logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

220 केवी ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी के प्रयास का पुलिस ने किया पर्दाफाश — त्वरित कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार आगर मालवा - रात्रि में निर्माणाधीन विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार काटकर चोरी करने का प्रयास विफल, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चार आरोपी मौके से गिरफ्तार।_* ▶️ *_घटनास्थल से अर्टिगा वाहन जब्त, पूर्व में हुई तार चोरी की घटना से भी जुड़े हो सकते हैं आरोपी; फरार साथियों की तलाश जारी।_* _जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा सार्वजनिक संपत्ति एवं महत्वपूर्ण विद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए निर्माणाधीन 220 केवी ट्रांसमिशन विद्युत लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली आगर में अपराध क्रमांक 427/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।_ _फरियादी राकेश सिंह लोधी, जो उक्त परियोजना में लेबर कॉन्ट्रेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक्मे सोलर होल्डिंग लिमिटेड द्वारा करणीमाता कंस्ट्रक्शन के माध्यम से उदयपुर, भदवासा से पचौरा तक लगभग 27 किलोमीटर लंबी 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।_ _दिनांक 01 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे, ग्राम लसुल्डी स्थित डुबकिया डोज तालाब के समीप परियोजना में तैनात सुरक्षा कर्मियों को विद्युत तार काटने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि 10-12 अज्ञात व्यक्ति ट्रांसमिशन लाइन के तार काट रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल अन्य कर्मचारियों, प्रोजेक्ट प्रबंधन एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चारों ओर घेराबंदी की गई।_ _पुलिस एवं परियोजना कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप चार आरोपियों को एक अर्टिगा वाहन सहित मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर कटे हुए विद्युत तार लेकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की।_ _प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि दिनांक 30 जुलाई 2026 को इसी निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन से लगभग 600 से 700 मीटर विद्युत तार चोरी किए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही है ।_ *गिरफ्तारशुदा आरोपी* _1.जसवंत पिता प्रेम नारायण जाति राठौड़ (तेली) उम्र 21 साल निवासी सागडिया थाना मोहन बड़ोदिया।_ _2.उदयसिंह पिता कंवरलाल जाति मेघवाल उम्र 18 साल निवासी काशीबरड्डीया आगर।_ _3.विशाल पिता दीपक जाति गवली उम्र निवासी ब्लॉक कॉलोनी आगर_ _4.गोविंद पिता नारायण जाति सेन राजीव गांधी कॉलोनी आगर_ *जप्तशुदा संपत्ति* - 1. वाहन - मारुति आर्टिगा क्रमांक MP13AK4140 कीमती लगभग ₹10 लाख 2. 300 मीटर एल्यूमिनियम वायर कीमती लगभग ₹5 लाख *कुल कीमती लगभग ₹15 लाख का मशरूका* _पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी गए विद्युत तारों की बरामदगी तथा पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।_ _विद्युत ट्रांसमिशन लाइन, शासकीय अधोसंरचना एवं सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ अथवा चोरी जैसे अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।_ _सराहनीय भूमिका - निरीक्षक शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक दिलीप कटारा, प्र आर वकार अली, कृष्णपाल यादव, डायल 112 का चालक अरविन्द दांगी की भूमिका सराहनीय रही।_

12 hrs ago
user_जावेद खान पत्रकार
जावेद खान पत्रकार
आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago

220 केवी ट्रांसमिशन लाइन से तार चोरी के प्रयास का पुलिस ने किया पर्दाफाश — त्वरित कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार आगर मालवा - रात्रि में निर्माणाधीन विद्युत ट्रांसमिशन लाइन से तार काटकर चोरी करने का प्रयास विफल, सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता एवं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चार आरोपी मौके से गिरफ्तार।_* ▶️ *_घटनास्थल से अर्टिगा वाहन जब्त, पूर्व में हुई तार चोरी की घटना से भी जुड़े हो सकते हैं आरोपी; फरार साथियों की तलाश जारी।_* _जिला पुलिस आगर मालवा द्वारा सार्वजनिक संपत्ति एवं महत्वपूर्ण विद्युत परियोजनाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए निर्माणाधीन 220 केवी ट्रांसमिशन विद्युत लाइन से तार चोरी करने वाले गिरोह के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की गई है। थाना कोतवाली आगर में अपराध क्रमांक 427/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।_ _फरियादी राकेश सिंह लोधी, जो उक्त परियोजना में लेबर कॉन्ट्रेक्टर के रूप में कार्यरत हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक्मे सोलर होल्डिंग लिमिटेड द्वारा करणीमाता कंस्ट्रक्शन के माध्यम से उदयपुर, भदवासा से पचौरा तक लगभग 27 किलोमीटर लंबी 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।_ _दिनांक 01 अगस्त 2026 की रात्रि लगभग 12:00 बजे, ग्राम लसुल्डी स्थित डुबकिया डोज तालाब के समीप परियोजना में तैनात सुरक्षा कर्मियों को विद्युत तार काटने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि 10-12 अज्ञात व्यक्ति ट्रांसमिशन लाइन के तार काट रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल अन्य कर्मचारियों, प्रोजेक्ट प्रबंधन एवं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चारों ओर घेराबंदी की गई।_ _पुलिस एवं परियोजना कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप चार आरोपियों को एक अर्टिगा वाहन सहित मौके पर

पकड़ लिया गया, जबकि उनके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर कटे हुए विद्युत तार लेकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की।_ _प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि दिनांक 30 जुलाई 2026 को इसी निर्माणाधीन ट्रांसमिशन लाइन से लगभग 600 से 700 मीटर विद्युत तार चोरी किए गए थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹5 लाख है। पुलिस दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंधों की गहन जांच कर रही है ।_ *गिरफ्तारशुदा आरोपी* _1.जसवंत पिता प्रेम नारायण जाति राठौड़ (तेली) उम्र 21 साल निवासी सागडिया थाना मोहन बड़ोदिया।_ _2.उदयसिंह पिता कंवरलाल जाति मेघवाल उम्र 18 साल निवासी काशीबरड्डीया आगर।_ _3.विशाल पिता दीपक जाति गवली उम्र निवासी ब्लॉक कॉलोनी आगर_ _4.गोविंद पिता नारायण जाति सेन राजीव गांधी कॉलोनी आगर_ *जप्तशुदा संपत्ति* - 1. वाहन - मारुति आर्टिगा क्रमांक MP13AK4140 कीमती लगभग ₹10 लाख 2. 300 मीटर एल्यूमिनियम वायर कीमती लगभग ₹5 लाख *कुल कीमती लगभग ₹15 लाख का मशरूका* _पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन में पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, चोरी गए विद्युत तारों की बरामदगी तथा पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।_ _विद्युत ट्रांसमिशन लाइन, शासकीय अधोसंरचना एवं सार्वजनिक संपत्ति से छेड़छाड़ अथवा चोरी जैसे अपराध अत्यंत गंभीर प्रकृति के हैं। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।_ _सराहनीय भूमिका - निरीक्षक शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक दिलीप कटारा, प्र आर वकार अली, कृष्णपाल यादव, डायल 112 का चालक अरविन्द दांगी की भूमिका सराहनीय रही।_

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बैग लेस दिवस पर इको क्लब सदस्यों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    1
    बैग लेस दिवस पर इको क्लब सदस्यों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश शाजापुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बी.के.एस.एन. शासकीय महाविद्यालय, शाजापुर में रविवार दोपहर 12 बजे के करीब "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण के लिए युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
    1
    प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
शाजापुर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बी.के.एस.एन. शासकीय महाविद्यालय, शाजापुर में रविवार दोपहर 12 बजे के करीब "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत महाविद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरित एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण के लिए युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आलोट खेत पर तार फेंसिंग के लिए दिलीप जी पाटन से संपर्क कीजिए +91 96446 59094
    1
    आलोट खेत पर तार फेंसिंग के लिए दिलीप जी पाटन से संपर्क कीजिए 
+91 96446 59094
    user_Arjun rathore2994
    Arjun rathore2994
    Alliance church आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लाखों की लागत से बना अतिरिक्त कक्ष उपेक्षा की भेंट, गंदगी और कांटेदार झाड़ियों से घिरा भवन; रखरखाव के अभाव में जर्जर होने की कगार पर सरकारी संपत्ति मोहन बड़ोदिया | राजेश जामलिया विकासखंड मोहन बड़ोदिया के ग्राम मोहना स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परिसर में लाखों रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष इन दिनों विभागीय उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए इस भवन के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर में ऊंची घास, कांटेदार झाड़ियां और जंगली पौधे उग आने से भवन की सुंदरता पूरी तरह खत्म हो गई है। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने के कारण भवन धीरे-धीरे जर्जर होने की स्थिति में पहुंचता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर नए विद्यालय भवन, अतिरिक्त कक्ष और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराती है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में शिक्षा मिल सके। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन भवनों के संरक्षण और रखरखाव की ओर संबंधित विभाग और विद्यालय प्रबंधन का ध्यान नहीं रहता। इसका परिणाम यह है कि लाखों रुपए की लागत से बनी सरकारी संपत्ति समय से पहले ही बदहाल होने लगती है। ग्रामीणों ने बताया कि अतिरिक्त कक्ष के आसपास लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण झाड़ियां इतनी घनी हो गई हैं कि भवन तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। बरसात के मौसम में इन झाड़ियों में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के छिपे रहने की आशंका बनी रहती है, जिससे विद्यालय आने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की साफ-सफाई, रंग-रोगन और नियमित रखरखाव नहीं कराया गया तो आने वाले समय में यह अतिरिक्त कक्ष पूरी तरह जर्जर होकर अनुपयोगी हो सकता है। इससे सरकार द्वारा खर्च की गई लाखों रुपए की राशि व्यर्थ साबित होगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग तत्काल इस ओर ध्यान देकर परिसर की साफ-सफाई कराए, झाड़ियों को हटवाए तथा भवन का संरक्षण सुनिश्चित करे। सरकारी संपत्ति के संरक्षण की जिम्मेदारी तय हो ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में निर्मित भवन केवल निर्माण तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यदि जिम्मेदार अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें तो सरकारी भवन वर्षों तक सुरक्षित रह सकते हैं और विद्यार्थियों को उनका पूरा लाभ मिल सकेगा। क्या बोले प्राचार्य इस संबंध में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय मोहना के प्राचार्य नंदकिशोर अंबावटीया ने बताया कि "वर्तमान में इस अतिरिक्त कक्ष का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसी कारण इसकी नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है।" बीआरसी ने दिया जांच का आश्वासन जब इस संबंध में भास्कर प्रतिनिधि ने बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया से चर्चा की तो उन्होंने कहा, "मुझे आपके माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराकर अतिरिक्त कक्ष का संरक्षण किया जाएगा, ताकि सरकारी धन से निर्मित यह भवन आने वाले वर्षों तक विद्यार्थियों के उपयोग में आ सके।
    1
    लाखों की लागत से बना अतिरिक्त कक्ष उपेक्षा की भेंट, गंदगी और कांटेदार झाड़ियों से घिरा भवन; रखरखाव के अभाव में जर्जर होने की कगार पर सरकारी संपत्ति
मोहन बड़ोदिया | राजेश जामलिया
विकासखंड मोहन बड़ोदिया के ग्राम मोहना स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परिसर में लाखों रुपए की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष इन दिनों विभागीय उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाए गए इस भवन के चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। परिसर में ऊंची घास, कांटेदार झाड़ियां और जंगली पौधे उग आने से भवन की सुंदरता पूरी तरह खत्म हो गई है। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव नहीं होने के कारण भवन धीरे-धीरे जर्जर होने की स्थिति में पहुंचता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार प्रत्येक वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रुपए खर्च कर नए विद्यालय भवन, अतिरिक्त कक्ष और अन्य आधारभूत सुविधाओं का निर्माण कराती है, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर वातावरण में शिक्षा मिल सके। लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन भवनों के संरक्षण और रखरखाव की ओर संबंधित विभाग और विद्यालय प्रबंधन का ध्यान नहीं रहता। इसका परिणाम यह है कि लाखों रुपए की लागत से बनी सरकारी संपत्ति समय से पहले ही बदहाल होने लगती है।
ग्रामीणों ने बताया कि अतिरिक्त कक्ष के आसपास लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण झाड़ियां इतनी घनी हो गई हैं कि भवन तक पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। बरसात के मौसम में इन झाड़ियों में सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के छिपे रहने की आशंका बनी रहती है, जिससे विद्यालय आने वाले बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते भवन की साफ-सफाई, रंग-रोगन और नियमित रखरखाव नहीं कराया गया तो आने वाले समय में यह अतिरिक्त कक्ष पूरी तरह जर्जर होकर अनुपयोगी हो सकता है। इससे सरकार द्वारा खर्च की गई लाखों रुपए की राशि व्यर्थ साबित होगी। ग्रामीणों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग तत्काल इस ओर ध्यान देकर परिसर की साफ-सफाई कराए, झाड़ियों को हटवाए तथा भवन का संरक्षण सुनिश्चित करे।
सरकारी संपत्ति के संरक्षण की जिम्मेदारी तय हो
ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालयों में निर्मित भवन केवल निर्माण तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उनका नियमित रखरखाव भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए। यदि जिम्मेदार अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करें और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें तो सरकारी भवन वर्षों तक सुरक्षित रह सकते हैं और विद्यार्थियों को उनका पूरा लाभ मिल सकेगा।
क्या बोले प्राचार्य
इस संबंध में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय मोहना के प्राचार्य नंदकिशोर अंबावटीया ने बताया कि "वर्तमान में इस अतिरिक्त कक्ष का उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसी कारण इसकी नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है।"
बीआरसी ने दिया जांच का आश्वासन
जब इस संबंध में भास्कर प्रतिनिधि ने बीआरसी गोकुल प्रसाद कुलमिया से चर्चा की तो उन्होंने कहा, "मुझे आपके माध्यम से इस मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद विद्यालय परिसर की साफ-सफाई कराकर अतिरिक्त कक्ष का संरक्षण किया जाएगा, ताकि सरकारी धन से निर्मित यह भवन आने वाले वर्षों तक विद्यार्थियों के उपयोग में आ सके।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *ग्राम कायरा की बहू जया जोशी ने किया सुसनेर क्षेत्र का नाम रोशन बनी बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट* *अभिनेत्री ( संध्या राठी ) दीपिका सिंह ने किया सम्मानित*
    1
    *ग्राम कायरा की बहू जया जोशी  ने किया सुसनेर क्षेत्र का नाम रोशन बनी बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट*

 *अभिनेत्री ( संध्या राठी ) दीपिका सिंह ने किया सम्मानित*
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सालरिया गौ अभ्यारण्य पहुंचे कलेक्टर और SP | गौ पूजन के बाद लिया व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने सालरिया स्थित कामधेनु गौ अभ्यारण्य का निरीक्षण किया। इस दौरान गौ पूजन, पौधरोपण तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखें पूरी रिपोर्ट। 👉 हर खबर, आपके साथ 🙏 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें, Channel को Subscribe करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें। #Hashtags #SusnerNews #AgarMalwa #KamdhenuGaushala #Salaria #Collector #SP #Gaushala #CowProtection #MPNews #BreakingNews #HindiNews #Plantation #GauPoojan #ViralNews #LocalNews Tags Susner News, Agar Malwa News, Salaria Gaushala, Kamdhenu Gaushala, Collector Inspection, SP Inspection, Dr Sher Singh Meena, Dilip Kumar Soni, Gau Poojan, Plantation, MP News, Hindi News, Breaking News, Cow Protection, Local News, Susner, Agar Malwa, News Today, Viral News, Latest News @Tags @CollectorMP @MPPolice @CMMadhyaPradesh @News @HindiNews @BreakingNews @LocalNews
    1
    सालरिया गौ अभ्यारण्य पहुंचे कलेक्टर और SP | गौ पूजन के बाद लिया व्यवस्थाओं का जायजा
कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने सालरिया स्थित कामधेनु गौ अभ्यारण्य का निरीक्षण किया। इस दौरान गौ पूजन, पौधरोपण तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देखें पूरी रिपोर्ट।
👉 हर खबर, आपके साथ
🙏 वीडियो पसंद आए तो Like करें, Share करें, Channel को Subscribe करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें।
#Hashtags
#SusnerNews #AgarMalwa #KamdhenuGaushala #Salaria #Collector #SP #Gaushala #CowProtection #MPNews #BreakingNews #HindiNews #Plantation #GauPoojan #ViralNews #LocalNews
Tags
Susner News, Agar Malwa News, Salaria Gaushala, Kamdhenu Gaushala, Collector Inspection, SP Inspection, Dr Sher Singh Meena, Dilip Kumar Soni, Gau Poojan, Plantation, MP News, Hindi News, Breaking News, Cow Protection, Local News, Susner, Agar Malwa, News Today, Viral News, Latest News
@Tags
@CollectorMP @MPPolice @CMMadhyaPradesh @News @HindiNews @BreakingNews @LocalNews
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • छापीहेड़ा में निराश्रित गोवंश हटाने की कार्रवाई पर विवाद, किसानों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच हाथापाई, गुस्साए किसानों ने संडावता नाके पर किया चक्का जाम छापीहेड़ा में निराश्रित गोवंश हटाने की कार्रवाई पर विवाद, किसानों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच हाथापाई, गुस्साए किसानों ने संडावता नाके पर किया चक्का जाम 2 अगस्त 2026 छापीहेड़ा,राजगढ़ जिले में निराश्रित गोवंश को सड़कों से हटाने के लिए जिला प्रशासन के आदेश के बाद छापीहेड़ा नगर में बड़ा विवाद सामने आया है। नगर परिषद द्वारा सड़क से गोवंश हटाने की कार्रवाई के दौरान पास के ग्राम जटामढ़ी के किसानों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी हाथापाई में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गोवंश हटाए जाने का किसानों ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। घटना से नाराज किसानों ने संडावता नाके पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। समझने के बाद सभी गुस्साए किसान थाने पहुंचे । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया और भीड़ को नियंत्रित किया गया। हाथापाई में चोटिल हुए किसानों की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन द्वारा निराश्रित गोवंश को सड़कों से हटाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, तो ऐसे विरोध के बीच इन आदेशों का पालन कैसे होगा? गोर करने वाली बात यह हे कि छापीहेड़ा के गोसेवक कई बार छापीहेड़ा में गोशाला की मांग कर चुके हे लेकिन उनकी आवाज भी जवाबदारों तक नहीं पहुंच रही क्या नगर परिषद छापीहेड़ा आगे भी सड़कों से निराश्रित गोवंश हटाने की कार्रवाई जारी रखेगी? या फिर प्रशासन इस पूरे मामले में कोई नई व्यवस्था लागू करेगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में साफ होंगे।
    1
    छापीहेड़ा में निराश्रित गोवंश हटाने की कार्रवाई पर विवाद, किसानों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच हाथापाई, गुस्साए किसानों ने संडावता नाके पर किया चक्का जाम

छापीहेड़ा में निराश्रित गोवंश हटाने की कार्रवाई पर विवाद, किसानों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच हाथापाई, गुस्साए किसानों ने संडावता नाके पर किया चक्का जाम
2 अगस्त 2026
छापीहेड़ा,राजगढ़ जिले में निराश्रित गोवंश को सड़कों से हटाने के लिए जिला प्रशासन के आदेश के बाद छापीहेड़ा नगर में बड़ा विवाद सामने आया है। नगर परिषद द्वारा सड़क से गोवंश हटाने की कार्रवाई के दौरान पास के ग्राम जटामढ़ी के किसानों और नगर परिषद कर्मचारियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कहासुनी हाथापाई में बदल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क से गोवंश हटाए जाने का किसानों ने विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
घटना से नाराज किसानों ने संडावता नाके पर चक्का जाम कर दिया, जिससे कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही छापीहेड़ा थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों और समाज के वरिष्ठ लोगों ने भी दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। 
समझने के बाद सभी गुस्साए किसान थाने पहुंचे ।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया और भीड़ को नियंत्रित किया गया। 
हाथापाई में चोटिल हुए किसानों की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला प्रशासन द्वारा निराश्रित गोवंश को सड़कों से हटाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, तो ऐसे विरोध के बीच इन आदेशों का पालन कैसे होगा?
गोर करने वाली बात यह हे कि छापीहेड़ा के गोसेवक कई बार छापीहेड़ा में गोशाला की मांग कर चुके हे लेकिन उनकी आवाज भी जवाबदारों तक नहीं पहुंच रही 
क्या नगर परिषद छापीहेड़ा आगे भी सड़कों से निराश्रित गोवंश हटाने की कार्रवाई जारी रखेगी? या फिर प्रशासन इस पूरे मामले में कोई नई व्यवस्था लागू करेगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में साफ होंगे।
    user_SHRAWAN AGRAWAL
    SHRAWAN AGRAWAL
    Computer service खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.