logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज :फर्जी निकली दिनदहाड़े लूट की सूचना, अभियुक्त गिरफ्तार वादी विवेक मद्धेशिया पुत्र स्व0 शम्भू मद्धेशिया निवासी ग्राम अमरुतिया, थाना कोतवाली, जनपद महाराजगंज द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि बिशप एकेडमी स्कूल के सामने मऊपाकड़ पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उससे ₹1,00,000 की लूट की गई है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस तत्काल सक्रिय हुई तथा मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस द्वारा आसपास के व्यक्तियों से पूछताछ की गई एवं साक्ष्यों का संकलन किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला लूट का प्रतीत होने से क्षेत्र में भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न हो गया था। जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 28.04.2026 को थाना कोठीभार क्षेत्र के सिसवा बाजार में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वादी के भाई नीरज मद्धेशिया एवं कमलेश श्रीवास्तव (पूर्व प्रधान, शिकारपुर) के पुत्र आर्यन श्रीवास्तव के बीच कहासुनी हुई थी, जिसमें नीरज मद्धेशिया द्वारा आर्यन श्रीवास्तव को थप्पड़ मार दिया गया था। उक्त घटना के परिप्रेक्ष्य में दिनांक 01.05.2026 को समय लगभग 15:14 बजे जब विवेक मद्धेशिया मार्केटिंग कार्य (पेप्सी/कोका-कोला सप्लाई) कर वापस लौट रहे थे, तभी कमलेश श्रीवास्तव एवं इसराइल पुत्र उस्मान खाँ निवासी बांसपार बैजौली टोला बेलहिया थाना कोतवाली जनपद महाराजगंज द्वारा उनके साथ हाथापाई की गई। विवेक मद्धेशिया द्वारा उक्त मारपीट की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर लूट का रूप देते हुए डायल 112 पर झूठी सूचना दी गई, जो जांच में असत्य एवं निराधार पाई गई। वास्तविक घटना आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट की पाई गई। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 226/2026 धारा 115(2)/351(3)/352 बीएनएस बनाम कमलेश श्रीवास्तव, आर्यन श्रीवास्तव, प्रदीप अग्रहरी एवं इसराइल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मौके से इसराइल पुत्र उस्मान खाँ निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तार करने वाली टीम उ0नि0 पवन कुमार 2. हे0का0 अनवर अली 3. का0 प्रतीक कुमार त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आपातकालीन सेवाओं (डायल 112) का दुरुपयोग न करें। झूठी सूचना देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

1 day ago
user_R K SINGH Y
R K SINGH Y
News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लोहरौली बोदना संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, नव निर्माण नही हुआ तो दर्जनों गांवों का आवागमन होगा बाधित
    1
    लोहरौली बोदना संपर्क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, नव निर्माण नही हुआ तो दर्जनों गांवों का आवागमन होगा बाधित
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गोरखपुर में स्मार्ट मीटर पर बवाल 🔥 सपा का प्रदर्शन | Shabbir Qureshi | Prepaid Meter Protest 2026
    1
    गोरखपुर में स्मार्ट मीटर पर बवाल 🔥 सपा का प्रदर्शन | Shabbir Qureshi | Prepaid Meter Protest 2026
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला के ग्राम सभा बागापार, टोला बिशुनपुरवा में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। करीब 15 साल पुरानी सड़क और नाली पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे पानी घरों तक भर रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अंदरूनी रास्तों पर कोई पक्की सड़क नहीं है, जबकि प्रशासन और प्रधान अलग दावा कर रहे हैं। अब लोग जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं। . || Maharajganj News || Maharajganj || Village problem || Bagapar News . #Maharajganj #UPNews #GroundReport #VillageProblems #BasicFacilities
    1
    उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिला के ग्राम सभा बागापार, टोला बिशुनपुरवा में आज भी लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। 
करीब 15 साल पुरानी सड़क और नाली पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे पानी घरों तक भर रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि अंदरूनी रास्तों पर कोई पक्की सड़क नहीं है, जबकि प्रशासन और प्रधान अलग दावा कर रहे हैं। अब लोग जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं।
.
|| Maharajganj News || Maharajganj || Village problem || Bagapar News
.
#Maharajganj #UPNews #GroundReport #VillageProblems #BasicFacilities
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गोरखपुर के गगहा थाना अंतर्गत रकहट नवाचक मोड़ पर पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर बाइक पर दो लोग सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर, मामला गंभीर, गरयाकोल के त्रिजोगी पुत्र सर्वदेव यादव, व एक महिला चोटिल,
    2
    गोरखपुर के गगहा थाना अंतर्गत रकहट नवाचक मोड़ पर पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर बाइक पर दो लोग सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर, मामला गंभीर,
गरयाकोल के त्रिजोगी पुत्र सर्वदेव यादव, व एक महिला चोटिल,
    user_प्रीति सिंह गोरखपुर
    प्रीति सिंह गोरखपुर
    Tour operator Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • गोरखपुर में छुट्टी पर घर आए BSF जवान की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत, चालक फरार छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान की बुधवार सुबह परसौनी गांव में हुए दर्दनाक हादसे में जान चली गई। मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया। ब्रह्मपुर के बेलवा गांव निवासी बुद्धू प्रसाद का 35 वर्षीय बेटा पवन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात था। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार सुबह किसी काम से चौरीचौरा जा रहे थे। परसौनी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पवन असम में तैनात थे और 21 अप्रैल को ही छुट्टी पर आए थे।
    1
    गोरखपुर में छुट्टी पर घर आए BSF जवान की ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत, चालक फरार छुट्टी पर आए बीएसएफ के जवान की बुधवार सुबह परसौनी गांव में हुए दर्दनाक हादसे में जान चली गई। मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जवान की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर चालक फरार हो गया। ब्रह्मपुर के बेलवा गांव निवासी बुद्धू प्रसाद का 35 वर्षीय बेटा पवन सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में तैनात था। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आए थे। बुधवार सुबह किसी काम से चौरीचौरा जा रहे थे। परसौनी के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि पवन असम में तैनात थे और 21 अप्रैल को ही छुट्टी पर आए थे।
    user_Pooja sharma
    Pooja sharma
    Congress Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • जनगणना,2027 प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने पर 3 वर्ष की जेल व ₹1000 जुर्माना______________________ राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर संत कबीर नगर, 02 मई 2026, अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश ने अवगत कराया है कि वर्तमान समय में जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रथम चक्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (भ्स्व्) हेतु प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। जनगणना-2027 का कार्य जनहित में सहज एवं सुगम बनाने हेतु नागरिकों की सुविधा एवं उनको जागरूक करने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के तहसील मुख्यालायों पर तृतीय बेंच के प्रशिक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। प्रथम एवं द्वितीय प्रशिक्षण बैच में अनुपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के सम्बन्ध में कार्यालय पत्र द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये गये है कि वे अपने अधीनस्थ नियुक्त प्रगणक एवं सुपरवाइज़रों को अपने स्तर से निर्देशित करें कि वे तृतीय एवं चतुर्थ बैच में आयोजित प्रशिक्षण में अपने-अपने बैच में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में कर्मचारियों/नियुक्त प्रगणकों/ सुपरवाइजरों द्वारा अधिनियम 1948 की धारा-11 का उल्लघन मानते हुए तीन वर्ष कारावास की सजा व 1000-00 रू0 तक का जुर्माना का प्रावधान के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
    4
    जनगणना,2027 प्रशिक्षण से गैरहाजिर रहने पर 3 वर्ष की जेल व ₹1000 जुर्माना______________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर 
संत कबीर नगर, 02 मई 2026,
अपर जिलाधिकारी (वि/रा)/जिला जनगणना अधिकारी जय प्रकाश ने अवगत कराया है कि वर्तमान समय में जनगणना-2027 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन के निर्देशानुसार प्रथम चक्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (भ्स्व्) हेतु प्रशिक्षण कार्य चल रहा है। जनगणना-2027 का कार्य जनहित में सहज एवं सुगम बनाने हेतु नागरिकों की सुविधा एवं उनको जागरूक करने के लिये विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित तिथियों के अनुसार कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के तहसील मुख्यालायों पर तृतीय बेंच के प्रशिक्षण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। प्रथम एवं द्वितीय प्रशिक्षण बैच में अनुपस्थित प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के सम्बन्ध में कार्यालय पत्र द्वारा सभी विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिये गये है कि वे अपने अधीनस्थ नियुक्त प्रगणक एवं सुपरवाइज़रों को अपने स्तर से निर्देशित करें कि वे तृतीय एवं चतुर्थ बैच में आयोजित प्रशिक्षण में अपने-अपने बैच में उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में कर्मचारियों/नियुक्त प्रगणकों/ सुपरवाइजरों द्वारा अधिनियम 1948 की धारा-11 का उल्लघन मानते हुए तीन वर्ष कारावास की सजा व 1000-00 रू0 तक का जुर्माना का प्रावधान के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
    user_राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    राघवेंद्र त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतीय पत्रकार महासभा (रजि0)
    Media Consultant वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक अंतर्गत NH730S गड़ौरा और लोहरौली क बीच सड़क पर धूल से पट रहे राहगीर,जल्द सड़क निर्माण नही हुआ तो राहगीर होंगे बीमारी का शिकार
    1
    महराजगंज जनपद के निचलौल ब्लाक अंतर्गत NH730S गड़ौरा और लोहरौली क बीच सड़क पर धूल से पट रहे राहगीर,जल्द सड़क निर्माण नही हुआ तो राहगीर होंगे बीमारी का शिकार
    user_S.P.RAWAT
    S.P.RAWAT
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गोरखपुर में स्मार्ट मीटर पर बवाल 🔥 सपा का प्रदर्शन
    1
    गोरखपुर में स्मार्ट मीटर पर बवाल 🔥 सपा का प्रदर्शन
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के आरोप में एक महिला के शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकाला गया। पीड़ित पिता ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। . || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Nichlaul News . #Maharajganj #DowryCase #DowryDeath #maharajganjnews #nichlaulnews
    1
    महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के आरोप में एक महिला के शव को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकाला गया। 
पीड़ित पिता ने ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
.
|| Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Nichlaul News 
.
#Maharajganj #DowryCase #DowryDeath #maharajganjnews #nichlaulnews
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.