खेत में झटका मशीन से 4 वर्षीय बच्ची की मौत; करंट लगने से हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर गांव में खेत में लगी झटका मशीन की तार की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जिससे गांव में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार के अनुसार, घरवासपुर निवासी किसान मुरारी पांडेय के खेत में कुछ दूरी पर एक झटका मशीन लगी हुई थी। शनिवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे, इमरान की चार वर्षीय बेटी साजिया घर के पास खेलते-खेलते खेत की तरफ पहुंच गई। खेलते हुए साजिया अचानक झटका मशीन की तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत साजिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साजिया की मां रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि साजिया तीन बहनों में दूसरी थी। परिवार ने पहले भी अपनी एक बेटी खो दी थी, और अब उनकी केवल डेढ़ साल की एक छोटी बेटी बची है। साजिया के पिता इमरान मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में पंचनामा किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खेत में झटका मशीन से 4 वर्षीय बच्ची की मौत; करंट लगने से हुई घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के घरवासपुर गांव में खेत में लगी झटका मशीन की तार की चपेट में आने से एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। यह घटना शनिवार दोपहर को हुई, जिससे गांव में शोक का माहौल है। पीड़ित परिवार के अनुसार, घरवासपुर निवासी किसान मुरारी पांडेय के खेत में कुछ दूरी पर एक झटका मशीन लगी हुई थी। शनिवार को दोपहर लगभग 11:30 बजे, इमरान की चार वर्षीय बेटी साजिया घर के पास खेलते-खेलते खेत की तरफ पहुंच गई। खेलते हुए साजिया अचानक झटका मशीन की तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन तुरंत
साजिया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साजिया की मां रुबीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि साजिया तीन बहनों में दूसरी थी। परिवार ने पहले भी अपनी एक बेटी खो दी थी, और अब उनकी केवल डेढ़ साल की एक छोटी बेटी बची है। साजिया के पिता इमरान मुंबई में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि मामले में पंचनामा किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- मनुष्य का पहला आहार सात्विक था-डॉ. यशमंत सिंह, आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं; राणा प्रताप कॉलेज में संगोष्ठी सुलतानपुर के राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक संगोष्ठी में संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. यशमंत सिंह ने कहा कि मनुष्य का पहला आहार सात्विक था और आदिमानव को मांसाहारी बताना तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि सृष्टि में शाकाहार पहले आया है, जबकि मांस का सेवन हमेशा शौक के लिए किया गया, न कि आवश्यकता के लिए। डॉ. सिंह महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में बाबू धनंजय सिंह स्मृति आंतरिक व्याख्यानमाला के तहत 'शाकाहार और मानव जीवन' विषय पर आयोजित संगोष्ठी को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मांसाहार न केवल शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है, बल्कि विचारों को भी दूषित करता है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा कि हमें कम हिंसा द्वारा जीवन यापन करना चाहिए। आत्मोन्नति तभी संभव है जब हम न्यूनतम हिंसा के साथ जीवन जिएं। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि पशु-पक्षी हमेशा से हमारे साथ इसलिए रहे हैं क्योंकि हम उनका संरक्षण करते थे। यदि हम उन्हें अपना आहार बनाएंगे, तो पर्यावरण असंतुलित होगा। संगोष्ठी की शुरुआत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धरती पर चार करोड़ प्रजाति के पौधे हैं और सभी में औषधीय गुण मौजूद हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोजन केवल शरीर ही नहीं, बल्कि मन को भी बनाता है, इसलिए शाकाहार अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार ज्ञापन संयोजक डॉ. आलोक कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य कुलानुशासक प्रोफेसर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धीरेन्द्र कुमार सहित सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव नहर में कूदी 20 वर्षीय विवाहिता का शव 3 दिन बाद बरामद, कादीपुर क्षेत्र में मिला शव सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास 5 अगस्त को नहर पुलिया से कूदने वाली 20 वर्षीय विवाहिता का शव तीन दिन बाद कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को रामचंद्रपुर के पास नहर पुलिया में एक महिला के कूदने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। महिला की पहचान हकीकुल पुत्री शारदा, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी तुर्कियाना, थाना गोसाईगंज के रूप में हुई। जांच में पता चला कि हकीकुल का नवंबर 2025 में शमशाद पुत्र बरसाती, निवासी बेनीपुर, थाना गोसाईगंज के साथ प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस के मुताबिक महिला करीब 15 दिन पहले ससुराल से नाराज होकर मायके चली आई थी। उसका पति महाराष्ट्र के नागपुर में रहता है। महिला के नहर में कूदने की सूचना के बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। लगातार तलाश के बाद 7 अगस्त 2026 को कादीपुर थाना क्षेत्र में नहर से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।1
- फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब फोटो से पूरी हुई 'शुक्रवार जन चौपाल', ग्राम पंचायत अधिकारी के भरोसे चला कार्यक्रम, विभागीय अधिकारी रहे गायब ' प्रशासन चला गांव की ओर' बना सिर्फ नारा! स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी रहे नदारद सुल्तानपुर/लंभुआ। विकासखंड लंभुआ की ग्राम पंचायत दहेव गोपाल पट्टी में शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण सवालों के घेरे में रही। जन चौपाल में स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार सहित कई विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। पूरा कार्यक्रम केवल सचिव राम केवल के भरोसे चलता दिखाई दिया। जन चौपाल में पहुंचे ग्रामीण अपनी विभिन्न समस्याएं लेकर आए। किसी ने सिंचाई व्यवस्था की समस्या उठाई तो किसी ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। वहीं श्रद्धालुओं ने मरी माता धाम तक बिजली आपूर्ति न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया, जिससे दर्शन के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद न होने के कारण ग्राम पंचायत अधिकारी राम केवल ही ग्रामीणों की शिकायतें एक-एक कर पर्ची पर दर्ज करते रहे। हालांकि संबंधित विभागों का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान का भरोसा नहीं मिल सका। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की " प्रशासन चला गांव की ओर" जैसी पहल केवल नारों और फोटो तक सीमित होकर रह गई है। जब जन चौपाल में ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित नहीं होंगे तो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? जन चौपाल की यह तस्वीर शासन की मंशा और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर करती है।2
- जमीन के लालच में जीजा की हत्या तालाब में फेंका शव चार आरोपी गिरफ्तार सुल्तानपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम लोलपुर चौहानी में 2 अगस्त को हुई शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार जमीन के लालच में शाकिब की गला दबाकर हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित चार टीमों ने जांच के बाद घटना का पर्दाफाश किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त साक्ष्यों और घटना की पूरी कड़ी खंगाल रही है।1
- लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर की बाइट सुल्तानपुर जनपद में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, जहां पर लोलेपुर चौहानी हत्या के मामले में सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बड़ी कार्यवाही करते हुए चार को गिरफ्तार किया बाइट1
- radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe radhe. jai mahakal1