Shuru
Apke Nagar Ki App…
मनीला सिंह रोली ने मऊरानीपुर विधानसभा सपा से ठोकी दावेदारी
Ankit Gotam
मनीला सिंह रोली ने मऊरानीपुर विधानसभा सपा से ठोकी दावेदारी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मनीला सिंह रोली ने मऊरानीपुर विधानसभा सपा से ठोकी दावेदारी1
- झाँसी: बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला, इंसानियत हुई शर्मसार! झाँसी में चार युवकों पर एक चूहे को पकड़कर रस्सी से बांधने, लोहे के गेट पर लटकाने और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप है। युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सवाल यह है कि बेजुबान जीवों के साथ ऐसी क्रूरता करने वालों पर आखिर कब सख्त कार्रवाई होगी ? #Jhansi #AnimalCruelty #ViralVideo #JhansiNews #मानवता #followers #trendingreels #reelsvideoシ #fbreels #trendingreels #nonfollowers झाँसी: बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला, इंसानियत हुई शर्मसार! झाँसी में चार युवकों पर एक चूहे को पकड़कर रस्सी से बांधने, लोहे के गेट पर लटकाने और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप है। युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। सवाल यह है कि बेजुबान जीवों के साथ ऐसी क्रूरता करने वालों पर आखिर कब सख्त कार्रवाई होगी ? #Jhansi #AnimalCruelty #ViralVideo #JhansiNews #मानवता #followers #trendingreels #reelsvideoシ #fbreels #trendingreels #nonfollowers1
- पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी को थाना गोराघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी वीर सिंह रावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण— दिनांक 21.09.2026 को सुबह करीब 08 बजे ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी वीर सिंह रावत एवं उसके अन्य साथियों द्वारा गांव के ही मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। मारपीट में आई चोटों के कारण मान सिंह रावत की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद आरोपीगण द्वारा मृतक के हाथ-पैर बांधकर शव को बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। उक्त घटना पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 170/26, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस कार्रवाई— प्रकरण में फरार आरोपी वीर सिंह रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़ी की तलाश की जा रही थी। थाना गोराघाट पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को खाती बाबा मंदिर, कोटरा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका— उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक विनीत तिवारी, सउनि. मान सिंह, आरक्षक अनुज गुर्जर, आरक्षक राकी रावत, आरक्षक विक्रम जाट, आरक्षक विनोद आदिवासी एवं प्रआर. चालक कैलाश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।1
- गुरसरांय थाने के दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी ब गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह भदौरिया और अजीत कुमार की पदोन्नति निरीक्षक पद पर हुई है। इस उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने दोनों पुलिस अधिकारियों की वर्दी पर स्टार लगाकर उन्हें निरीक्षक पद का अलंकरण किया और बधाई दी। इस दौरान एसएसपी विकास कुमार ने दोनों अधिकारियों को मिष्ठान खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में पदोन्नति के साथ अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करना चाहिए। एसएसपी ने दोनों अधिकारियों की सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखते हुए जनता की सेवा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पदोन्नति मिलने पर दोनों अधिकारियों में खुशी का माहौल रहा। गुरसराय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- झांसी। कलेक्ट्रेट में अधिवक्ताओं के हंगामा और गंभीर आरोपों के बाद पुलिस एक्शन मोड में, झाँसी बस स्टैंड के बगल में बने कई होटल व लॉज में अनैतिक कार्यों की शिकायत पर पुलिस की कई टीमों का एक साथ छापा से हड़कंप। पुलिस छापेमारी देख मुहल्ले वालों ने लगाए बड़े आरोप।1
- झांसी पुलिस की बड़ी कार्यवाही, बस स्टैंड पर बने होटलों पर अनैतिक कार्यों की सूचना पर पुलिस का छापा1
- धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल जनसभा में उमड़े लोग, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने किया लौह पुरुष को नमन मऊरानीपुर (झांसी)। राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के प्रतीक भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को सरदार पटेल आर्मी (झांसी) के तत्वावधान में मऊरानीपुर के पटेल चौक से भव्य शोभायात्रा एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय रमा आर.पी. निरंजन (एमएलसी) एवं विधायक डॉ. रश्मि आर्य (पप्पू सेठ) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन श्री कालका प्रसाद पटेल (मुखिया जी) ने किया, जबकि अध्यक्षता श्री पीतांबर पटेल ने की। आयोजन के दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण, देश की एकता और अखंडता में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। शोभायात्रा एवं जनसभा के माध्यम से लौह पुरुष के विचारों और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में सरदार पटेल आर्मी (झांसी) के सक्रिय सदस्यों उदयभान पटेल, मनोज पटेल डिलावली, पंकज पटेल, भूपेंद्र सिंह निरंजन, सौरभ पटेल, रविंद्र पटेल, अरविंद पटेल, मनोज पटेल मड़वा, कामेश्वर पटेल, महेश पटेल, पवित्र पटेल, अनिल पटेल, राजेंद्र पटेल, रोहित पटेल, रानू पटेल, रामनरेश पटेल, दीप पटेल, धर्मेंद्र पटेल, सुशील पटेल एवं घनेंद्र पटेल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल ने उपस्थित लोगों, अतिथियों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।4
- चूहे को बांधकर पेट्रोल से जिंदा जलाया, वीडियो वायरल होने पर तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार झांसी। झांसी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां चार युवकों ने एक चूहे को रस्सी से बांधकर पेट्रोल डालते हुए जिंदा जला दिया। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। पूरा मामला झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ओरछा गेट की कसाई मंडी का है। बताया जा रहा है कि 29 अक्टूबर को आरोपियों ने पिंजरे में एक चूहे को पकड़ा था। इसके बाद उसे रस्सी से बांधकर लोहे के गेट पर लटका दिया। आरोप है कि चूहे को डंडों से पीटा गया और फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस दौरान एक आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। आग लगने के कुछ देर बाद रस्सी टूट गई और चूहा जलती हालत में इधर-उधर भागने लगा। बाद में उसकी मौत हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोतवाली पुलिस ने दरोगा रोहित कुमार की तहरीर पर चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अंजन कुमार के मुताबिक तीन आरोपियों जुनैद कुरैशी, आशिफ कुरैशी और शफीक कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है। वहीं श्री महाकाल गौ सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।3