होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पुनासा/मुंदी ग्राम चीराखान में उद्यमी चंदन भोगरा के फिशिंग फार्म का मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं सीईओ ऐश्वर्य वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने फिशिंग फार्म की व्यवस्थाओं और संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
    1
    पुनासा/मुंदी ग्राम चीराखान में उद्यमी चंदन भोगरा के फिशिंग फार्म का मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं सीईओ ऐश्वर्य वर्मा  ने निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने फिशिंग फार्म की व्यवस्थाओं और संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *भोपाल* *भदभदा डेम का एक गेट खोला गया* *पूजा के बाद भदभदा का 6 नंबर गेट खोला गया* *महापौर,एमआईसी सदस्य,निगम आयुक्त रहे मौजूद* *भोपाल क़ा बड़ा तालाब हुआ लबालब*
    1
    *भोपाल*

*भदभदा डेम का एक गेट खोला गया*

*पूजा के बाद भदभदा का 6 नंबर गेट खोला गया*

*महापौर,एमआईसी सदस्य,निगम आयुक्त रहे मौजूद*

*भोपाल क़ा बड़ा तालाब हुआ लबालब*
    user_PS24NEWS
    PS24NEWS
    Local News Reporter कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.