logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर केशव भवन पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का संपूर्ण गायन, उपस्थित गणमान्य। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला जो आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित होने उसके दृष्टिगत आज केशव भवन प्रांत कार्यालय पर राष्ट्रगीत के साथ शुभारंभ की गई कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने संपूर्ण राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना के प्रति अपने संकल्प को दोहराया ।

14 hrs ago
user_Vikas Mani
Vikas Mani
Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

कानपुर केशव भवन पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का संपूर्ण गायन, उपस्थित गणमान्य। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला जो आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित होने उसके दृष्टिगत आज केशव भवन प्रांत कार्यालय पर राष्ट्रगीत के साथ शुभारंभ की गई कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने संपूर्ण राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना के प्रति अपने संकल्प को दोहराया ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुर केशव भवन पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का संपूर्ण गायन, उपस्थित गणमान्य। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला जो आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित होने उसके दृष्टिगत आज केशव भवन प्रांत कार्यालय पर राष्ट्रगीत के साथ शुभारंभ की गई कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने संपूर्ण राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना के प्रति अपने संकल्प को दोहराया ।
    1
    कानपुर केशव भवन पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का संपूर्ण गायन, उपस्थित गणमान्य।
हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला जो आगामी 26 नवंबर से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित होने उसके दृष्टिगत आज केशव भवन प्रांत कार्यालय पर राष्ट्रगीत के साथ शुभारंभ की गई कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों ने संपूर्ण राष्ट्रगीत गाकर राष्ट्र की आध्यात्मिक चेतना के प्रति अपने संकल्प को दोहराया ।
    user_Vikas Mani
    Vikas Mani
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया जवाब!अमित शाह का बयान— “जितनी ज्यादा गालियां मोदी जी को दोगे, कमल का फूल उतना ही बड़ा होकर और खिलकर आसमान तक पहुंचेगा।”
    1
    अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को दिया जवाब!अमित शाह का बयान—
“जितनी ज्यादा गालियां मोदी जी को दोगे, कमल का फूल उतना ही बड़ा होकर और खिलकर आसमान तक पहुंचेगा।”
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शिक्षक भर्ती में एसटी के 2% आरक्षण की मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन शिक्षक भर्ती में एसटी के 2% आरक्षण की मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन देवरिया में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी शिक्षक भर्ती विज्ञप्तियों में अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को निर्धारित दो प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप पद नहीं मिलने का आरोप लगा है। इसको लेकर भारतवर्षीय गौड़ आदिवासी महासभा ने जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने विज्ञापन संख्या 04/2026 से 08/2026 तक की भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के प्रावधानों की समीक्षा कर नियमानुसार पद उपलब्ध कराने की मांग की है। महासभा के जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गौड़ ने इसे अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताते हुए आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी है। दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026, 05/2026, 06/2026, 07/2026 और 08/2026 जारी किए गए हैं। भारतवर्षीय गौड़ आदिवासी महासभा का आरोप है कि इन विज्ञप्तियों में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित दो प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप पद नहीं दिए गए हैं। महासभा ने विज्ञापनवार पदों का विवरण देते हुए सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। महासभा के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 04/2026 में सहायक आचार्य के 1,936 पदों के सापेक्ष अनुसूचित जनजाति के लिए केवल दो पद दर्शाए गए हैं। वहीं, विज्ञापन संख्या 05/2026 में 11,508 पदों के सापेक्ष 198 पद होने की बात कही गई है। महासभा का दावा है कि दो प्रतिशत के हिसाब से इन पदों की संख्या अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा विज्ञापन संख्या 06/2026 में 2,607 पदों और विज्ञापन संख्या 08/2026 में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों के सापेक्ष अनुसूचित जनजाति का आरक्षण शून्य दर्शाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। विज्ञापन संख्या 07/2026 में 17,736 पदों के मुकाबले केवल 13 पद दिए जाने का आरोप लगाया गया है। “आज हम लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया है। शिक्षा सेवा चयन आयोग की विज्ञप्तियों में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित दो प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप पद नहीं दिए गए हैं। हमारे बच्चे प्रयागराज, वाराणसी और दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं। जब पद ही नहीं मिलेंगे, तो अभ्यर्थी आवेदन कैसे करेंगे? हमारी मांग है कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार आरक्षण लागू किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिले।” महासभा का कहना है कि भर्ती विज्ञप्तियों में आरक्षित पदों की कमी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा है। संगठन ने सरकार से सभी संबंधित विज्ञापनों की समीक्षा कर नियमानुसार आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ज्ञापन देना आंदोलन का पहला चरण है। आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक की जाएगी। फिलहाल, महासभा ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित आयोग और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
    3
    शिक्षक भर्ती में एसटी के 2% आरक्षण की मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन
शिक्षक भर्ती में एसटी के 2% आरक्षण की मांग, सरकार को सौंपा ज्ञापन
देवरिया में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से जारी शिक्षक भर्ती विज्ञप्तियों में अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को निर्धारित दो प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप पद नहीं मिलने का आरोप लगा है। इसको लेकर भारतवर्षीय गौड़ आदिवासी महासभा ने जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपा है। महासभा ने विज्ञापन संख्या 04/2026 से 08/2026 तक की भर्ती प्रक्रियाओं में आरक्षण के प्रावधानों की समीक्षा कर नियमानुसार पद उपलब्ध कराने की मांग की है। महासभा के जिलाध्यक्ष मुंशी प्रसाद गौड़ ने इसे अभ्यर्थियों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताते हुए आगे आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज की ओर से शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 04/2026, 05/2026, 06/2026, 07/2026 और 08/2026 जारी किए गए हैं। भारतवर्षीय गौड़ आदिवासी महासभा का आरोप है कि इन विज्ञप्तियों में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित दो प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप पद नहीं दिए गए हैं। महासभा ने विज्ञापनवार पदों का विवरण देते हुए सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
महासभा के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 04/2026 में सहायक आचार्य के 1,936 पदों के सापेक्ष अनुसूचित जनजाति के लिए केवल दो पद दर्शाए गए हैं। वहीं, विज्ञापन संख्या 05/2026 में 11,508 पदों के सापेक्ष 198 पद होने की बात कही गई है। महासभा का दावा है कि दो प्रतिशत के हिसाब से इन पदों की संख्या अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा विज्ञापन संख्या 06/2026 में 2,607 पदों और विज्ञापन संख्या 08/2026 में प्रधानाचार्य के 1,475 पदों के सापेक्ष अनुसूचित जनजाति का आरक्षण शून्य दर्शाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। विज्ञापन संख्या 07/2026 में 17,736 पदों के मुकाबले केवल 13 पद दिए जाने का आरोप लगाया गया है।
“आज हम लोगों ने जिला प्रशासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन दिया है। शिक्षा सेवा चयन आयोग की विज्ञप्तियों में अनुसूचित जनजाति के लिए निर्धारित दो प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप पद नहीं दिए गए हैं। हमारे बच्चे प्रयागराज, वाराणसी और दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहे हैं। जब पद ही नहीं मिलेंगे, तो अभ्यर्थी आवेदन कैसे करेंगे? हमारी मांग है कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार आरक्षण लागू किया जाए और पात्र अभ्यर्थियों को उनका अधिकार मिले।”
महासभा का कहना है कि भर्ती विज्ञप्तियों में आरक्षित पदों की कमी से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा है। संगठन ने सरकार से सभी संबंधित विज्ञापनों की समीक्षा कर नियमानुसार आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ज्ञापन देना आंदोलन का पहला चरण है। आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक की जाएगी।
फिलहाल, महासभा ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित आयोग और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • *महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।* देवरिया,पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-6.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान।* उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 27.10.2026 को *थाना खामपार* की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 प्रियांशु कुमार, मुख्य आरक्षी ओमकार यादव, आरक्षी विशाल यादव, महिला आरक्षी मनीषा यादव व महिला आरक्षी निशा राजभर द्वारा ग्राम छपिया में, *थाना तरकुलवा* की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 अजहर अब्बास जैदी, महिला आरक्षी प्रीति पाल, महिला आरक्षी काजल वर्मा व महिला आरक्षी जायत्री कुमारी द्वारा यूपी ग्रामीण बैंक कस्बा तरकुलवा में व *थाना सलेमपुर* की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 मंजुलता वर्मा, आरक्षी चन्दन सिंह व महिला आरक्षी नीलम यादव द्वारा कस्बा सलेमपुर में महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया । इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया
    4
    *महिलाओं एवं बलिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया।*
देवरिया,पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति/एण्टी रोमियों टीमों द्वारा चलाया गया 'मिशन शक्ति फेज-6.0' एवं 'शक्ति दीदी' अभियान।*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में आज दिनांक 27.10.2026 को *थाना खामपार* की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 प्रियांशु कुमार, मुख्य आरक्षी ओमकार यादव, आरक्षी विशाल यादव, महिला आरक्षी मनीषा यादव व महिला आरक्षी निशा राजभर द्वारा ग्राम छपिया में, *थाना तरकुलवा* की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 अजहर अब्बास जैदी, महिला आरक्षी प्रीति पाल, महिला आरक्षी काजल वर्मा व महिला आरक्षी जायत्री कुमारी द्वारा यूपी ग्रामीण बैंक कस्बा तरकुलवा में व *थाना सलेमपुर* की मिशन शक्ति टीम उ0नि0 मंजुलता वर्मा, आरक्षी चन्दन सिंह व महिला आरक्षी नीलम यादव द्वारा कस्बा सलेमपुर में महिलाओं/बच्चियों/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया गया ।
इसी क्रम में समस्त थानों की एण्टी रोमियो/मिशन शक्ति टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर महिलाओं/बालिकाओं को पम्पलेट वितरित करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों जैसेः- डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि के विषय में जानकारी देकर जागरुक किया
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कुशीनगर में रोडवेज बस का कहर: नशे में धुत चालक ने कई लोगों को कुचला, स्टाफ नर्स की मौत, 17 घायल शहर के छावनी इलाके में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे नशे में धुत रोडवेज बस चालक ने पहले सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मारी। इसके बाद बस लेकर भागने के दौरान कई राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय स्टाफ नर्स नेहा मिश्रा की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बस को रुकवाया और चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद छावनी इलाके से मेडिकल कॉलेज तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। कसया थाना क्षेत्र के झुंगवा गांव निवासी अजित विश्वकर्मा पडरौना रोडवेज डिपो में चालक है। मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे वह बस लेकर कसया जाने के लिए निकला था। छावनी इलाके में पहुंचते ही बस ने सवारियों से भरे एक टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद चालक बस लेकर भागने लगा। इसी दौरान सड़क किनारे ठेले से भुजा खरीद रही कसया नगर के वार्ड नंबर 14, गड़ीनाथ नगर निवासी नेहा मिश्रा बस की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। नेहा छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स थीं। हादसे में तिलक चौक निवासी राहुल गुप्ता (22), सुधई निवासी रघुराई सिंह (55) और उनके पुत्र राजा (18), धर्मपुर बुजुर्ग निवासी अरविंद सिंह (35), दुर्गवलिया निवासी सतपाल प्रसाद (50), सोहरौना निवासी अलाउद्दीन (60), परसौना निवासी चुलबली (15) और गिरजा (26), छावनी निवासी हर्षिता (20) और तौफीक (19), देवरिया के भटनी निवासी अमरनाथ यादव (45) और उनकी रिश्तेदार संध्या यादव (40), लक्ष्मीपुर महंथ निवासी अरविंद मिश्रा (45) और अभय प्रताप गिरी (32), नुजहत अंसारी (26) तथा पिपरा मोजरा निवासी बलिस्टर यादव (25) समेत कई लोग घायल हुए। घायल 40 वर्षीय सुभावती देवी को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वह गर्भवती हैं और उनके सिर में गंभीर चोट आई है। टेंपो में सवार पांच लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बैरिकेडिंग कर बस रोकी, चालक हिरासत में बस लेकर भाग रहे चालक को रविंद्रनगर धूस पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को छावनी रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूचना मिलते ही पडरौना कोतवाली और रविंद्रनगर धूस थाने की पुलिस के साथ एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम पडरौना विवेक मिश्रा और सीओ सिटी रितेश प्रताप सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से चालक की जांच की। एएसपी के मुताबिक, जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। हादसे के बाद छावनी से मेडिकल कॉलेज तक करीब 40 मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
    1
    कुशीनगर में रोडवेज बस का कहर: नशे में धुत चालक ने कई लोगों को कुचला, स्टाफ नर्स की मौत, 17 घायल

शहर के छावनी इलाके में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे नशे में धुत रोडवेज बस चालक ने पहले सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मारी। इसके बाद बस लेकर भागने के दौरान कई राहगीरों को कुचल दिया। हादसे में निजी अस्पताल की 24 वर्षीय स्टाफ नर्स नेहा मिश्रा की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर बस को रुकवाया और चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद छावनी इलाके से मेडिकल कॉलेज तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कसया थाना क्षेत्र के झुंगवा गांव निवासी अजित विश्वकर्मा पडरौना रोडवेज डिपो में चालक है। मंगलवार शाम करीब 7:20 बजे वह बस लेकर कसया जाने के लिए निकला था। छावनी इलाके में पहुंचते ही बस ने सवारियों से भरे एक टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर से टेंपो सड़क किनारे पलट गया। इसके बाद चालक बस लेकर भागने लगा।
इसी दौरान सड़क किनारे ठेले से भुजा खरीद रही कसया नगर के वार्ड नंबर 14, गड़ीनाथ नगर निवासी नेहा मिश्रा बस की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। नेहा छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में स्टाफ नर्स थीं।
हादसे में तिलक चौक निवासी राहुल गुप्ता (22), सुधई निवासी रघुराई सिंह (55) और उनके पुत्र राजा (18), धर्मपुर बुजुर्ग निवासी अरविंद सिंह (35), दुर्गवलिया निवासी सतपाल प्रसाद (50), सोहरौना निवासी अलाउद्दीन (60), परसौना निवासी चुलबली (15) और गिरजा (26), छावनी निवासी हर्षिता (20) और तौफीक (19), देवरिया के भटनी निवासी अमरनाथ यादव (45) और उनकी रिश्तेदार संध्या यादव (40), लक्ष्मीपुर महंथ निवासी अरविंद मिश्रा (45) और अभय प्रताप गिरी (32), नुजहत अंसारी (26) तथा पिपरा मोजरा निवासी बलिस्टर यादव (25) समेत कई लोग घायल हुए। घायल 40 वर्षीय सुभावती देवी को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वह गर्भवती हैं और उनके सिर में गंभीर चोट आई है। टेंपो में सवार पांच लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
बैरिकेडिंग कर बस रोकी, चालक हिरासत में
बस लेकर भाग रहे चालक को रविंद्रनगर धूस पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। स्थानीय लोगों ने घायलों को छावनी रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। बाद में पुलिस की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूचना मिलते ही पडरौना कोतवाली और रविंद्रनगर धूस थाने की पुलिस के साथ एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, एसडीएम पडरौना विवेक मिश्रा और सीओ सिटी रितेश प्रताप सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों के उपचार और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस ने ब्रीथ एनालाइजर से चालक की जांच की। एएसपी के मुताबिक, जांच में चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। हादसे के बाद छावनी से मेडिकल कॉलेज तक करीब 40 मिनट तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
    user_Ravi Prakash
    Ravi Prakash
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सीएचसी में महिला की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली तीन लाख रुपये में दी गई थी हत्या की सुपारी, 50 हजार रुपये लेने जा रहा था आरोपी; दूसरा साथी फरार देवरिया। रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित कर्मचारी आवास में महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपी रामअशीष यादव मंगलवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को सीएचसी रुद्रपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल उसका दूसरा साथी नरेश यादव मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार तड़के रुद्रपुर क्षेत्र के अवस्थी चौराहे पर पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कुछ दूर आगे उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद दोनों भागने लगे। ग्राम शिहोरचक के पास एक आरोपी पेड़ की आड़ लेकर पुलिस को गोली मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने दोबारा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी मिलने का दावा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी रामअशीष यादव (48) के रूप में हुई है। वह 25 अक्टूबर को रुद्रपुर सीएचसी परिसर स्थित कर्मचारी आवास में हुई गुड़िया की हत्या के मामले में वांछित था। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी मिलने की बात स्वीकार की है। उसके मुताबिक, इसमें से ढाई लाख रुपये पहले मिल चुके थे, जबकि शेष 50 हजार रुपये लेने के लिए वह अपने साथी नरेश यादव के साथ जा रहा था। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि हत्या की योजना सत्यप्रकाश यादव और महिला के परिजनों के साथ मिलकर बनाई गई थी। 24 और 25 अक्टूबर की रात वह अपने साथियों के साथ सीएचसी परिसर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला का रस्सी से गला दबाने और हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या करने की बात भी बताई है। इन बयानों और आरोपों की पुष्टि जांच के दौरान की जानी है। 25 अक्टूबर को आवास में मिला था महिला का शव गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को सीएचसी रुद्रपुर की स्टाफ नर्स पूर्णिमा ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि परिसर स्थित कर्मचारी आवास में उनकी भाभी गुड़िया मृत अवस्था में मिली हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। मृतका की मां लालती देवी निवासी करहकोल, थाना एकौना की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में हत्या से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    सीएचसी में महिला की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
तीन लाख रुपये में दी गई थी हत्या की सुपारी, 50 हजार रुपये लेने जा रहा था आरोपी; दूसरा साथी फरार
देवरिया। रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर स्थित कर्मचारी आवास में महिला की हत्या के मामले में वांछित आरोपी रामअशीष यादव मंगलवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को सीएचसी रुद्रपुर में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर किया गया। पुलिस के अनुसार, हत्या में शामिल उसका दूसरा साथी नरेश यादव मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार तड़के रुद्रपुर क्षेत्र के अवस्थी चौराहे पर पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। कुछ दूर आगे उनकी बाइक फिसलकर गिर गई, जिसके बाद दोनों भागने लगे।
ग्राम शिहोरचक के पास एक आरोपी पेड़ की आड़ लेकर पुलिस को गोली मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन उसने दोबारा फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोली चलाई, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
तीन लाख रुपये में हत्या की सुपारी मिलने का दावा
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के छपरा गांव निवासी रामअशीष यादव (48) के रूप में हुई है। वह 25 अक्टूबर को रुद्रपुर सीएचसी परिसर स्थित कर्मचारी आवास में हुई गुड़िया की हत्या के मामले में वांछित था।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी मिलने की बात स्वीकार की है। उसके मुताबिक, इसमें से ढाई लाख रुपये पहले मिल चुके थे, जबकि शेष 50 हजार रुपये लेने के लिए वह अपने साथी नरेश यादव के साथ जा रहा था।
पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि हत्या की योजना सत्यप्रकाश यादव और महिला के परिजनों के साथ मिलकर बनाई गई थी। 24 और 25 अक्टूबर की रात वह अपने साथियों के साथ सीएचसी परिसर पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला का रस्सी से गला दबाने और हथौड़े से सिर पर वार कर हत्या करने की बात भी बताई है। इन बयानों और आरोपों की पुष्टि जांच के दौरान की जानी है।
25 अक्टूबर को आवास में मिला था महिला का शव
गौरतलब है कि 25 अक्टूबर को सीएचसी रुद्रपुर की स्टाफ नर्स पूर्णिमा ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि परिसर स्थित कर्मचारी आवास में उनकी भाभी गुड़िया मृत अवस्था में मिली हैं। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं।
मृतका की मां लालती देवी निवासी करहकोल, थाना एकौना की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले में हत्या से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में रुद्रपुर के प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • रस्सी से गला घोट के और सिर पे हथौड़ी से मार के हत्या किया गया है जनपद देवरिया के थाना रुद्रपुर में विगत दिनांक 25/10/2026 को रात में लगभग 12:55 मिनट पर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सीएचसी रुद्रपुर में स्थित 'एंप्लॉय' आवास के अंदर एक गुड़िया विश्वकर्मा का लाश पड़ी है और संभवतः उनका हत्या हुआ है। यह सूचना देने वाला उनका ननद पूर्णिमा विश्वकर्मा था, जिनके पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि ड्यूटी से वापस लौट के जब आया तो कमरे के अंदर उनके द्वारा मृतक अवस्था में इनको पाया गया है। और काफी वही पे निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि सामान बिखरा पड़ा है, ऐसे की कोई चोरी करने के लिए आया और इनका हत्या करके गया। तो इसमें विस्तृत रूप से जानकारी करने पर और मुकदमा के विवेचना करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 513/26 अंतर्गत धारा 80(2), 85 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट बनाम चमनलाल विश्वकर्मा जो मृतका का पति है, अभिमन्यु विश्वकर्मा जो पति का भाई है, उर्मिला देवी जो उनका सास है और पूर्णिमा विश्वकर्मा के ऊपर पंजीकृत किया गया था। इसी विवेचना का सफल अनावरण करते हुए रुद्रपुर पुलिस और एसओजी टीम ने यह पाया गया कि मृतका गुड़िया विश्वकर्मा को 25/10 के रात्रि में एक बाहर से दो व्यक्तियों को इनके ससुराली पक्ष द्वारा बुला लिया गया था, जिनके द्वारा इनको रस्सी से गला घोट के और सिर पे हथौड़ी से मार के हत्या किया गया है एवं पूर्णिमा विश्वकर्मा द्वारा सामान बिखरा के यह गलतफहमी फैलाने के लिए कोशिश किया है कि यह चोरी का घटना था। इस पूरा मामला का अंजाम देने के लिए इनको सहयोग देने वाला व्यक्ति है सत्यप्रकाश यादव जो कि परिवार से परिचित था, इनके माध्यम से एक रामाआशीष यादव पुत्र स्वर्गीय रमाकांत यादव निवासी छपरा थाना गगहा जनपद गोरखपुर को संपर्क करके 3 लाख में तय किया गया था कि गुड़िया विश्वकर्मा को हत्या करने के लिए। इसमें लगभग ₹2.5 लाख ऑलरेडी इनके द्वारा रामाआशीष को दिया गया था और काम होने यानी हत्या होने के बाद ₹50,000 देने के बाद किया गया था। आज दिनांक 27/10/2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी के ऊपर रामाआशीष यादव और उनका साथी फायर करके भागने के लिए कोशिश किया और उसने पुलिस को आत्मरक्षा जो जवाबी कार्रवाई किया, जवाबी फायरिंग किया उसमें रामाशेष यादव का पैर में गोली भी लगी थी। और वो अभी अंडर ट्रीटमेंट है, हमारे हिरासत में ही है। इस पूरा वारदात में अभी कुल मिलाकर 6 गिरफ्तारियां किया गया है। इसमें सुसंगत धारा जो 103(1) है जो पुराना हत्या का धारा 302 का रहता है एंड धारा 61(2) जो कॉस्पिरेसी के रिलेटेड है, ये दोनों धारा का भी बढ़ोतरी किया गया है। एवं जहां तक बरामदगी के बाद है इसमें जो घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल है, वो भी बरामद किया गया है, जो रस्सी है वो भी बरामद किया गया है और माननीय न्यायालय के सामने उन लोगों को रिमांड कर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। *..........पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर की बाइट-*
    1
    रस्सी से गला घोट के और सिर पे हथौड़ी से मार के हत्या किया गया है
जनपद देवरिया के थाना रुद्रपुर में विगत दिनांक 25/10/2026 को रात में लगभग 12:55 मिनट पर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सीएचसी रुद्रपुर में स्थित 'एंप्लॉय' आवास के अंदर एक गुड़िया विश्वकर्मा का लाश पड़ी है और संभवतः उनका हत्या हुआ है।
यह सूचना देने वाला उनका ननद पूर्णिमा विश्वकर्मा था, जिनके पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि ड्यूटी से वापस लौट के जब आया तो कमरे के अंदर उनके द्वारा मृतक अवस्था में इनको पाया गया है। और काफी वही पे निरीक्षण करने पर यह पाया गया कि सामान बिखरा पड़ा है, ऐसे की कोई चोरी करने के लिए आया और इनका हत्या करके गया। तो इसमें विस्तृत रूप से जानकारी करने पर और मुकदमा के विवेचना करने पर पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 513/26 अंतर्गत धारा 80(2), 85 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट बनाम चमनलाल विश्वकर्मा जो मृतका का पति है, अभिमन्यु विश्वकर्मा जो पति का भाई है, उर्मिला देवी जो उनका सास है और पूर्णिमा विश्वकर्मा के ऊपर पंजीकृत किया गया था। इसी विवेचना का सफल अनावरण करते हुए रुद्रपुर पुलिस और एसओजी टीम ने यह पाया गया कि मृतका गुड़िया विश्वकर्मा को 25/10 के रात्रि में एक बाहर से दो व्यक्तियों को इनके ससुराली पक्ष द्वारा बुला लिया गया था, जिनके द्वारा इनको रस्सी से गला घोट के और सिर पे हथौड़ी से मार के हत्या किया गया है एवं पूर्णिमा विश्वकर्मा द्वारा सामान बिखरा के यह गलतफहमी फैलाने के लिए कोशिश किया है कि यह चोरी का घटना था। इस पूरा मामला का अंजाम देने के लिए इनको सहयोग देने वाला व्यक्ति है सत्यप्रकाश यादव जो कि परिवार से परिचित था, इनके माध्यम से एक रामाआशीष यादव पुत्र स्वर्गीय रमाकांत यादव निवासी छपरा थाना गगहा जनपद गोरखपुर को संपर्क करके 3 लाख में तय किया गया था कि गुड़िया विश्वकर्मा को हत्या करने के लिए। इसमें लगभग ₹2.5 लाख ऑलरेडी इनके द्वारा रामाआशीष को दिया गया था और काम होने यानी हत्या होने के बाद ₹50,000 देने के बाद किया गया था। आज दिनांक 27/10/2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस पार्टी के ऊपर रामाआशीष यादव और उनका साथी फायर करके भागने के लिए कोशिश किया और उसने पुलिस को आत्मरक्षा जो जवाबी कार्रवाई किया, जवाबी फायरिंग किया उसमें रामाशेष यादव का पैर में गोली भी लगी थी। और वो अभी अंडर ट्रीटमेंट है, हमारे हिरासत में ही है। इस पूरा वारदात में अभी कुल मिलाकर 6 गिरफ्तारियां किया गया है। इसमें सुसंगत धारा जो 103(1) है जो पुराना हत्या का धारा 302 का रहता है एंड धारा 61(2) जो कॉस्पिरेसी के रिलेटेड है, ये दोनों धारा का भी बढ़ोतरी किया गया है। एवं जहां तक बरामदगी के बाद है इसमें जो घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल है, वो भी बरामद किया गया है, जो रस्सी है वो भी बरामद किया गया है और माननीय न्यायालय के सामने उन लोगों को रिमांड कर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई किया जा रहा है।
*..........पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर की बाइट-*
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पडरौना में मौत बनकर दौड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस, नर्स अंजना मिश्रा की मौत, 17 लोग घायल। टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश पडरौना, कुशीनगर। मंगलवार की शाम पडरौना शहर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे नगर को दहला दिया। रोडवेज की एक अनुबंधित बस के नशे में धुत चालक ने शहर की सड़कों पर तांडव मचा दिया। अनियंत्रित बस ने कई राहगीरों को रौंदा और कई गाड़ियों को ठोकर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 16-17 राहगीर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। छावनी से डिपो तक मचाया तांडव - जानकारी के अनुसार, हादसे की शुरुआत छावनी क्षेत्र से हुई। चालक ने पहले छावनी में एक सवारी से भरे टेम्पो को जोरदार ठोकर मारी। टेम्पो को टक्कर मारने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और तेज रफ्तार में बस को डिपो की तरफ दौड़ाता रहा। रास्ते में जो भी वाहन और राहगीर मिला, बस उसे ठोकर मारती चली गई। यह सिलसिला पडरौना नगर के पीडी मॉल के पास तक चलता रहा। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए। 18 वर्षीय नर्स की मौत - इस घटना में सबसे दर्दनाक मौत 18 वर्षीय अंजना मिश्रा, निवासी कसया की हुई। वह छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में बतौर नर्स कार्य करती थी। हादसे के समय वह ड्यूटी से लौट रही थी। मेडिकल कॉलेज में मची अफरा-तफरी - घायलों के एक साथ पहुंचने से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा अस्पताल गूंज उठा। डॉक्टरों ने सभी घायलों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया है। शराब पीकर चला रहा था बस - प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि चालक शराब पीकर बस चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस और चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
    1
    पडरौना में मौत बनकर दौड़ी रोडवेज की अनुबंधित बस, नर्स अंजना मिश्रा की मौत, 17 लोग घायल।
टाइम्स ऑफ उत्तर प्रदेश 
पडरौना, कुशीनगर।
मंगलवार की शाम पडरौना शहर में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे नगर को दहला दिया। रोडवेज की एक अनुबंधित बस के नशे में धुत चालक ने शहर की सड़कों पर तांडव मचा दिया। अनियंत्रित बस ने कई राहगीरों को रौंदा और कई गाड़ियों को ठोकर मार दी।
इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि 16-17 राहगीर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
छावनी से डिपो तक मचाया तांडव -
जानकारी के अनुसार, हादसे की शुरुआत छावनी क्षेत्र से हुई। चालक ने पहले छावनी में एक सवारी से भरे टेम्पो को जोरदार ठोकर मारी। टेम्पो को टक्कर मारने के बाद भी चालक ने बस नहीं रोकी और तेज रफ्तार में बस को डिपो की तरफ दौड़ाता रहा।
रास्ते में जो भी वाहन और राहगीर मिला, बस उसे ठोकर मारती चली गई। यह सिलसिला पडरौना नगर के पीडी मॉल के पास तक चलता रहा। सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागते नजर आए।
18 वर्षीय नर्स की मौत -
इस घटना में सबसे दर्दनाक मौत 18 वर्षीय अंजना मिश्रा, निवासी कसया की हुई। वह छावनी स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल में बतौर नर्स कार्य करती थी। हादसे के समय वह ड्यूटी से लौट रही थी।
मेडिकल कॉलेज में मची अफरा-तफरी -
घायलों के एक साथ पहुंचने से कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा अस्पताल गूंज उठा। डॉक्टरों ने सभी घायलों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया है।
शराब पीकर चला रहा था बस -
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि चालक शराब पीकर बस चला रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बस और चालक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी में है।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    24 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.