सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अवसर पर हनुमानगढ़ी मालवीय नगर से दुःखहरण नाथ मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अवसर पर दुःखहरण नाथ मंदिर पर डीएम व सीडीओ ने की जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना जनपद के सभी शिव मंदिरों पर आयोजित किये गए भव्य सांस्कृतिक भजन कीर्तन तथा अन्य कार्यक्रम* "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत जनपद में सोमवार को सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलाभिषेक, भजन-कीर्तन, महाआरती एवं पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव का पूजन कर जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के क्रम में हनुमानगढ़ी मंदिर मालवीय नगर से बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा शिव भजनों एवं जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर, गोण्डा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानन्द प्रसाद ने पहुंचकर कलश यात्रा में सहभागिता की तथा भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सोमनाथ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। उपस्थित अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना एवं कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों, जिनमें बाबा दुःखहरण नाथ महादेव मंदिर गोण्डा, बाबा पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर खरगूपुर, बाबा बरखण्डी नाथ महादेव मंदिर करनैलगंज, बाबा बालेश्वर नाथ महादेव मंदिर वजीरगंज तथा महादेव शिव मंदिर मनकापुर सहित अन्य शिवालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, महाआरती, जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी तथा पूरे जनपद में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा श्री जितेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार सदर श्री चन्दन जायसवाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री महेंद्र मिश्र, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी श्रीमती वन्दना पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अवसर पर हनुमानगढ़ी मालवीय नगर से दुःखहरण नाथ मंदिर तक निकाली गई कलश यात्रा "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अवसर पर दुःखहरण नाथ मंदिर पर डीएम व सीडीओ ने की जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना जनपद के सभी शिव मंदिरों पर आयोजित किये गए भव्य सांस्कृतिक भजन कीर्तन तथा अन्य कार्यक्रम* "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व" के अंतर्गत जनपद में सोमवार को सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलाभिषेक, भजन-कीर्तन, महाआरती एवं पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं
श्रद्धा के साथ भगवान शिव का पूजन कर जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के क्रम में हनुमानगढ़ी मंदिर मालवीय नगर से बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा शिव भजनों एवं जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर, गोण्डा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री दयानन्द प्रसाद
ने पहुंचकर कलश यात्रा में सहभागिता की तथा भगवान शिव का जलाभिषेक एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सोमनाथ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। उपस्थित अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को सुना एवं कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों, जिनमें बाबा दुःखहरण नाथ महादेव मंदिर गोण्डा, बाबा पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर खरगूपुर, बाबा बरखण्डी नाथ महादेव मंदिर करनैलगंज,
बाबा बालेश्वर नाथ महादेव मंदिर वजीरगंज तथा महादेव शिव मंदिर मनकापुर सहित अन्य शिवालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन, महाआरती, जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना के कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी तथा पूरे जनपद में भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री आलोक कुमार, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा श्री जितेंद्र गौतम, नायब तहसीलदार सदर श्री चन्दन जायसवाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी श्री महेंद्र मिश्र, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी श्रीमती वन्दना पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- अयोध्या में एक मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा जय मां फाउण्डेशन ट्रस्ट ने उठाया है। ट्रस्ट ने इस पवित्र कार्य के लिए आम जनता से सहयोग और चंदा देने की अपील की है।1
- अयोध्या जिले के खजुराहट गांव में ₹1.41 करोड़ की लागत से बनने वाले पहले उत्सव भवन की आधारशिला रखी गई है। बीकापुर विधायक अमित सिंह चौहान ने पूजा-पाठ के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया। यह भवन स्थानीय समुदायों के लिए विभिन्न आयोजनों का प्रमुख केंद्र बनेगा।1
- अयोध्या में दुर्लभ A नेगेटिव खून की कमी से जिंदगी-मौत से जूझ रही मासूम जानवी मिश्रा की जान 'ब्लड मैन' दीपेंद्र मिश्रा और डॉ. आशीष पाण्डेय ने बचाई। जब परिवार को कहीं मदद नहीं मिली, तब उन्होंने अपनी टीम के साथ 2 यूनिट दुर्लभ ब्लड का इंतजाम कर बच्ची को नई जिंदगी दी। इस घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविरों की आवश्यकता पर जोर दिया है।1
- अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज की और आरोपियों को हिरासत में लिया।1
- रामनगर बस स्टॉप के सामने काफी ज्यादा घना जंगल बहुत बड़ी लापरवाही का नतीजा प्लास्टिक पन्नी वगैरा सब चीज पड़ी हुई ना कोई सफाई नहीं होती1
- बाराबंकी-देर रात बड़ा सड़क हादसा, बस ड्राइवर को डीसीएम में रौंदा मौके पर मौत1
- अयोध्या में समाजवादी पार्टी के सांसद के खिलाफ बीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन पर सवाल उठ गए हैं। इसमें शामिल कई महिलाओं को विरोध का मकसद ही नहीं पता था और उन्होंने विधायक का नाम भी गलत बताया। इस घटना ने बीजेपी की जमीनी तैयारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- अयोध्या में एक वृहद राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत जनपद न्यायाधीश रणंजय कुमार वर्मा ने की। इस लोक अदालत में 85,350 लंबित मामलों का निपटारा किया गया और ₹12 करोड़ से ज़्यादा की समझौता राशि तय हुई, जिससे हजारों लोगों को त्वरित न्याय मिला।3
- अयोध्या के खजुरहट में भाजपा विधायक अमित सिंह चौहान ने उत्सव भवन का शिलान्यास किया। हालांकि, शिलान्यास पत्थर को कुर्सी पर रखा गया और सैकड़ों लोगों के लिए बैठने-साउंड व्यवस्था भी खराब रही। शुरुआती गड़बड़ियाँ इस प्रोजेक्ट में पैसे बचाने के खेल की ओर इशारा करती हैं।1