logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गन्धर्वपुरी नर्मदा का जल घर- घर और खेतों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई नर्मदा पाईपलाइन परियोजना अब किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। आप देखिए पूरी खबर सी न्यूज़ भारत पर साजिद पठान की रिपोर्ट

7 hrs ago
user_Sajid Pathan
Sajid Pathan
सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

गन्धर्वपुरी नर्मदा का जल घर- घर और खेतों तक पहुंचाने के लिए शुरू की गई नर्मदा पाईपलाइन परियोजना अब किसानों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। आप देखिए पूरी खबर सी न्यूज़ भारत पर साजिद पठान की रिपोर्ट

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sajid Pathan
    1
    Post by Sajid Pathan
    user_Sajid Pathan
    Sajid Pathan
    सोनकच्छ, देवास, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर "विक्रमोत्सव 2026" का हुआ आयोजन देवास, मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर गुरुवार को "विक्रमोत्सव 2026" का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में किया गया। इस अवसर पर एडमायर सोसाइटी फॉर थियेटर कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी भोपाल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक स्वरूप में सम्राट विक्रमादित्य केंद्रित नाट्य का मंचन किया गया। सूर्य उपासना कार्यक्रम अंतर्गत नगर के प्रमुख मंदिरों एवं स्‍थलों पर ब्रम्‍हध्वज स्‍थापित किए गए। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, विधायक प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, परियोजना अधिकारी एवं आयोजन की नोडल सुश्री स्मिता रावल, उपायुक्त श्रीमती आरती खेड़कर एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण तथा नागरिकगण उपस्थित थेl
    4
    सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर "विक्रमोत्सव 2026" का हुआ आयोजन
देवास,  मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से सृष्टि आरंभ दिवस, वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर गुरुवार को "विक्रमोत्सव 2026" का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर में किया गया। इस अवसर पर एडमायर सोसाइटी फॉर थियेटर कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी भोपाल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक स्वरूप में सम्राट विक्रमादित्य केंद्रित नाट्य का मंचन किया गया। सूर्य उपासना कार्यक्रम अंतर्गत नगर के प्रमुख मंदिरों एवं स्‍थलों पर ब्रम्‍हध्वज स्‍थापित किए गए।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, विधायक प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, परियोजना अधिकारी एवं आयोजन की नोडल सुश्री स्मिता रावल, उपायुक्त श्रीमती आरती खेड़कर एवं जिला शिक्षा अधिकारी हरिसिंह भारती सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण तथा नागरिकगण उपस्थित थेl
    user_पत्रकार करीम खान H. p
    पत्रकार करीम खान H. p
    हाटपीपल्या, देवास, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के पावन 1076 वें जन्मोत्सव एवं चेतीचांद (हिंदू नववर्ष) के अवसर पर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को भव्य शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः गुरुद्वारा परिसर में भगवान झूलेलाल की विधिवत आरती एवं अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात भगवान झूलेलाल को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीराम मंदिर, प्रगति गली, बड़ा बाजार, नजरगंज, बुधवारा होते हुए पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर सकल हिंदू समाज ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने पालकी में विराजमान भगवान झूलेलाल को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। पूरे मार्ग में “आयो लाल, जय झूलेलाल” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। सिंधी समाज पंचायत के अध्यक्ष सुशील भोजवानी (मुखी सा.) का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। वहीं सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव ने सिंधी युवा संगठन अध्यक्ष रंजित अरोरा का स्वागत किया। सकल हिंदू समाज के मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, संजय वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठ मनोहर भोजवानी, देवानंद भोजवानी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को पीले दुपट्टे पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी देवकरण मालवीय, मालवीय समाज अध्यक्ष रमेश मालवीय, एडवोकेट सुनील कचनेरिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ गई। कार्यक्रम का संचालन सकल हिंदू समाज के सचिव मनीष डोंगरे ने किया।
    4
    प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के पावन 1076 वें जन्मोत्सव एवं चेतीचांद (हिंदू नववर्ष) के अवसर पर शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को भव्य शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः गुरुद्वारा परिसर में भगवान झूलेलाल की विधिवत आरती एवं अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात भगवान झूलेलाल को सुसज्जित पालकी में विराजमान कर बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा श्रीराम मंदिर, प्रगति गली, बड़ा बाजार, नजरगंज, बुधवारा होते हुए पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पर सकल हिंदू समाज ने भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) ने पालकी में विराजमान भगवान झूलेलाल को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया। पूरे मार्ग में “आयो लाल, जय झूलेलाल” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
सिंधी समाज पंचायत के अध्यक्ष सुशील भोजवानी (मुखी सा.) का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। वहीं सकल हिंदू समाज संयोजक मुकेश नामदेव ने सिंधी युवा संगठन अध्यक्ष रंजित अरोरा का स्वागत किया।
सकल हिंदू समाज के मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता, संजय वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज के वरिष्ठ मनोहर भोजवानी, देवानंद भोजवानी एवं अन्य गणमान्य नागरिकों को पीले दुपट्टे पहनाकर सम्मानित किया।
इस दौरान नगर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। प्रमुख रूप से युवा समाजसेवी देवकरण मालवीय, मालवीय समाज अध्यक्ष रमेश मालवीय, एडवोकेट सुनील कचनेरिया सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही, जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ गई।
कार्यक्रम का संचालन सकल हिंदू समाज के सचिव मनीष डोंगरे ने किया।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    37 min ago
  • शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र के ग्राम करजू और मंडोदा में विद्युत विभाग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक कुर्की जब्ती की कार्यवाही की, इस दौरान 5 बाइक से मौके पर 80 हजार की वसूली की गई और 2 बाइक जब्त की गई, उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदय भान सिंह किरार, शाजापुर से विनोद मेवाड़ा, लाइनमैन विक्रम वर्मा सहित विद्युत विभाग का अमला मौजूद रहा, कनिष्ठ यंत्री ने कहा कि विद्युत उपभोक्ता समय पर बिल का भुगतान करे और असुविधा से बचे, आगामी समय में भी कुर्की जब्ती की कार्यवाही की जाएगी
    1
    शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील क्षेत्र के ग्राम करजू और मंडोदा में विद्युत विभाग ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक कुर्की जब्ती की कार्यवाही की, इस दौरान 5 बाइक से  मौके पर 80 हजार की वसूली की गई और 2 बाइक जब्त की गई, उक्त कार्यवाही में मोहन बड़ोदिया कनिष्ठ यंत्री उदय भान सिंह किरार, शाजापुर से विनोद मेवाड़ा, लाइनमैन विक्रम वर्मा सहित विद्युत विभाग का अमला मौजूद रहा, कनिष्ठ यंत्री ने कहा कि विद्युत उपभोक्ता समय पर बिल का भुगतान करे और असुविधा से बचे, आगामी समय में भी कुर्की जब्ती की कार्यवाही की जाएगी
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 min ago
  • जिंदा जलने वाले 8 लोगों के केस में बड़ा कदम, ईवी कार की टेक्निकल जांच शुरू
    1
    जिंदा जलने वाले 8 लोगों के केस में बड़ा कदम, ईवी कार की टेक्निकल जांच शुरू
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    48 min ago
  • UPSC Aspirants Reality Behind every dream is years of struggle, family pressure, and uncertainty. This ground report reveals what students are really going through. 👉 Full video on YouTube (Link in bio) @malwabol24
    1
    UPSC Aspirants Reality
Behind every dream is years of struggle, family pressure, and uncertainty.
This ground report reveals what students are really going through.
👉 Full video on YouTube (Link in bio) @malwabol24
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • इंदौर में प्रशिक्षण शिविर के दौरान भाजपा का डांस हुआ वायरल राजनीतिक गरमाई कांग्रेस द्वारा भाजपा के नेताओं के डांस पर सवाल खड़े किए भाजपा का किला केवल मनोरंजन के लिए किया डांस मिस्टी गार्डन में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ 15 और 16 मार्च को आयोजित हुआ था शिविर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शरीर में शामिल हुए थे एंकर इंदौर में भाजपा के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान भाजपा नेताओं के डांस और नोट उड़ाने के मामले में अब राजनीतिक गर्म आ रही है कांग्रेस में जहां एक और आरोप लगाया है तो वहीं किसी और भाजपा ने किसी केवल प्रशिक्षण शिविर के बाद एक मनोरंजन बताया है। वियो दरअसल भाजपा के द्वारा मिस्टी गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियां 2026 के तहत 15 और 16 मार्च को एक सिविल का आयोजन किया गया था सिविल के समापन के बाद में भोजन की व्यवस्था भी थी लेकिन उससे पहले फिल्मी गानों पर मिस मेंबर मनीष शर्मा उर्फ मामा सहित कई भाजपा नेताओं में डांस किया जिसमें भाजपा विधायक गोलू शुक्ला भी पहुंचे थे साथी भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित कई भाजपा के नेता शामिल थे इसमें फिल्मी डांस पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं इस डांस को लेकर भाजपा पर कांग्रेस के नेताओं के द्वारा प्रश्न चिन्ह खड़े किए गए उनका कहना है कि भागीरथपुरा में कितनी बड़ी तरसती हुई लोगों की मौत इनको किसी तरह का कोई गम नहीं साथी अपनी अग्निकांड में आठ लोगों की मौत हो गई इन तमाम सवालों के बीच एमआईसी मेंबर मनीष मामा का एक बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उनका कहना है कि शिबिर समाप्त होने के बाद कुछ मनोरंजन के लिए किया गया डांस था केवल जब किसी भी अग्निकांड से पहले ही समाप्त हो चुका था तो यह सवाल गलत है कि अग्निकांड के बाद में इस तरह का डांस किया गया है। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस इस प्रशिक्षण शिविर के बाद में डांस को लेकर आमने-सामने है। बाइट राकेश सिंह यादव कांग्रेस नेता इंदौर बाइट मनीष शर्मा उर्फू मामा एमआईसी मेंबर इंदौर
    1
    इंदौर में प्रशिक्षण शिविर के दौरान भाजपा का डांस हुआ वायरल राजनीतिक गरमाई
कांग्रेस द्वारा भाजपा के नेताओं के डांस पर सवाल खड़े किए 
भाजपा का किला केवल मनोरंजन के लिए किया डांस 
मिस्टी गार्डन में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ 
15 और 16 मार्च को आयोजित हुआ था शिविर
भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शरीर में शामिल हुए थे
एंकर इंदौर में भाजपा के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर के दौरान भाजपा नेताओं के डांस और नोट उड़ाने के मामले में अब राजनीतिक गर्म आ रही है कांग्रेस में जहां एक और आरोप लगाया है तो वहीं किसी और भाजपा ने किसी केवल प्रशिक्षण शिविर के बाद एक मनोरंजन बताया है। 
वियो दरअसल भाजपा के द्वारा मिस्टी गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियां 2026 के तहत 15 और 16 मार्च को एक सिविल का आयोजन किया गया था सिविल के समापन के बाद में भोजन की व्यवस्था भी थी लेकिन उससे पहले फिल्मी गानों पर मिस मेंबर मनीष शर्मा उर्फ मामा सहित कई भाजपा नेताओं में डांस किया जिसमें भाजपा विधायक गोलू शुक्ला भी पहुंचे थे साथी भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा सहित कई भाजपा के नेता शामिल थे इसमें फिल्मी डांस पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं इस डांस को लेकर भाजपा पर कांग्रेस के नेताओं के द्वारा प्रश्न चिन्ह खड़े किए गए उनका कहना है कि भागीरथपुरा में कितनी बड़ी तरसती हुई लोगों की मौत इनको किसी तरह का कोई गम नहीं साथी अपनी अग्निकांड में आठ लोगों की मौत हो गई इन तमाम सवालों के बीच एमआईसी मेंबर मनीष मामा का एक बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उनका कहना है कि शिबिर समाप्त होने के बाद कुछ मनोरंजन के लिए किया गया डांस था केवल जब किसी भी अग्निकांड से पहले ही समाप्त हो चुका था तो यह सवाल गलत है कि अग्निकांड के बाद में इस तरह का डांस किया गया है। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस इस प्रशिक्षण शिविर के बाद में डांस को लेकर आमने-सामने है।
बाइट राकेश सिंह यादव कांग्रेस नेता इंदौर 
बाइट मनीष शर्मा उर्फू मामा एमआईसी मेंबर इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम मुगली प्राचीन बावड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया। यह अभियान जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गोपालसिंह इंजीनियर ने।
    1
    #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान
के अंतर्गत क्षेत्र के ग्राम मुगली प्राचीन बावड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया। 
यह अभियान जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गोपालसिंह इंजीनियर ने।
    user_Rajendra Gangwal
    Rajendra Gangwal
    Ashta, Sehore•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.