logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भिंड:मजदूर करने जा रहे युबक़ की इंदिरा गांधी चौराहे पर बिगड़ी तबियत,पुलिस जबान ने बचाई जान शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा गांधी चौराहे पर मजदूरी करने के लिए युबक़ जा रहा था तभी उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई तो पुलिस जबान की सतर्कता से जान बच गई।दरअसल बुधबार की रोज दोपहर करीब 12 बजे स्वतंत्र नगर निवासी विशाल अपनी पानी पूरी बेचने जा रहा था तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ी ओर वह बेहोश होकर बीच सड़क ही बेहोश होकर गिर पड़ा तभी वहां से भिंड में पदस्थ पुलिस जबान निकल कर जा रहा था वेसे ही पुलिस जबान ने मानवता दिखाते हुए पानी पूरी बेचने जा रहे विशाल को बीच सड़क उठाकर सड़क किनारे करते हुए उसके सामान को एक तरफ रखते हुए तुरन्त ही विशाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना परिजनों को दी गई।पुलिस जबान के द्वारा किए गए मानवता के काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे है

2 hrs ago
user_भिंड खबरें
भिंड खबरें
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

भिंड:मजदूर करने जा रहे युबक़ की इंदिरा गांधी चौराहे पर बिगड़ी तबियत,पुलिस जबान ने बचाई जान शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा गांधी चौराहे पर मजदूरी करने के लिए युबक़ जा रहा था तभी उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई तो पुलिस जबान की सतर्कता से जान बच गई।दरअसल बुधबार की रोज दोपहर करीब 12 बजे स्वतंत्र नगर निवासी विशाल अपनी पानी पूरी बेचने जा रहा था तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ी ओर वह बेहोश होकर बीच सड़क ही बेहोश होकर गिर पड़ा तभी वहां से भिंड में पदस्थ पुलिस जबान निकल कर जा रहा था वेसे ही पुलिस जबान ने मानवता दिखाते हुए पानी पूरी बेचने जा रहे विशाल को बीच सड़क उठाकर सड़क किनारे करते हुए उसके सामान को एक तरफ रखते हुए तुरन्त ही विशाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और घटना की सूचना परिजनों को दी गई।पुलिस जबान के द्वारा किए गए मानवता के काम की लोग जमकर तारीफ कर रहे है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जोड़ों के दर्द को उम्र का असर मानकर नजरअंदाज न करें, नियमित जांच जरूरी भिण्ड। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा, डॉ डीके शर्मा, डॉ. नितेश मुदगल और डॉ. आसन दीप शाक्य मौजूद रहे। शिविर में बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या आम है।लेकिन इसे केवल उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, वजन नियंत्रित रखने और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों से जोड़ों को सक्रिय रखा जा सकता है। लगातार दर्द सूजन या चलने में परेशानी होने पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।डॉ. नितेश मुदगल ने कहा कि बढ़ती उम्र में बीपी, शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं समय पर लें और भोजन में नमक व अधिक मीठे पदार्थों की मात्रा कम रखें। क्षमता के अनुसार रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलना या हल्की कसरत करना भी लाभदायक है।चिकित्सकों ने बुजुर्गों को पर्याप्त नींद संतुलित खान-पान नियमित स्वास्थ्य जांच और रोजाना हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
    1
    जोड़ों के दर्द को उम्र का असर मानकर नजरअंदाज न करें, नियमित जांच जरूरी
भिण्ड। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा, डॉ डीके शर्मा, डॉ. नितेश मुदगल और डॉ. आसन दीप शाक्य मौजूद रहे।
शिविर में बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या आम है।लेकिन इसे केवल उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, वजन नियंत्रित रखने और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों से जोड़ों को सक्रिय रखा जा सकता है। लगातार दर्द सूजन या चलने में परेशानी होने पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।डॉ. नितेश मुदगल ने कहा कि बढ़ती उम्र में बीपी, शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं समय पर लें और भोजन में नमक व अधिक मीठे पदार्थों की मात्रा कम रखें। क्षमता के अनुसार रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलना या हल्की कसरत करना भी लाभदायक है।चिकित्सकों ने बुजुर्गों को पर्याप्त नींद संतुलित खान-पान नियमित स्वास्थ्य जांच और रोजाना हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • स्कूल बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत 7 से 8 बच्चे हुए घायल रौन अस्पताल ले जाया गया जहां से भिंड जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया ब्रेकिंग न्यूज़ | भिंड एम पी, स्कूल बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, 7–8 बच्चे घायल गौरई गांव के पास अमर ज्योति स्कूल बस हुई हादसे का शिकार रौन। भिंड जिले के रौन क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे गौरई गांव के पास अमर ज्योति स्कूल की बच्चों से भरी बस और एक डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 7–8 बच्चों के घायल होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रभारी प्रभांशु दुबे ने तत्काल मछण्ड की 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया। मौके पर पहुंचे मछण्ड 108 के ईएमटी जितेंद्र राजावत और पायलट विष्णु जादौन ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को तत्काल रौन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 4 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    1
    स्कूल बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत 7 से 8 बच्चे हुए घायल रौन अस्पताल ले जाया गया जहां से भिंड जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया
ब्रेकिंग न्यूज़ | भिंड एम पी, 
स्कूल बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत, 7–8 बच्चे घायल
गौरई गांव के पास अमर ज्योति स्कूल बस हुई हादसे का शिकार
रौन। भिंड जिले के रौन क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे गौरई गांव के पास अमर ज्योति स्कूल की बच्चों से भरी बस और एक डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 7–8 बच्चों के घायल होने की सूचना है।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रभारी प्रभांशु दुबे ने तत्काल मछण्ड की 108 एंबुलेंस को मौके के लिए रवाना किया।
मौके पर पहुंचे मछण्ड 108 के ईएमटी जितेंद्र राजावत और पायलट विष्णु जादौन ने तत्परता दिखाते हुए घायल बच्चों को तत्काल रौन अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद 4 बच्चों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
    user_श्री राम श्री राम
    श्री राम श्री राम
    Voice of people भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विकासखंड लहार के अंतर्गत आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को शिक्षक पत्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ,शिक्षकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) लहार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नामक एक ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) में केन्द्रीय या राज्य में 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम आर्हता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अधीन, अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान की जाये, ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री जी से विनम्र आग्रह किया गया, कि वर्ष 2010 के पूर्व कक्षा 1 से 8 के लिए केन्द्रीय तथा राज्य से नियुक्त शासकीय शिक्षकों को भारत सरकार नियमों में स्पष्ट एवं संशोधित परिपत्र जारी कर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित 23 माँगो के निराकरण के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नाम भी एक ज्ञापन सौपा गया,इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी नंदन समाधिया,शेलेन्द्र चौधरी,राजेश सिंह, तिलक सिंह,सरजीत सिंह,लोकेंद्र चोहान,सतेंद्र सिंह,नाहर सिंह,संजय वर्मा, राजेन्द्र परिहार,संजीव गुप्ता,मुलायम सिंह,राकेश चिकवा, राजनारायण दुबे,चंद्रशेखर पाण्डेय,अनूप शर्मा,महेंद्र सिंह,,संजीव समाधिया, उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,गीता राठौर,उर्मिला दोहरे,सुनीता चौहान,संगीता गुप्ता,सावित्री गौतम,नीलम कनेरिया,सर्वेश भदौरिया,कौशलेंद्र सिंह,चंद्रशेखर पाण्डेय,संजय वर्मा ,हरेंद्र सिंह, ,राजेश सिंह चौहान,,अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती ,धर्मैन्द्र तिवारी,बलिराम दोहरे,सूर्यबली चौहान, संतोष परिहार,सुधीर सिंह,हमीद खान,राकेश राठौर,संतोष शर्मा, अजय शर्मा,शशिकांत कुशवाहा,महेश चंद्र दिवाकर,संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे,भवानी प्रसाद, धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित रहे, उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने और जल्द निराकरण करने की अपील की है।
    1
    शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)  की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)  की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विकासखंड लहार के अंतर्गत आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को शिक्षक पत्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ,शिक्षकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) लहार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नामक एक ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) में केन्द्रीय या राज्य में 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम आर्हता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अधीन, अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान की जाये, ज्ञापन में माननीय  प्रधानमंत्री जी से विनम्र आग्रह किया गया, कि वर्ष 2010 के पूर्व कक्षा 1 से 8  के लिए केन्द्रीय तथा राज्य से नियुक्त शासकीय शिक्षकों को भारत सरकार नियमों में स्पष्ट एवं संशोधित परिपत्र जारी कर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित 23 माँगो के निराकरण के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नाम भी एक ज्ञापन सौपा गया,इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी नंदन समाधिया,शेलेन्द्र चौधरी,राजेश सिंह, तिलक सिंह,सरजीत सिंह,लोकेंद्र चोहान,सतेंद्र सिंह,नाहर सिंह,संजय वर्मा,  राजेन्द्र परिहार,संजीव गुप्ता,मुलायम सिंह,राकेश चिकवा, राजनारायण दुबे,चंद्रशेखर पाण्डेय,अनूप शर्मा,महेंद्र सिंह,,संजीव समाधिया, उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,गीता राठौर,उर्मिला दोहरे,सुनीता चौहान,संगीता गुप्ता,सावित्री गौतम,नीलम कनेरिया,सर्वेश भदौरिया,कौशलेंद्र सिंह,चंद्रशेखर पाण्डेय,संजय वर्मा ,हरेंद्र सिंह, ,राजेश सिंह चौहान,,अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती ,धर्मैन्द्र तिवारी,बलिराम दोहरे,सूर्यबली चौहान, संतोष परिहार,सुधीर सिंह,हमीद खान,राकेश राठौर,संतोष शर्मा, अजय शर्मा,शशिकांत कुशवाहा,महेश चंद्र दिवाकर,संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे,भवानी प्रसाद,  धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित रहे, उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने और जल्द निराकरण करने की अपील की है।
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 10 तारीक को कल ग्वालियर बंद के लिए परमिसिन मिली आप सभी अधिक से अधिक सख्या मैं पहुँचे
    1
    10 तारीक को कल ग्वालियर बंद के लिए परमिसिन मिली आप सभी अधिक से अधिक सख्या मैं पहुँचे
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) देखते हैं मुख्यमंत्री की फटकार का क्या असर होता है...
    1
    पहले बीजेपी की सांसद और अब  एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!!


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं…


ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए

( जनता की मांग)

पहले बीजेपी की सांसद और अब  एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!!
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं…
ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए
( जनता की मांग)
देखते हैं मुख्यमंत्री की फटकार का क्या असर होता है...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अधूरी सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान कीरतपुर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा, बारिश में तालाब बन जाता है रास्ता जसवंतनगर। यमुना नदी किनारे बसे. कीरतपुर गांव में अधूरी सड़क और जलभराव ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ अधूरी सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान कीरतपुर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा, बारिश में तालाब बन जाता है रास्ता जसवंतनगर। यमुना नदी किनारे बसे कीरतपुर गांव में अधूरी सड़क और जलभराव ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा छोड़े जाने से रास्ते का बड़ा हिस्सा आज भी कच्चा पड़ा है। बारिश होते ही रास्ते पर जगह-जगह पानी भर जाता है और गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। मंगलवार को समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण पूरा कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार, कई वर्ष पहले रास्ते को पक्का कराने की मांग तत्कालीन ग्राम प्रधान से की गई थी। इसके बाद इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराया गया, लेकिन कुछ हिस्सा तैयार करने के बाद काम बीच में ही छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में रास्ते पर कई फुट तक पानी भर जाता है, जिससे यह तालाब जैसा नजर आने लगता है। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। ग्रामीण सुनील कुमार, मुकेश कुमार, अलकेश कुमार, अनुज कुमार, राजेंद्र सिंह, अखलेश कुमार, रणवीर सिंह, सोनेलाल, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, देवेंद्र सिंह, सचिन कुमार, विनीता कुमारी, सीता देवी, संध्या देवी, आरती, सुनैना, मालती, बिट्टी देवी और कांति देवी ने बताया कि रास्ते की बदहाली से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। कई बार बच्चे और राहगीर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य को कागजों में पूरा दर्शाया गया, जबकि मौके पर सड़क अधूरी है। उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान पर भी समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अधूरे इंटरलॉकिंग कार्य को जल्द पूरा कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
    1
    अधूरी सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान

कीरतपुर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा, बारिश में तालाब बन जाता है रास्ता

जसवंतनगर। यमुना नदी किनारे बसे. कीरतपुर गांव में अधूरी सड़क और जलभराव ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ 


अधूरी सड़क पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
कीरतपुर में इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा, बारिश में तालाब बन जाता है रास्ता
जसवंतनगर। यमुना नदी किनारे बसे कीरतपुर गांव में अधूरी सड़क और जलभराव ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा छोड़े जाने से रास्ते का बड़ा हिस्सा आज भी कच्चा पड़ा है। बारिश होते ही रास्ते पर जगह-जगह पानी भर जाता है और गहरे गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन जाते हैं। मंगलवार को समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क निर्माण पूरा कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार, कई वर्ष पहले रास्ते को पक्का कराने की मांग तत्कालीन ग्राम प्रधान से की गई थी। इसके बाद इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू कराया गया, लेकिन कुछ हिस्सा तैयार करने के बाद काम बीच में ही छोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में रास्ते पर कई फुट तक पानी भर जाता है, जिससे यह तालाब जैसा नजर आने लगता है। पानी में गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण राहगीरों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
ग्रामीण सुनील कुमार, मुकेश कुमार, अलकेश कुमार, अनुज कुमार, राजेंद्र सिंह, अखलेश कुमार, रणवीर सिंह, सोनेलाल, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, देवेंद्र सिंह, सचिन कुमार, विनीता कुमारी, सीता देवी, संध्या देवी, आरती, सुनैना, मालती, बिट्टी देवी और कांति देवी ने बताया कि रास्ते की बदहाली से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को होती है। कई बार बच्चे और राहगीर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में भी दिक्कत होती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पूर्व में कराए गए निर्माण कार्य को कागजों में पूरा दर्शाया गया, जबकि मौके पर सड़क अधूरी है। उन्होंने वर्तमान ग्राम प्रधान पर भी समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से अधूरे इंटरलॉकिंग कार्य को जल्द पूरा कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भिंड:थनूपुरा में छत से गिरने से युबक़ की मौत,जिला अस्पताल के शव ग्रह में कराया गया पोस्टमार्टम रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत थनूपुरा में छत गिरने की बजह से युबक़ की मौत हो गई।दरअसल मंगलबार बुधबार की दरम्यानी रात थनूपुरा निवासी अनुराग घर की छत के ऊपर से नीचे उतर रहा था तभी उसका सन्तुलन बिगड़ जाने की बजह से वह छत से नीचे गिर पड़ा जिससे उसको गम्भीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी तब हुई जब बुधबार की रोज सुबह करीब 7 बजे परिजन जागे ओर उन्होंने अनुराग के शव को जमीन पर पड़े हुए देखा तो वेसे ही तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुँचे तो डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तो मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मृतक अनुराग के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह भेज कर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजन को सौप कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी
    1
    भिंड:थनूपुरा में छत से गिरने से युबक़ की मौत,जिला अस्पताल के शव ग्रह में कराया गया पोस्टमार्टम
रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत थनूपुरा में छत गिरने की बजह से युबक़ की मौत हो गई।दरअसल मंगलबार बुधबार की दरम्यानी रात थनूपुरा निवासी अनुराग घर की छत के ऊपर से नीचे उतर रहा था तभी उसका सन्तुलन बिगड़ जाने की बजह से वह छत से नीचे गिर पड़ा जिससे उसको गम्भीर चोट आ गई और उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी तब हुई जब बुधबार की रोज सुबह करीब 7 बजे परिजन जागे ओर उन्होंने अनुराग के शव को जमीन पर पड़े हुए देखा तो वेसे ही तुरन्त जिला अस्पताल लेकर पहुँचे तो डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तो मृत घोषित कर दिया जिसके बाद मृतक अनुराग के शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह भेज कर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजन को सौप कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी
    user_भिंड खबरें
    भिंड खबरें
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान *लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *​बाजार में मवेशियों का डेरा नगरपालिका ने भाटनताल पर बनाया बेड़ा, बिना जुर्माना नहीं छूटेंगी पालतू गायें* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 ​लहार। नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख रास्तों पर आवारा गायों के डेरा जमाने से आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रोक के बावजूद कई पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ​सड़क पर बढ़ते इस अतिक्रमण से निपटने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है: ​भाटनताल पर अस्थायी बाड़ा: नगरपालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बाजार से आवारा और पालतू गायों को पकड़कर भाटनताल स्थित बनाए गए बाड़े (कांजी हाउस) में बंद कर दिया है। ​पालतू मवेशी भी जद में: सड़कों पर बेखौफ घूम रहे कई पालतू मवेशी भी इस कार्रवाई के तहत बाड़े में कैद हो गए हैं। ​जुर्माना अनिवार्य: अब पशुपालक अपने मवेशियों को बाड़े से छुड़ाने की जुगत में लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय जुर्माना राशि भरे बिना किसी भी पशुपालक को उसकी गाय नहीं सौंपी जाएगी। ​नगरपालिका अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि पशुपालक अपने मवेशियों को घरों या डेयरियों में बांधकर रखें। भविष्य में सड़क पर मवेशी छोड़ते पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    1
    लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान
*लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*​बाजार में मवेशियों का डेरा नगरपालिका ने भाटनताल पर बनाया बेड़ा, बिना जुर्माना नहीं छूटेंगी पालतू गायें*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
​लहार। नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख रास्तों पर आवारा गायों के डेरा जमाने से आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रोक के बावजूद कई पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
​सड़क पर बढ़ते इस अतिक्रमण से निपटने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है:
​भाटनताल पर अस्थायी बाड़ा: नगरपालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बाजार से आवारा और पालतू गायों को पकड़कर भाटनताल स्थित बनाए गए बाड़े (कांजी हाउस) में बंद कर दिया है।
​पालतू मवेशी भी जद में: सड़कों पर बेखौफ घूम रहे कई पालतू मवेशी भी इस कार्रवाई के तहत बाड़े में कैद हो गए हैं।
​जुर्माना अनिवार्य: अब पशुपालक अपने मवेशियों को बाड़े से छुड़ाने की जुगत में लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय जुर्माना राशि भरे बिना किसी भी पशुपालक को उसकी गाय नहीं सौंपी जाएगी।
​नगरपालिका अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि पशुपालक अपने मवेशियों को घरों या डेयरियों में बांधकर रखें। भविष्य में सड़क पर मवेशी छोड़ते पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • चलती बाइक से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट; ग्वालियर रेफर भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में क्वारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बाइक से गिरने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से किसुपुरा से भिण्ड बाजार करने आ रही थी। क्वारी पुल पार करने के बाद करीब दोपहर 3 बजे अचानक बाइक पर पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर सिर के बल गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई।जानकारी के अनुसार किसुपुरा निवासी 40 वर्षीय संगीता पत्नी कंचन सिंह भदौरिया अपने बेटे 18 वर्षीय कृष्णा भदौरिया और बेटी 20 वर्षीय नंदनी भदौरिया के साथ बाइक से भिण्ड बाजार करने आ रही थीं। हादसे के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।
    1
    चलती बाइक से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट; ग्वालियर रेफर
भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में क्वारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बाइक से गिरने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से किसुपुरा से भिण्ड बाजार करने आ रही थी। क्वारी पुल पार करने के बाद करीब दोपहर 3 बजे अचानक बाइक पर पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर सिर के बल गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई।जानकारी के अनुसार किसुपुरा निवासी 40 वर्षीय संगीता पत्नी कंचन सिंह भदौरिया अपने बेटे 18 वर्षीय कृष्णा भदौरिया और बेटी 20 वर्षीय नंदनी भदौरिया के साथ बाइक से भिण्ड बाजार करने आ रही थीं। हादसे के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.