logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। अमेठी - जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप कालिकन परिसर में हुआ कार्यक्रम। सपा नेत्री एवं महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह की देखरेख में सम्मेलन। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों पर हुआ संवाद। गुंजन सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद करने का किया गया आह्वान। मिशन-2027 को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर। आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सम्मेलन में पहुंचे।

1 hr ago
user_M news
M news
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। अमेठी - जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप कालिकन परिसर में हुआ कार्यक्रम। सपा नेत्री एवं महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह की देखरेख में सम्मेलन। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों पर हुआ संवाद। गुंजन सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद करने का किया गया आह्वान। मिशन-2027 को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर। आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सम्मेलन में पहुंचे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर पंच सम्मेलन आयोजित।* *जनप्रतिनिधियों को दी गई योजना की विस्तृत जानकारी। *ग्रामीणों और श्रमिकों को मिलेंगे अधिक रोजगार एवं बेहतर आजीविका के अवसर।* अमेठी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) योजना के संबंध में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिलाधिकारी संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, डीसी मनरेगा शेर बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीसी मनरेगा शेर बहादुर सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 100 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही श्रमिकों को मिलने वाली दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। इससे ग्रामीण श्रमिकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अब केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक ही सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ग्रामीण संपर्क मार्गों के विकास, सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण, कृषि एवं आजीविका से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ गांवों के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार के दिनों में वृद्धि तथा मजदूरी दर बढ़ने से ग्रामीण श्रमिकों की आय में सीधा लाभ पहुंचेगा। साथ ही गांवों में बनने वाली परिसंपत्तियां कृषि उत्पादन, जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करेंगी, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत के विकास की नई आधारशिला साबित होगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने तथा मजदूरी में वृद्धि से गरीब एवं श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही गांवों में विकास कार्यों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और लोगों को रोजगार के लिए पलायन करने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे गांवों का विकास तेज होगा और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मेलन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने योजना से संबंधित विभिन्न सुझाव एवं जिज्ञासाएं भी प्रस्तुत कीं, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना को ग्रामीण विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। *जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*
    4
    *विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर पंच सम्मेलन आयोजित।*
*जनप्रतिनिधियों को दी गई योजना की विस्तृत जानकारी।
*ग्रामीणों और श्रमिकों को मिलेंगे अधिक रोजगार एवं बेहतर आजीविका के अवसर।*
अमेठी। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) योजना के संबंध में पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मा. जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, जिलाधिकारी संजय चौहान, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, डीसी मनरेगा शेर बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डीसी मनरेगा शेर बहादुर सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को प्रतिवर्ष 100 दिनों के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाती थी, जिसे बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही श्रमिकों को मिलने वाली दैनिक मजदूरी 252 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। इससे ग्रामीण श्रमिकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी तथा उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत अब केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक ही सीमित न रहकर ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ग्रामीण संपर्क मार्गों के विकास, सामुदायिक परिसंपत्तियों के निर्माण, कृषि एवं आजीविका से जुड़े कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ-साथ गांवों के समग्र विकास को भी गति मिलेगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से योजना की जानकारी प्रत्येक पात्र ग्रामीण तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि रोजगार के दिनों में वृद्धि तथा मजदूरी दर बढ़ने से ग्रामीण श्रमिकों की आय में सीधा लाभ पहुंचेगा। साथ ही गांवों में बनने वाली परिसंपत्तियां कृषि उत्पादन, जल संरक्षण और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करेंगी, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत के विकास की नई आधारशिला साबित होगी। उन्होंने कहा कि रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 दिन किए जाने तथा मजदूरी में वृद्धि से गरीब एवं श्रमिक परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही गांवों में विकास कार्यों की संख्या बढ़ने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे और लोगों को रोजगार के लिए पलायन करने की आवश्यकता कम होगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं तथा पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। इससे गांवों का विकास तेज होगा और ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मेलन के दौरान जनप्रतिनिधियों ने योजना से संबंधित विभिन्न सुझाव एवं जिज्ञासाएं भी प्रस्तुत कीं, जिनका अधिकारियों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि योजना के अंतर्गत पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया गया है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना को ग्रामीण विकास एवं श्रमिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके सफल क्रियान्वयन हेतु सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
*जिला सूचना कार्यालय अमेठी द्वारा जारी।*
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • RBI गवर्नर ने बताया, कब लॉन्च होंगे प्लास्टिक नोट
    1
    RBI गवर्नर ने बताया, कब लॉन्च होंगे प्लास्टिक नोट
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ‘न्यू लोटस गेमिंग’ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का किया पर्दाफाश के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने क्या कहा थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ‘न्यू लोटस गेमिंग’ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, विभिन्न बैंकों की पासबुक/चेकबुक, एटीएम कार्ड एवं क्यूआर कोड सहित अन्य सामग्री बरामद कर, की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट ।
    1
    थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ‘न्यू लोटस गेमिंग’ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का किया पर्दाफाश के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने क्या कहा
थाना कुण्डा पुलिस द्वारा ‘न्यू लोटस गेमिंग’ अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 01 अभियुक्त सौरभ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ऑनलाइन सट्टेबाजी में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट, विभिन्न बैंकों की पासबुक/चेकबुक, एटीएम कार्ड एवं क्यूआर कोड सहित अन्य सामग्री बरामद कर, की जा रही अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार की बाइट ।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए। डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    1
    मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी
सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए।
डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है।
उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा।
संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_Navbharat Times
    Navbharat Times
    Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जर्जर मकान गिरने से 6 लोगों की मौत का मामला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रोहित मिश्रा पहुंचे, प्रतापगढ़। जर्जर मकान गिरने से 6 लोगों की मौत का मामला, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रोहित मिश्रा पहुंचे, इकलौते बचे अमन श्रीवास्तव से मिलकर बंधाया ढांढस, घटना के प्रति संवेदना व्यक्त कर जताया दुःख, इस घटना से मुझे बहुत ठेस पहुँचा है,यह अपूर्णीय क्षति है : रोहित मिश्रा, परिजनों ने घायल अमन को नौकरी दिलाने की मांग की, मुख्यमंत्री जी से मिलकर अमन को नौकरी दिलाने का करूंगा प्रयास : प्रदेश अध्यक्ष, नगर के महुली में छत ढहने से हुई थी 6 लोगों की मौत,
    1
    जर्जर मकान गिरने से 6 लोगों की मौत का मामला,
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रोहित मिश्रा पहुंचे, 
प्रतापगढ़।
जर्जर मकान गिरने से 6 लोगों की मौत का मामला,
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रोहित मिश्रा पहुंचे, 
इकलौते बचे अमन श्रीवास्तव से मिलकर बंधाया ढांढस,
घटना के प्रति संवेदना व्यक्त कर जताया दुःख,
इस घटना से मुझे बहुत ठेस पहुँचा है,यह अपूर्णीय क्षति है : रोहित मिश्रा,
परिजनों ने घायल अमन को नौकरी दिलाने की मांग की,
मुख्यमंत्री जी से मिलकर अमन को नौकरी दिलाने का करूंगा प्रयास : प्रदेश अध्यक्ष,
नगर के महुली में छत ढहने से हुई थी 6 लोगों की मौत,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रायबरेली में 8 अगस्त 2026 को सिविल लाइन चौकी प्रभारी एसआई कपिल चौहान और उनकी टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए रवि शंकर नाम के छात्र का खोया हुआ बैग सुरक्षित ढूंढ निकाला रायबरेली में 8 अगस्त 2026 को सिविल लाइन चौकी प्रभारी एसआई कपिल चौहान और उनकी टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए रवि शंकर नाम के छात्र का खोया हुआ बैग सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसे वापस सौंप दिया। छात्र का यह बैग 31 जुलाई को ऑटो में छूट गया था, जिसमें उसके जरूरी दस्तावेज और सामान थे।
    1
    रायबरेली में 8 अगस्त 2026 को सिविल लाइन चौकी प्रभारी एसआई कपिल चौहान और उनकी टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए रवि शंकर नाम के छात्र का खोया हुआ बैग सुरक्षित ढूंढ निकाला
रायबरेली में 8 अगस्त 2026 को सिविल लाइन चौकी प्रभारी एसआई कपिल चौहान और उनकी टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए रवि शंकर नाम के छात्र का खोया हुआ बैग सुरक्षित ढूंढ निकाला और उसे वापस सौंप दिया। छात्र का यह बैग 31 जुलाई को ऑटो में छूट गया था, जिसमें उसके जरूरी दस्तावेज और सामान थे।
    user_Pankaj
    Pankaj
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • प्रतापगढ़: महुली हादसे में 6 मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रतापगढ़ के महुली में जर्जर मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद अब पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा आज महुली पहुंचे और हादसे में इकलौते बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। रोहित मिश्रा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे से उन्हें बेहद ठेस पहुंची है और यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं परिजनों ने घायल अमन को नौकरी दिलाने की मांग रखी। प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अमन को नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगे।
    2
    प्रतापगढ़: महुली हादसे में 6 मौतों के बाद पीड़ित परिवार से मिले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष

प्रतापगढ़ के महुली में जर्जर मकान की छत ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद अब पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा आज महुली पहुंचे और हादसे में इकलौते बचे अमन श्रीवास्तव से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।
रोहित मिश्रा ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि इस हादसे से उन्हें बेहद ठेस पहुंची है और यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं परिजनों ने घायल अमन को नौकरी दिलाने की मांग रखी। प्रदेश अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि वह मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अमन को नौकरी दिलाने का प्रयास करेंगे।
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.