नवोदय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहे छात्र की हाइवा से कुचलकर मौत, सड़क जाम तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के धौनी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप शनिवार को सुल्तानगंज-देवघर सड़क पर हाइवा ट्रक से कुचलकर 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के सुईया गांव निवासी शिक्षक गंगाधर पांडे के पुत्र कृतिवर्धन पांडे उर्फ गोपाल कुमार पांडे के रूप में हुई है। वह कक्षा छह का छात्र था और अपने मामा आशुतोष पांडे के साथ बाइक से भागलपुर के बरारी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहा था। मामा के अनुसार, सड़क पर स्कूली बच्चियों को बचाने के दौरान हाइवा का पिछला हिस्सा बाइक से टकरा गया। छात्र ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि खलासी को पुलिस ने हिरासत में लिया। आक्रोशित लोगों ने नो-इंट्री में भारी वाहनों के परिचालन पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम हटा। शव पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया।
नवोदय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहे छात्र की हाइवा से कुचलकर मौत, सड़क जाम तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के धौनी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप शनिवार को सुल्तानगंज-देवघर सड़क पर हाइवा ट्रक से कुचलकर 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के सुईया गांव निवासी शिक्षक गंगाधर पांडे के पुत्र कृतिवर्धन पांडे उर्फ गोपाल कुमार पांडे के रूप में हुई है। वह कक्षा छह का छात्र था और अपने मामा आशुतोष पांडे के साथ बाइक से भागलपुर के बरारी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहा था। मामा के अनुसार, सड़क पर स्कूली बच्चियों को बचाने के दौरान हाइवा का पिछला हिस्सा बाइक से टकरा गया। छात्र ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि खलासी को पुलिस ने हिरासत में लिया। आक्रोशित लोगों ने नो-इंट्री में भारी वाहनों के परिचालन पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम हटा। शव पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया।
- शिक्षा सेवक एवं तालिमी मरकज शिक्षा सेविकाओं की जिला स्तरीय बैठक आयोजित, मांगों को पूरा करने की उठी आवाज हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को काली स्थान, हवेली खड़गपुर में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविका (तालिमी मरकज) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामजीवन कुमार मांझी ने की, जबकि मंच संचालन पप्पू चौधरी ने किया। बैठक में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाओं की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने बारी-बारी से अपनी बातें रखीं और सरकार से मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। बैठक में संघ के प्रखंड सचिव ने कहा कि शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाएं पिछले 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सरकार को उनके लंबे कार्य अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें 18 वर्ष के कार्य अनुभव के आधार पर प्राथमिक शिक्षक का दर्जा देने तथा अनुकंपा का लाभ प्रदान करने की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाओं की मांगों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें उचित सम्मान और सुविधाएं मिल सकें। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपनी समस्याओं को रखते हुए सरकार से सकारात्मक पहल करने की मांग की। इस जिला स्तरीय बैठक में संजय कुमार, सचिन दास, निर्दोष कुमार तुरी, सुनीता देवी, आकाश उर्फ मोंटी सिंह, जदयू नेता मनोज कुमार रघु, श्रवण सदा, निरंजन मांझी, रवींद्र मांझी, रिंकी कुमारी, सुनील कुमार, मनोज कुमार तुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक में शिक्षा सेवक एवं शिक्षा सेविकाओं के अधिकारों, सेवा संबंधी समस्याओं और मांगों को लेकर एकजुटता के साथ आवाज उठाई गई। उपस्थित सदस्यों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए जल्द उचित निर्णय लेगी।1
- परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खीराडीह के मरीज की हार्ट अटैक से हुई मौत,परिजनों का स्वास्थ्य केंद्र की असुविधा पर रोष परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खीराडीह के मरीज की हार्ट अटैक से हुई मौत,परिजनों का स्वास्थ्य केंद्र की असुविधा पर रोष जताया।1
- 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video 🙏"Please watch the video, help is needed to get a hearing in the Supreme Court to have the devices/instruments removed." 🙏 कृपया विडियो देखें मदद में सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई करवाकर यंत्रों को हटाने के लिए मदद की ज़रूरत है। #support #help #ᴠɪʀᴀʟᴠɪᴅᴇᴏ #viralreeĺs #video1
- अब बेटियाँ पहले से अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रख रही हैं। पुलिस दीदी की उपस्थिति से छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। अब वे अपनी समस्याएँ खुलकर साझा कर पा रही हैं और असामाजिक तत्वों के भय से मुक्त होकर अपनी पढ़ाई एवं भविष्य पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। #BiharPolice #PoliceDidi #Bihar #HainTaiyaarHum #biharkipolicedidi1
- 🌿 तुलसी का पौधा – आयुर्वेद और प्राकृतिक खेती का खजाना! 🌱 तुलसी की कटिंग की जा रही है। 🙏 इसके पत्तों का उपयोग पारंपरिक आयुर्वेदिक औषधियों में और इसके अर्क पर प्राकृतिक फंगीसाइड के रूप में भी शोध किया गया है। 💚🌾 🌱 औषधीय पौधे लगाइए, प्रकृति बचाइए! प्राकृतिक खेती कीजिए और स्वस्थ रहिए। 🌿 🌿 तुलसी का पौधा – आयुर्वेद और प्राकृतिक खेती का खजाना! 🌱 तुलसी की कटिंग की जा रही है। 🙏 इसके पत्तों का उपयोग पारंपरिक आयुर्वेदिक औषधियों में और इसके अर्क पर प्राकृतिक फंगीसाइड के रूप में भी शोध किया गया है। 💚🌾 🌱 औषधीय पौधे लगाइए, प्रकृति बचाइए! प्राकृतिक खेती कीजिए और स्वस्थ रहिए। 🌿1
- स्वर्गीय श्रीमति सिया देवी के पुण्यतिथि पर किया गया पौधारोपण। प्रेस विज्ञप्ति लल्लू पोखर स्थित रामधनी सिंह छात्रावास भूमिहार बोर्डिंग में शनिवार को मुंगेर सिविल कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय रामनंदन सिंह उर्फ रामजी बाबू की धर्मपत्नी स्वर्गीय सिया देवी की 17वीं पुण्यतिथि पर भारतीय युवा विकास मंच के अध्यक्ष सह मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के युवा नेता अधिवक्ता प्रणव कुमार के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के पश्चात उन्होंने 2 मिनट का मन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई प्रणव कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि आज से 17 वर्ष पूर्व वह हम लोगों को छोड़कर हमेशा के लिए परलोक चली गई। उनके पुण्यतिथि में हर्ष वर्ष की तरह इस वर्ष की पौधारोपण किया गया। वह एक मृदुभाषी मिलनसार व्यक्तित्व वाली महिला थी। इस मौके पर भारतीय युवा विकास मंच के अध्यक्ष सह मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के युवा नेता अधिवक्ता प्रणव कुमार शिवम कुमार आदि अन्य उपस्थित थे।1
- भटकती वृद्ध महिला को तारापुर पुलिस ने निर्मल हृदय आश्रम भेजा, पहचान की कोशिश नाकाम तारापुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में भटक रही एक वृद्ध महिला को पुलिस ने शुक्रवार को निर्मल हृदय आश्रम मुंगेर भेज दिया। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि बुधवार की रात डायल 112 पर सूचना मिली थी कि महमदपुर गांव में एक वृद्ध महिला भटक रही है। सूचना मिलते ही गश्ती पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और महिला को थाना लाया गया। इसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उसे अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की पहचान के लिए आसपास के जिलों के साथ झारखंड के कई थानों में उसकी तस्वीर भेजी गई। सोशल मीडिया के माध्यम से भी सूचना प्रसारित की गई, लेकिन महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। अंततः शुक्रवार को महिला को निर्मल हृदय आश्रम भेज दिया गया। महिला ने नारंगी रंग की छीट दार साड़ी पहन रखी है। उसके हाथों में सफेद रंग की शंख-पोला चूड़ियां हैं। पेर में हवाई चप्पल पहने हुए है ।पुलिस महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।1
- नवोदय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहे छात्र की हाइवा से कुचलकर मौत, सड़क जाम तारापुर। तारापुर थाना क्षेत्र के धौनी गांव स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप शनिवार को सुल्तानगंज-देवघर सड़क पर हाइवा ट्रक से कुचलकर 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के सुईया गांव निवासी शिक्षक गंगाधर पांडे के पुत्र कृतिवर्धन पांडे उर्फ गोपाल कुमार पांडे के रूप में हुई है। वह कक्षा छह का छात्र था और अपने मामा आशुतोष पांडे के साथ बाइक से भागलपुर के बरारी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने जा रहा था। मामा के अनुसार, सड़क पर स्कूली बच्चियों को बचाने के दौरान हाइवा का पिछला हिस्सा बाइक से टकरा गया। छात्र ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, जबकि खलासी को पुलिस ने हिरासत में लिया। आक्रोशित लोगों ने नो-इंट्री में भारी वाहनों के परिचालन पर सवाल उठाते हुए सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों के समझाने पर करीब दो घंटे बाद जाम हटा। शव पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा गया।1