logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल -तिजारा। खैरथल-तिजारा, 18 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह की शृंखला में बुधवार को खैरथल-तिजारा जिले के मंदिर श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर खैरथल में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के इस पुनीत अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद कमिश्नर मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। मंदिर के महंत शशि भूषण शर्मा द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि ऐतिहासिक रूप से राजस्थान की स्थापना नव संवत्सर (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के दिन ही हुई थी। इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की नई पीढ़ी को अपनी मूल पहचान और भारतीय संस्कृति से पुनः जोड़ने के लिए राजस्थान दिवस का उत्सव नव संवत्सर के अनुसार ही मनाया जा रहा है। महंत शशि भूषण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई है। महाआरती के दौरान कनिष्क अभियंता मोतीलाल वर्मा, सहायक प्रोग्रामर शेर सिंह यादव, PRO अतर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय भक्तगण उपस्थित रहे।

11 hrs ago
user_Choudhary Jaibeer Singh
Choudhary Jaibeer Singh
News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
11 hrs ago

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में श्री लाडली जूं सरकार (राधा रानी) मंदिर में भव्य महाआरती संपन्न जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट खैरथल -तिजारा। खैरथल-तिजारा, 18 मार्च। राजस्थान दिवस समारोह की शृंखला में बुधवार को खैरथल-तिजारा जिले के मंदिर श्री लाडली जूं सरकार (राधा

1c4fff86-419a-4da4-94be-4391751253c9

रानी) मंदिर खैरथल में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के इस पुनीत अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, नगर परिषद कमिश्नर मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। मंदिर के महंत शशि भूषण शर्मा द्वारा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह पूजा-अर्चना एवं महाआरती संपन्न कराई गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने

fcb437ca-cf4e-4db9-8699-71563a93e534

बताया कि ऐतिहासिक रूप से राजस्थान की स्थापना नव संवत्सर (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) के दिन ही हुई थी। इसी तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की नई पीढ़ी को अपनी मूल पहचान और भारतीय संस्कृति से पुनः जोड़ने के लिए राजस्थान दिवस का उत्सव नव संवत्सर के अनुसार ही मनाया जा रहा

ffa7c28f-bd67-4026-94cd-ffac475084b2

है। महंत शशि भूषण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक ऐतिहासिक पहल की गई है। महाआरती के दौरान कनिष्क अभियंता मोतीलाल वर्मा, सहायक प्रोग्रामर शेर सिंह यादव, PRO अतर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय भक्तगण उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • भिवाड़ी: नए SP ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया पदभार संभालने के बाद एसपी ज्योति उपाध्याय ने अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की पत्रकार से वार्ता में क्या बोले सुनिए......
    1
    भिवाड़ी:  नए SP ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया
पदभार संभालने के बाद एसपी ज्योति उपाध्याय ने अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की पत्रकार से वार्ता में क्या बोले सुनिए......
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • डीग जिले के गांव अऊ में हरिजन बस्ती में बाल्मीकि समाज का शिव परिवार एवं महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया ! इस दौरान गाँव में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गयी ! कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का 21 किलो फूलों की माला पहनकर स्वागत किया गया ! इस मौके पर पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज असंगठित होने के कारण पिछड़ा है जिसे संगठित होने की महती आवश्यकता है तभी इस समाज मजबूती मिलेगी वहीं इस मौके पर विशवेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा और मेरे परिवार का सभी से पुराने समय से ही एक महत्वपूर्ण रिश्ता है जो जाति - धर्म से ऊपर उठकर है सेवाभाव का रिश्ता रहा है आगे भी सदैव ऐसे ही बना रहेगा ! इस मौके पर (सरपंच ) प्रशासक इंद्रपाल सिंह, सुरेश वाल्मीकि मनोज बाल्मीकि, कुशल कुमार, लाला पंडित अऊ, मुकेश बाल्मीकि रमेश जादौन तथा बाल्मीकि समाज के दूर - दराज से लोग और ग्रामीण मौजूद रहे !
    1
    डीग जिले के गांव अऊ में हरिजन बस्ती में बाल्मीकि समाज का शिव परिवार एवं महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने फीता काटकर किया ! इस दौरान गाँव में बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा भी निकाली गयी ! कार्यक्रम के दौरान वाल्मीकि समाज द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह का 21 किलो फूलों की माला पहनकर स्वागत किया गया ! इस मौके पर पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज असंगठित होने के कारण पिछड़ा है जिसे संगठित होने की महती आवश्यकता है तभी इस समाज मजबूती मिलेगी वहीं इस मौके पर विशवेंद्र सिंह ने कहा कि मेरा और मेरे परिवार का सभी से पुराने समय से ही एक महत्वपूर्ण रिश्ता है जो जाति - धर्म से ऊपर उठकर है सेवाभाव का रिश्ता रहा है आगे भी सदैव ऐसे ही बना रहेगा ! इस मौके पर (सरपंच ) प्रशासक इंद्रपाल सिंह, सुरेश वाल्मीकि मनोज बाल्मीकि, कुशल कुमार, लाला पंडित अऊ, मुकेश बाल्मीकि रमेश जादौन तथा बाल्मीकि समाज के दूर - दराज से लोग और ग्रामीण मौजूद रहे !
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आज 19/03/2026 का पंचांग आज के पंचांग की महत्वपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
    1
    आज 19/03/2026 का पंचांग 
आज के पंचांग की महत्वपूर्ण जानकारी नदबई भरतपुर से लाइव।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by News 93
    1
    Post by News 93
    user_News 93
    News 93
    Court reporter Kaman, Bharatpur•
    10 hrs ago
  • राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या परअति प्राचीनतम मोहन जी मंदिर परमहा आरती का हुआ आयोजन डीग। राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों के अन्तर्गत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश भर के राजकीय मंदिरों में भव्य महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान डीग जिलें के ऐतिहासिक बेताल मोहल्ला स्थित प्राचीनतम मंदिर श्री मोहन जी मंदिर पर बुधवार को मंदिर मंहत पंडित सौरभ कुमार दुबे के नेतृत्व में महाआरती का आयोजन किया गया।तथा मंदिर परिसर में भव्य सजावट के साथ धार्मिक आयोजन किए गए। इस दौरान महाआरती में भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, दाऊदयाल, कुंदन शर्मा लक्ष्मण शर्मा हरि शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने महाआरती में भाग लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाआरती से पूर्व प्रातः ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। तथा विशेष पूजा अर्चना अनुष्ठान के साथ महिलाओं द्वारा कीर्तन के साथ साथ अंदर ओर बाहर भव्य सजावट की गई।सभी भक्तों को महाप्रसादीभी वितरण की गई
    4
    राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या परअति प्राचीनतम मोहन जी मंदिर परमहा आरती का हुआ आयोजन    डीग। राजस्थान दिवस के कार्यक्रमों के अन्तर्गत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत राजस्थान दिवस की पूर्व संध्या पर देवस्थान विभाग द्वारा प्रदेश भर के राजकीय मंदिरों में भव्य महाआरती एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
इस दौरान डीग जिलें के ऐतिहासिक बेताल मोहल्ला स्थित  प्राचीनतम मंदिर श्री मोहन जी मंदिर पर बुधवार को मंदिर मंहत पंडित सौरभ कुमार दुबे के नेतृत्व में महाआरती का आयोजन किया गया।तथा मंदिर परिसर में भव्य सजावट के साथ धार्मिक आयोजन किए गए।
इस दौरान महाआरती में भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, दाऊदयाल, कुंदन शर्मा लक्ष्मण शर्मा हरि शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने महाआरती में भाग लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाआरती से पूर्व प्रातः ठाकुर जी का पंचामृत से अभिषेक किया गया। तथा विशेष पूजा अर्चना अनुष्ठान के साथ महिलाओं द्वारा कीर्तन के साथ साथ अंदर ओर बाहर भव्य सजावट की गई।सभी भक्तों को महाप्रसादीभी वितरण की गई
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सरसों की आवक बढ़ी तो खैरथल मंडी में लौटी रौनक खैरथल जिले में इन दिनों सरसों की फसल की आवक तेज हो गई है। मार्च माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद किसान कड़ी धूप में सरसों की कटाई और थ्रेसिंग के काम में जुटे हुए हैं। खेतों में लगातार फसल निकालने के साथ ही खैरथल अनाज मंडी में नई सरसों की आवक बढ़ने लगी है। जिससे मंडी परिसर में इन दोनों अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 80 हजार कट्टे नई सरसों मंडी में पहुंच रहे हैं। फसल की कटाई तेज होने के कारण आने वाले दिनों में आवक और भी बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है
    1
    सरसों की आवक बढ़ी तो खैरथल मंडी में लौटी रौनक
खैरथल जिले में इन दिनों सरसों की फसल की आवक तेज हो गई है। मार्च माह की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन इसके बावजूद किसान कड़ी धूप में सरसों की कटाई और थ्रेसिंग के काम में जुटे हुए हैं। खेतों में लगातार फसल निकालने के साथ ही खैरथल अनाज मंडी में नई सरसों की आवक बढ़ने लगी है। जिससे मंडी परिसर में इन दोनों अच्छी खासी चहल-पहल देखने को मिल रही है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 80 हजार कट्टे नई सरसों मंडी में पहुंच रहे हैं। फसल की कटाई तेज होने के कारण आने वाले दिनों में आवक और भी बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • मुंडावर क्षेत्र के ग्राम आमोठ में भक्ति और लोक कला का एक बड़ा संगम होने जा रहा है। आगामी 23 और 24 मार्च को माता मसाणी का विशाल वार्षिक मेला और भव्य रागनी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। आयोजन की शुरुआत 23 मार्च (सोमवार) को रात्रि 8:15 बजे एक विशाल माता के जागरण से होगी, जहाँ श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहेंगे। इसके अगले दिन, 24 मार्च को सुबह 10:30 बजे से मुख्य मेले का आगाज़ होगा। इस बार मेले का मुख्य आकर्षण रागनी कॉम्पिटिशन रहने वाला है, जिसमें मशहूर लोक कलाकार सुभाष चन्द परचारी एण्ड पार्टी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार होने के कारण यहाँ भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। इस भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ललित यादव शिरकत करेंगे। आयोजक माता मसाणी कमेटी और समस्त ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
    4
    मुंडावर क्षेत्र के ग्राम आमोठ में भक्ति और लोक कला का एक बड़ा संगम होने जा रहा है। आगामी 23 और 24 मार्च को माता मसाणी का विशाल वार्षिक मेला और भव्य रागनी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह है। आयोजन की शुरुआत 23 मार्च (सोमवार) को रात्रि 8:15 बजे एक विशाल माता के जागरण से होगी, जहाँ श्रद्धालु पूरी रात भक्ति रस में सराबोर रहेंगे। इसके अगले दिन, 24 मार्च को सुबह 10:30 बजे से मुख्य मेले का आगाज़ होगा।
इस बार मेले का मुख्य आकर्षण रागनी कॉम्पिटिशन रहने वाला है, जिसमें मशहूर लोक कलाकार सुभाष चन्द परचारी एण्ड पार्टी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार होने के कारण यहाँ भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
इस भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक ललित यादव शिरकत करेंगे। आयोजक माता मसाणी कमेटी और समस्त ग्रामवासियों ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
    user_पत्रकार संदीप यादव
    पत्रकार संदीप यादव
    Computer Shop मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    1
    Post by Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.