गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता* *सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता* *सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
- गहरे तालाबों में जलकुंभी निकालने का आदेश! पंचायत कर्मचारियों ने जताई सुरक्षा को लेकर चिंता* *सुल्तानपुर* कुड़वार- विकासखंड कुड़वार में पंचायत(सफाई कर्मचारी )कर्मचारियों के बीच उस समय असंतोष देखने को मिला जब कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा महिला एवं पुरुष पंचायत कर्मचारियों को गहरे तालाबों में उतरकर जलकुंभी हटाने के निर्देश दिए गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि बरसात के मौसम में तालाबों का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में गहरे पानी में उतरकर कार्य कराना जोखिम भरा है। उनका कहना है कि तालाबों में जहरीले सांप, बिच्छू तथा अन्य जलीय जीवों का खतरा बना रहता है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। कर्मचारियों का आरोप है कि पर्याप्त सुरक्षा उपकरण, लाइफ जैकेट, दस्ताने, बूट या अन्य सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराए बिना इस प्रकार का कार्य कराना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जलकुंभी हटाने के लिए सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएं तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।1
- सहारनपुर में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शिव भक्तों का भव्य स्वागत सहारनपुर। सावन के पावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान सहारनपुर में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। नगर निगम की ओर से किए गए इस स्वागत से शिवभक्तों में उत्साह और उमंग की लहर दौड़ गई। आसमान से बरसते फूलों के बीच हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। कांवड़ियों ने भी इस स्वागत को श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वीकार किया। सहारनपुर में कांवड़ यात्रा का यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा।1
- कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतराता हुआ युवती का ,मिला शव सुल्तानपुर जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा सहायक खंड 16 नहर में युवती ने छलांग लगा दी थी,, जहां पर एनडीआरएफ की टीम लगातार पानी में सर्च अभियान जारी किया लेकिन वह 8 घंटे के सर्च अभियान के दौरान खाली हाथ लौटी,तो वही 48 घंटे बीच जाने की पश्चात घटना स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर कादीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में फाटक के पास उतरता हुआ युवती का शव मिला क्षेत्राधिकारी की बाइट1
- नेपाल को पुनः वैदिक_सनातन_हिन्दू_राष्ट्र_अधिराज्य घोषित किया गया।1
- आयुष्मान योजना से 67 हजार से अधिक लाभार्थियों का मुफ्त इलाज आयुष्मान योजना में अमेठी प्रदेश में छठे स्थान पर अमेठी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में अमेठी ने प्रदेश में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। फैमिली कवरेज के मामले में जिले को छठा स्थान मिला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि योजना के तहत अब तक 67,759 लाभार्थियों का विभिन्न सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क उपचार कराया जा चुका है। इसके एवज में अस्पतालों को 97 करोड़ 29 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। जिले में 2,16,814 परिवारों के 9,37,032 लाभार्थी योजना के दायरे में हैं। इनमें से 6,24,529 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि आयुष्मान कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि समेत अन्य विवरण में संशोधन भी कराया जा सकता है। इसके लिए लाभार्थी नजदीकी सीएचसी पर प्रार्थना-पत्र और जरूरी दस्तावेज जमा करें। सत्यापन के बाद संशोधन किया जाएगा। उन्होंने पात्र लोगों से जल्द कार्ड बनवाने की अपील की, ताकि जरूरत पड़ने पर कैशलेस उपचार का लाभ मिल सके।1
- यह वह सकसियत है जो अपनी काबलियत के कारण जाने जाते रहे हैं जिन्होंने सत्ता के विपरीत भी अपनी जनता का विश्वास क़ायम और मेहनत से जनता के दिलो पर राज करते रहे शत शत नमन1
- सुल्तानपुर में सामुदायिक शौचालय केयरटेकरों ने सौंपा मांग पत्र; लंबित मानदेय और निजी खातों में DBT भुगतान की मांग सुल्तानपुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत सामुदायिक शौचालय केयरटेकरों ने अपनी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। 'सामुदायिक शौचालय केयर टेकर एसोसिएशन' ने शनिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित यह मांग पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें लंबित मानदेय, भुगतान में देरी और जर्जर शौचालयों जैसी समस्याओं का जिक्र किया गया है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने सुल्तानपुर जिले में लंबे समय से लंबित मानदेय के तत्काल भुगतान की मांग की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि किसी भी केयरटेकर को बिना उचित कारण और विभागीय जांच के मनमाने ढंग से सेवा से न हटाया जाए। केयरटेकरों ने मानदेय भुगतान की वर्तमान प्रणाली पर भी आपत्ति जताई है। वर्तमान में मानदेय स्वयं सहायता समूहों के खातों में भेजा जाता है, जिससे भुगतान में देरी होती है और उन्हें अनावश्यक दबाव का सामना करना पड़ता है। एसोसिएशन ने मांग की है कि मानदेय का भुगतान सीधे केयरटेकर के व्यक्तिगत बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया जाए। यदि राशि समूह के खाते में आती है, तो उसे एक सप्ताह के भीतर केयरटेकर के खाते में हस्तांतरित किया जाना अनिवार्य हो। एसोसिएशन ने जर्जर सामुदायिक शौचालयों के तत्काल निरीक्षण, मरम्मत और आवश्यक उपकरणों/संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की है। साथ ही, कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक सफाई सामग्री और अन्य सुविधाएं नियमित आधार पर उपलब्ध कराने की बात कही गई है। केयरटेकरों ने सभी ब्लॉकों में तत्काल बैठकें बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनने और मौके पर ही उनका निस्तारण सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। संगठन के अध्यक्ष और संस्थापक शनि कुमार ने कहा कि केयरटेकरों की समस्याओं का समय पर समाधान न होने से स्वच्छता व्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।1
- मुख्यमंत्री के स्वागत में जुटे भाजपा नेता बसंत लाल कन्नौजिया, बोले— आज आलापुर-जलालपुर के विकास का लिखा जाएगा नया अध्याय अहिरौली गोविंद साहब में मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को लेकर भाजपा नेताओं ने तेज किया जनसंपर्क, बसंत लाल कन्नौजिया ने किया जन-जन से पहुंचने का आह्वान* *"मुख्यमंत्री का संदेश सुनें, विकास की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं"— बसंत लाल कन्नौजिया* आलापुर/अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित अहिरौली गोविंद साहब आगमन एवं विशाल जनसभा को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां अपने चरम पर हैं। इसी क्रम में बसखारी विकास खण्ड के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बसंत लाल कन्नौजिया ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील करते हुए सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत किया है। बसंत लाल कन्नौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि आलापुर, जलालपुर और पूरे अम्बेडकरनगर जनपद के विकास की नई दिशा तय करने वाला ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के करकमलों से जनपद को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिससे क्षेत्र के आधारभूत ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अहिरौली गोविंद साहब पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करें, उनके उद्बोधन को गंभीरता से सुनें तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की सोच को अपने जीवन में अपनाते हुए समाज के अन्य लोगों तक भी उसका संदेश पहुंचाएं। बसंत लाल कन्नौजिया ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और जनहित की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दौरा अम्बेडकरनगर के लिए नई संभावनाओं और नई उपलब्धियों का द्वार खोलने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि जनता का उत्साह बता रहा है कि मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर पूरे क्षेत्र में अभूतपूर्व माहौल है और जनसभा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने अंत में सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे अनुशासन और उत्साह के साथ जनसभा में सहभागी बनें तथा विकास की इस ऐतिहासिक यात्रा के साक्षी बनें।1
- सोशल मीडिया पर वायरल 22 साल बाद फिर साथ दिखे सनी देओल और प्रीती जिंटा लखनऊ में फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सनी देओल और प्रीति जिंटा एक बार फिर साथ नजर आई। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह भर दिया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। निर्देशक राजकुमार संतोषी की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की दर्दनाक कहानी, संघर्ष और इंसानी रिश्तों को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। फिल्म में शबाना आज़मी, अली फज़ल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही 'बंटवारा 1947' को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। लंबे समय बाद सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।1