Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोहरी नगर मै अवैध शराब ओर स्मैक पर रोक की मुहिम चालू हो चुकी है। जनता ने की शासन से बंद करने की मांग।
रिपोर्टर नितिन राजपूत शिवपुरी
पोहरी नगर मै अवैध शराब ओर स्मैक पर रोक की मुहिम चालू हो चुकी है। जनता ने की शासन से बंद करने की मांग।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- करैरा में गणेश विसर्जन महापर्व पर उमड़ा जनसैलाब, डीजे की धुनों पर झूमे श्रद्धालु करैरा। गणेश विसर्जन के महापर्व पर गुरुवार रात 24 सितंबर 2026 को करैरा नगर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नगर के प्रमुख मार्गों से आकर्षक एवं भव्य झांकियां निकाली गईं। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। विसर्जन चल समारोह के दौरान विभिन्न स्थानों से आए बड़े डीजे आकर्षण का केंद्र रहे। डीजे की धुनों और संगीत के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ झूमते नजर आए। डीजे के बीच प्रतियोगिता जैसा माहौल भी देखने को मिला, जिससे पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस बल द्वारा प्रमुख मार्गों एवं विसर्जन यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। गणेश प्रतिमाओं की झांकियां मंगल पांडे चौक से होते हुए काली माता मंदिर क्षेत्र और महुअा नदी की ओर पहुंचीं, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और जयकारों के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। महापर्व के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारों का आयोजन भी किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं आसपास से पहुंचे भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल दिखाई दिया। इस अवसर पर भगवान शिव की बारात भी आकर्षण का केंद्र रही। शिव बारात में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और धार्मिक जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। गणेश विसर्जन के इस महापर्व में हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु करैरा पहुंचे। देर रात तक नगर में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।1
- कछियाथाना विद्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन किया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में सुबह 11 बजे शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने प्रार्थना स्थल पर सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया। इसके बाद संस्था प्रधान जैन ने 26 सितंबर को आयोजित होने वाले विज्ञान मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।1
- विजयपुर सहसराम के भंडारे मे परीक्षत धाकड़ भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिला सदस्य उपस्थित हुए1
- सहसराम में हनुमान मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद सर्व समाज की सहभागिता से हुआ विशाल भंडारा, गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु विजयपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहसराम स्थित हनुमान मंदिर पर सर्व समाज की ओर से धर्म-पुण्य का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में गांव सहित आसपास के क्षेत्रों और दूर-दराज से पहुंचे 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशाल आयोजन में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण में नजर आया।सहसराम का यह भंडारा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में माना जाता है। आयोजन के लिए सर्व समाज के लोगों द्वारा सामूहिक रूप से चंदा एकत्रित किया जाता है और हनुमान जी के नाम पर धर्म-पुण्य के रूप में भंडारे का आयोजन किया जाता है।इसमें सहसराम सहित आसपास के गांवों के नातेदार-रिश्तेदार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।भंडारे में पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामनिवास रावत, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीधर गुर्जर, विजयपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम मुद्गल, गसवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश धाकड़ सहित विजयपुर क्षेत्र के सहसराम वार्ड से लगातार तीन बार के जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य परीक्षत धाकड़ ने स्वेच्छा से 5,100 रुपये की सहयोग राशि भंडारे के लिए प्रदान की। आयोजन के दौरान सर्व समाज के लोगों ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। ग्रामीणों और आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों ने सेवा भाव से अपनी जिम्मेदारी निभाई।भंडारे में पहुंचे श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।भंडारे के सफल आयोजन पर ग्रामवासियों एवं सर्व समाज के लोगों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक सहयोग और सर्व समाज की सहभागिता से आयोजित यह धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल भी प्रस्तुत करता है।3
- फर्जी NGO प्रमाणपत्र से सरकारी जमीन हड़पने का मामला: 18 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने सरकारी जमीन की धोखाधड़ी के मामले में करीब 18 महीने से फरार चल रहे आरोपी सीताराम गौड़ (52) को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2025 को पटवारी आनंद यादव की शिकायत पर सीताराम गौड़ सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ फर्जी NGO प्रमाणपत्र लगाकर प्रशासन की जमीन को NGO के नाम रजिस्टर्ड कराने और बाद में जमीन बेचने के आरोप में अपराध क्रमांक 222/25 दर्ज किया गया था। मामले में BNS की धारा 318(4), 336(3), 340 एवं 338(2) के तहत जांच शुरू की गई।प्रकरण में पहले ही 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि सीताराम गौड़ घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 25 अगस्त 2026 को 3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 सितंबर 2026 को 26 नंबर कोठी के पीछे आरामशीन के पास से आरोपी सीताराम गौड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट बनने पर जिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी रोहित दुबे, उपनिरीक्षक विवेक भट्ट, आरक्षक कुलदीप चतुर्वेदी, बृजेंद्र रावत और मुकेश वर्मा की विशेष भूमिका रही।1
- जल जन सेवा संकल्प यात्रा के बड़नगर से वाराणसी तक यात्रा कम में वीरपुर में यात्रा का आगमन इस अवसर पर सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी, वन विकास निगम के अध्यक्ष माननीय श्री रामनिवास रावत जी, पूर्व विधायक आदरणीय श्री बाबूलाल मेवरा जी जिला महामंत्री श्री अरविंद सिंह जादौन जी एवं मंडल अध्यक्ष श्री आकाश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के उपलक्ष्य में फॉरेस्ट रेस्ट हाउस, वीरपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। 🌱🌳 जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के संकल्प के साथ—सेवा संकल्प अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।1
- किशनगंज में जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन किशनगंज शिक्षा विभाग की ओर से 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के अंडर-17 व अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग का उद्घाटन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. अरमान मलिक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व टीम भावना विकसित होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य त्रिवेणी मीणा ने की। विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। संचालन शारीरिक शिक्षक अशोक गुप्ता ने किया। इस दौरान पुरुषोत्तम व सुरेंद्र मीणा मौजूद रहे।1
- विजयपुर क्षेत्र मे शनिवार मंगलवार को लगता है छिम छिमा धाम पर श्रद्धालूयों का जमावडा1
- श्योपुर–सवाई माधोपुर में गद्दी विवाद को लेकर किन्नरों के दो गुट भिड़े, 3 घायल हम्माल मोहल्ले में गद्दी के अधिकार को लेकर श्योपुर और सवाई माधोपुर के किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।घटना में पिंकी, डोली और विष्णु घायल बताए गए हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की वास्तविक वजह और आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।1