Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्रावस्ती पुलिस को मिली दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना श्रावस्ती। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, ओवरस्पीड वाहनों पर नियंत्रण तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से श्रावस्ती पुलिस को यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं।
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
श्रावस्ती पुलिस को मिली दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें, एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना श्रावस्ती। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, ओवरस्पीड वाहनों पर नियंत्रण तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से श्रावस्ती पुलिस को यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भोजन की गुणवत्ता पर नवोदय विद्यालय में प्रदर्शन, छात्रों की शिकायत पर डीएम सख्त श्रावस्ती। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भिनगा में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें परोसे गए चावल में कीड़े मिले हैं। इससे नाराज छात्रों ने भोजन का बहिष्कार करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी और विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।विरोध के दौरान छात्रों ने हॉस्टल के नीचे के प्रवेश द्वारों पर ताला लगा दिया तथा बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल की छत पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर छात्र सुविधाएं और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई।छात्रों का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर वे लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने और भोजन कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। वहीं, मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- बलरामपुर। ग्राम पंचायत की बंजर एवं नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए एक महिला ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के हफीजुल्ला उर्फ बऊरे, इमरान अहमद उर्फ सोनू, अजीमुल्ला तथा कुदरूतउल्ला उर्फ गूंगे सहित कुछ लोग सरकारी भूमि पर लगातार अवैध कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि मामले की जानकारी कई बार उच्चाधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे तथा कथित कब्जाधारियों को मौखिक रूप से निर्माण रोकने और कब्जा हटाने के लिए कहा, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि बंजर एवं नवीन परती भूमि पर बने पट्टों की जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके ससुर अब्बास पुत्र दियानत को आवंटित पट्टे की भूमि पर भी कथित रूप से अजीमुल्ला ने पक्का मकान बना लिया है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराकर सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा वास्तविक पट्टेदारों को उनकी भूमि का कब्जा दिलाया जाए। बलरामपुर। ग्राम पंचायत की बंजर एवं नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए एक महिला ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि गांव के हफीजुल्ला उर्फ बऊरे, इमरान अहमद उर्फ सोनू, अजीमुल्ला तथा कुदरूतउल्ला उर्फ गूंगे सहित कुछ लोग सरकारी भूमि पर लगातार अवैध कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि मामले की जानकारी कई बार उच्चाधिकारियों को दी गई। उनके निर्देश पर हल्का लेखपाल और राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे तथा कथित कब्जाधारियों को मौखिक रूप से निर्माण रोकने और कब्जा हटाने के लिए कहा, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि बंजर एवं नवीन परती भूमि पर बने पट्टों की जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके ससुर अब्बास पुत्र दियानत को आवंटित पट्टे की भूमि पर भी कथित रूप से अजीमुल्ला ने पक्का मकान बना लिया है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराकर सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाए तथा वास्तविक पट्टेदारों को उनकी भूमि का कब्जा दिलाया जाए।1
- नानपारा में चेहल्लुम बड़े अदब और एहतराम के साथ सम्पन्न नानपारा में चेहल्लुम का आयोजन बड़े अदब, एहतराम और अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अज़ादारों ने शांति और अनुशासन के साथ रस्म-ए-चेहल्लुम अदा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन-ओ-अमान और भाईचारे का माहौल बना रहा।1
- बहराइच रिमझिम बारिश के बीच गमगीन माहौल में मनाया गया चहेल्लुम का पर्व, चरसंडा माफी के कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिया बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चहेल्लुम का पर्व श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने पूरे सम्मान के साथ चहेल्लुम की रस्में अदा कीं। क्षेत्र के एकघरवा, मटेरा चौराहा, लालपुर, शिवपुर, चरसंडा माफी सहित कई गांवों में मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान मातम कर कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया तथा अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। चहेल्लुम के अवसर पर क्षेत्र के सभी ताजियेदारों ने अपने-अपने ताजियों को चरसंडा माफी स्थित कर्बला में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी सूर्यकांत चौबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वी.के. उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अमित मादेशिया कास्टेबल अरबिंद कुमार वर्मा हेड कॉस्टेबल जनार्दन varmaसहित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चहेल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।चहेल्लुम का यह पर्व क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता रहा।4
- लखनऊ मानसून सत्र के दूसरे दिन यूपी विधानसभा में जोरदार हंगामा, अयोध्या में कथित चंदा चोरी समेत कई मुद्दों को लेकर सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की, सदन के भीतर भी प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में पहुंचे सपा विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताई नाराजगी, हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित1
- संगठन के जिला अध्यक्ष प्रभात शुक्ल ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सांसद पप्पू यादव द्वारा प्रभु श्रीराम के चित्र के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया है, जिससे करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इसे आस्था का अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रभात शुक्ल ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सांसद पप्पू यादव द्वारा प्रभु श्रीराम के चित्र के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया है, जिससे करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इसे आस्था का अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।1
- पुरानी रवायतों के साथ देर रात हुआ चेहल्लुम पर ताजियों का मिलान नानपारा, बहराइच। हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम, जो यौमे आशूरा के 40वें दिन मनाया जाता है, नगर में पुरानी रवायतों और परंपराओं के साथ बड़े अदब, अकीदत एवं एहतराम के साथ संपन्न हुआ। चेहल्लुम के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित ताजियों का पारंपरिक मिलान सोमवार देर रात लगभग 1:00 बजे कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और नगरवासियों की मौजूदगी रही। नगर में कुरैशी बिरादरी, कसाई बिरादरी, घोसी बिरादरी, पहलवान बिरादरी, मंसूरी बिरादरी, वाल्मीकि समाज सहित अन्य बिरादरियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ताजिए स्थापित किए गए थे। निर्धारित समय पर सभी ताजिए अपने-अपने चौकों से पारंपरिक तरीके से मिलान स्थल पर पहुंचे, जहां वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार उनका मिलान कराया गया। चेहल्लुम के मौके पर लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनकी कुर्बानी और इंसानियत के संदेश को याद किया। चेहल्लुम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मिलान के दौरान कोतवाल राजनाथ सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुहर्रम कमेटी के सदर नदीम चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी की। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न बिरादरियों के लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और अनुशासन का परिचय देते हुए चेहल्लुम की पुरानी परंपराओं को कायम रखा।3
- बस और पिकउप से हुआ भीषड़ टक्कर पिकअप के उड़े प्रखच्चे गनीमत ये रही की कुछ लोगों को आई हलकी चोटें #RoadAccident #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Breaking #AccidentNews1