मातृकुंडिया में मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शाम को भजन चित्तौड़गढ़। गुजरात के सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत चित्तौड़गढ़ में भी आयोजन होंगे। जिले की राशमी तहसील स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मातृकुंडिया के मंगलेश्वर महादेव मंदिर में 11 मई को विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन आयोजनों की जिम्मेदारी देवस्थान विभाग को दी गई है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है और मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। इसके साथ ही सोमनाथ मंदिर में होने वाले कार्यक्रम को जिले के लोग लाइव भी देख सकेंगे। देवस्थान विभाग के निरीक्षक रमेश चंद्र जैन ने बताया कि उदयपुर खंड के निर्देशन में दिनभर धार्मिक प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 9 बजे से कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। मंदिर में विशेष श्रृंगार पूजन किया जाएगा और पांच पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक कराया जाएगा। इसके बाद शाम को भजन, आरती और प्रसाद वितरण का होगा आयोजन दिनभर धार्मिक आयोजनों के बाद शाम को भजन संध्या और सामूहिक आरती का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु भक्ति गीतों और भजनों का आनंद लेंगे। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। देवस्थान विभाग का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को भारतीय संस्कृति, आस्था और सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व से जोड़ना है। मातृकुंडिया में होने वाला यह कार्यक्रम धार्मिक माहौल के साथ श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहेगा। विधिवत पूजा-अर्चना होगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, पूजन सामग्री, बिछावट, माइक और साउंड सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाएं विभाग द्वारा की जाएंगी। श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। सोमनाथ मंदिर के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण मातृकुंडिया में आने वाले गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देख सकेंगे। इसके लिए मंदिर परिसर में एलईडी टीवी लगाई जाएगी। एलईडी स्क्रीन पर सोमनाथ मंदिर में होने वाले पूजन, दर्शन और वहां पहुंचने वाले अतिथियों का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके साथ ही चित्तौड़गढ़ में भी शिवालयों से जुड़ी परिचर्चा और संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में 12 ज्योतिर्लिंगों की जानकारी दी जाएगी और "सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 1000 साल की अखंड आस्था" विषय पर चर्चा होगी। श्रद्धालु

- ATM समझकर पहुंचे पैसे निकालने, अंदर खुला मिला सैलून! पटना का मामला वायरल 😲💈 State Bank of India के ATM की जगह अब सैलून, लोग पैसे निकालने पहुंचे तो अंदर देखकर रह गए हैरान दानापुर के रूपसपुर इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान भी किया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन गया। उषा विला नाम की बिल्डिंग में जहां पहले State Bank of India का ATM संचालित होता था, अब वहां सैलून खुल गया है। लेकिन बाहर लगा ATM का बोर्ड और पूरा लुक अब भी पहले जैसा ही दिखाई देता है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ATM मशीन वहां से हटा दी गई थी, लेकिन बाहर की पहचान नहीं बदली गई। बाद में उसी जगह को किराए पर देकर सैलून शुरू कर दिया गया। ऐसे में कई लोग आज भी उसे ATM समझकर पैसे निकालने पहुंच जाते हैं। लोग जैसे ही अंदर प्रवेश करते हैं, वहां कैश मशीन की जगह हेयर कटिंग और ब्यूटी सर्विस का सेटअप देखकर चौंक जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहर लगे पुराने बोर्ड की वजह से लगातार भ्रम की स्थिति बन रही है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे “ATM से Salon” वाला अनोखा बदलाव बता रहे हैं। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि यदि पुराना ATM बोर्ड हटाकर नई पहचान लगा दी जाए, तो लोगों की परेशानी और गलतफहमी दोनों खत्म हो सकती हैं। “ऐसी ही ताज़ा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए राजस्थान निष्पक्ष न्यूज़ के साथ, खबर वही जो सच के साथ।”1
- उदयपुर जिले के खेरवाड़ा में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध ट्रामाडोल कैप्सूल जब्त किए हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।1
- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न तरुण जोशी राजसमंद माय भारत, राजसमंद द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विचार गोष्ठी एवं निबंध प्रतियोगिता आज श्रीमती बदाम बाई उदय लाल सिंयाल राजकीय उच्च माध्यामिक विद्यालय गुड़ला के सभागार में सम्पन्न हुई। यह जानकारी प्रदान करते हुए माय भारत राजसमंद के जिला युवा अधिकारी हेमंत कुमार मथुरिया ने बताया की इस दिवस का मुख्य उद्देश्य भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी उपलब्धियों को सम्मान देना एवं युवाओं को नवाचार तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना है।मुख्य वक्ता नरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया की 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण में-II परमाणु परीक्षण में सफलता प्राप्त कर विश्व को अपनी वैज्ञानिक क्षमता का परिचय दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद भारत ने तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया कदम बढ़ाया । इसी उपलब्धि की स्मृति में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है।उन्होंने बताया की आज का युग विज्ञान एवं तकनीकी का युग है , मोबाईल फोन, इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग और आधुनिक चिकित्सा डिजिटल शिक्षा, ऑनलाइन बैंकिंग जैसी तकनीकों ने हमारे जीवन को आसान और तेज बना दिया है।प्रधानाचार्य डॉ. नीना शेखावत ने बताया की तकनीक ने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा और संचार जैसे हर क्षेत्र में क्रांति आई है। भारत तकनीकी के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा अंतरिक्ष मिशन , डिजिटल इंडिया अभियान, स्टार्टअप संस्कृति इसका प्रमाण है। आज भारतीय युवा दुनिया भर में अपनी तकनीकी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। लेकिन तकनीक का सही उपयोग करना भी उतना ही आवश्यक है। हमें तकनीक को मानवता की सेवा, पर्यावरण, सरक्षण और राष्ट्र के विकास के लिए उपयोग करना है। यदि तकनीक का गलत दुरुपयोग किया गया तो यह समाज के लिए हानिकारक हो सकता हैं।इस अवसर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग में भाविका पड़ियार द्वितीय राशि सुथार, तृतीय मनीषा एवं प्रियंका रही इसी तरह छात्र वर्ग में प्रथम कमलेश सिंह, द्वितीय हितेश, तृतीय गिरिराज रहे जिनको माय भारत द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।निर्णायक की भूमिका बृजमोहन बेरवा एवं दीपक नंदवाना व्याख्याता ने निभाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रदीप पलसानिया एवं नरेन्द्र कुमार जाट नर्सिंग अधिकारी ने बालिकाओं को एच. पी. वी. वेक्सिनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकरलाल गाडरी , शिक्षक कान सिंह राठौड़ ,प्राची शर्मा, पुष्प लता यादव, विजय सिह ,वरदान मुदगल,भी उपस्थित थे। अंत में लेखा एवं कार्यक्रम अधिकारी हनवंत सिंह चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय में आज कृष्ण भोग के आयोजक श्री फतह सिह जी चौहान पिता मनोहर सिंह जी चौहान निवासी गुड़ला रहे। इस अवसर पर 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया। (हेमंत कुमार मथुरिया) जिला युवा अधिकारी माय भारत राजसमंद1
- भीम कुकेरखेडा हाइवे पर बड़ा हादसा मची चीख-पुकार, अहमदाबाद से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी निजी बस पलटी, हादसे में करीब आधा दर्जन यात्री हुए घायल,1
- समय रहते संभल जाए इंसान तो अच्छा है, क्योंकि टूटे रिश्ते और बर्बाद साल दोबारा लौटकर नहीं आते देर आए दुरुस्त आए… 4 साल की जग हंसाई, कोर्ट-कचहरी में पति की मेहनत की कमाई बहाई… झूठे अहंकार में रिश्तों को आग लगाई, आज वही अपने भी पराए नजर आए। जो लोग हर दिन कान भरते थे, घर तोड़ने की सलाह देते थे, मुश्किल वक्त आते ही सब गायब हो गए… अब समझ आया — रिश्ते लड़ाई से नहीं, समझदारी और विश्वास से बचते हैं।1
- Post by Chandmal menariya1
- चित्तौड़गढ़ में श्री सांवलिया सेठ जी के लाइव दिव्य श्रृंगार दर्शन उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अब घर बैठे सेठ जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।1
- राजस्थान के सलूंबर जिले के बनोड़ा गांव में पुलिस ने एक लापता बुजुर्ग महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी हिरालाल पटेल ने पुलिस पूछताछ में महिला की हत्या कर गहने लूटने और शव जंगल में फेंकने की बात कबूल की है। शव गांव में लाए जाने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे इलाके में आक्रोश का माहौल है।1