Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कसरावद: बोरावां JIT कॉलेज में 'विहंगम 2026' का शानदार आयोजन; प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का दिखा संगम 🎓✨*
NIMAD DASTAK NEWS
*कसरावद: बोरावां JIT कॉलेज में 'विहंगम 2026' का शानदार आयोजन; प्रतिभा, तकनीक और संस्कृति का दिखा संगम 🎓✨*
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट (जिला इंदौर) से एक सामाजिक पहल सामने आई है, जहाँ श्री राजगुरु महाराज के मार्गदर्शन में तिलौर क्षेत्र में एक सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में दूर-दराज़ क्षेत्रों से आए जोड़ों ने भाग लिया और सादगीपूर्ण तरीके से विवाह संपन्न किया गया। जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में लगभग 10 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरल व सामूहिक विवाह के माध्यम से सहयोग प्रदान करना था। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों की उपस्थिति में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे क्षेत्र में सराहनीय पहल माना जा रहा है।1
- वर्ल्ड हेरिटेज डे: रोशनी से जगमगाया जहाज महलः कल मिलेगा स्मारकों में मुफ्त प्रवेश; यूनेस्को सूची के लिए प्रशासन ने भेजे नए प्रस्ताव राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/विश्व विरासत दिवस पर शनिवार को मांडू के सभी केंद्रीय संरक्षित स्मारकों में पर्यटकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। भारतीय पुरातत्व विभाग इस दिन पर सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार रात जहाज महल को विद्युत रोशनी से रोशन किया गया। इंदौर कमिश्नर और धार कलेक्टर ने भेजे प्रस्ताव तत्कालीन इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह और तत्कालीन धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मांडू को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के लिए शासन को कई प्रस्ताव भेजे हैं। मांडू वर्तमान में यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल है। प्रशासन अब इसे पूर्ण विश्व धरोहर का दर्जा दिलाने के लिए तकनीकी डोजियर तैयार करने के प्रयासों में जुटा है।मांडू में होंगी विविध गतिविधियां विश्व धरोहर दिवस पर मांडू में हेरिटेज वॉक, चित्रकला, वाद-विवाद और फोटो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य मांडू की प्राचीन वास्तुकला, जल प्रबंधन प्रणालियों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति आमजन को जागरूक करना है। एएसआई इस बार 'विरासत और जलवायु' विषय पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।61 केंद्रीय और 14 राज्य संरक्षित स्मारक मौजूद ऐतिहासिक नगरी मांडू में बाज बहादुर-रानी रूपमती महल, हिंडोला महल, अशर्फी महल और होशंगशाह के मकबरे सहित कुल 61 केंद्रीय पुरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारक हैं। इसके अलावा राज्य पुरातत्व विभाग के भी 14 स्मारक यहां स्थित हैं। मांडू को यूनेस्को की सूची में शामिल करने के लिए वर्ष 1998 से संघर्ष जारी है।प्राचीन जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष फोकस पुरातत्वविद और एएसआई भोपाल मंडल के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार कुर्मी ने बताया कि मांडू की प्राचीन जल संरचनाएं विश्व में अद्वितीय हैं। विभाग इन जलस्रोतों और स्मारकों के समूह को आधार बनाकर एक सशक्त प्रस्तुतिकरण तैयार कर रहा है। यूनेस्को में भारत का प्रतिनिधित्व एएसआई द्वारा किया जाता है, जिससे मांडू की दावेदारी अब और मजबूत हुई है।4
- Allah akbar1
- *यातायात पुलिस भोपाल* *यातायात पुलिस भोपाल द्वारा यातायात सुदृढ़ीकरण एवं भोपाल की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से लगातार अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को Acp अजय वाजपेयी के नेतृत्व में नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तीन मोहरा से रॉयल मार्केट तक अतिक्रमण हटाने कार्रवाई की गई जिसमें 6 ट्रक समान जप्त किया गया*2
- इंदौर बनेगा नेट-जीरो सिटी 9000 सफाई कर्मियों के घर लगेंगे सोलर सिस्टम लोकेशन इंदौर शहर इंदौर शहर को नेट-जीरो बनाने की दिशा में इंदौर नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। यूनिटी ऑफ नेशंस एक्शन फॉर क्लाइमेट चेंज कैंसिल याने UNAccc के सहयोग से संचालित सस्टेनेबल लिविंग सिटी प्रोग्राम के तहत 9 हजार सफाई कर्मियों के घरों में सोलर सिस्टम लगाए जाएंगे। इस संबंध में UNAccc एवं मध्यप्रदेश सफाई कामगार आयोग के बीच एक समझौता याने MoU साइन हुआ है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अभिजीत केमकर ने बताया कि यह पहल प्रधानमंत्री की ‘हर घर सोलर’ योजना के अनुरूप है। इसके तहत सफाई कर्मियों के घरों में सोलर सिस्टम लगाकर स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से निम्न आय वर्ग, विशेष रूप से सफाई कर्मियों को कम लागत में सोलर सिस्टम उपलब्ध होंगे। सोलर इंडक्शन स्टोव के उपयोग से एलपीजी पर निर्भरता भी कम होगी।योजना से एक परिवार को प्रतिमाह लगभग 6 से 7 हजार रुपए की बचत होगी, जबकि सालाना बचत 75 से 85 हजार रुपए तक पहुंच सकती है। 25 वर्षों में यह बचत लगभग 20 लाख रुपए तक होने का अनुमान है, यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। वही इंदौर मैं हुई मीडिया से चर्चा के दौरान मध्य प्रदेश सफाई कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप करोसिया ने से सफाई कर्मियों के लिए थे विशेष उपहार बताया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा हो उसके लिए विभिन्न तरह से कैंप लगाए जाएंगे और सोलर के प्रति सफाई कर्मियों को जागरूक किया जाएगा।1
- महिला आरक्षण संशोधन बिल ( नारी शक्ति वंदन अधिनयम) लोकसभा में गिरा, दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण नहीं हुआ पारित, पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 वोट गिरे, इस अधिनियम के तहत परिसीमन करके लोकसभा में 543 सीटो को बढ़ाकर 815 किया जाना था, बीजेपी सरकार में पहली बार कोई बिल ऐसा है जिसे दो तिहाई वोट न मिले और पास नहीं हो पाया।1
- Post by Allrounder Rahul Gupta1
- *तालाब में नहाने गई चार लड़कियों डूबी,2 की मौत 2 सुरक्षित* मैहर कोतवाली इलाके के पटेहरा तालाब में नहाने गई चार लड़कियां गहरे पानी में जाने के कारण डूब गई जिसमें दो की मौत हो गई जबकि दो को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी। पूनम चौधरी पिता मुकेश चौधरी उम्र 10 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा,शालू चौधरी पिता रामसजीवन चौधरी उम्र 17 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा।मृतक शालू चौधरी का शव मर्चुरी के लिए रवाना किया गया।👆1
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के IMS डिपार्टमेंट में एमबीए (FT) के जूनियर छात्र द्वारा सीनियर छात्रों के लिए, छात्र – कनिष्क शर्मा, पीयूष मालवीय, धीरज पांचाल, माहिम बरोद द्वारा फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया था था, जिसमें लव जिहाद से जुड़े संदिग्धों को पास बेचे जाने के आरोप लगे और तभी बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली और वह पार्टी स्थल पहुंचे पर मौके से आयोजकों द्वारा संदिग्धों को भगा दिया गया था ,सूत्रों के अनुसार पार्टी में लव जिहाद का खेल चल रहा था और बाहरी लोगों को एंट्री दी जा रही थी, अभी तक विश्वविद्यालय प्रबंधन और पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि या बयान नहीं आया है,1