तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल, मुकदमा दर्ज, वाहन बरामद गुरसराय (झांसी)। थाना गुरसराय क्षेत्र में सड़क हादसे का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां तेज गति और लापरवाही से चल रही बस ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खेरो निवासी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि दिनांक 13 फरवरी 2026 को प्रातः करीब 9 बजे उनका पुत्र राजुल सिंह (उम्र लगभग 25 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल (UP93BY5377) से झांसी जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम भडोकर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रही राम जानकी बस सर्विस (UP92AT0519) के चालक ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राजुल सिंह के सिर, पैर, सीने, मुंह व नाक में गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे तत्काल सरकारी अस्पताल गुरसराय लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे झांसी रेफर कर दिया। वर्तमान में घायल युवक का इलाज झांसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना में शामिल बस को बरामद कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

- हमीरपुर के ग्राम पंचायत जखेड़ी में लाखों रुपये की लागत से बना सार्वजनिक शौचालय पिछले एक साल से रखरखाव के अभाव में बदहाल पड़ा है। शौचालय पर ताले लटके हैं और चारों ओर गंदगी फैली हुई है, जिससे ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं और जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है। आंगनवाड़ी केंद्र भी बदहाली की मार झेल रहा है, जहां बच्चों और कार्यकत्रियों को शुद्ध पेयजल तक नसीब नहीं हो रहा है। क्या आपको लगता है कि सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए?4
- Post by मुजीब आलम पत्रकार1
- उरई (जालौन)। योजनाओं का लाभ पाने से वंचित बसोड़, बरार व अन्य संबंधित जातियों के लोगों ने अब आवाज बुलंद कर दी है। अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए विकास खंड अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन का कहना है कि शासनादेश के बावजूद जिले में इन जातियों को योजनाओं से दूर रखने के लिए “रिपोर्ट का खेल” खेला गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि बसोड़, बरार व अन्य वंचित जातियों को योजनाओं में प्राथमिकता दी जाए। इसके बावजूद जालौन जिले के नौ विकास खंडों के बीडीओ ने शासन को यह रिपोर्ट भेज दी कि जिले में ये जातियां निवास ही नहीं करतीं। इससे सैकड़ों गरीब परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए और आज भी बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। मंडल प्रभारी रामबाबू बरार जोशीला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जिलों झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात व औरैया में इन जातियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन जालौन में अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते हालात विपरीत हैं।1
- जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़, समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!! सपा नेता महेन्द्र कठेरिया समाज को कर रहा बेचने का काम -इन्द्र कुमार कठेरिया!!1
- Post by Ashish Patrkar1
- लोह पुरुष श्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष में निवाड़ी में साइकिलोंथान का किया गया आयोजन पुलिस अधीक्षक रहे प्रमुख रूप से मौजूद,,,1
- गुरसराय। नगर में इन दिनों एक पागल व्यक्ति के आतंक से स्थानीय लोग परेशान नजर आ रहे हैं। ताजा मामला थाना गुरसराय क्षेत्र के मोहल्ला गांधी नगर का है, जहां एक पागल व्यक्ति ने घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। मोहल्ला गांधी नगर निवासी अनिल कुमार पुत्र दया राम ने इस संबंध में 112 सेवा एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि एक अज्ञात पागल व्यक्ति अचानक उनके घर में घुस आया और घर का सामान इधर-उधर फेंककर अव्यवस्थित कर दिया। इतना ही नहीं, उक्त व्यक्ति ने घर के अंदर ही मल त्याग कर गंदगी फैला दी, जिससे परिवार के सदस्यों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पीड़ित अनिल कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पागल व्यक्तियों को जल्द से जल्द पकड़कर उचित स्थान, जैसे थाने या मानसिक चिकित्सालय, भेजा जाए ताकि आम जनता को इस प्रकार की घटनाओं से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- जालौन : जिला न्यायालय के समीप में लगी भाषण आग!! आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं दमकल को किया गया सूचित!! उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित कालपी बस स्टैंड का मामला!!1
- Post by Bheem rajawat 96288004584