Shuru
Apke Nagar Ki App…
मेहगांव दंदरौआ के बीच हुआ एक्सीडेंट जिसमें दो-तीन लोग घायल हुए हैं उनको अचानक रास्ते से गुजर रहे जनपद सदस्य शैलेंद्र सिंह गुर्जर, पार्षद हेमंत गुर्जर ने एंबुलेंस बुलाकर मरीजों को भेजा अस्पताल
Betal Singh gaur
मेहगांव दंदरौआ के बीच हुआ एक्सीडेंट जिसमें दो-तीन लोग घायल हुए हैं उनको अचानक रास्ते से गुजर रहे जनपद सदस्य शैलेंद्र सिंह गुर्जर, पार्षद हेमंत गुर्जर ने एंबुलेंस बुलाकर मरीजों को भेजा अस्पताल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मुख्तियार खास राहुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र की जांच के संबंध में प्रतिदिन बाबत आर आई पटवारी ने लिखा गलत प्रतिवेदन मुख्तियार खास राहुल शर्मा द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र की जांच के संबंध में प्रतिदिन बाबत आर आई पटवारी ने लिखा गलत प्रतिवेदन बता दे की मलियापुरा निवासी राहुल ने बताया कि आर आई और पटवारी ने गलत प्रतिवेदन रिपोर्ट जांच तहसीलदार को दी1
- ग्राम ढिमरपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र को लेकर ग्रामीणों ने महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब चार वर्षों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित रूप से केंद्र पर नहीं पहुंच रही हैं, लेकिन विभाग के ऑनलाइन रिकॉर्ड में कार्यकर्ता की नियुक्ति दर्ज दिखाई दे रही है। वहीं, संबंधित नियुक्ति को लेकर न्यायालय में मामला लंबित होने की बात भी सामने आई है। मामले में विभागीय सुपरवाइजर का कहना है कि कोर्ट प्रकरण के चलते नियुक्ति नहीं की गई है। ऐसे में सवाल है कि अगर नियुक्ति नहीं हुई, तो ऑनलाइन रिकॉर्ड में कार्यकर्ता का नाम कैसे दर्ज है? ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच, नियुक्ति संबंधी दस्तावेजों और पिछले चार वर्षों के पोषण आहार व केंद्र संचालन के रिकॉर्ड की जांच कर जवाबदेही तय करने की मांग की है। अब देखना होगा कि महिला एवं बाल विकास विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- भिंड:क्वारी नदी में बढ़ा जलस्तर,नदी किनारे बसे गाँव के लोगो को नदी दूर रहने की सलाह क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा जिसको देखते हुए क्वारी नदी किनारे बसे गाँव के लोगो को नदी से दूर रहने की सलाह दी गई है दरअसल बुधवार की रोज सुबह करीब 7 बजे से क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ते देख कर नदी किनारे बसे गाँव के लोगों को नदी से दूर रहने की सलाह जारी की गई है साथ ही कहा गया है नदी के किनारे अपने मवेशियों को भी ना ले जाए।साथ ही टीमो के द्वारा लगातार निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए है1
- जोड़ों के दर्द को उम्र का असर मानकर नजरअंदाज न करें, नियमित जांच जरूरी भिण्ड। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा, डॉ डीके शर्मा, डॉ. नितेश मुदगल और डॉ. आसन दीप शाक्य मौजूद रहे। शिविर में बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या आम है।लेकिन इसे केवल उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, वजन नियंत्रित रखने और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों से जोड़ों को सक्रिय रखा जा सकता है। लगातार दर्द सूजन या चलने में परेशानी होने पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।डॉ. नितेश मुदगल ने कहा कि बढ़ती उम्र में बीपी, शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं समय पर लें और भोजन में नमक व अधिक मीठे पदार्थों की मात्रा कम रखें। क्षमता के अनुसार रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलना या हल्की कसरत करना भी लाभदायक है।चिकित्सकों ने बुजुर्गों को पर्याप्त नींद संतुलित खान-पान नियमित स्वास्थ्य जांच और रोजाना हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।1
- स्कूल बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत 7 से 8 बच्चे हुए घायल रौन अस्पताल ले जाया गया जहां से भिंड जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया ब्रेकिंग न्यूज़ | भिंड एम पी, स्कूल बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, 7–8 बच्चे घायल गौरई गांव के पास अमर ज्योति स्कूल बस हुई हादसे का शिकार रौन। भिंड जिले के रौन क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे गौरई गांव के पास अमर ज्योति स्कूल की बच्चों से भरी बस और एक डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 7–8 बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रभारी प्रभांशु दुबे ने तत्काल मछण्ड की 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंचे मछण्ड 108 के ईएमटी जितेंद्र राजावत और पायलट विष्णु जादौन ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को तत्काल रौन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 4 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।1
- समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा का मालनपुर से गोहद पहुंचने पर हुआ स्वागत समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा मंगलवार को 4 बजे मालनपुर से गोहद पहुंची। यात्रा के गोहद पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- भगुआपुरा क्षेत्र में लंपी वायरस का बढ़ता प्रकोप, पशु चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल दैनिक पुष्पांजलि टुडे बेसहारा गोवंश की सेवा में जुटी समितियां, पशु औषधालय में जिम्मेदारों की अनुपस्थिति के आरोप; तत्काल वैक्सीनेशन की मांग भगुआपुरा। ग्राम पंचायत भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में गोवंश में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर गौसेवा से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला की व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों और खुले स्थानों पर घूम रहा है। ऐसे में बीमार पशुओं की देखभाल और उपचार करना गौसेवा समितियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य लगातार बेसहारा और बीमार गोवंश की सेवा में जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों द्वारा बीमार पशुओं का उपचार कराने के साथ-साथ दाना-पानी अभियान चलाकर पक्षियों के लिए भी भोजन एवं पानी की व्यवस्था की जा रही है। समिति का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग की पर्याप्त मदद नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है।समिति के सदस्यों के अनुसार क्षेत्र में कई गोवंश गंदा पानी पीने तथा कीटनाशक युक्त या खराब चारा खाने के लिए मजबूर हैं, जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। इसी बीच लंपी वायरस जैसे संक्रमण के लक्षण वाले पशुओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।पशु औषधालय की व्यवस्था पर उठे सवाल गौसेवा समिति के सदस्यों ने भगुआपुरा स्थित पशु औषधालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां पदस्थ शिवकुमार दुबे अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। समिति के सदस्यों के मुताबिक फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कथित रूप से बताया कि उनका स्थानांतरण हो चुका है तथा सुनील बघेल से संपर्क करने को कहा। इसके बाद जब सुनील बघेल से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कथित रूप से बताया गया कि उन्होंने अभी तक भगुआपुरा पशु औषधालय में ज्वाइन नहीं किया है। समिति का कहना है कि ऐसी स्थिति में बीमार और घायल पशुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।समय रहते टीकाकरण की मांग समिति के सदस्यों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में तत्काल पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। लंपी वायरस से प्रभावित अथवा संदिग्ध पशुओं की पहचान कर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखने की व्यवस्था की जाए तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक उपचार एवं वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाए।समिति के सदस्यों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में बीमार और मृत गोवंश की संख्या बढ़ सकती है। मृत पशुओं का समय पर निस्तारण नहीं होने से गांव में गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण की स्थिति पैदा होने की आशंका है। गौशाला निर्माण की भी मांग गौसेवा संगठनों ने क्षेत्र में स्थायी गौशाला अथवा अस्थायी पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर भटकने से बचाया जा सके। साथ ही स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित चारा, नियमित पशु चिकित्सा जांच और बीमार पशुओं के लिए अलग उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है। गौसेवा समितियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए भगुआपुरा क्षेत्र में तत्काल पशु चिकित्सा टीम भेजने, लंपी रोग की जांच एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने और पशु औषधालय की व्यवस्थाओं को सुचारु करने की मांग की है।1
- रैली निकालते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट ,दिया प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन। आरक्षण व्यवस्था में संशोधन एट्रोसिटी एक्ट और यूजीसी से जुड़े प्रावधानों के विरोध में जनाक्रोश रैली । रैली में देखने को मिला अनोखा प्रदर्शन। रैली से पहले युवाओं ने कराया मुंडन निकाली अर्थी। हनुमान चौराहे पर किया आर्थियों का अतिम संस्कार। रैली निकालते हुए पहुंचे कलेक्ट्रेट ,दिया प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन।1
- भिंड:मजदूर करने जा रहे युबक़ की इंदिरा गांधी चौराहे पर बिगड़ी तबियत,पुलिस जबान ने बचाई जान शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा गांधी चौराहे पर मजदूरी करने के लिए युबक़ जा रहा था तभी उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई तो पुलिस जबान की सतर्कता से जान बच गई।दरअसल बुधबार की रोज दोपहर करीब 12 बजे स्वतंत्र नगर निवासी विशाल अपनी पानी पूरी बेचने जा रहा था तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ी ओर वह बेहोश होकर बीच सड़क ही बेहोश होकर गिर पड़ा तभी वहां से भिंड में पदस्थ पुलिस जबान निकल कर जा रहा था वेसे ही पुलिस जबान ने मानवता दिखाते हुए पानी पूरी बेचने जा रहे विशाल को बीच सड़क उठाकर सड़क किनारे करते हुए उसके सामान को एक तरफ रखते हुए तुरन्त ही विशाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना परिजनों को दी गई।पुलिस जबान के द्वारा किए गए मानवता के काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे है1