Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोरखपुर में स्मार्ट मीटर पर बवाल 🔥 सपा का प्रदर्शन
EN Daily National
गोरखपुर में स्मार्ट मीटर पर बवाल 🔥 सपा का प्रदर्शन
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Abc Hindustan1
- रामगढ़ ताल में समाई कार, दो युवकों ने सूझबूझ से बचाई जान; नौकायन रोड पर मची अफरा-तफरी गोरखपुर शहर के चर्चित रामगढ़ ताल क्षेत्र स्थित नौकायन रोड पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सीधे रामगढ़ ताल में जा गिरी। घटना सुबह करीब 9 बजे की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ लोग मदद के लिए ताल की ओर दौड़े, जबकि कई लोग मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें बनाने में जुट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक सड़क किनारे वाहन को बैक कर रहा था। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे तालाब में जा गिरी। पानी गहरा होने के कारण कार तेजी से डूबने लगी। कार में सवार दो युवक अचानक हुए हादसे से घबरा गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार की खिड़की खोल दी और बाहर निकलने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवक सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही। फिलहाल दोनों युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस हादसे ने एक बार फिर नौकायन रोड पर सुरक्षा इंतजामों और बैरिकेडिंग की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by Rajesh Yadav1
- *अपर पुलिस अधीक्षक ने नवनियुक्त कांस्टेबलों को दिए बेहतर पुलिसिंग के गुर* संदीप कुमार मीणा के निर्देशन में थाना महुली परिसर में नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुशील कुमार सिंह द्वारा नव नियुक्त पुलिस कर्मियों को बेहतर पुलिसिंग, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के मूल मंत्र बताए गए। बैठक के दौरान दुर्गेश कुमार पांडे सहित थाने के सभी स्टॉप भी उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त कांस्टेबलों को बताया गया कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज की सुरक्षा, न्याय व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में विश्वास स्थापित करने का महत्वपूर्ण दायित्व है। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी नव नियुक्त पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जनता से विनम्र व्यवहार करें, शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें।* साथ ही उन्हें साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बीट पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण के आधुनिक तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क एवं संवेदनशील पुलिसिंग अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त कांस्टेबलों को निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उज्ज्वल सेवा जीवन की शुभकामनाएं दी गईं। थाना महुली पुलिस जनसेवा एवं सुरक्षा हेतु सतत प्रतिबद्ध है।4
- संतकबीरनगर। जनपद न्यायालय परिसर स्थित सभागार में सिविल बार एसोसिएशन द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लखनऊ में आयोजित ज्यूडिशियल स्पोर्ट्स मीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नौ पदक हासिल करने वाले न्यायिक अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए बार पदाधिकारियों ने अधिकारियों की सराहना की। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह समेत अन्य न्यायिक अधिकारियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि न्यायिक अधिकारियों का खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह जनपद की प्रतिष्ठा को भी बढ़ाता है। अपने संबोधन में जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में खेलकूद, योग अथवा व्यायाम को शामिल करना चाहिए, जिससे शारीरिक एवं मानसिक संतुलन बना रहता है। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय त्रिपाठी ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है और इस प्रकार के आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। एडीजे गजेंद्र कुमार ने न्यायिक अधिकारियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी। वहीं एडीजे पास्को कोर्ट कृष्ण कुमार एवं एडीजे एससीएसटी कोर्ट कुलदीप कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक ने कहा कि जनपद के इतिहास में यह पहला अवसर है जब न्यायिक अधिकारियों ने प्रदेश स्तर पर खेल के क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महामंत्री निरंजन सिंह ने भविष्य में बार एवं बेंच के संयुक्त तत्वावधान में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम को प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सुनील कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चेतना त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कसौधन, अभिनव त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष महीप बहादुर पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रभूषण मणि त्रिपाठी, राकेश मिश्र, चीफ डिफेंस काउंसिल अंजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री नवनीत कुमार पांडेय, जिला शासकीय अधिवक्ता विशाल श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने न्यायिक अधिकारियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। #SantKabirNagar #JudicialOfficers #SportsAchievement #JudicialSportsMeet #ProudMoment #BarAssociation #सम्मान_समारोह #खेलकूद #प्रेरणा #उत्तरप्रदेश #Lucknow #BreakingNews #NewsUpdate #HindiNews #liveuponenews2
- संतकबीरनगर/खलीलाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खलीलाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब एक संदिग्ध व्यक्ति नवजात/बच्चे को चुराने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। मौके पर मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा, जिसके बाद वहां भारी भीड़ जुट गई और लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी काफी देर से अस्पताल परिसर में घूम रहा था और मौका पाकर बच्चे को लेकर जाने की फिराक में था। शक होने पर परिजनों ने उसे रोककर पूछताछ की, जिसमें वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खलीलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही इस घटना को अंजाम देने आया था। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते सतर्कता नहीं बरती जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। लोगों ने अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अस्पताल प्रशासन भी अपनी ओर से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की बात कह रहा है।1
- गोरखपुर में स्मार्ट मीटर पर बवाल 🔥 सपा का प्रदर्शन1
- *थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने व पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा दी गयी जानकारी1
- रोड को जल्द से जल्द ठीक किया जाए1