मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए। डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

- गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता* *सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।1
- सहारनपुर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शिव भक्तों का भव्य स्वागत सहारनपुर। सावन के पावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम की ओर से किए गए इस स्वागत से शिवभक्तों में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। आसमान से बरसते फूलों के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने भी इस स्वागत को श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वीकार किया। सहारनपुर में कांवड़ यात्रा का यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।1
- कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतराता हुआ युवती का ,मिला शव सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक खंड 16 नहर में युवती ने छलांग लगा दी थी,, जहां पर एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी में सर्च अभियान जारी किया लेकिन वह 8 घंटे के सर्च अभियान के दौरान खाली हाथ लौटी,तो वही 48 घंटे बीच जाने की पश्चात घटना स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतरता हुआ युवती का शव मिला क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- अमेठी - जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप कालिकन परिसर में हुआ कार्यक्रम। सपा नेत्री एवं महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह की देखरेख में सम्मेलन। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों पर हुआ संवाद। गुंजन सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद करने का किया गया आह्वान। मिशन-2027 को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर। आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सम्मेलन में पहुंचे। अमेठी - जिले के आदि शक्ति एवं पौराणिक स्थल कालिकन धाम में सपा का विशाल जनसंवाद सम्मेलन हुआ आयोजित। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय के समीप कालिकन परिसर में हुआ कार्यक्रम। सपा नेत्री एवं महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह की देखरेख में सम्मेलन। सपा जिलाध्यक्ष राम उदित यादव रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के मुद्दों पर हुआ संवाद। गुंजन सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर साधा निशाना। सपा प्रवक्ता राजेश मिश्र ने प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल। कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर जनसंवाद करने का किया गया आह्वान। मिशन-2027 को लेकर बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर दिया जोर। आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सम्मेलन में पहुंचे।4
- नेपाल को पुनः वैदिक_सनातन_हिन्दू_राष्ट्र_अधिराज्य घोषित किया गया।1
- आयुष्मान योजना से 67 हजार से अधिक लाभार्थियों का मुफ्त इलाज आयुष्मान योजना में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर अमेठी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फैमिली कवरेज के मामले में जिले को छठा स्थान मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि योजना के तहत अब तक 67,759 लाभार्थियों का विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क उपचार कराया जा चुका है। इसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जिले में 2,16,814 परिवारों के 9,37,032 लाभार्थी योजना के दायरे में हैं। इनमें से 6,24,529 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य विवरण में संशोधन भी कराया जा सकता है। इसके लिए लाभार्थी नजदीकी सीएचसी पर प्रार्थना-पत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करें। सत्यापन के बाद संशोधन किया जाएगा। उन्होंने पात्र लोगों से जल्द कार्ड बनवाने की अपील की, ताकि जरूरत पड़ने पर कैशलेस उपचार का लाभ मिल सके।1
- सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1
- यह वह सकसियत है जो अपनी काबलियत के कारण जाने जाते रहे हैं जिन्होंने सत्ता के विपरीत भी अपनी जनता का विश्वास क़ायम और मेहनत से जनता के दिलो पर राज करते रहे शत शत नमन1
- खेत में झटका मशीन से 4 वर्षीय बच्ची की मौत; करंट लगने से हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर गांव में खेत में लगी झटका मशीन की तार की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जिससे गांव में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार के अनुसार, घरवासपुर निवासी किसान मुरारी पांडेय के खेत में कुछ दूरी पर एक झटका मशीन लगी हुई थी। शनिवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे, इमरान की चार वर्षीय बेटी साजिया घर के पास खेलते-खेलते खेत की तरफ पहुंच गई। खेलते हुए साजिया अचानक झटका मशीन की तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत साजिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साजिया की मां रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि साजिया तीन बहनों में दूसरी थी। परिवार ने पहले भी अपनी एक बेटी खो दी थी, और अब उनकी केवल डेढ़ साल की एक छोटी बेटी बची है। साजिया के पिता इमरान मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में पंचनामा किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।2