logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़, समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!! जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़, समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!! सपा नेता महेन्द्र कठेरिया समाज को कर रहा बेचने का काम -इन्द्र कुमार कठेरिया!!

3 hrs ago
user_Harsh Samvad
Harsh Samvad
Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़, समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!! जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़, समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!! सपा नेता महेन्द्र कठेरिया समाज को कर रहा बेचने का काम -इन्द्र कुमार कठेरिया!!

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उरई (जालौन)। योजनाओं का लाभ पाने से वंचित बसोड़, बरार व अन्य संबंधित जातियों के लोगों ने अब आवाज बुलंद कर दी है। अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए विकास खंड अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन का कहना है कि शासनादेश के बावजूद जिले में इन जातियों को योजनाओं से दूर रखने के लिए “रिपोर्ट का खेल” खेला गया है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि बसोड़, बरार व अन्य वंचित जातियों को योजनाओं में प्राथमिकता दी जाए। इसके बावजूद जालौन जिले के नौ विकास खंडों के बीडीओ ने शासन को यह रिपोर्ट भेज दी कि जिले में ये जातियां निवास ही नहीं करतीं। इससे सैकड़ों गरीब परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए और आज भी बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। मंडल प्रभारी रामबाबू बरार जोशीला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जिलों झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात व औरैया में इन जातियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन जालौन में अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते हालात विपरीत हैं।
    1
    उरई (जालौन)। योजनाओं का लाभ पाने से वंचित बसोड़, बरार व अन्य संबंधित जातियों के लोगों ने अब आवाज बुलंद कर दी है। अखिल भारतीय बसोर समाज विकास समिति ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए विकास खंड अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। संगठन का कहना है कि शासनादेश के बावजूद जिले में इन जातियों को योजनाओं से दूर रखने के लिए “रिपोर्ट का खेल” खेला गया है।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि बसोड़, बरार व अन्य वंचित जातियों को योजनाओं में प्राथमिकता दी जाए। इसके बावजूद जालौन जिले के नौ विकास खंडों के बीडीओ ने शासन को यह रिपोर्ट भेज दी कि जिले में ये जातियां निवास ही नहीं करतीं। इससे सैकड़ों गरीब परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए और आज भी बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। मंडल प्रभारी रामबाबू बरार जोशीला ने आरोप लगाया कि पड़ोसी जिलों झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, कानपुर देहात व औरैया में इन जातियों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, लेकिन जालौन में अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के चलते हालात विपरीत हैं।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़, समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!! सपा नेता महेन्द्र कठेरिया समाज को कर रहा बेचने का काम -इन्द्र कुमार कठेरिया!!
    1
    जालौन में कठेरिया/बसोर समाज में दो फाड़,
समाजसेवी इंदर कठेरिया ने सपा नेता महेंद्र कठेरिया और सपा नेता संजू कठेरिया पर समाज के साथ छलाबा कर दलाली करने के आरोप लगाया!!
सपा नेता महेन्द्र कठेरिया समाज को कर रहा बेचने का काम -इन्द्र कुमार कठेरिया!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा लेने पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी। डीएम और एसपी ने उरई व कोंच समेत कई क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर डीजल की अस्थायी कमी जरूर पाई गई, जिसका कारण बढ़ी खपत और टैंकरों की देरी से आपूर्ति बताया गया। वहीं एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद बिक्री बंद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीजल की कमी से खेती कार्य प्रभावित होने की समस्या रखी, जिस पर प्रशासन ने तत्काल आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के साथ समन्वय कर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने कहा किया कि कुछ स्थानों पर कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश की गई, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए ड्रम में डीजल वितरण पर रोक लगा दी गई है और पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में डीजल-पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आज ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
    1
    जालौन में डीजल-पेट्रोल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार खुद मैदान में उतरकर हालात का जायजा लेने पहुंचे और लोगों को भरोसा दिलाया कि आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी।
डीएम और एसपी ने उरई व कोंच समेत कई क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर डीजल की अस्थायी कमी जरूर पाई गई, जिसका कारण बढ़ी खपत और टैंकरों की देरी से आपूर्ति बताया गया।
वहीं एक पेट्रोल पंप पर स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद बिक्री बंद मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान किसानों ने डीजल की कमी से खेती कार्य प्रभावित होने की समस्या रखी, जिस पर प्रशासन ने तत्काल आपूर्ति सुचारु कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पेट्रोलियम कंपनियों के साथ समन्वय कर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रशासन ने कहा किया कि कुछ स्थानों पर कृत्रिम संकट पैदा करने की कोशिश की गई, जिस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। कालाबाजारी रोकने के लिए ड्रम में डीजल वितरण पर रोक लगा दी गई है और पेट्रोल पंपों की लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में डीजल-पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है और आज ही आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। साथ ही कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भंडारण से बचें। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रिपोर्टर अखिलेश सोनी पत्रकार जालौन 📍 उरई (जालौन): जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में चौरसी मोड़ के पास स्कूल के छात्रों के बीच एक गंभीर हिंसक घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक छात्र ने दूसरे छात्र पर हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में घायल छात्र के हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आर्यन यादव नामक छात्र द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र दूसरे पर हॉकी से हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला उरई कोतवाली शहर क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है। इस घटना ने स्कूलों में छात्रों की बढ़ती हिंसा और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    1
    रिपोर्टर अखिलेश सोनी पत्रकार जालौन 
📍 उरई (जालौन):
जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में चौरसी मोड़ के पास स्कूल के छात्रों के बीच एक गंभीर हिंसक घटना सामने आई है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक छात्र ने दूसरे छात्र पर हॉकी से हमला कर दिया। इस हमले में घायल छात्र के हाथ में फ्रैक्चर होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आर्यन यादव नामक छात्र द्वारा मारपीट किए जाने की बात सामने आ रही है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छात्र दूसरे पर हॉकी से हमला करते हुए साफ दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला उरई कोतवाली शहर क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
इस घटना ने स्कूलों में छात्रों की बढ़ती हिंसा और अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कस्बा रुरा में जवारे विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई।विसर्जन यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।इस दौरान भक्तों ने बाना लगवाकर डांस किया।वहीं इस अवसर चेयरमैन रुरा राम जी गुप्ता शामिल हुए और उनका माला पहनाकर सम्मान किया।
    1
    कस्बा रुरा में जवारे विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ बड़ी धूमधाम से निकाली गई।विसर्जन यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।इस दौरान भक्तों ने बाना लगवाकर डांस किया।वहीं इस अवसर चेयरमैन रुरा राम जी गुप्ता शामिल हुए और उनका माला पहनाकर सम्मान किया।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा से जहां 25 साल बाद बन रही सड़क में मानकों को दरकिनार किया जा रहा है सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    1
    खास खबर है जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सिकरी राजा से जहां 25 साल बाद बन रही सड़क में मानकों को दरकिनार किया जा रहा है सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है और मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जालौन : जिला न्यायालय के समीप में लगी भाषण आग!! आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं दमकल को किया गया सूचित!! उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित कालपी बस स्टैंड का मामला!!
    1
    जालौन :  जिला न्यायालय के समीप में लगी भाषण आग!!
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं दमकल को किया गया सूचित!!
उरई कोतवाली क्षेत्र स्थित कालपी बस स्टैंड का मामला!!
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.