logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पगड़ी रस्म पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्तदान के साथ समाजहित में स्वागत द्वार के लिए 45 हजार रुपये का सहयोग राजपुर। स्वर्गीय श्रीमती गंगा देवी पंचोले की पगड़ी रस्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, अन्नदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गंगा देवी ने 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद देह त्यागी। वे कुशवाह समाज की वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य थीं। स्वर्गीय गंगा देवी, राजपुर निवासी स्वर्गीय लच्छीराम जी पंचोले की धर्मपत्नी तथा गेंदालाल जी, छोटू जी एवं हुकुमचंद जी पंचोले की माताजी थीं। वहीं कमलेश (खरगोन), रविंद्र, प्रवीण, पंकज, डॉ. राहुल (धामनोद), सावन एवं शुभम (किसान एग्रो) की दादी थीं। पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 30 यूनिट रक्तदान किया। परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देवी की स्मृति में समाजसेवा एवं जनहित के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी क्रम में पंचोले परिवार की ओर से क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर की धर्मशाला में स्वागत द्वार निर्माण के लिए 45 हजार रुपये तथा धर्मशाला निर्माण के लिए 5,100 रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई। वहीं डॉ. राहुल पंचोले द्वारा अपनी दादी की पुण्य स्मृति में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘कुश पदक’ एवं शील्ड प्रदान करने की घोषणा की गई। यह सम्मान लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर क्षत्रिय कुशवाह समाज अध्यक्ष मंशाराम जी पंचोले द्वारा शोकाकुल परिवार को त्रिवेणी भेंट की गई। पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजजनों एवं परिजनों ने स्वर्गीय गंगा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सादगीपूर्ण एवं सामाजिक जीवन को याद किया। परिवार द्वारा किए गए सेवा एवं समाजहित के कार्यों की समाजजनों ने सराहना की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

51 min ago
user_Allrounder Rahul Gupta
Allrounder Rahul Gupta
पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
51 min ago

पगड़ी रस्म पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्तदान के साथ समाजहित में स्वागत द्वार के लिए 45 हजार रुपये का सहयोग राजपुर। स्वर्गीय श्रीमती गंगा देवी पंचोले की पगड़ी रस्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, अन्नदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गंगा देवी ने 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद देह त्यागी। वे कुशवाह समाज की वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य थीं। स्वर्गीय गंगा देवी, राजपुर निवासी स्वर्गीय लच्छीराम जी पंचोले की धर्मपत्नी तथा गेंदालाल जी, छोटू जी एवं हुकुमचंद जी पंचोले की माताजी थीं। वहीं कमलेश (खरगोन), रविंद्र, प्रवीण, पंकज, डॉ. राहुल (धामनोद), सावन एवं शुभम (किसान एग्रो) की दादी थीं। पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 30 यूनिट रक्तदान किया। परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देवी की स्मृति में समाजसेवा एवं जनहित के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी क्रम में पंचोले परिवार की ओर से क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर की धर्मशाला में स्वागत द्वार निर्माण के लिए 45 हजार रुपये तथा धर्मशाला निर्माण के लिए 5,100 रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई। वहीं डॉ. राहुल पंचोले द्वारा अपनी दादी की पुण्य स्मृति में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘कुश पदक’ एवं शील्ड प्रदान करने की घोषणा की गई। यह सम्मान लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर क्षत्रिय कुशवाह समाज अध्यक्ष मंशाराम जी पंचोले द्वारा शोकाकुल परिवार को त्रिवेणी भेंट की गई। पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजजनों एवं परिजनों ने स्वर्गीय गंगा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सादगीपूर्ण एवं सामाजिक जीवन को याद किया। परिवार द्वारा किए गए सेवा एवं समाजहित के कार्यों की समाजजनों ने सराहना की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार वरला को सौंपा ज्ञापन वरला। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में वरला में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन पर बढ़ते महंगाई के बोझ को कम करने की मांग की। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय द्विवेदी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पवार एवं किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम परिवारों के लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन होता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी उनके हक और अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी। धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार वरला को सौंपा। ज्ञापन का वाचन जिला महामंत्री किशोर राठौड़ ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने तथा आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की। प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय मंडलोई, रामचंद्र पाटिल, शमशेर चौहान, पप्पू चौरसिया, शहिद कुरैशी, राकेश रावत, वरला सरपंच शांतिलाल आर्य, गिलदार कन्नौजे, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राणा नरगावे, ममताधराशिंग, संजय सोनी, विजय सिमोन, रूपेश जैन, गुच्छा जमरा, राजेंद्र पटेल, प्रह्लाद काका, अटल आर्य, साजीराम डावर, शांताराम खरते, चेतन सोलंकी, आकाश तरोले, इदरीश सामरे, यशवंत राठौड़, दिनेश अच्छाले, पूनम ठाकर, सुरेश, अजय पटेल, शिवदास देवली, जगदीश भाई, कटीराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई कम करो, आम जनता को राहत दो” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से सरकार की नीतियों का विरोध किया और महंगाई के मुद्दे पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। #कांग्रेस #महंगाई #वरला #विरोधप्रदर्शन #ज्ञापन
    1
    बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार वरला को सौंपा ज्ञापन

वरला। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में वरला में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन पर बढ़ते महंगाई के बोझ को कम करने की मांग की।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय द्विवेदी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश पवार एवं किसान कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण गरीब, मजदूर, किसान एवं मध्यमवर्गीय परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम परिवारों के लिए रोजमर्रा की आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन होता जा रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण गरीब परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो रहा है। कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, मजदूर, किसान और आम जनता के साथ खड़ी रही है तथा आगे भी उनके हक और अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करती रहेगी।

धरना-प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार वरला को सौंपा। ज्ञापन का वाचन जिला महामंत्री किशोर राठौड़ ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने तथा आमजन को राहत प्रदान करने की मांग की।

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय मंडलोई, रामचंद्र पाटिल, शमशेर चौहान, पप्पू चौरसिया, शहिद कुरैशी, राकेश रावत, वरला सरपंच शांतिलाल आर्य, गिलदार कन्नौजे, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राणा नरगावे, ममताधराशिंग, संजय सोनी, विजय सिमोन, रूपेश जैन, गुच्छा जमरा, राजेंद्र पटेल, प्रह्लाद काका, अटल आर्य, साजीराम डावर, शांताराम खरते, चेतन सोलंकी, आकाश तरोले, इदरीश सामरे, यशवंत राठौड़, दिनेश अच्छाले, पूनम ठाकर, सुरेश, अजय पटेल, शिवदास देवली, जगदीश भाई, कटीराम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “महंगाई कम करो, आम जनता को राहत दो” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से सरकार की नीतियों का विरोध किया और महंगाई के मुद्दे पर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

#कांग्रेस #महंगाई #वरला #विरोधप्रदर्शन #ज्ञापन
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • थाना बड़‌गौदा जिला इन्दौर क्षेत्र से चोरी गई 04 भैंस एवं 02बच्चों कोधामनोदपुलिस नें सुन्द्रेल हाट बाजार से किया बरामद धामनोद -जे .एन .यादव - पुलिस अधीक्षक जिला धार सचिन शर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी महोदय धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी धामनोद संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में थाना धामनोद पुलिस द्वारा चोरी गई भैसों को बरामद कर त्वरित कार्यवाही की गई। दिनांक 26.08.2026 को फरियादी द्वारा बड़गोंदा जिला इन्दौर पर सुचना दी गई कि सुबह करीब 07:00 बजे उसके ससुर शंकर उसकी भैंसों को गांव के पास जंगल में चराने के लिए लेकर गए थे। शाम करीब 05:00 बजे वे भैंसों को चराकर वापस घर लेकर आए। भैंसों की गिनती करने पर चार बड़ी भैंसें एवं दो बच्चे कम पाए गए। फरियादी एवं उसके परिजनों द्वारा जंगल में काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद फरियादी भैंसो की तलाश करते हुये ग्राम सुन्द्रेल हाट बाजार में पहुंचा जहा धामनोद पुलिस की मदद से भैसों की तलाश करते उसकी भैसे सुन्दरलाल नाम के व्यक्ति के पास मिली। पुलिस कार्यवाही फरियादी की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम सुन्द्रेल हाट बाजार पहुंचकर उक्त चार भैंसों एवं दो बच्चों को सुरक्षित कब्जे में लेकर वाहन के माध्यम से थाना धामनोद लाया गया। तथा उक्त चार भैसों व दो बच्चो को फरियादी के सुपुर्द की गई। प्रकरण में अग्रीम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बड़गाँदा जिला इन्दौर को सुचना दी गई है। सराहनीय कार्यवाही उक्त सराहनीय में निरीक्षक संतोषसिह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, आर. 729 दिपक मण्डलोई एवं थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    थाना बड़‌गौदा जिला इन्दौर क्षेत्र से चोरी गई 04 भैंस एवं 02बच्चों कोधामनोदपुलिस नें सुन्द्रेल हाट बाजार से किया बरामद 
धामनोद -जे .एन .यादव
- पुलिस अधीक्षक जिला धार  सचिन शर्मा द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी महोदय धामनोद मोनिका सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी धामनोद संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में थाना धामनोद पुलिस द्वारा चोरी गई भैसों को बरामद कर त्वरित कार्यवाही की गई।
दिनांक 26.08.2026 को फरियादी द्वारा बड़गोंदा जिला इन्दौर पर सुचना दी गई कि सुबह करीब 07:00 बजे उसके ससुर शंकर उसकी भैंसों को गांव के पास जंगल में चराने के लिए लेकर गए थे। शाम करीब 05:00 बजे वे भैंसों को चराकर वापस घर लेकर आए। भैंसों की गिनती करने पर चार बड़ी भैंसें एवं दो बच्चे कम पाए गए। फरियादी एवं उसके परिजनों द्वारा जंगल में काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बाद फरियादी भैंसो की तलाश करते हुये ग्राम सुन्द्रेल हाट बाजार में पहुंचा जहा धामनोद पुलिस की मदद से भैसों की तलाश करते उसकी भैसे सुन्दरलाल नाम के व्यक्ति के पास मिली।
पुलिस कार्यवाही फरियादी की सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम सुन्द्रेल हाट बाजार पहुंचकर उक्त चार भैंसों एवं दो बच्चों को सुरक्षित कब्जे में लेकर वाहन के माध्यम से थाना धामनोद लाया गया। तथा उक्त चार भैसों व दो बच्चो को फरियादी के सुपुर्द की गई। प्रकरण में अग्रीम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना बड़गाँदा जिला इन्दौर को सुचना दी गई है।
सराहनीय कार्यवाही उक्त सराहनीय में निरीक्षक संतोषसिह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, आर. 729 दिपक मण्डलोई एवं थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक कालीबावड़ी। श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार को कालीबावड़ी के निजी विद्यालय रेवांचल एकेडमी के नन्हे विद्यार्थियों ने कावड़ यात्रा निकाली। स्कूल परिसर से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम सिंगाड़पुरा स्थित भिलट देव मंदिर तक बच्चे कावड़ लेकर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। कावड़ यात्रा के कालीबावड़ी पहुंचने पर ग्रामवासियों और बच्चों के अभिभावकों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बचपन से ही बच्चों में संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म के प्रति संस्कार विकसित होने से वे बड़े होकर अपनी सनातन जड़ों से जुड़े रहेंगे। उन्होंने रेवांचल एकेडमी द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा को सराहनीय पहल बताया। यात्रा के दौरान जय राठौड़, भाजपा मंडल सह मीडिया प्रभारी अशोक सेन, बजरंग दल जिला सेवा प्रमुख विमल राठौड़, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष दीपक राठौड़, संतोष राठौड़, मानसिंह चौहान एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हेमंत राठौड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने “हर-हर महादेव” और “भोले शंभू” के जयघोष लगाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
    4
    निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक
निजी स्कूल के बच्चों ने निकाली कावड़ यात्रा, भिलट देव मंदिर में किया जलाभिषेक
कालीबावड़ी। श्रावण मास के अवसर पर मंगलवार को कालीबावड़ी के निजी विद्यालय रेवांचल एकेडमी के नन्हे विद्यार्थियों ने कावड़ यात्रा निकाली। स्कूल परिसर से करीब दो किलोमीटर दूर ग्राम सिंगाड़पुरा स्थित भिलट देव मंदिर तक बच्चे कावड़ लेकर पहुंचे। यहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
कावड़ यात्रा के कालीबावड़ी पहुंचने पर ग्रामवासियों और बच्चों के अभिभावकों ने पुष्पवर्षा कर विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि बचपन से ही बच्चों में संस्कृति, संस्कार और सनातन धर्म के प्रति संस्कार विकसित होने से वे बड़े होकर अपनी सनातन जड़ों से जुड़े रहेंगे। उन्होंने रेवांचल एकेडमी द्वारा आयोजित कावड़ यात्रा को सराहनीय पहल बताया।
यात्रा के दौरान जय राठौड़, भाजपा मंडल सह मीडिया प्रभारी अशोक सेन, बजरंग दल जिला सेवा प्रमुख विमल राठौड़, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष दीपक राठौड़, संतोष राठौड़, मानसिंह चौहान एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हेमंत राठौड़ सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने “हर-हर महादेव” और “भोले शंभू” के जयघोष लगाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
    user_Ashok sen
    Ashok sen
    Local News Reporter मनावर, धार, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • नलवा में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मचारी वसुली को लेकर विवाद महिला घायल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है नलवा में फाइनेंस वसूली को लेकर विवाद, महिला के घायल होने का आरोप सनावद। रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान। सनावद के समीप ग्राम नलवा में फाइनेंस की वसूली को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी अनिल बघेल ने आरोप लगाया है कि 25 अगस्त को उजीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सनावद शाखा से जुड़े कर्मचारी श्याम वर्मा द्वारा वसूली के दौरान उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया तथा वाहन ले जाने की धमकी दी गई। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान हुई घटना में अनिल बघेल की पत्नी घायल हुईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित बैंक कर्मचारी और संस्था का पक्ष सामने आने के बाद खबर में उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए। फोटो कैप्शन: 📷 अस्पताल में उपचाराधीन महिला। 📷 मामले को लेकर मीडिया से बातचीत
    2
    नलवा में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक कर्मचारी वसुली को लेकर विवाद महिला घायल निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है 
नलवा में फाइनेंस वसूली को लेकर विवाद, महिला के घायल होने का आरोप
सनावद। रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान।
सनावद के समीप ग्राम नलवा में फाइनेंस की वसूली को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। ग्राम निवासी अनिल बघेल ने आरोप लगाया है कि 25 अगस्त को उजीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक, सनावद शाखा से जुड़े कर्मचारी श्याम वर्मा द्वारा वसूली के दौरान उन्हें कथित रूप से डराया-धमकाया गया तथा वाहन ले जाने की धमकी दी गई।
परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान हुई घटना में अनिल बघेल की पत्नी घायल हुईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। परिवार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। घटना से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। संबंधित बैंक कर्मचारी और संस्था का पक्ष सामने आने के बाद खबर में उसे भी प्रमुखता से शामिल किया जाना चाहिए।
फोटो कैप्शन:
📷 अस्पताल में उपचाराधीन महिला।
📷 मामले को लेकर मीडिया से बातचीत
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नमस्कार, आप देख रहे हैं यूनिट इंडिया न्यूज़ और मैं हूँ ज्ञानेश्वर लाड़। पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न गलियों से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग अपने पारंपरिक परिधान और वेशभूषा में शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग उत्साह के साथ सहभागी बने। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पानसेमल पुलिस प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान समाजजनों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। शहर की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा। आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला। पानसेमल में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, शांति और भाईचारे का संदेश भी देता नजर आया। पानसेमल से ज्ञानेश्वर लाड़, यूनिट इंडिया न्यूज़ के लिए।
    1
    पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नमस्कार, आप देख रहे हैं यूनिट इंडिया न्यूज़ और मैं हूँ ज्ञानेश्वर लाड़।
पानसेमल शहर में आज सुन्नत मुस्लिम जमात द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर की विभिन्न गलियों से शांतिपूर्ण जुलूस निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समाज के लोग अपने पारंपरिक परिधान और वेशभूषा में शामिल हुए। खास बात यह रही कि इस आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर उम्र के लोग उत्साह के साथ सहभागी बने।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पानसेमल पुलिस प्रशासन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस के मार्ग पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।
जुलूस के दौरान समाजजनों ने आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। शहर की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए जुलूस निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ा।
आयोजन में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए और पूरे कार्यक्रम के दौरान शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला।
पानसेमल में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, शांति और भाईचारे का संदेश भी देता नजर आया।
पानसेमल से ज्ञानेश्वर लाड़, यूनिट इंडिया न्यूज़ के लिए।
    user_GYANESHWAR LAAD
    GYANESHWAR LAAD
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन राहुल सेन मांडव मो 9669141814 मांडू न्यूज/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी के निर्देश पर आज नालछा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मांडू में “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” अभियान के तहत रचनात्मक एवं प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान शक्कर, पेट्रोल में E20, बढ़ते बिजली बिल, गैस सिलेंडर तथा रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बुलंद की। व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों एवं प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से आम परिवारों पर बढ़ती महंगाई के आर्थिक बोझ को उजागर किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और महिलाओं पर पड़ रहा है। सरकार को आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम में सुखराम मकवाना, मेहताब कटारे, कमल जाट, लकी जी सेन, श्याम भूरिया, सरपंच एवं नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाभर, पार्षद तुलसीराम गवार, हरसिंह गवार, सीताराम गिरवाल, सीताराम गवार, पूर्व पार्षद संतोष सिंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नन्नू सरिया, पूर्व पार्षद गुजर काका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी पटेल गाईड, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, तेजा चौहान, मुकेश गावर, राम बाबा, आनंद सागर, मूलचंद चौहान, रोहित सागर, खड़क सिंह गावर, अजय भाभर, रवि सागर, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन
महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज के तहत नालछा ब्लॉक कांग्रेस का प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन
राहुल सेन मांडव 
मो 9669141814
मांडू न्यूज/ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी के निर्देश पर आज नालछा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मांडू में “महंगाई के खिलाफ जनता की आवाज” अभियान के तहत रचनात्मक एवं प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान शक्कर, पेट्रोल में E20, बढ़ते बिजली बिल, गैस सिलेंडर तथा रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महंगाई नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनता की आवाज बुलंद की। व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों एवं प्रतीकात्मक प्रदर्शन के माध्यम से आम परिवारों पर बढ़ती महंगाई के आर्थिक बोझ को उजागर किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल-डीजल, गैस, बिजली एवं खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों का सीधा असर गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और महिलाओं पर पड़ रहा है। सरकार को आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में सुखराम मकवाना, मेहताब कटारे, कमल जाट, लकी जी सेन, श्याम भूरिया, सरपंच एवं नेता प्रतिपक्ष पप्पू भाभर, पार्षद तुलसीराम गवार, हरसिंह गवार, सीताराम गिरवाल, सीताराम गवार, पूर्व पार्षद संतोष सिंगर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नन्नू सरिया, पूर्व पार्षद गुजर काका, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी पटेल गाईड, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गवार, पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव,  पूर्व पार्षद दिनेश पारगी, तेजा चौहान, मुकेश गावर, राम बाबा, आनंद सागर, मूलचंद चौहान, रोहित सागर, खड़क सिंह गावर, अजय भाभर, रवि सागर, राज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_राहुल सेन मांडव
    राहुल सेन मांडव
    Barber Dhar, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • महू के सिमरोल रेलवे ओवर ब्रिज पर डंपर ने मारी एक्टिवा पर सवार महिला को टक्कर बुजुर्ग महिला को आई गंभीर चोट अभी-अभी का मामला।
    1
    महू के सिमरोल रेलवे ओवर ब्रिज पर डंपर ने मारी एक्टिवा पर सवार महिला को टक्कर बुजुर्ग महिला को आई गंभीर चोट अभी-अभी का मामला।
    user_Dinesh  Rathore
    Dinesh Rathore
    Advertising agency महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    53 min ago
  • पगड़ी रस्म पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्तदान के साथ समाजहित में स्वागत द्वार के लिए 45 हजार रुपये का सहयोग राजपुर। स्वर्गीय श्रीमती गंगा देवी पंचोले की पगड़ी रस्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, अन्नदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गंगा देवी ने 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद देह त्यागी। वे कुशवाह समाज की वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य थीं। स्वर्गीय गंगा देवी, राजपुर निवासी स्वर्गीय लच्छीराम जी पंचोले की धर्मपत्नी तथा गेंदालाल जी, छोटू जी एवं हुकुमचंद जी पंचोले की माताजी थीं। वहीं कमलेश (खरगोन), रविंद्र, प्रवीण, पंकज, डॉ. राहुल (धामनोद), सावन एवं शुभम (किसान एग्रो) की दादी थीं। पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 30 यूनिट रक्तदान किया। परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देवी की स्मृति में समाजसेवा एवं जनहित के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी क्रम में पंचोले परिवार की ओर से क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर की धर्मशाला में स्वागत द्वार निर्माण के लिए 45 हजार रुपये तथा धर्मशाला निर्माण के लिए 5,100 रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई। वहीं डॉ. राहुल पंचोले द्वारा अपनी दादी की पुण्य स्मृति में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘कुश पदक’ एवं शील्ड प्रदान करने की घोषणा की गई। यह सम्मान लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर क्षत्रिय कुशवाह समाज अध्यक्ष मंशाराम जी पंचोले द्वारा शोकाकुल परिवार को त्रिवेणी भेंट की गई। पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजजनों एवं परिजनों ने स्वर्गीय गंगा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सादगीपूर्ण एवं सामाजिक जीवन को याद किया। परिवार द्वारा किए गए सेवा एवं समाजहित के कार्यों की समाजजनों ने सराहना की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
    1
    पगड़ी रस्म पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्तदान के साथ समाजहित में स्वागत द्वार के लिए 45 हजार रुपये का सहयोग

राजपुर। स्वर्गीय श्रीमती गंगा देवी पंचोले की पगड़ी रस्म के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, अन्नदान एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गंगा देवी ने 100 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद देह त्यागी। वे कुशवाह समाज की वरिष्ठ एवं सम्मानित सदस्य थीं।

स्वर्गीय गंगा देवी, राजपुर निवासी स्वर्गीय लच्छीराम जी पंचोले की धर्मपत्नी तथा गेंदालाल जी, छोटू जी एवं हुकुमचंद जी पंचोले की माताजी थीं। वहीं कमलेश (खरगोन), रविंद्र, प्रवीण, पंकज, डॉ. राहुल (धामनोद), सावन एवं शुभम (किसान एग्रो) की दादी थीं।

पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 30 यूनिट रक्तदान किया। परिजनों ने कहा कि स्वर्गीय गंगा देवी की स्मृति में समाजसेवा एवं जनहित के कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इसी क्रम में पंचोले परिवार की ओर से क्षत्रिय कुशवाह समाज संगठन राजपुर की धर्मशाला में स्वागत द्वार निर्माण के लिए 45 हजार रुपये तथा धर्मशाला निर्माण के लिए 5,100 रुपये की राशि दान स्वरूप प्रदान की गई।

वहीं डॉ. राहुल पंचोले द्वारा अपनी दादी की पुण्य स्मृति में कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ‘कुश पदक’ एवं शील्ड प्रदान करने की घोषणा की गई। यह सम्मान लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर क्षत्रिय कुशवाह समाज अध्यक्ष मंशाराम जी पंचोले द्वारा शोकाकुल परिवार को त्रिवेणी भेंट की गई।

पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में समाजजनों एवं परिजनों ने स्वर्गीय गंगा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सादगीपूर्ण एवं सामाजिक जीवन को याद किया। परिवार द्वारा किए गए सेवा एवं समाजहित के कार्यों की समाजजनों ने सराहना की।

इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.